Home Blog Page 740

आखिर कब होगा महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार, कौन-कौन बनेगा मंत्री?

0

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के गुट के साथ मिलकर भाजपा ने सरकार बनाई थी। हालांकि, मुख्यमंत्री शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को बनाया गया। जबकि, देवेंद्र फणवीस को डिप्टी सीएम बनाया गया। सरकार बने के एक माह से भी ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अब तक कैबिनेट विस्तार नहीं हो पाया है।

अब माना जा रहा है कि नामों पर चर्चा के बाद तय कर लिया गया है कि जल्द कैबिनेट का विस्तार कर लिया जाएगा। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली नई सरकार के गठन को एक महीने से ज्यादा हो गया है, ऐसे में कैबिनेट विस्तार की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस बीच महाराष्ट्र के कैबिनेट विस्तार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिंदे की तबीयत खराब होने कारण कैबिनेट विस्तार नहीं हो पा रहा है। सूत्रों की मानें तो शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार अब 8 अगस्त हो सकता है।

सीएम शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हम जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। भले ही पूर्ण मंत्रिमंडल न हो, लेकिन सरकार बढ़िया काम कर रही है। हमने ऐसे कई फैसले किए हैं जो जनोन्मुखी हैं। एकनाथ शिंदे ने 30 जून को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ली थी। लेकिन, एक महीना बीतने के बाद भी कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। इस बात को लेकर विपक्षी दल राज्य सरकार पर जमकर निशाना साध रहे है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : तेज रफ़्तार कैंटर ने बच्चे को कुचला, दर्दनाक मौत

0

पिथौरागढ़ : लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूली रैली में शामिल एक छात्र को बेकाबू कैंटर ने रौंद दिया। छात्र की मौके में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके में पहुंची। इस दौरान यहां घटना से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। हादसे से अन्य स्कूली बच्चे भी सहम गए हैं।

प्राथमिक विद्यालय गैरी में कक्षा पांच का छात्र हिमांशु सिंह पुत्र हरीश सिंह (11) शनिवार को स्कूली रैली में जा रहा था। सुबह विद्यालय द्वारा तिरंगा रैली निकाली जा रही थी, इसी दौरान पिथौरागढ़ डाक पार्सल ले जा रहे कैंटर ने छात्र को मल्ला बापरु के पास रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

बड़ी खबर : पहलवानों ने दिखाया दम, एक के बाद एक हासिल किए तीन गोल्ड मेडल

0

CWG: कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन भारतीय रेस्लर्स ने भारत की मेडल टेली को ऊपर ले जाने में बड़ा योगदान दिया है। अभी तक भारत राष्ट्रमंडल खेलों के 22वें संस्करण में 26 पदक जीत चुका है। रेसलिंग में भारत के लिए तीन गोल्ड मेडल आ चुके हैं। दीपक पूनिया ने पुरुषों के 86 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को हराया। साक्षी मलिक ने फाइनल में जबरदस्त वापसी करते हुए गोल्ड मेडल जीता।

बजरंग पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। अंशु मलिक ने राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा में भारत को पहला पदक दिलाया। महिलाओं के 57 किलोवर्ग में नाईजीरिया की ओडुनायो फोलासाडे एडुकुरोये से हारकर मिला रजत। भारत कुश्ती में अब तक तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित 6 पदक जीत चुका है। इससे पहले, अंशु मलिक 57 किग्रा महिला में रजत, जबकि बजरंग पूनिया 65 किग्रा पुरुष वर्ग और 86 किलो फ्रीस्टाइल वर्ग में दीपक पूनिया स्वर्ण जीत चुके हैं। दिव्या काकरान और मोहित ने कांस्य पदक जीता है। महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। बैडमिंटन और टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने अगले दौर में जगह बना ली है।

CWG 2022 में पहलवानों का शानदार प्रदर्शन, इतने पदक पक्के

0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 20 पदक जीत चुका है। इसमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा सात भारतीय मुक्केबाज भी अपना पदक पक्का कर चुके हैं। इस तरह भारत को कम से कम 27 मेडल मिलना तय है।

आठवें दिन भाविना ने भी पैरा टेबल टेनिस के फाइनल में जगह बना ली है और पदक पक्का कर लिया है। पुरुष रिले रेस टीम भी फाइनल में पहुंच गई है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में आज भारत की महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. कॉमनवेल्थ गेम्स की अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ.

2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में बजरंग पूनिया ने इंग्लैंड जॉर्ज रैम को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. उन्होंने 65 किग्रा वर्ग में रैम को 10-0 से हरा दिया. वहीं दूसरी तरफ साक्षी मलिक ने 62 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में कैमरून की बर्थ एमिलिएने को 10-0 से हरा दिया.

भारत की पहलवान अंशु मलिक ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है. उन्होंने महिलाओं की 57 किग्रा वर्ग में श्रीलंका की नेथमी पोरुथोटागे को 10-0 से हराकर मेडल पक्का किया. अंशु ने यह मैच 62 सेकंड में ही जीत लिया. अंशु ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने लिए पदक पक्का किया है.

भारत की अंशू मलिक ने तो कमाल कर दिया. वह फाइनल में पहुंच गईं. सेमीफाइनल का मुकाबला उन्होंने 1 मिनट और 2 सेकंड में ही जीत लिया. इससे पहले क्वार्टर फाइनल में भी अंशू ने आसानी से जीत दर्ज की थी.

 

उत्तराखंड: डंक मारने लगा डेंगू, दो और मरीज मिले

0

देहरादून: डेंगू को रोकने के लिए लाख दावे किए जाते हैं। मच्छर के लार्वा को खत्म करने के लिए मोटा बजट खपा दिया जाता है। लेकिन, ना तो डेंगू रुकता है और ना लार्वा खत्म होता है। हर साल डेंगू से कई लोग पॉजिटिव होते हैं। कुछ की जानें तक चली जाती हैं। नगर निगम से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक दावे तो करते हैं, लेकिन कुछ हासिल नहीं होता है।

राजधानी देहरादून में डेंगू के दो और मामले सामने आए हैं। कुल मिलाकर ये अब तक तीसरा मामला है। माजरा में 38 वर्षीय महिला और डालनवाला में 16 वर्षीय किशोर में डेंगू की पुष्टि हो गई। किशोर हरिद्वार बाईपास और महिला पटेलनगर के अस्पताल में भर्ती हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि फिलहाल दोनों की हालत सामान्य है, लेकिन एहतियात भी जरूरी है। डॉक्टरों की टीम दोनों का इलाज कर रही है। स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों की सेहत पर नजर रख रहा है। दोनों मरीजों को कई दिन पहले अस्पताल लाया गया था।

अब उनकी एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दून में डेंगू के अब तक तीन मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले वसंत विहार स्थित एक निजी स्कूल के शिक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना के अनुसार, नगर निगम के पास 200 फॉगिंग मशीनें हैं। सभी वार्डों को एक-एक मशीन दी गई है। जिन गलियों में बड़ी गाड़ियां नहीं जा पा रही हैं, वहां दोपहिया से फॉगिंग की जा रही है।

डेंगू का लार्वा नष्ट करने को वार्ड एवं पंचायतवार टीमें लगाई गई हैं। जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी के मुताबिक, दून में 100 क्यूआरटी हैं। सौ जगहों पर लार्वा नष्ट किया है। सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि सभी अस्पतालों में बेड आरक्षित कर आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं। दून, कोरोनेशन, गांधी, प्रेमनगर, रायपुर अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया गया है। दून, ऋषिकेश, कोरोनेशन, रायपुर, विकासनगर और प्रेमनगर में एलाइजा जांच की व्यवस्था है। बाकी जगह रैपिड टेस्ट हो रहे हैं। ब्लड बैंकों को प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ने पर तैयार रहने को कहा गया है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग: पेपर लीक मामले में बड़ी खबर, UKSSSC के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

0

देहरादून: उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। पेपर लीक मामले में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (नोेेब) के अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से इसतीफा दे दिया है। उन्‍होंने कहा कि आयोग की पिछले महीने और पहले भी इस तरह के मामले सामने आए। जिसकी वह नैतिक जिम्मेदारी लेते है।

इस भर्ती घोटोले में अब तक 13 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें तीन न्याय विभाग के कर्मचारी और एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है। इसके अलावा इस मामले में दो जिला पंचायत सदस्यों के नाम भी सामने आ चुके हैं। माना जा रहा है कि एसटीएफ बहुत जल्द उनको गिरफ्तार कर सकती है।

CWG 2022 : हॉकी के मैदान में हो गयी मारपीट. देखें ये VIDEO

0

खेल के मैदान पर कड़ी प्रतिस्पर्धा के दौरान खिलाड़ियों के बीच अकसर गर्मा-गर्मी देखने को मिलती है। मगर की बार खिलाड़ी सारी हदें पार कर मैदान पर ही भिड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दौरान देखने को मिला। इंग्लैंड और कनाडा के बीच हुए मैच के दौरान दो खिलाड़ियों के बीच जमकर लड़ाई हुई। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे का गला तक पकड़ लिया। मामले को बढ़ता देख दोनों टीमों के खिलाड़ियों समेत मैच रेफरी को बीच बचाव करने आना पड़ा।

इंग्लैंड और कनाडा के बीच हुए इस मुकाबले में दोनों टीमें लगातार आक्रमण कर रही थी। मैच के दौरान कनाडा के बलराज पनेसर की हॉकी स्टिक इंग्लैंड के ग्रिफिथ के हाथ पर फंस गई। इस बात से गुस्साए इंग्लैंड के खिलाड़ी ने कनाडा के खिलाड़ी को धक्का दे दिया। पनेसर ग्रिफिथ की ये हरकत देख आगबबूला हो गए और उन्होंने इंग्लिश खिलाड़ी की गर्दन पकड़ ली। इसके बाद दोनों खिलाड़ी एक दूसरी की जर्सी पकड़कर खींचने लगे।

इन दोनों खिलाड़ियों की इस शर्मनाक हरकत के बाद रेफरी ने बलराज पनेसर को रेड कार्ड दिखाकर बाहर भेज दिया, वहीं क्रिस ग्रिफिथ को येलो कार्ड के साथ चेतावनी दी। इंग्लैंड ने कनाडा को इस मुकाबले में 9 गोल के अंतर से हराया। इसी के साथ इंग्लिश टीम ग्रुप बी में भारत के बाद दूसरे पायदान पर रही। ग्रुप में टॉप करने के लिए इंग्लैंड को कनाडा पर 15 गोल के अंतर से जीत दर्ज करनी थी, मगर वह ऐसा करने में नाकाम रहे। इंग्लैंड का सामना अब सेमीफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा, वहीं भारत साउथ अफ्रीका से भिड़ेगा।

उत्तराखंड ब्रेकिंग: काम कराने के बदले मांग रहा था 10 हजार, कानूनगो रंगे हाथों गिरफ्तार

0

हल्द्वानी: विजजिलेंस ने भ्रष्टाचार पर एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। हल़द्वानी तहसील में 10 हजार रुपये घूस लेते हुए एक कानूनगो को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने आज तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस की टीम ने कार्यालय खुलने के समय अपना जाल बिछा कर हल्द्वानी तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल उनसे काम करवाने के एवज में 10,000 की रिश्वत की मांग की थी।

आज बिजलेंस की टीम ने रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही एसपी विजलेंस प्रह्लाद मीणा ने बताया की टीम द्वारा रजिस्ट्रार कानूनगो से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ये पॉपुलर मॉडल हुईं टॉपलेस, बोलीं : रणवीर को कंपनी दे रही हूं, लेकिन…

0

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने एक न्यूड फोटोशूट कराया गया था, जिसके वो विवादों में घिर गए। हालांकि, लोगों को उनको पूरा साथ मिल रहा है। अब उनके समर्थ में खतरों के खिलाड़ी फेम रही एरिका भी सामने आ गई हैं। उन्होंने टॉपलेस होकर रणवीर सिंह का समर्थन किया है।

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट के बाद उन पर एफआईआर भी दर्ज की गई और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा। दूसरी ओर ग्लैमर जगत के कई सितारे दिखे जिन्होंने खुलकर रणवीर का सपोर्ट किया। इनमें विद्या बालन, जान्हवी कपूर, स्वरा भास्कर, करीना कपूर सहित सेलिब्रिटीज हैं। यही नहीं विदेशी सेलिब्रिटीज ने भी रणवीर का सपोर्ट किया। तो कुछ ने रणवीर से प्रेरित होकर अपनी न्यूड तस्वीरों को शेयर किया।

इस बीच अब ‘खतरों के खिलड़ी 12’ फेम एरिका पैकर्ड ने अपनी एक टॉपलेस तस्वीर को पोस्ट किया। एरिका एक पॉपुलर सुपरमॉडल हैं। वह रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में नजर आई थीं। शो में उनका सफर लंबा नहीं रहा और पहले हफ्ते ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा। एरिका ने जो लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, उसमें वह टॉपलेस होकर बैठी हुई हैं और अपने ब्रेस्ट को हाथों से ढका है। साथ ही उन्होंने जींस पहना है।

एरिका ने इसके साथ फनी कैप्शन दिया, ‘यहां रणवीर को कंपनी दे रही हूं लेकिन आप मेरा बम नहीं देख सकते। उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर कहते हैं, ‘एफआईआर, एफआईआर।‘ एक अन्य ने लिखा, ‘रणवीर सिंह कहां है?’ एक यूजर ने लिखा, ‘जाइए रणवीर के पास। एरिका के चाहने वालों की भी नहीं है। उनके कई फैन्स ने उनका सपोर्ट किया और उन्हें ग्लैमरस बताया है।

उत्तराखंड़: बद्रीनाथ मार्ग बंद, मरीज की मुश्किल में फंसी जान, फिर ऐसे पार कराया नाला

0

चमोली: भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर बरस रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई मार्ग बंद हो गए हैं, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जोशीमठ-बद्रीनाथ मार्ग पर लामबगड़ नाला बंद होने से बीमार व्यक्ति की जान मुश्किल में फंस गई। गनीतम रहा कि एसडीआरएफ के जवानों ने किसी तरह से नाला पार कराया और मरजी को अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

जानकारी के अनुसार माणा के गब्बर सिंह बडवाल को माइनर हार्ट अटैक आया था। उनको इलाज के लिए हायर सेंटर लेजाने के लिए परिजन रवाना हुए, लेकिन उनकी राह लमगड़ा में नाले ने रोक दी। लगातार बारिश के कारण लाने का जलस्तर बढ़ जाता है, जिसके चलते नाले को पार करना असंभव हो जाता है।

यहां आम लोगों के साथ ही तीर्थ यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एसडीआरएफ ने पालकी बनाकर मरीज को नाला पार करवाया। जिसके बाद परिजन उनको लेकर हायर सेंटर के लिए रवाना हो गए। लोगों ने एसडीआरएफ का थैंक्यू भी कहा।