बड़ी खबर: सरकार ने सिर्फ एक महीने में जारी कर दिए साढ़े सात सौ आदेश, इस विभाग के सबसे ज्यदा

0
76

मुंबई: महाराष्ट्र में एक महीने पहले शिवसेनाव में विद्राह के बाद बनी शिंदे और भाजपा सरकार ने सिर्फ एक माह के भीतर ही 751 सरकारी आदेश जारी कर दिए। इनमें सौ से ज्यादा आदेश अकेले स्वास्थ्य विभाग के है। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार 30 जून को बनी थी।

शिवेसना में विद्रोह होने के बाद पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार ने चार दिन के अंदर 182 सरकारी आदेश जारी किए थे। इनमें से अधिकतर आदेश विभिन्न विकास संबंधी कार्यों के लिए हजारों करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने से संबंधित थे।

तब विपक्ष में बैठी भाजपा ने इन आदेशों को गलत बताया था और विरोध भी किया था। लेकिन, अब अपनी सरकार बनते ही सिर्फ एक महीने में 751 आदेश जारी कर दिए गए। बड़ी बात यह है कि अब तक सरकार में कोई कैबिनेट मंत्री नहीं है। सरकार में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री हैं।