Home Blog Page 743

बड़ी खबर: सरकार ने सिर्फ एक महीने में जारी कर दिए साढ़े सात सौ आदेश, इस विभाग के सबसे ज्यदा

0

मुंबई: महाराष्ट्र में एक महीने पहले शिवसेनाव में विद्राह के बाद बनी शिंदे और भाजपा सरकार ने सिर्फ एक माह के भीतर ही 751 सरकारी आदेश जारी कर दिए। इनमें सौ से ज्यादा आदेश अकेले स्वास्थ्य विभाग के है। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार 30 जून को बनी थी।

शिवेसना में विद्रोह होने के बाद पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार ने चार दिन के अंदर 182 सरकारी आदेश जारी किए थे। इनमें से अधिकतर आदेश विभिन्न विकास संबंधी कार्यों के लिए हजारों करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने से संबंधित थे।

तब विपक्ष में बैठी भाजपा ने इन आदेशों को गलत बताया था और विरोध भी किया था। लेकिन, अब अपनी सरकार बनते ही सिर्फ एक महीने में 751 आदेश जारी कर दिए गए। बड़ी बात यह है कि अब तक सरकार में कोई कैबिनेट मंत्री नहीं है। सरकार में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री हैं।

सीएम धामी का दावा, देवभूमि उत्तराखंड को बनाएंगे भ्रष्टाचार मुक्त

0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सर्वे चौक स्थित आइआरडीटी सभागार में सुशासन, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के सबंध में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि विजिलेंस का 02 करोड़ रूपये का रिवॉल्विंग फण्ड बनाया जायेगा। राज्य में विजिलेंस को सशक्त बनाया जायेगा, इसके ढ़ाचे एवं अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जायेगा। विजिलेंस में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 4 विसलब्लोवर को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त देवभूमि का संकल्प लिया है। 2025 तक उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त एवं नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए सभी विभागों को विजिलेंस के साथ समन्वय से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विजिलेंस को और मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि जो ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए 1064 एप लॉच होने के बाद से इस एप पर अभी तक 5 हजार से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं। जो शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित हैं, उन पर सतर्कता विभाग द्वारा लगातार कारवाई की जा रही, जो सराहनीय कार्य है। जो शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित नहीं हैं, लेकिन 1064 पर प्राप्त हो रही हैं, उन्हें सीएम हेल्पलाईन से जोड़ा गया है, ताकि जन समस्याओं का तेजी से समाधान हो सके। इस दिशा में भी सतर्कता विभाग द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के भाव से कार्य कर रही है।

उत्तराखंड: पुलिस ने दी धमकी, जेल भेज दूंगा…, युवक ने खा लिया जहर, ये है पूरा मामला 

0

हल्द्वानी: हल्द्वानी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदा था। उसके पास बीच पुलिस का फोन आया कि मोबाइल चोरी का है। इतना ही नहीं आरोप है कि उसे बार-बार फोन कर यह धमकी दी जा रही थी कि उसे जेल भेज देंगे। इससे परेशान होकर उसने जहर खा लिया। फिलहाल, उसकी हालत खराब बनी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लाइन नंबर एक आजादनगर बनभूलपुरा, हल्द्वानी निवासी 26 वर्षीय कासिफ पेशे से राजमिस्त्री है। वह रानीखेत में काम करता है। पार्षद गुफरान के अनुसार कुछ दिन पहले कासिम ने एक युवक से चार हजार रुपये का मोबाइल खरीदा था। मोबाइल सेल से उसके पास काल आया और पुलिस कर्मी ने बताया कि वह चोरी का मोबाइल चला रहा है।

पार्षद गुफरान ने बताया कि कासिम ने उन्हें इस बात की जानकारी दी। इस पर उन्होंनेे कासिम को हल्द्वानी बुलाकर मोबाइल लौटाने को कहा। सोमवार को कासिम रानीखेत से मोबाइल देने के लिए हल्द्वानी अपने घर आ गया था।

इस बीच मोबाइल सेल से फिर काल आई। कॉल करने वाले उसे जेल भेजने की धमकी दे दी। कासिम ने पार्षद को यह बात बताने के कुछ देर बाद जहर खा लिया। बताया कि वह पुलिस के जेल भेजने से डरा हुआ था। पार्षद गुफरान मौके पर पहुंचा तो कासिम के हाथ में कीटनाशक दवा थी।

कासिम के जहर खाने की जानकारी उन्होंने बनभूलपुरा पुलिस को दी। इस पर थानाध्यक्ष ने डायल 112 को मौके पर भेजा। कासिम को बेस अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि युवक को मोबाइल देने के लिए काल किया गया होगा। उसके जहर खाने के मामले की जांच कराई जाएगी।

उत्तराखंड: दून-मसूरी रोड पर फिर गिरा पेड़, दो घंटे बाद खुली सड़क

0

देहरादून: देहरादून-मसूरी मार्ग पर कई पुराने और बड़े पेड़ हैं, जो खतरा बने हुए हैं। आज मसूरी में वन सुमन के पास ही भारी भरकम पेड़ गिर गया, जिस कारण मसूरी-देहरादून मार्ग दो घंटे तक बंद रहा। सड़क बंद होने से वाहनों की लंगी कतारें लग गई। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे पहले भी देहारादून-मसूरी रोड पर पेड़ गिरने से हादसा हो चुका है।

मसूरी-दून मार्ग पेड़ गिरने से बंद होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी, फायर कर्मी मौके पर पहुंचे। पेड़ काटकर जेसीबी की मदद से उसे सड़क से हटाया गया। दो घंटे की मशक्कत की बाद सड़क को आवाजाही के लिए खोला जा सका।

प्रदेशर में लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण कई सड़क मार्ग बंद हैं। नदियां उफान पर हैं, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, बंद मार्गों को खोलने का प्रयास भी जारी है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : जेल में फूटा कोरोना बम, कई कैदी पॉजिटिव

0

हरिद्वार: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। स्कूल, दफ्तरों से लेकर जेल भी कोरोना फिर पैर पसार रहा है। अब हरिद्वार जिला जेल में 43 कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल में 28 व 29 जुलाई को हेपेटाइटिस की जांच के लिए लगाए गए शिविर में कैदियों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। जिनमे 43 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जानकारी के अनुसार, जिला कारागार में इस समय 1250 से ज्यादा पुरुष और 60 से अधिक महिला बंदी हैं। बताया गया कि, जेल में हेपेटाइटिस की जांच के लिए 2 दिन का शिविर लगाया गया था।

शिविर में कैदियों के सैंपल लिए गए थे, इस दौरान कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जबकि किसी भी कैदी में कोरोना के लक्षण नहीं थे। सभी पॉजिटिव संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया गया है।

उत्तराखंड: उच्च शिक्षा निदेशका का फरमान, राज्यपाल, CM और मंत्री को लिखी चिट्ठी, तो होगी कार्रवाई

0

देहरादून: दो दिन पहले ही 4600 ग्रेड-पे मामले में चार पुलिस जवानों को सस्पेंड कर दिया गया था। उनकी गलती केवल इतनी थी कि उनकी पत्नियों और मां ने सरकार से 4600 ग्रेड-पे की मांग की थी। इधर, उच्च शिक्षा निदेशक ने एक ऐसा फरमान जारी किया है, जिसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। निदेशक ने निर्देश जारी किए हैं, जिसमें लिखा गया है कि महाविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारी राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्री को सीधे फोन नहीं लगा पाएंगे। अगर कोई इसका उल्लंघन करेगा, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से सभी प्राचार्य और संयुक्त निदेशकों को जारी निर्देश में कहा गया है कि उच्च स्तर से इस बात पर नाराजगी जताई गई है कि उच्च शिक्षा विभाग के तहत सेवारत कार्मिक उत्तराखंड कर्मचारी आचरण नियमावली की अवहेलना करते हुए सीधे अपने नाम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों को पत्र लिख रहे हैं।

विभिन्न प्रकरणों पर सीधे इस तरह से प्रार्थना पत्र लिखा जाना नियमों के विरुद्ध एवं विभागीय गरिमा के प्रतिकूल है। उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि दो जून के निर्देश में भी कार्मिकों को शासकीय नियमों की परिधि में रहते हुए उच्चाधिकारियों से पत्राचार करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कुछ कार्मिकों की ओर से इसका पालन नहीं किया जा रहा है।

उच्च शिक्षा निदेशक ने प्राचार्यों को दिए निर्देश में कहा कि इस निर्देश से महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अवगत कराते हुए उनके नाम व हस्ताक्षर युक्त प्रति तीन दिन के भीतर निदेशालय को उपलब्ध कराई जाए ताकि आगे से इस तरह से सीधे पत्र लिखने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

कुछ महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ओर से सीधेे मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र लिखकर कर्मचारी आचार नियमावली का उल्लंघन किया जा रहा है। निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई प्रार्थना पत्र है तो वह उचित माध्यम से ही भेजा जाना चाहिए। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। – डॉ. संदीप कुमार शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक

उत्तराखंड: आखिरकार चार दिन बाद फिर शुरू यमुनोत्री धाम की यात्रा

0

उत्तरकाशी : यमुनोत्री धाम की यात्रा बुधवार को सुबह से पैदल यात्रियों के लिए खोल दी गई है। जबकि, यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंडेली गाड़ के निकट यहां घोड़े खतरों की आवाजाही अभी तीन दिनों तक बंद रहेगी।

30 जुलाई को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंडेली गाड़ के पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। मार्ग का करीब 20 मीटर हिस्सा टूट गया था। जिसके बाद यमुनोत्री धाम की यात्रा बंद हो गई। पैदल मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा तीन दिन का समय मांगा था और मंगलवार को शाम तक पैदल मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य किया गया।

बुधवार को सुबह से पैदल यात्रियों के लिए मार्ग को खोल दिया गया। मार्ग के खुलने के साथी ही चार दिन से बंद रही यमुनोत्री धाम की यात्रा पुनः शुरू हो गई। वहीं अभी सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए घोड़े-खच्चरों के लिए अभी यहां से पैदल मार्ग तीन दिनों तक बंद रहेगा तथा तीन दिनों के बाद घोड़े-खच्चरों की आवाजाही भी नियमित शुरू हो जाएगी।

उत्तराखंड: नेलांग घाटी में लैंडस्लाइड, सेना के जवान की मौत

0

उत्तरकाशी: भारी बारिश लगातार आफत बनकर बरस रही है। जगह-जगह भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। उत्तरकाशी के भारत-चीन सीमा पर नेलांग घाटी में पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत हो गई। एक सैन्य अधिकारी के घायल होने की भी सूचना है।

जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने एक सैनिक की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर भैरोघाटी से तीन किलोमीटर आगे भूस्खलन की चपेट में आने से सैनिक की मौत हुई है। जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला था। घटना में एक सैन्य अधिकारी भी चोटिल हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि सैनिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया जाएगा। पुलिस का शव वाहन हर्षिल भेजा जा रहा है।

भारी बारिश से हुए भूस्खलन और मलबा आने के कारण उत्तराखंड की 166 और हिमाचल प्रदेश की 36 सड़कें ठप हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड में मंगलवार को कुल 72 मार्ग अवरुद्ध हुए, जबकि 157 मार्ग एक दिन पहले से अवरुद्ध थे।

नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर भड़का चीन, 21 लड़ाकू विमान हुए…

0

अमेरिकी संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर बड़ा बवाल होने को आया है। चीन द्वारा पहले ही चेतावनी दी गई थी कि अगर नैन्सी पेलोसी ताइवान पहुंचती हैं तो चीन इसको बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके लिए चीन ने जंग का भी ऐलान कर दिया था। इस बीच खबर है कि चीन की अंजाम भुगतने की चेतावनी को नजरंदाज करते हुए नैन्सी पेलोसी ताइवान पहुंच चुकी हैं और चीन भी अपनी बात पर अड़ गया है। चीन ने पेलोसी के ताइवान पहुंचने के कुछ समय बाद ही समंदर में युद्धाभ्यास की घोषणा कर दी।

चीन ने युद्ध की लेकर पूरी तैयारी करली है। खबर मिली है कि चीन ने अपनी सैन्य ताकत दिखाते हुए अपने 21 लड़ाकू विमान ताइवान की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए ताइवान की एयर डिफेंस जोन में घुसा दिए हैं। इस बात की पुष्टि खुद ताइवान ने की है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो चीन जे-20 स्टील्थ फाइटर जेट ताइवान के आसपास चीनी सेना पीएलए के अभ्यास में शामिल हो गए हैं. चीन ने ताइवान के आसपास समुद्री इलाके में चार दिवसीय युद्धाभ्यास की घोषणा की है, जो कि गुरुवार से शुरू होकर रविवार तक चलेगा।”

IMG 20220803 111549

चीनी सेना का कहना है कि “युद्धाभ्यास जल्द से जल्द शुरू हो सकता है। ताइवान के उत्तर, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व के पानी और आसमान में नौसेना और वायुसेना साझा ड्रिल की एक सीरीज को अंजाम देंगी।” इसके साथ ही खबर है कि ताइवान भी युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है। चीन और ताइवान के बीच अगर ये युद्ध छिड़ जाता है तो ये पूरी दुनिया के देशों के लिए काफी बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। ये कई देशों की आर्थिक स्थिति को हिलाकर रख देगा।

जहरीली गैस लीक होने से अस्पताल में भर्ती हुए 68 लोग, जांच जारी…

0

कोरोना काल के दौरान देश में कई हादसे देखने को मिले हैं। ऐसे हादसे जिसमें कई लोग घायल हुए तो कई लोगों ने अपनी जान भी गवाई। आज फिर एक हादसा सामने आया है, जिसमें लोगों की मौत तो नहीं हुई लेकिन 60 से भी ज्यादा लोग बीमार पड़ गए। खबर आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के नजदीक औद्योगिक क्षेत्र से है। बताया जा रहा है कि यहां केमिकल फैक्ट्री से जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिसके कारण कई लोग बीमार पड़ गए और उनको अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इस दौरान करीब 68 लोग इस हादसे का शिकार हुए।

सूत्रों के मुताबिक आंध्र प्रदेश के अनाकापल्‍ले जिले में मौजूद एक कंपनी में गैस लीक होने की सूचना मिली। ऐसे में उनकी मदद के लिए एक सुरक्षा टीम को भेजा गया और उन सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि सभी वर्कर्स को दम घुटने, उल्टी की और घबराहट की शिकायत थी। जिसको देखते हुए पहले तो उनको स्‍पेशल इकोनॉमिक जोन के मेडिकल सेंटर में पहुंचाया गया। लेकिन बाद ने उन सभी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।

images 4

जब इस मामले के बारे में जिले के एसपी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि “कथित तौर पर ब्रैंडिक्स के परिसर में गैस रिसाव हुआ था। 68 लोगों को अस्‍पताल में शिफ्ट किया गया है और परिसर को खाली कराने का काम किया जा रहा है। इमारत को सील कर दिया गया है, किसी को भी परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं है। बीमार लोगों ने पेट दर्द, खांसी और यहां तक कि दम घुटने की शिकायत की है।”