Home Blog Page 742

नमस्ते गैंग के खिलाफ दिल्ली पुलिस की मुठभेड़, एक घायल…

0

देश में क्रिमिनल केस बढ़ते जा रहे हैं। जिस तरह से क्राइम बढ़ रहा है, वैसे ही अब पुलिस भी एक्शन में आ रही है। पिछले कुछ समय में दिल्ली में “नमस्ते गैंग” का काफी नाम सुनने को मिल रहा है। ये गैंग नमस्ते कर के लोगों का सामान लूट लेती है। इस गैंग की बहुत शिकायत दर्ज हो रही थी। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए गैंग के दो बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली भी लग गई। ये दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्यवाई मानी जा रही है।

बता दें कि ये गैंग रोजाना मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोगों को पहले तो नमस्ते करते हैं और फिर उनका सामान छीन कर भाग जाते हैं। ऐसे में जब लगातार पुलिस को इनकी शिकायत मिली तो पुलिस ने इनको रोकने का फैसला किया। पुलिस ने इनको पकड़ने के लिए पहले ही जाल बिछाया और जैसे ही वह अपने काम को अंजाम देने पहुंचे तो पुलिस ने उनको खुद को पुलिस के हवाले करने को कहा। लेकिन उन्होंने फायरिंग करना शुरू कर दी।

images 5

ऐसे में मजबूर होकर पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी, इस दौरान एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने सुबह 4:00 बजे से ही विवेक विहार के विवेकानंद महिला कॉलेज के बाहर घेराबंदी कर ली और जैसे ही वो बदमाश अपने काम को अंजाम देने पहुंचे, पुलिस ने उन्होंने दबोच लिया। “नमस्ते गैंग” के दो बदमाशों को पकड़ने के बाद अब पुलिस का कहना है कि जल्दी ही गैंग के बाकी और बदमाशों को भी पकड़ लिया जाएगा।

सीएम हेमंत सोरेन ने लगाया भाजपा पर गंभीर आरोप, “धनबल की राजनीति पर…”

0

देश में भाजपा की सरकार आने के बाद से भाष्टचार के मामलों पर तेज़ी से काम किया जा रहा है। कई नेताओं से अब तक भाष्टचार के मामलों को लेकर पूछताछ हो चुकी है और कई गिरफ्तार भी हो चुके हैं। अब खबर है कि झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों के पास से कैश मिला है। इस कैश के पीछे की क्या कहानी फिलहाल इस बात का पता पश्चिम बंगाल की सीआईडी लगा रही है। हम बात करते हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की, उनका कहना है कि इस मामले के पीछे भी भाजपा का हाथ है।

भाजपा पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “यह चिंता का विषय है कि कांग्रेस के तीन विधायक हिरासत में हैं। ये कोशिश काफी लंबे समय से चल रही थी। अब जांच के बाद यह पता चलेगा कि यह चैनल कहां से कहां जाता है। यह पता चलेगा कि इस कोशिश की शुरुआत भाजपा के कमरे से ही हुई है। इन लोगों का लोकतंत्र पर विश्वास खत्म हो गया है। अब वो धनबल की राजनीति पर विश्वास ज्यादा कर रहे हैं। किसी भी तरह से इस मुहिम में लगे रहते हैं कि कभी कुछ हासिल होता है तो कभी मुसिबत में भी फंसते हैं। वर्तमान जो राजनीतिक स्थिति है इसमें लोकतंत्र को खरीदने की बात है।”

images 2 2

बातचीत के दौरान जब मीडिया ने पूछा कि वह भाजपा से डरते हैं? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि “वो भी राजनीतिक पार्टी है और हम भी। उसमें डरने और नहीं डरने की बात नहीं है। इसमें राजनीतिक ताकत दिखाने की बात है। कौन अपनी राजनीतिक ताकत कितनी दिखा पाता है। कितने लोगों से जुड़ पाते हैं, कितने लोगों के बीच इनकी पकड़ है, कितने लोगों का समर्थन है। जब राज्य की जनता का समर्थन हमें प्राप्त है तो किसी और से डरने की जरूरत नहीं है।”

इसके आगे वह कहते हैं कि “फिलहाल सदन का सत्र चल रहा है। हमारे विपक्ष के साथी काफी कुछ संकेत दे रहे हैं कि हम लोग राजनीतिक परिभाषा बदलने जा रहे हैं। अब देखते हैं कि वे कैसे राजनीतिक परिभाषा बदलना चाहते हैं। पिछले तीन दिनों से वो सदन में किस तरह से आचरण कर रहे हैं और वार कर रहे हैं। सरकार का ध्यान भटकाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। चर्चा के लिए जिस भी चीज पर सहमति बनती है, उस पर ही वे लोग हंगामा करते हैं।”

उत्तराखंड : रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, 5 घायल, 3 की हालत गंभीर!

0

पौड़ी : श्रीनगर के पास एक सड़क हादसा हो गया। बागवान में रोडवेज और कार के बीच टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। तीन लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

जानकारी के अनुसार हादसा नेशनल हाईवे 58 मूल्या गांव बागवान के पास हुआ। रोडवेज बस की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गयी। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए हैं। हादसे का कारण तेज रफ़्तार बताई जा रही है। हालंकि, असल कारण जांच के बाद ही सामने आयेंगे।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है घायलों में से तीन की हालत गम्भीर बनी हुई है।घायलों की शिनाख्त कार चालक सत्तल सिंह, शिप्रा रोतली, उमा सोनाल, दमयन्ती सोनाल, शिखर के रूप में हुई है।

उत्तराखंड: आसमानी आफत जारी, घरों पर गिरा मलबा, तीन घायल

0

देहरादून: राज्य में बारिश आसमान से आफत बनकर बरस रही है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर ही है। बुधवार देर शाम को सहसत्रधारा में भूस्खलन हो गया, जिससे तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान चार पशु भी मलबे में दबकर मर गए। घरों को समय रहते खाली करा लिया गया था।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को सहस्त्रधारा क्षेत्र में भारी बारिश हुई। इस दौरान ब्रह्मपुरी में भूस्खलन होने से पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया, जिसका मलबा कॉलोनी में आ गया। भारी मात्रा में मलबा आने से तीन मकान क्षतिग्रसत हो गए।

सुरकंडा देवी मंदिर के पास पहाड़ी दरकने की आवाज सुनाई दी। भनक लगते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। मलबे की चपेट में आने से घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि सारा सामान भी बर्बाद हो गया।

आरोप है कि पास ही कुछ लोग अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। जिसके लिए पहाड़ी को काटा जा रहा है। इसी वजह से पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गईं। साथ ही प्रशासन की टीम ने भी नुकसान का आकलन किया। मलबे को हटाने का कार्य देर रात तक जारी रहा।

CWG 2022 : तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, हाई जंप में पदक जीतने वाले पहले एथलीट

0

भारत के हाई जंपर तेजस्विन शंकर ने ट्रेक एंड फील्ड में पहला पदक दिला दिया है। उन्होंने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज करवा लिया है। तेजस्विन शंकर ने कांस्य के रूप में ट्रैक एंड फील्ड में भारत के लिए पहला पदक जीता। इतना ही नहीं तेजस्विन किसी भी राष्ट्रमंडल खेलों में हाई जंप में भारत के लिए पदक जीतने वाले पहले एथलीट बन गए। पुरुषों के हाई जंप इवेंट के फाइनल में तेजस्विन ने 2.22 मीटर के जंप के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

तेजस्विन शंकर तीन दिन पहले ही बर्मिंघम पहुंचे थे। वह बर्मिंघम रवाना होने के लिए भारतीय दल में शामिल होने वाले आखिरी नाम थे, लेकिन उन्होंने ट्रैक एंड फील्ड में भारत के लिए पहला पदक जीता है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शुरुआत में यूएसए में प्रैक्टिस कर रहे तेजस्विन शंकर को भारतीय टीम से बाहर कर दिया था, क्योंकि उन्होंने भारत की राष्ट्रीय अंतरराज्यीय मीट में भाग नहीं लिया था। इसके बाद उन्होंने इस फैसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट के कहने पर तेजस्विन को राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने की मंजूरी मिल गई थी। आखिर में तेजस्विन शंकर को राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए भारतीय स्क्वॉड में घायल रिले धावक अरोकिया राजीव के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था। अब तेजस्विन ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को दिखा दिया है कि उन पर भरोसा करना व्यर्थ नहीं रहा।

RAKSHABANDHAN : कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन, क्या होगा शुभ मुहूर्त, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

0

भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। पर्व कब और किस दिन मनाया जाए इसे लेकर धर्मशास्त्रियों के अलग-अलग मत हैं। धर्मशास्त्रों के जानकारों के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व भद्रा रहित अपरान्ह व्यापिनी पूर्णिमा तिथि में मनाने की शास्त्र आज्ञा है।

इस प्रकार की संशययुक्त स्थिति के चलते रात्रि में निशीथ काल प्रारंभ होने के पूर्व प्रदोष काल में ही रक्षा पर्व मना लेना शास्त्र सम्मत रहेगा। इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त, गुरुवार को सुबह 10.39 बजे से शुरू होगी जो 12 अगस्त शुक्रवार को सुबह 7.05 बजे तक रहेगी। 11 अगस्त को भद्रा का साया भी रहेगा।

इस दिन भद्रा सुबह 10.39 बजे से रात 8.52 बजे तक रहेगी। इस इस प्रकार 11 अगस्त, गुरुवार को अपरान्ह काल में पूर्णिमा तो रहेगी लेकिन भद्रा के चलते रक्षाबंधन का पर्व रात 8.52 के बाद ही मनाया जा सकेगा। रक्षा बंधन, व्रत की पूर्णिमा व यजुर्वेदियों का उपाकर्म इसी दिन होगा।

12 अगस्त, शुक्रवार को उदय कालीन पूर्णिमा तिथि त्रिमुहुर्त (तीन मुहूर्त) से कम होने से पर्व 11 अगस्त, गुरुवार को ही मनाया जाना धर्म व शास्त्र सम्मत भी है। सामान्यत: भद्रा को शुभ कार्यों में वर्जित किया गया है। आचार्य पं. शर्मा ने बताया कि 11 अगस्त को मकर राशि का चंद्रमा होने से पाताल लोक की भद्रा है। अत: यदि अति आवश्यक व अपरिहार्य कारण हो तो भद्रा का मुख छोडक़र भद्रा के पुच्छ काल अर्थात शाम 5.18 से 6.18 बजे तक श्रीगणेशजी, शिवजी, कुलदेवी व अपने कुलदेवता को रक्षाबंधन कर पर्व मनाया जा सकता है।

तिथि भद्रा के मुखकाल में रक्षाबंधन कभी ना करें। उचित यही होगा कि भद्रा रहित समय में ही रात्रि 8.52 के बाद अपनी अपनी कुल परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाना शास्त्र सम्मत रहेगा। कई लोग 12 अगस्त शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व मानकर चल रहे हैं, लेकिन उदयातिथि होने के बावजूद अपरान्ह काल में प्रतिपदा तिथि होने के कारण यह पर्व नहीं मनाया जा सकता।

उत्तराखंड: कालाढूंगी के नामी रिसॉर्ट में हत्या, जांच में जुटी पुलिस

0

हल्द्वानी: हल्द्वानी के कालाढूंगी में अधेड़ की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार लाढूंगी थाना क्षेत्र के डकसैंड रिजॉर्ट में कार्यरत अधेड़ की हत्या की गई है।

बताया जा रहा है कि पवलगढ़ निवासी गिरीश त्रिपाठी डकसैंड रिजॉर्ट में काम करता था, जिनकी उम्र 54 वर्ष है। आज रिसोर्ट के कमरे में गिरीश त्रिपाठी की लाश मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

 

महाराष्ट्र मामला : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जाने किसने क्या-क्या दलीलें दीं

0

महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद भी उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच सियासी उठापटक जारी है. सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र की सियासी उठापटक से जुड़े मामले पर सुनवाई चल रही है. उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के वकील सुप्रीम कोर्ट में जोरदार तरीके से अपना-अपना पक्ष रख रहे हैं. उद्धव ठाकरे गुट के वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि आप जिस राजनीतिक पार्टी से चुनकर आए हैं, आपको उसकी बात माननी चाहिए.

कपिल सिब्बल ने कहा कि आप गुवाहाटी में जाकर बैठे हैं और कह रहे कि असली पार्टी हम हैं. कपिल सिब्बल की इस दलील पर CJI ने पूछा कि क्या आपके मुताबिक  बैठक में शामिल न होना पार्टी की सदस्यता छोड़ना है. इसके जवाब में सिब्बल ने कहा कि हां, उन्होंने पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है. उन्होंने एक नया व्हिप और नया नेता नियुक्त कर लिया है. वे गुवाहाटी के होटल में बैठकर पार्टी का नेता नियुक्त कर रहे हैं, ये कौन सा तरीका है?

कपिल सिब्बल ने ये भी दलील दी कि आज जो किया जा रहा है, वह दसवीं अनुसूची की आड़ में प्रावधानों का मनमाना उपयोग कर दलबदल को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है. अगर इस मनमानी की अनुमति दी जाती है तो इसका इस्तेमाल किसी भी बहुमत की सरकार को गिराने के लिए किया जा सकता है.

कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में ये भी कहा कि अगर आप अयोग्य हो जाते हैं तो आप चुनाव आयोग के पास भी नहीं जा सकते. आप आयोग में आवेदन भी नहीं कर सकते. इसमें चुनाव आयोग कुछ नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि अगर बागी नेता अयोग्य हो जाते हैं तो सब कुछ अवैध हो जाएगा. सरकार का गठन, एकनाथ शिंदे का मुख्यमंत्री बनना और सरकार की ओर से लिए जा रहे फैसले भीअवैध हैं.

कपिल सिब्बल के बाद डिप्टी स्पीकर की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने बहस की शुरुआत की. अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मसले को दिलचस्प बताते हुए कोर्ट में कहा कि बागियों के पास दो तिहाई संख्याबल था. इसके बाद उनके सामने बचाव का एकमात्र उपाय किसी दूसरी पार्टी में विलय था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. ऐसे में प्रक्रिया देखें तो उन्हें दल-बदल कानून से सुरक्षा नहीं मिल सकती.

उन्होंने कहा कि शिंदे गुट न केवल अवैध तरीके से महाराष्ट्र में सरकार चला रहा है बल्कि वो खुद को असली शिवसेना बताते हुए चुनाव आयोग तक पहुंच गया है. मामला अभी कोर्ट में लंबित है, ऐसे में शिंदे गुट की याचिका पूरी तरह गलत है. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने पूछा कि क्या आप ये कहना चाहते हैं कि अगर 2/3 लोग किसी राजनीतिक दल से अलग होते हैं तो उन्हें नई पार्टी का गठन करना होगा?

सीजेआई ने ये भी पूछा कि चुनाव आयोग किस तरह से राजनीतिक पार्टी का निर्णय ले सकता है. यदि हम उनको अवैध ठहराते हैं तो मामला फिर से वहीं पहुंच जाएगा. प्रतिवादियों की ओर से हरीश साल्वे ने कहा कि हम दल-बदल विरोधी कानून का उपयोग उस तरह नहीं कर रहे हैं जिस तरह अभिषेक मुन सिंघवी ने कह रहे हैं.

उत्तराखंड : इन ट्रेनों को खूब पसंद करते हैं लोग, ये है इनसे जुड़ा बड़ा अपडेट

0

देहरादून: यात्रियों की दो पसंदीदा ट्रेनों को लेकर बड़ा अपडेट है। इन दो ट्रेनों का नया शेड्यूल जारी किया गया है। यात्रियों के सुविधाओं को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने दोनों ट्रेनों को रोजाना संचालित करने का निर्णय लिया है। देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस और देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस अब पांच दिन नहीं, रोजाना सफर पर यात्रियों को ले जाएंगी। लिंक एक्सप्रेस 10 अगस्त से। जबकि, काठगोदाम एक्सप्रेस 8 अगस्त से रोजाना चलेंगी।

स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा के मुताबिक, फिलहाल देहरादून-प्रयागराज एक्सप्रेस को सोमवार, मंगल, बृहस्पति, शुक्रवार और शनिवार को संचालित किया जा रहा था, जबकि देहरादून-काठगोदाम मंगलवार, बुधवार, बृहस्पति, शनिवार और रविवार को संचालित होती थी।

इन दोनों ट्रेनों को सप्ताह में पांच दिन संचालित करने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों के सुविधाओं को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने दोनों ट्रेनों को रोजाना संचालित करने का निर्णय लिया है।

कोरोना शुरू होने के साथ ही पहले तो रेलवे बोर्ड ने दून से संचालित होने वाली तमाम ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया था। कोरोना को लेकर स्थितियों सामान्य होने के बाद रेलवे बोर्ड की ओर से तमाम ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।

यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए दून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस और देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस को भी पांच दिन संचालित करने का फैसला किया गया, लेकिन अब बोर्ड ने दोनों ट्रेनों को सातों दिन संचालित करके यात्रियों को सहूलियतें दे दी है। लिंक एक्सप्रेस से जहां हरिद्वार, मुरादाबाद, अलीगढ़, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज के यात्री सफर करते हैं, वहीं दून-काठगोदाम एक्सप्रेस से भी बड़ी संख्या में यात्री काठगोदाम, हल्द्वानी के लिए सफर करते हैं।

CWG 2022 : भारत को एक और मेडल, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत ने जीता ब्रांज

0

वेटलिफ्टिंग में पुरूष 109 किग्रा भार वर्ग में लवप्रीत सिंह ने ब्रान्ज मेडल अपने नाम कर लिया है. वे स्नैच राउंड में लवप्रीत दूसरे नंबर पर रहे थे. इसके  बाद क्लिन एंड जर्क राउंड में उनसे बेस्ट परफॉर्मेंस ने यह मेडल दिलाया. CWG 2022 में भारतीय खिलाड़ी कमाल का परफॉर्मेंस कर रहे हैं.

अबतक कुल 13 मेडल जीतने में सफल हो गए हैं. जिसमें 5 गोल्ड मेडल और 5 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल भारत के हिस्सा अबतक आ चुके हैं. 5वें दिन भारतीय खिलाड़ी 8 गोल्ड मेडल मैचों का हिस्सा रहे थे जिसमें 2 गोल्ड मेडल भारतीय खिलाड़ी जीतने में सफल रहे. अब छठे दिन भी भारतीय खिलाड़ी शानदार परफॉर्मेंस कर मेडल की संख्या में इजाफा करने की कोशिश करेंगे.

बॉक्सिंग में आजका दिन काफी कमाल का हो सकता है. 48-50 किग्रा के क्वार्टर फाइनल – निकहत ज़हरीन शिरकत करने वाली हैं तो वहीं लवलीना बोरगोहेन भी 66-70 किग्रा में क्वार्टर फ़ाइनल के रिंग में उतरने वाली है. इसके अलावा क्रिकेट में भारतीय महिला टीम का मुकाबला बारबाडोस के साथ होगा. हॉकी में भी भारतीय खिलाड़ी मैदान में होंगे.