Home Blog Page 741

साल में तीसरी बार हुआ रेपो रेट में इजाफा, 4.9% से बढ़कर हुआ….

0

देश में पिछले तीन दिनों से रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक चल रही है। इस दौरान चर्चा थी कि इस बैठक में ब्याज दर को फिर एक बार बढ़ा दिया जाएगा। बता दें कि बैठक खत्म हो चुकी है और जैसा लोगों का मानना था ठीक वैसा ही हुआ। एक बार फिर भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट बढ़ा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ये इस साल में तीसरी बार हुआ है। इस बार रेपो रेट में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। पिछले तीन दिनों से चल रही बैठक में रेपो रेट को 4.9% से बढ़ाकर 5.4% कर दिया गया है।

ये अब तक की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसको लेकर कहा है कि “हम उच्च मुद्रास्फीति की समस्या से गुजर रहे हैं और वित्तीय बाजार भी अस्थिर रहे हैं. वैश्विक और घरेलू परिदृश्यों को देखते हुए मौद्रिक नीति समिति ने बेंचमार्क रेट में बढ़ोतरी का फैसला किया है।” इस बात का अंदाजा पहला ही लगा लिया गया था कि इस बार रेपो रेट में पहले से ज्यादा बढ़ोतरी होनी हैं। पिछले चार महीनों में रेपो रेट में 1.4% की बढ़ोतरी हो चुकी है।

images 4 1

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि “भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 7.2 प्रतिशत पर कायम रखा है. केंद्रीय बैंक ने खुदरा महंगाई दर चालू वित्त वर्ष में 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान बरकरार रखा है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति असंतोषजनक स्तर पर है। समिति का अनुमान है कि मुद्रास्फीति छह प्रतिशत से ऊपर बना रहेगा।” आपको बता दें कि सरकार और रिजर्व बैंक के प्रयासों के बाद महंगाई धीरे-धीरे काबू में आने लगी है। लेकिन अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व समेत कई देशों के सेंट्रल बैंक आक्रामक तरीके से ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में चुनाव जीतने वाली महिलाओं से पहले उनके पतियों ने ली शपथ, बाद में हुआ…

0

राजनीति में कुछ भी हो सकता है, ये लोगों का कहना है, हालांकि ये सिर्फ बातें ही नहीं बल्कि हकीकत भी है। आज राजनीति से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसको सुनने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। ये मामला मध्य प्रदेश का है। हाल ही में दमोह जिले के गैसाबाद में पंचायत चुनाव हुए। इस चुनाव में अनुसूचित वर्ग की महिला सरपंच चुनी गई। पंचायत में करीब 11 महिला पंच भी निर्वाचीत हुईं। बता दें कि चुनाव में बाद इनको शपथ दिलाई जानी थी। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में किसी ने सोचा भी भी होगा।

दरअसल, जब इसके लिए शपथ ग्रहण समारोह रखा गया तो यहां महिलाओं को बुलाया ही नहीं गया। लेकिन उनका शपथ ग्रहण समारोह पूरा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान ग्राम पंचायत में जब चुनी गई महिला पंचों की शपथ लेने की बारी आई तो उनकी जगह उनके पतियों को शपथ लेने के लिए स्टेज पर बुलाया गया। उनको सिर्फ स्टेज पर बुलाया ही नहीं गया, बल्कि उन्होंने इस पद के लिए शपथ भी ली।

4 August Meghnagar Oath

सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसको देख पूरे राज्य में बवाल मच गया है और लोग हैरान भी हैं। हालांकि अब इस पर एक्शन लिया गया है और चुनी गई महिला पंचों का फिर से शपथ ग्रहण समारोह रखा गया और उनको शपथ दिलाई। जिला पंचायत के सीईओ अजय श्रीवास्तव का कहना है कि ये कानून के खिलाफ है और इसकी पूरी तरह से जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि “ऐसा होना नियमों के खिलाफ है और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी. सारे घटनाक्रम ने ये साबित कर दिया है कि सरकारों की लाख कोशिशों के बाद भी व्यवस्था अब भी दुरुस्त नहीं है।”

उत्तराखंड: गजब कारनामा! लोग बिल जमा कराते गए, ईई और कर्मचारी डकारते रहे, सस्पेंड

0

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ऊर्जा निगम की गदरपुर सब डिवीजन में बिल भुगतान में ही घोटाला हो गया। यहां लोग बिल जमा कराते रहे और ईई समेत कुछ कर्मचारी उसको डकारते रहे। गबन के मामले में ईई सहित चार को सस्पेंड कर दिए गए। अब इस मामले में एक जांच टीम भी गठित की गई है, जो मामले की जांच कर रिपोर्ट एमडी को सौंपेगी।

यूपीसीएल के रुद्रपुर डिवीजन के गदरपुर सब डिवीजन में बिल भुगतान की रकम निगम के खाते में जमा नहीं की गई। मुख्यालय से इसकी जांच करा गई। प्राथमिक जांच में ही सरकारी धन को गबन करने का मामला सामने आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए यूपीसीएल ने ईई गोविंद सिंह कार्की, एसडीओ फरमान हैदर जैदी, असिस्टेंट इंजीनियर संजय कुमार और कैशियर पुष्पेंद्र शर्मा को निलंबित कर दिया।

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने मामले की जांच के लिए मुख्यालय के डीजीएम वित्त की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित कर दी है। इस संबंध में आदेश जारी हो गए हैं। एक-दो दिन में देहरादून से जांच समिति रुद्रपुर पहुंच जाएगी। यूपीसीएल एमडी ने सभी डिवीजन को चेताया है कि वह पिछले एक साल में हुए बिल भुगतान का पूरा ब्योरा दोबारा जांचें और इसमें कहीं भी किसी तरह की कमी पकड़ में आने पर तत्काल निगम मुख्यालय को अवगत कराएं।

राहुल गांधी बोले : देश में बस चार लोगों की तानाशाही, जिनता सच बोलूंगा, उतना आक्रमण होगा

0

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमले बोले। महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा। राहुल ने कहा कि  देश में लोकतंत्र की जो मौत हुई, उससे आपको कैसा लग रहा है? जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया। उन्होंने कहा, देश में आज लोकतंत्र नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, आज देश में सिर्फ चार लोगों की तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन हमें जेल में डाल दिया जाता है। हमें संसद में बहस नहीं करने दी जा रही।

राहुल गांधी ने कहा, जब हमारी सरकार थी तब केंद्रीय एजेंसियां और अन्य संवैधानिक संस्थाएं निष्पक्ष होती थीं। इन्हीं के सहारे विपक्ष खड़ा होता है, लेकिन भाजपा सरकार ने सभी एजेंसियों और संस्थाओं को अपने कब्जे में कर रखा है। कांग्रेस नेता ने कहा, मैं जितना सच बोलता जाऊंगा, उतना मुझ पर आक्रमण होगा। लेकिन मैं अपना काम करूंगा, महंगाई पर बात करूंगा, बेरोजगारी पर बात करूंगा। जितना इन सबके खिलाफ बोलूंगा, उतना मुझ पर आक्रमण होगा। ये सिर्फ हमारे लिए नहीं है। सभी के साथ है, जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसे केंद्रीय एजेंसियों से डराया जाता है। यह बात लोगों को अभी समझ नहीं आ रही है, लेकिन एक दिन समझ आएगी।

राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग गांधी परिवार पर हमले क्यों करते हैं? क्योंकि, गांधी परवार एक विचारधारा के लिए लड़ता है। देश में हिंदू-मुसलमान को बांटा जाता है, तब हमें दर्द होता है। महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, तब हमें दर्द होता है। उन्होंने कहा, हमारी लड़ाई सौहार्द बनाने के लिए है। मेरे परिवार ने इसके लिए जान दी है।

राहुल गांधी ने कहा, जर्मनी की सभी संस्थाएं हिटलर के हाथ में थीं। वह भी चुनाव जीतता था। आज हिंदुस्तान की सभी संस्थाएं आरएसएस के हाथ में हैं। मुझे पूरा ढांचा दे दो, फिर मैं बताता हूं। उन्होंने कहा, हम सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी से नहीं लड़ रहे हैं। हम हिंदुस्तान के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर से लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी भारत में हैं। पेट्रोल-डीजल से लेकर हर चीज के दाम बढ़े हुए हैं, लेकिन वित्त मंत्री को महंगाई के एक आंकड़े दिख ही नहीं रहे हैं। किसी भी गांव या शहर में जाकर देख लीजिए, लोग बता देंगे महंगाई कहां है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वित्तमंत्री जिस मैक्रोइकॉनॉमिक फंडामेंटल की बात कर रही हैं, वह कुछ और है। मुझे नहीं लगता कि वित्त मंत्री को भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में कोई समझ है या फिर वह एक मुखपत्र हैं।

महंगाई का एक और झटका, RBI ने रेपो रेट बढ़ाकर 5.4% किया, लोन होंगे महंगे

0

नई दिल्ली : महंगाई का लोगों को एक और झटका लगा है। RBI ने रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट तक बढ़ा दिया है।RBI  के इस फैसले के बाद अब रेपो रेट की दर 4.9% से बढ़कर 5.40% हो गई है। RBI की ओर से कहा गया है कि फैसला वर्तमान प्रभाव से ही लागू होगा। गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस फैसले की जानकारी दी।

आरबीआई गवर्नर ने तीन दिनों (तीन अगस्त से पांच अगस्त) तक चली MPC की बैठक के बाद इस फैसले का एलान किया है। अंदेशा जताया जा रहा था कि आरबीआई अपनी इस बैठक में रेपो रेट को एक बार फिर बढ़ा सकता है। बता दें कि पिछली बार हुई एमपीसी की बैठक में रेपो रेट बढ़ाने का फैसला लिया गया था। मई महीने में हुई एमपीसी की बैठक में रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 4.90% कर दिया गया था।

RBI के इस फैसले की जानकारी  देते हुए गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था स्वाभाविक रूप से वैश्विक आर्थिक स्थिति से प्रभावित हुई है। हम उच्च मुद्रास्फीति की समस्या से जूझ रहे हैं। हमने वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान 3 अगस्त तक 13.3 अरब अमेरिकी डॉलर के बड़े पोर्टफोलियो का प्रवाह देखा है।

उन्होंने कहा, ‘RBI ने तत्काल प्रभाव से रेपो रेट 50 BPS बढ़ाकर 5.4% कर दिया है। 2022-23 के लिए रियल GDP विकास अनुमान 7.2% है जिसमें Q1- 16.2%, Q2- 6.2%, Q3 -4.1% और Q4- 4% व्यापक रूप से संतुलित जोखिमों के साथ होगा। 2023-24 के पहले तिमाही (Q1) में रियल GDP वृद्धि 6.7% अनुमानित है। आरबीआई गवर्नर बोले, ‘2022-23 में मुद्रास्फीति 6.7% रहने का अनुमान है। 2023-24 के पहले तिमाही के लिए CPI मुद्रास्फीति 5% अनुमानित है।

ऐसे में ब्याज दर बढ़ने से बैंक आरबीआई से कम पैसा लेंगे और बाजार में मुद्रा के प्रवाह नियंत्रण बना  रहेगा। बैंक महंगे दर पर आरबीआई से लोन लेंगे तो वे महंगे दर पर आम लोगों को भी लोन जारी करेंगे। इससे आम आदमी का ईएमआई महंगा होगा। इसे देखते हुए लोग लोन कम लेंगे और कम खर्च करेंगे। इससे बाजार में मांग घटेगी और पूरी प्रक्रिया से महंगाई को नियंत्रित करने से मदद मिलेगी।

PCS Mains Exam 2021 की बढ़ाई गई डेट, अब अक्टूबर में होगी परीक्षा

0

देहरादून : उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल, प्रवर अधीनस्थ सेवा (UKPCS) मुख्य परीक्षा-2021 की तिथि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बढ़ा दी है। अब यह परीक्षा 14 से 17 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 20 से 23 अगस्त तक होनी थी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग  ने गुरुवार देर शाम इसे लेकर आदेश जारी किए।

लोक सेवा आयोग के सचिव कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथियों को स्थगित करने को लेकर कई अभ्यर्थियों ने प्रत्यावेदन दिया था। इस पर विचार करने के बाद आयोग ने नई परीक्षा तिथि की घोषणा की।

यह जानकारी आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। बताया कि मुख्य परीक्षा की संशोधित तिथियों को लेकर आयोग की वेबसाइट एवं दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना प्रसारित की जाएगी।

संजय राउत की बढ़ी मुसीबत, इतने दिन बढ़ाई गई हिरासत

0

मुंबई: शिव सेना नेता और सांसद संजय राउत की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पात्रा चॉल जमीन घोटाले में मामले में घिरे संजय राउत की मुसीबत बढ़ गई है। विशेष अदालत ने राउत की हिरासत को आठ अगस्त तक बढ़ा दिया है। दरअसल, संजय राउत की हिरासत आज खत्म हो रही है। इससे पहले ईडी ने उन्हें पीएमएलए विशेष कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उनकी हिरासत को आठ अगस्त तक बढ़ा दिया गया।

ईडी की हिरासत बढ़ाए जाने पर संजय राउत के भाई सुनील राउत ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि संजय राउत बालासाहेब ठाकरे के सच्चे शिवसैनिक हैं, वे कभी कोई भ्रष्टाचार नहीं करेंगे। भाजपा उनसे डरती है। इस बीच ईडी ने पात्रा चॉल जमीन धनशोधन मामले में संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को तलब किया है। वर्षा राउत के खाते में लेन-देन के बाद समन जारी हुआ है।

वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को यहां की एक विशेष अदालत को बताया कि हिरासत के दौरान केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें एक ऐसे कमरे में रखा था, जिसमें कोई खिड़की और वेंटिलेशन नहीं था।

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी 60 वर्षीय राउत को बीते रविवार गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने राउत के घर पर छापा मारा था। करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था, इसके बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत ने उन्हें चार अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था।

बड़ी खबर : इस दिग्गज अभिनेता का निधन, कई फिल्मों में किए थे शानदार रोल

0

दिग्गज अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन हो गया है। अभिनेता ने 3 अगस्त की शाम अंतिम सांस ली।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तबीयत खराब होने की वजह से उनका लखनऊ में इलाज करवाया जा रहा था। कुछ दिन पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद देखभाल के लिए वह होमटाउन शिफ्ट हो गए थे।

मिथिलेश चतुर्वेदी के निधन की पुष्टि उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर की है। आशीष चुतर्वेदी ने फेसबुक पर मिथिलेश की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा…आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे, आपने मुझे दामाद नहीं बल्कि एक बेटे के तरह अपना प्रेम दिया, भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
मिथिलेश के निधन की खबर आने के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई हैरान है। बता दें कि मिथिलेश चतुर्वेदी ने अपने सफर के दौरान सलमान खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन संग कई बड़ी और सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है।
उन्हें सनी देओल की फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’, मनोज बाजपेयी अभिनीत ‘सत्या’, शाहरुख खान स्टारर ‘अशोका’ समेत ‘ताल’, अभिषेक बच्चन की ‘बंटी और बबली’, ऋतिक रोशन अभिनीत ‘कृष’ और सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ में देखा गया था। लेकिन, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कोई… मिल गया’ से मिली। इस फिल्म में उन्होंने ऋतिक रोशन के कंप्यूटर टीचर का किरदार निभाया था।
मिथिलेश चतुर्वेदी ने बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘भाई-भाई’ से की थी। इसके बाद उन्होंने सत्ता, ताल, फिजा, रोड, कोई मिल गया, गांधी माय फादर और बंटी बबली जैसी फिल्मों में काम किया।  डिजिटल डेब्यू 2020 में आई फेमस वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ से किया था।

उत्तराखंड : बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा, रोडवेज में कर सकेंगी मुफ्त सफर

0

देहरादून: रक्षाबंधन पर इस बार भी प्रदेश की महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। सीएम धामी ने रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम की ओर से संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।

रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान कर निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का कष्ट करें। उक्त सुविधा के फलस्वरूप आने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति शासन द्वारा की जायेगी।

rakshabandhan cm dhami

राहुल का तीखा वार, सुन लें-समझ लें, हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते, कर लें जो करना है…

0

नई दिल्ली : नेशनल हेराल्ड का दफ्तर सील होने के बाद राहुल गांधी ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा के जांच से भागने के आरोप पर राहुल गांधी ने कहा “सुनिए बात, हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते। समझ गए बात। कर लें जो करना है। कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। देश की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा करना, देश का सौहार्द बनाए रखना।  वो मेरा काम है और मैं वो करता रहूंगा। ये कुछ भी कर लें, कोई फर्क नहीं पड़ता है।

ED ने दिल्ली में हेराल्ड हाउस की इमारत में यंग इंडियन के कार्यालय को सील कर दिया था। इसके पीछे वजह बताई गई थी कि तलाशी के दौरान कार्यालय में कोई भी उपलब्ध नहीं था, इसलिए वे तलाशी पूरी नहीं कर पाए। आदेश में कहा गया है कि एजेंसी से बिना पूर्व अनुमति के परिसर नहीं खोला जाएगा। इसके बाद से कांग्रेस इस कार्रवाई पर भड़की हुई है।

यंग इंडिया लिमिटेड के दफ्तर को सील किए जाने के बाद से कांग्रेस, भाजपा सरकार पर हमलावर है। ईडी की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस की ओर से एक ट्वीट में कहा गया था कि याचना नहीं अब रण होगा। इस पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार किया है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि याचना नहीं रण होगा। पहले कहते थे कि सत्याग्रह होगा और अब रण की बात कर रहे हैं। आखिर ये लोग क्या चाहते हैं। पात्रा ने कहा किभ्रष्टाचारियों से न रण होगा और न रन होगा। अंग्रेजी में रन का अर्थ भागना होता है और हम इस मसले पर कांग्रेस को भागने नहीं देंगे।