अफगानिस्तान पर तालिबान के राज के बाद भारत सरकार का बड़ा कदम, अब अफगानिस्तान के नागरिक सिर्फ…

0
99

भारत समेत हर देश के न्यूज चैनलों पर अफगानिस्तान की खबरें दिखाई जा रही है। इससे साफ जाहिर है कि हर कोई इस बात से वाकिफ है कि तालिबान ने किस तरह अफगानिस्तान पर कब्जा किया। अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान ने धीरे धीरे अफगानिस्तान में अपनी पकड़ मजबूत की और भी अफगानिस्तान के कई बड़े शहरों पर काबिज हो गया। आखिर में आतंकी संगठन के लड़ाकों ने राजधानी काबुल को भी अपने नियंत्रण में कर लिया। जिससे अफगानिस्तान की मौजूदा सरकार देश छोड़ने पर मजबूर हो गई।

तालिबान के इस तरह से अफगानिस्तान पर कब्जा करने पर देश के सभी नागरिक खौफ में हैं। सिर्फ अफगानिस्तान ही नहीं बल्कि सभी देश इस बात से परेशान हैं। इस बीच भारत की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है। अफगानिस्तान में तालिबान के राज को देखते हुए भारत सरकार ने अफगान के लोगों को केवल ई-वीजा पर ही भारत आने की अनुमति देने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी की गई है। सोमवार को मंत्रालय ने एक बयान जारी किया। जिसमें इसकी जानकारी दी गई।
images 3 4
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि “अफगानिस्‍तान में सुरक्षा हालातों के मद्देनजर सभी अफगान नागरिकों को अब से केवल ई-वीजा पर ही भारत की यात्रा करनी चहिए।” केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की जानकारी के अनुसार अब तक कुल 626 लोगों को अफगानिस्तान से निकाला गया है। जिसमें से 228 भारत के नागरिक हैं। इन लोगों में से 77 अफगानिस्‍तान में रह रहे सिख हैं। बता दें कि तालिबान के कानूनों को देखते हुए अफगानिस्तान का हर नागरिक देश को छोड़ना चाहता है। उनके कानूनों के तहत महिलाओं की आजादी उनसे पूरी तरह छीन ली जाती है।