कोरोना काल के इस मुश्किल दौर में आज सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जज जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ (Justice DY chandrachud) ने ऑनलाइन व्याख्यान में जनता के सामने अपने बातें रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के बुद्धिजीवियों की जिम्मेदारी है कि वह “राज्य के झूठ” का पर्दा फाश करें। उन्होंने कहा कि “लोकतंत्र में राज्य (सरकारें) राजनीतिक कारणों से झूठ नहीं बोल सकते हैं। सच्चाई के लिए केवल राज्य पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। इसलिए समाज के प्रबुद्ध लोग सरकारों के झूठ को उजागर करें।”
गौमूत्र क्रांति संस्थान में गौमूत्र चिकित्सा से ठीक हो रहे कैंसर के मरीज
उत्तराखंड के पवलगढ़ स्थित गौमूत्र क्रांति संस्थान में गौमूत्र चिकित्सा से जानलेवा बीमारी कैंसर से पूरी तरह ठीक होकर लौटने पर गौमूत्र चिकित्सा से प्रभावित होकर जेजेटी यूनिवर्सिटी (राजस्थानी सेवा संघ) मुंबई और मरीज की परिजन राष्ट्रीय कवियित्री श्रीमती सुमिता केशवा द्वारा संस्थान के संचालक वैद्य प्रदीप भंडारी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पवलगढ़: (उ.खं.) भारत में गौमूत्र चिकित्सा के क्षेत्र में वैद्य प्रदीप भंडारी ने कैंसर जैसे असाध्य और लाईलाज बिमारियों से ग्रस्त मरीजों के मन में उम्मीद की एक नयी किरण जगाई है। अभी हाल ही में मुंबई निवासी राष्ट्रीय कवियित्री श्रीमती सुमिता केशवा के एक परिजन जानलेवा कैंसर से पूरी तरह ठीक होकर लौटे हैं। गौमूत्र चिकित्सा के आश्चर्यजनक परिणाम देखकर और वैद्यजी के प्रशंसनीय तथा अद्भुत कार्यों से प्रभावित होकर कवियित्री श्रीमती सुमिता केशवा और जेजेटी यूनिवर्सिटी (राजस्थानी सेवा संघ) मुंबई ने वैद्यजी को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनका आभार जताया। वैद्य प्रदीप भंडारी ने गौमूत्र और अन्य आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के मिश्रण से लाईलाज बिमारियों से ग्रस्त कई मरीजों का सफल इलाज करने में सफलता प्राप्त की है।
आयुर्वेद में गौमूत्र को संजीवनी की संज्ञा दी गयी है। वैद्य प्रदीप भंडारी गौमूत्र पर लगभग पिछले 20 वर्षों से अपने शोध संस्थान ‘गौमूत्र क्रांति संस्थान’ में गहन शोध कर इसका सफल परिक्षण किया और आज कैंसर, हेपेटाइटिस, डायबिटीस, ब्लडप्रेशर, किडनी रोग जैसे तमाम असाध्य और शत-प्रतिशत जानलेवा बिमारियों का सफल इलाज कर रहे हैं। वैद्य प्रदीप भंडारी की गौमूत्र से कैंसर जैसे घातक बिमारियों से मरीज को ठीक कर देने की गूँज देश के महानगरों तक पहुँच चुकी है। कैंसर से ग्रसित प्रख्यात कवियित्री श्रीमती सुमिता केशवा के मुंबई निवासी एक परिजन ने चारों ओर से निराश होकर संस्थान में अपना इलाज कराना शुरू किया और कुछ ही दिनों में उनको लाभ होना शुरू हुआ और फिर अंततः पूरी तरह स्वस्थ होकर वे मुंबई वापस लौटे।
वैद्य प्रदीप भंडारी की चिकित्सा के क्षेत्र में इस अतुलनीय योगदान से प्रभावित होकर कवियित्री श्रीमती सुमिता केशवा पवलगढ़ जाकर वैद्यजी का सम्मान करते हुए उनका आभार भी जताया। इस अवसर पर उपस्थित काशीपुर की मेयर श्रीमती उषा चौधरी ने वैद्यजी के इन उपलब्धियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस मौके पर अनीता कम्बोज और अमिता कम्बोज भी मौजूद थीं।
विवादित बयानों के कारण चर्चा में आए नवजोत सिद्धू के सलाहकार, इस्तीफा देकर किया…
पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sigh Sidhu) के राज्य कांग्रेस के प्रमुख बनने के बाद पंजाब में सियासी गरमाई और भी ज्यादा बढ़ गई है। बता दें कि इस बीच राज्य में विवादित बयानों के बाद सिद्धू के सलाहकार मालविंदर माली ( Malvinder Singh Mali) ने इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे के बाद पार्टी में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक सिद्धू की टीम में शामिल हुए प्यारे लाल गर्ग और मालविंदर माली ने हाल ही में विवादित बयान दिए थे। जिसके बाद ही उन्होंने इस्तीफा दिया है। इस बात की जानकारी खुद मालविंदर माली ने एक प्रेस बयान जारी करके दी है।
CM केजरीवाल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए अभिनेता सोनू सूद, क्या पॉलिटिक्स में आने का है इरादा.?
एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना वायरस के कारण हंगामा मच हुआ था। उस समय हर कोई अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान था। जिसके बाद भारत सरकार ने देश में लॉकडाउन की घोषणा की ओर लोगों की परेशानियों में इजाफा कर दिया। इस समय सबसे ज्यादा मजदूर परेशान रहे। कई ऐसे मजदूर थे जो अपने राज्य को छोड़ दूसरे राज्यों में काम कर रहे थे। लॉकडाउन के बाद उनके लिए सबसे बड़ी मुसीबत खड़ी हुई। उस समय में बॉलीवुड के एक्टर सोनू सूद (Sonu sood) ने उन लोगों की मदद की। सिर्फ मजदूर ही नहीं बल्कि सोनू सूद ने आम जनता की भी मदद की, जिसकी वजह से आज वह रियल लाइफ हीरो बन गए हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र, एयरपोर्ट विस्तार के लिए मांगी…
बिहार में एयरपोर्ट का विस्तारीकरण को लेकर कवायद तेज हो गई है। यहां पहले ही एयरपोर्ट का विस्तारीकरण को लेकर चर्चा हो रही है। जिसके बाद अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia) ने एक और नया एयरपोर्ट बनाने की बात सामने रख दी है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार से एयरपोर्ट के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। बता दें कि बिहार में पहले ही पटना और दरभंगा एयरपोर्ट का विस्तारीकरण होने की बात कही जा चुकी है। वहीं दूसरी ओर बाकी जगहों पर नई सेवाएं शुरू की जाने पर भी मंजूरी मिल चुकी है।
पंजशीर के आगे कमजोर पड़ा तालिबान, नॉर्दन अलायंस के साथ मिलकर…
तालिबान ने भले ही अफगानिस्तान के कई बड़े शहरों और उसकी राजधानी पर कब्जा कर लिया है। लेकिन अभी अफगानिस्तान का एक प्रांत उनके कब्जे से बाहर है और खबर आई है कि उस प्रांत पर कब्जा करने में तालिबान पूरी तरह नाकाम रहा है। जिसके बाद अब इस प्रांत पर सुलह की बातचीत की जा रही है। बता दें कि ये प्रांत पंजशीर घाटी (Panjshir Valley) है। यहां कब्जा करने के लिए तालिबान ने अपनी पूरी कोशिश की लेकिन सफल न हो सका। तालिबान को पंजशीर घाटी को लेकर नॉर्दर्न अलायंस (Northern Alliance) की ओर से लगातार चुनौती मिल रही है।
पुलिस अधिकारियों और सत्ताधारी दलों के गठजोड़ पर SC ने जताई चिंता, कहा “यह परेशानी का…”
छत्तीसगढ़ के निलंबित अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुरजिंदर पाल सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों और सत्ताधारी दलों के साथ गठजोड़ पर चिंता जाहिर की है। कोर्ट का मानना है कि पुलिस सत्ता में मौजूद राजनीतिक पार्टी को सपोर्ट करते हैं और विपक्षी पार्टियों का विरोध करते हैं। कोर्ट ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो जनता पुलिस से न्याय की उम्मीद छोड़ देगी। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना (NV Ramana) ने सुनवाई के दौरान ये बातें कहीं।
अफ़गानितान से लौटे 78 नागरिकों में 16 नागरिक हुए कोरोना के शिकार, गुरु ग्रंथ साहिब की…
अफ़गानितान पर तालिबान के काबिज होने के बाद अफगानिस्तान से जुड़ी लगातार बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। बता दें कि अफगानिस्तान में फसें भारतीयों को भारत वापस लाया जा रहा है और ये प्रक्रिया लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक अब तक अफगानिस्तान से 800 से ज्यादा लोगों को भारत लाया जा चुका है। जिसमें भारतीय नागरिक समेत कई अफगान सिख और हिंदू भी शामिल हैं। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार के दिन अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 78 लोगों को भारत लाया गया। इन लोगों में से 16 लोगों को कोरोना से संक्रमित पाया गया है।
अफगानिस्तान पर तालिबान के राज के बाद भारत सरकार का बड़ा कदम, अब अफगानिस्तान के नागरिक सिर्फ…
भारत समेत हर देश के न्यूज चैनलों पर अफगानिस्तान की खबरें दिखाई जा रही है। इससे साफ जाहिर है कि हर कोई इस बात से वाकिफ है कि तालिबान ने किस तरह अफगानिस्तान पर कब्जा किया। अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान ने धीरे धीरे अफगानिस्तान में अपनी पकड़ मजबूत की और भी अफगानिस्तान के कई बड़े शहरों पर काबिज हो गया। आखिर में आतंकी संगठन के लड़ाकों ने राजधानी काबुल को भी अपने नियंत्रण में कर लिया। जिससे अफगानिस्तान की मौजूदा सरकार देश छोड़ने पर मजबूर हो गई।
कोरोना के नए मामलों में गिरावट को देखते हुए सीएम नीतीश का बड़ा फैसला, अब राज्य में सभी…
देश में कोरोना वायरस का काफी कहर फैला हुआ है। दूसरी लहर के बाद अब लोगों को तीसरी लहर का डर सता रहा है। लेकिन इस बीच बिहार में मौजूद नीतीश कुमार की सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। दरअसल, दूसरी लहर के बाद अब देश में नए मामलों को भारी गिरावट आई है। जिसको देखते हुए बिहार सरकार ने सभी यूनिवर्सिटीज, कॉलेज, दुकानें, मॉल, पार्क और धार्मिक स्थलों को सामान्य रूप से फिर खोलने की इजाजत दे दी है। बता दें कि बिहार में अब केवल 120 एक्टिव मामले रह गए हैं और बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 9 नए मामले ही दर्ज हुए हैं। जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने ये फैसला लिया है।

















