Home Blog Page 739

CWG में भारतीय पहलवानों का जलवा, 3 और गोल्ड किए अपने नाम, बॉक्सरों से भी उम्मीद

0

CWG में भारतीय पहलवानों का जलवा देखने को मिली। कुश्ती में भारतीय पहलवानों का कमाल जारी है। नौवें दिन कुश्ती में भारत ने कुल छह पदक जीते। इनमें तीन स्वर्ण और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं, आठवें दिन  भी कुश्ती में भारत ने तीन स्वर्ण समेत छह पदक जीते थे। ऐसे में कुश्ती में भारत के कुल पदकों की संख्या 12 हो गई है। इनमें छह स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं। भारतीय कुश्ती टीम ने स्वर्ण के मामले में 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों को पीछे छोड़ दिया है। 2018 में भारत ने कुश्ती में पांच स्वर्ण जीते थे।

वहीं, बॉक्सिंग में भी भारतीय एथलीट्स का जलवा जारी है। नौवें दिन भारत के चार मुक्केबाज (नीतू, अमित पंघाल, निकहत जरीन और सागर अहलावत) फाइनल में पहुंचकर कम से कम रजत पक्का कर लिया है। वहीं, रोहित टोकस, मोहम्मद हुसामुद्दीन और जैस्मिन सेमीफाइनल में हार गए और कांस्य पदक अपने नाम किया।

टेबल टेनिस में श्रीजा अकुला रविवार को महिला सिंगल्स के ब्रॉन्ज मेडल के मैच में उतरेंगी। इसके अलावा दिग्गज अचंता शरत कमल दो गोल्ड मैच खेलेंगे। वह मेन्स डबल्स और मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में उतरेंगे। पैरा टेबल टेनिस में भाविना ने शनिवार को गोल्ड मेडल जीता।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत अब तक 40 पदक जीत चुका है। आज कुश्ती में रवि दहिया, नवीन और विनेश फोगाट ने स्वर्ण जीता। इसके अलावा पैरा टेबल टेनिस में भाविना को स्वर्ण मिला। दस हजार मीटर पैदल चाल में प्रियंका, 3000 मीटर स्टीपलचेज में अविनाश साबले और लॉन बॉल में पुरुष टीम ने रजत पदक जीता।

उत्तराखंड : बद्रीनाथ हाईवे बंद, खतरे के निशान के करीब गंगा

0

देहरादून: प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण जहां पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहा है। वहीं, मैदानी जिलों में जलभराव का खतरा बना हुआ है।  इस बीच मौसय विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन प्रदेश में कहीं- कहीं हल्‍की बौछार पड़ने की संभावना है। चमोली में रविवार की सुबह बारिश थम गई। यहां बदरीनाथ हाईवे बेनाकुली में बंद हो गया है।

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार रात को वर्षा हुई। यहां रविवार की सुबह भी हल्की वर्षा जारी रही। भूसखलन होने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला और बंदरकोट के पास अवरुद्ध हो गया था। जिसे बााद में सुचारू कर दिया गया। ऋषिकेश-उत्तरकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग नगुण चिन्यालीसौड़ के पास मलबा आने के कारण बाधित है।

ऋषिकेश आसपास क्षेत्र में बीती रात को मूसलधार वर्षा हुई। यहां सुबह से घने बादल छाए हैं, बारिश की संभावना बनी हुई है। ऋषिकेश में गंगा के जलस्तर में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है।

यहां चेतावनी रेखा 339.500 मीटर पर है। जबकि गंगा 338.600 मीटर पर बह रही है। यहां गंगा चेतावनी रेखा से 90 सेंटीमीटर नीचे है।

उत्तराखंड: बारिश ने मचाई तबाही,भारी नुकसान, सड़कें बंद

0

कर्णप्रयाग : भारी बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। कर्णप्रयाग  में कई जगहों पर लैंड स्लाइड होने से भारी नुकसान हुआ है, लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कर्णप्रयाग-रानीखेत रोड़ पर सांकरी में पहाड़ी से आए मलबे में तीन कार दब गई। जबकि कई मकानों में मलबा भर गया। कर्णप्रयाग-रानीखेत रोड़ पर सिमली पुल के पास सडक बंद होने से यहां कई वाहन फंसे गए।

सब्जी मंडी से लेकर आईटीआई क्षेत्र तक भी कई मकानों में मलबा भर गया है। लंगासू के पास बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से सड़क दलदल में तब्दील हो गई।

वहीं, कर्णप्रयाग के पास पंचपुलिया में मलबा आने से सड़क बंद हो गई, हालांकि वहां पर मलबा हटाया जा रहा है और जल्द हाईवे खुलने की संभावना है।

कर्णप्रयाग-थराली सड़क पर नलगांव व हरमनी में भी मलबा आया है। कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर क्वोंणी गदेरे के पास मलबा लोगों के घरों में घुस गया।

यहां रात को खड़ी एक स्कूटी भी मलबे में दब गई। कर्णप्रयाग-नौटी, कर्णप्रयाग-नैनीसैंण, सिमली-शैलेश्वर सड़कों पर भी मलबा आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा।

उत्तराखंड: तिरंगा यात्रा में जमकर मारपीट, भाजपा नेता ने झोंका फायर, कैंटर ने बच्चे को कुचला

0

हरिद्वार: एक तरफ भाजपा घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा की बात कर रही है और दूसरी तरफ तिरंगा यात्रा विवादों भी घिरती जा रही है। आज ही तिरंगा यात्रा के दौरान दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना पिथौरागढ़ के लोहाघाट में सामने आई, जहां तिरंगा यात्रा के नाम पर रैली निकाली जा रही थी। इस दौरान एक कैंटर ने बच्चे को रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरी घटना हरिद्वार की है। यहां ज्वालापुर क्षेत्र में विवादित भाजयुमो नेता विष्णु अरोड़ा ने गुंडई दिखाते हुए दिनभर जमकर हंगामा मचाया। मामूली विवाद के चलते भाजपा के तिरंगा यात्रा कार्यक्रम स्थल में घुसकर भाजपा नेता दीपक टंडन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, फिर खन्ना नगर कालोनी में उसके घर में घुसकर हमला कर दिया।

घर पर कई राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। आनन-फानन में एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एएसपी रेखा यादव ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर कार्रवाई के निर्देश ज्वाालपुर पुलिस को दिए हैं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी है। डीआईजी-एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी तय है। विवाद की शुरुआत खन्नानगर कालोनी से ही हुई। शुक्रवार देर रात खन्नानगर कालोनी के ठीक सामने पेट्रोल पंप के बाहर खन्नानगर कालोनी के ही एक युवक को भाजयुमो नेता विष्णु अरोड़ा अपने साथियों के साथ सड़क पर गिराकर पीट रहा था।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर वॉयरल कर दिया। वीडियो वायरल होने का संदेह भाजपा नेता दीपक टंडन पर जताते हुए विष्णु अरोड़ा ने रेलवे फाटक ज्वालापुर के पास अनुराग पैलेस में आयोजित भाजपा के तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में घुसकर दीपक टंडन को बुरी तरह पीटा। जैसे तैसे दीपक टंडन ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। कुछ देर बाद विष्णु अरोड़ा अपने साथियों के साथ खन्ना नगर कालोनी में दीपक टंडन के घर घुस आया, जहां फिर से दीपक टंडन को पीटा गया। इस दौरान भाजयुमो नेता ने घर पर कई राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। भीड़ के एकत्र होने पर भाजयुमो नेता एवं उसके साथी भाग खड़े हुए।

उतराखंड: धन सिंह रावत ने उल्टा पकड़ा तिरंगा, फोटोग्राफर पर लगाया आरोप

0

देहरादून: पतंजली में चार अगस्त को आचार्य बालकृष्ट के 50वीं जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस आयोजन में हर घर तिरंगा यात्रा के तहत राष्ट्रीय ध्वज भी प्रदर्शित किया गया था। इस दौरान जहां सभी ने तिरंगा सही ढंग से पकड़ा हुआ था। वहीं, धन सिंह रावत ने झंडा उल्टा पकड़ा हुआ था। फोटो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री को आड़े हाथों लिया है।

राष्ट्रीय ध्वज-तिरंगा के साथ शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का ऐसा फोटो वायरल हो गया, जिसने घंटों राजनीतिक माहौल गरमाए रखा। मंत्री द्वारा पकड़ा तिरंगा फोटो में उल्टा नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर रावत का फोटो आते ही कांग्रेस को भी बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया। बीते रोज हरिद्वार में एक कार्यक्रम में प्रदेश के तमाम दिग्गज मौजूद थे।

जिसमें मंत्री धन सिंह रावत के हाथ में तिरंगा उलटा नजर आया। मीडिया में यह फोटो आने पर सुबह से कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि, यह राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का विषय है। कोई आम आदमी हो तो भी बात अलग थी।

मंत्री के हाथ में यदि इस प्रकार उल्टा तिरंगा होगा तो क्या संदेश जाएगा? उन्होंने रावत से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। शाम को शिक्षा मंत्री की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एक समाचार पत्र में प्रकाशित छायाचित्र को विपक्ष के लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर अनावश्यक मुद्दा बनाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में आयोजित हुए कार्यक्रम में अतिथियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित करते समय ‘तिरंगे’ के निचले हिस्से को उलटकर मेरे द्वारा सही किया जा रहा था। तभी किसी छायाकार द्वारा हमारा छायाचित्र ले लिया गया और उसे प्रकाशित कर दिया। जबकि, बाकी के कार्यक्रम के सही फोटो प्रकाशित किए गए हैं।

मनोरंजन : बिग बॉस में धमाल मचाएंगी उर्फी जावेद?

0

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का नया सीजन शुरू होने जा रहा है। सीजन-16 को लेकर चर्चाएं एभी शुरू हो गई हैं। साथ ही इस बात भी अटकलेें लगाई जाने लगी हैं कि इस बार शो में कौन-कौन आने वाला है। सोशल मीडिया पर आ रही कुछ खबरों में कहा जा रहा था कि इस साल उर्फी जावेद बिग बॉस सीजन 16 का हिस्सा बन सकती हैं लेकिन अब उर्फी जावेद ने खुद इस सवाल का जवाब दिया है कि क्या वह टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं?

हाल ही में पापाराजी के साथ बातचीत में उर्फी जावेद ने बताया, श्श्मेरे पास अभी तक कोई ऑफर नहीं आया है। ईमानदारी से बता रही हूं कि मुझे अभी तक कोई ऑफर नहीं मिला है। अफवाहें… वो सब अफवाहें हैं। अब वो अफवाहों में तो पचासों नाम होते हैं तो उनमें से एक नाम मेरा भी है लेकिन मुझे अभी तक कोई ऑफर नहीं आया है।श्

यानि इतना तो साफ है कि अभी तक बिग बॉस सीजन 16 के मेकर्स ने उर्फी जावेद से संपर्क नहीं किया है। लेकिन इस सीजन में उर्फी एक बहुत ज्यादा संभावित नाम मानी जा रही हैं। उर्फी जावेद साल भर अपने आउटफिट और अन्य कारणों के चलते चर्चा में रही हैं और फैंस भी मानकर चल रहे हैं कि देर-सबेर मेकर्स उर्फी को फिर एक बार शो में बुलाएंगे ही।

बता दें कि उर्फी जावेद लॉकडाउन के दौरान आए शो श्बिग बॉस ओटीटीश् का हिस्सा रही थीं। शो में भी वह अपने आउटफिट और बाकी चीजों के चलते चर्चा में रही थीं लेकिन फर्स्ट एलिमिनेशन में ही उन्हें बाहर कर दिया गया था। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी में रहने के दौरान उर्फी जावेद ने प्लास्टिक बैग से बने कपड़े पहनकर सुर्खियां बटोरी थीं।

उत्तराखंड को लगा भ्रष्टाचार का दीमक, पढ़ें चौंकाने वाली रिपोर्ट

0

देहरादून: उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए लोगों ने क्या-क्या कुर्बानियां नहीं दी। राज्य इसलिए मांगा था कि उनके काम आसानी से हो सकें। उनको सभी सुविधाएं मिलें, लेकिन जो परिणाम सामने हैं, वो राज्य निर्माण की उस अवधारणा को गलत साबित करने के लिए काफी हैं, जिसका सपना राज्य आंदोलनकारियों ने देखे और संजोए थे। उत्तराखंड को युवा अवस्था में ही भ्रष्टाचार को दीमक लग गया है, जो राज्य के संसाधनों को धीरे-धीरे लूट कर बर्बाद करने पर तुला है।

सरकार चाहे किसी की रही हो। सभी ने भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के दावे किए। लेकिन, हकीकत यह है कि बड़े घाटोले तो दूर कोई भी सरकार घूसखोरी तक रोकने में सफल नहीं हो सकती। अब भी देवभूमि को भ्रष्टाचार मुक्त करने के केवल दावे किए जा रहे हैं। ठीक वैसे ही दावे जैसे पहले किए जाते रहे हैं। किसी के पास कोई ठोस प्लान नहीं है।

विजिलेंस को मिली 235 शिकायतों पर कार्रवाई कर 248 अधिकारी-कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हैरानी की बात यह है कि इनमें केवल छोटे कर्मचारी ही नहीं। बल्कि, 61 अधिकारी ऐसे भी हैं, जो क्लास वन अफसर हैं।

इनमें सरकारी दफ्तरों के छोटे से बड़े अधिकारी शामिल रहे हैं। विजिलेंस की ओर से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता रहा है। यहां तक विभागों में रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों की गोपनीय जानकारी हेल्पलाइन नंबर 1064 पर देने की अपील की जाती रही है।

लगातार बढ़ रहे मामले रू प्रदेश के सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के मामलों के बढ़ने के साथ विजिलेंस की कार्रवाई भी साल दर साल बढ़ी है। राज्य गठन के शुरुआती पांच साल में विजिलेंस ने 16 मामलों में दबिश दी। जिसमें से चार राजपत्रित अधिकारियों सहित कुल 16 सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए। इसके बाद साल दर साल विजिलेंस की कार्रवाई और नतीजों में इजाफा होता रहा है।

2009 और 10 में 59 अधिकारी-कर्मचारी विजिलेंस की गिरफ्त में आए। 2009 में कुल 29 मामलों में सात राजपत्रित अधिकारियों के साथ कुल 33 सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए। जबकि 2010 में 25 मामलों में हुई कार्रवाई में आठ ए ग्रेड अधिकारियों के साथ कुल 26 कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए।

किसी भी विभाग में रिश्वत या अधिकारी कर्मचारियों के टालमटोल की शिकायत पर विजिलेंस तत्काल कार्रवाई करती है। शिकायत दर्ज कराने के लिए 1064 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। लोगों को बिना किसी संकोच के आगे आकर शिकायत दर्ज

बड़ी खबर : फिर पैर पसार रहा Corona, महराष्ट्र में सबसे ज्यादा, केंद्र ने लिखी चिठ्ठी

0

महाराष्ट्र :कोरोना फिर पैर पसार रहा है। कोरोना के नये मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रलय ने देश के 6 राज्यों को पात्र लिख है, जिसमें इन राज्यों से जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है। सबसे ज्यदा माले महराष्ट्र में आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने एक बार फिर से दिल्ली, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और तेलंगाना के स्वास्थ्य सचिवों को पत्र लिख सावधानी बरतने के लिए कहा है। पत्र में इन सभी राज्यों को टीकाकरण की गति बढ़ाने, पांच गुना रणनीति का पालन करने और कोविड के उचित व्यवहार का पालन करने के लिए कहा गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 19,406 नए मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 19,928 लोग ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 4.96 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 1,34,793 पहुंच गई। इसके अलावा देश में अब तक कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 5,26,649 पहुंच गई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,419 नए मामले सामने आए हैं, जो कि पिछले छह महीनों में संक्रमितों का सर्वाधिक आंकड़ा है।  राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण दर 12.95 फीसदी हो गई।

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी का खतरा एक बार फिर से बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े के अनुसार  राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2024 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से पांच मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,55,989 और मृतक संख्या 1,48,129 हो गई है।

उत्तराखंड : शिक्षा मंत्री का बड़ा फैसला, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

0

देहरादून: राज्य में उच्च शिक्षा को शोध एवं रोजगारपरक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में मॉडल कॉलेज बनाये जायेंगे। जहां पर शिक्षा के साथ ही शोध कार्यों एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का भी संचालन किया जायेगा। सूबे में प्रत्येक राजकीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों को NAC और NIRF रैंकिंग के लिये अनिवार्य रूप से आवेदन करना होगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिये टास्क फोर्स का गठन कर नशा मुक्ति अभियान चलाया जायेगा।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित कार्यलय कक्ष में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक जनपद में आवश्यकतानुसार मॉडल कॉलेज बनाये जाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। डॉ. रावत ने बताया कि इन महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शोध एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन किया जायेगा, ताकि छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा के साथ ही रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। विभागीय मंत्री ने उच्च शिक्षा में क्वालिटी एजुकेशन को बढ़ावा देने को लेकर सभी राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को NAC एवं NIRF रैंकिंग के लिये अनिवार्य रूप से आवेदन करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली रैंकिंग में सूबे के राजकीय शिक्षण संस्थानों को प्रतिभाग करना जरूरी है ताकि शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहत्तर किया जा सके। डॉ. रावत ने उच्च शैक्षणिक संस्थानों में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोक लागने के लिये टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स के माध्यम से आगामी एक सितम्बर से नशा मुक्ति अभियान चला कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जायेगा। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को राजकीय महाविद्यालयों में एक-एक योग प्रशिक्षक तैनात किये जाने हेतु शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये।

इसके अलावा जिन महाविद्यालयों में प्राचार्य के पद रिक्त हैं उनके डीपीसी के माध्यम से भरने को कहा गया है। डॉ. रावत ने कहा कि अधिकतर महाविद्यालयों द्वारा एनसीसी एवं एनएसएस इकाई खोले जाने की मांग की जा रही है, जिस हेतु अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि 15 अगस्त को सभी राजकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारियों को लेकर संबंधित प्राचार्यों के साथ शीघ्र वर्चुअल मीटिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

उत्तराखंड: आफत बनी बारिश, बद्रीनाथ हाईवे फिर बंद, यहां भी थमी वाहनों की रफ्तार

0

देहरादून: लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते सड़कें बार-बार बंद हो रही हैं। भूस्खलन का खतरा हर समय बना हुआ है। बार-बार हाईवे बंद होने से चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही है। सबसे अधिक दिक्कतें बद्रीनाथ धाम और यमुनोत्री धाम की यात्रा को लेकर आ रही हैं।

बद्रीनाथ हवाई सुबह से बंद है। अब गंगोत्री एनएच भी सड़क पर मलबा आने से बंद हो गया है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्की के पास बंद हो गया है। जिससे मार्ग के दोनों ओर यात्रीयों के वाहन जाम में फंस गए है। बीआरओ से मिली जानकारी के अनुसार मार्ग दोपहर 2 बजे तक सुचारू हो पायेगा।

ऋषिकेश बदरीनाथनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बीती रात बछेलीखाल व साकनी धार के बीच भारी चट्टानी मलबा आने से बाधित हो गया। एनएच द्वारा यहां पर दोनों ओर मशीनें लगाकर करीब दस घंटे बाद राजमार्ग शनिवार सुबह साढ़े सात बजे तक खोला गया। पुलिस द्वारा बीती रात मलेथा सहित देवप्रयाग से चाका गजा होकर ऋषिकेश के लिए यातायात डायवर्ट किया गया।

श्रीनगर और पौड़ी की ओर से आने वाले यातायात को चाका गजा की ओर डायवर्ट कर ऋषिकेश भेजा गया। उधर एनएच 10 घंटे की मशक्कत के बाद शनिवार सुबह साढ़े सात बजे तक मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया। लेकिन, बार-बार मलबा गिरने से मार्ग फिर बंद हो गया। राजमार्ग बाधित होने से शनिवार को सब्जी, दूध आपूर्ति भी देर से हुई।जबकि सुबह की नियमित बस सेवाएं भी प्रभावित रही।