Home Blog Page 814

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बयान को लेकर बवाल, बोले “अगर में होता तो उद्धव ठाकरे को…”

0

महाराष्ट्र में भाजपा के मंत्री नारायण राणे (Narayana Rane) के बयान को लेकर हंगामा मचा हुआ है। उनके एक बयान से पूरे महाराष्ट्र में सियासी तापमान बढ़ चुका है। बता दें कि उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Cm Uddhav Thackeray) को लेकर एक विवादित बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मरने की बात कही है। जिससे शिवसेना समित सभी पार्टियों में हलचल मच गई है। नारायण ने अपने बयान में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा जनता को संबोधित किए जाने पर ये बात कही है। उन्होंने कहा कि जनता को संबोधित करते समय मुख्यमंत्री ये ही भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हो गए हैं।

अफगानिस्तान की राजधानी में हाईजैक हुआ यूक्रेनी विमान, डिप्टी विदेश मंत्री येनिन ने दी जानकारी…

0

अफगानिस्तान में तबिलन के काबिज होने की खबरों से तो हर कोई अच्छी तरह वाकिफ है। लेकिन इस बीच एक और ऐसी खबर सामने आई है, जिसको सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है। दरअसल, अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक विमान को हाईजैक (Hijacked) कर लिया गया है। ये विमान यूक्रेन (Ukraine) का है और ये विमान अफगानिस्तान में फंसे यूक्रेनी नागरिकों को बाहर निकालने के लिए भेजा गया था। लेकिन इसको हाईजैक कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक इसको ईरान की तरफ ले जाया जा रहा है।

अक्षय कुमार की फिल्म के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, सिनेमा हॉल के बाहर ही…

0

बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सिर्फ अपनी एक्टिंग और फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि देश के बड़े मुद्दों पर भी वह आवाज उठाते हैं। जिसके कारण वह चर्चा में रहते हैं। लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि उन्होंने अब तक किसानों के मुद्दे पर आवाज नहीं उठाई। जिसको लेकर किसान उनसे नाराज हैं। बता दें कि हाल ही में अक्षय कुमार की नई फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) सिनेमा घरों में रिलीज हुई है। लेकिन किसानों अक्षय की इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अक्षय कुमार की कोई भी फिल्म पंजाब में प्रदर्शित नहीं होने दी जाएगी।

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर NIDM की रिपोर्ट, बच्चों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं…

0

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के अधिक संक्रमित होने की संभावना है। जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बीच अब नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ डिजास्‍टर मैनेजमेंट (National Institute of Disaster Management या NIDM) ने अपनी एक रिपोर्ट पेश की है। जिसमें कहा गया है कि ऐसा कुछ नहीं कहा जा सकता कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चें ही संक्रमित होंगे। इससे बड़ों को भी खतरा है। बच्चों से अधिक बड़े लोग भी इससे प्रभावित हो सकते हैं।

जातिगत जनगणना के मुद्दे पर सीएम नीतीश समेत 11 नेताओं से मिले पीएम मोदी, तेजस्वी यादव और मांझी ने..

0

बीते कुछ समय से बिहार में राजनीति तापमान बढ़ा हुआ है। बिहार के सभी दल जातिगत जनगणना (Caste Census) के मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जातिगत जनगणना के मुद्दे पर सभी दलों की पीएम मोदी से बातचीत हो चुकी है। बता दें कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) समेत 10 पार्टियों के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की है और जातिगत जनगणना पर बातचीत की है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी मौजूद रहे।

कल्याण सिंह के निधन पर लखनऊ पहुंच पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले “हमें उनके सपनों को…”

0

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की तबीयत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। जिसके चलते कल यानी शनिवार रात उनका निधन हो गया। जिसको लेकर पूरी पार्टी में दुखद माहोल बना हुआ हैं। उनके निधन की खबर सुनकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लखनऊ पहुंचे। जानकारी के मुताबिक इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वहां मौजूद थे। बता दें कि कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संदेश दिया।

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहें एक जोड़े को हाईकोर्ट ने बताया अपवित्र, सुरक्षा देने से किया इंकार…

0

शादी का बंधन एक ऐसा बंधन है जिसको सबसे पवित्र बंधन माना जाता है। शादी के दौरान जन्मों जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई जाती हैं और लोग इसपर अमल भी करते हैं। लेकिन कई बार पति या पत्नी के बुरे व्यवहार की वजह से ये बंधन टूट जाता हैं। शादी के साथ साथ आज कल लिव-इन रिलेशनशिप (live-in relationship) की भी संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन हाल ही में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय (Punjab and Haryana High Court) ने लिव-इन रिलेशनशिप को अपवित्र बताया है।

काबुल से भारत पहुंचा सी-17 ग्लोबमास्टर विमान, 24 अफगान सिखों समेत 168 यात्रियों को…

0

अफगानिस्तान में तालिबानी राज आते ही यहां रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोग अपनी सुरक्षा को लेकर काफी डरे हुए हैं. इन लोगों की मदद करने के लिए हर संभव कदम भी उठाए जा रहे हैं। इस बीच काबुल एयरपोर्ट में फंसे 168 यात्रियों को भी भारत सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सी-17 ग्लोबमास्टर विमान की मदद से आज सुबह करीब 10 बजे सभी यात्रियों को गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस (Ghaziabad Hindon Air Base) पहुंचा दिया गया है। अब यहां इन सभी यात्रियों की कोरोना जांच होगी। जिसके बाद इन सभी को एयरपोर्ट से बाहर जाने की अनुमति दे दी जाएगी।

तेजस्वी को लेकर बदले तेज प्रताप ने अपने तेवर, ट्वीट कर किया सबको हैरान..

0

इन दिनों बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को लेकर काफी खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी के अध्यक्ष लालू यादव (RJD President Lalu Yadav) के दोनों बेटों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबरों के मुताबिक तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) एक दूसरे के खिलाफ हो गए हैं। लेकिन तेज प्रताप यादव ने अपने एक ट्वीट से सबकी बोलती बंद कर दी है। तेज प्रताप ने हमेशा की तरह इस बार भी खुद को कृष्ण और तेजस्वी को अर्जुन बताया है।

‘लैंड जिहाद’ का मुद्दा उठाने वाले पूर्व उप मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा खुलासा, अवैध रूप से खुद भी कर रखा था…

0

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में अक्सर कई विवादित मुद्दे उठाए जाते हैं। इन मुद्दों में एक समय पर लैंड जिहाद’ (Land Jihad) का मुद्दा भी था। इस मुद्दे को खुद जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री रह चुके कवींद्र गुप्ता ने उठाया था। उनका कहना था कि विवादित रोशनी अधिनियम के तहत जमीन के हस्तांतरण लैंड जिहाद है। लेकिन एक रिपोर्ट के अनुसार पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता भी राज्य में गलत तरह से जमीन पर कब्जा कर चुके हैं। बता दें कि एडवोकेट शेख शकील की तरफ से एक सूचना का अधिकार आवेदन दाखिल किया गया था। जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ।