देहरादून: प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण जहां पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहा है। वहीं, मैदानी जिलों में जलभराव का खतरा बना हुआ है। इस बीच मौसय विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन प्रदेश में कहीं- कहीं हल्की बौछार पड़ने की संभावना है। चमोली में रविवार की सुबह बारिश थम गई। यहां बदरीनाथ हाईवे बेनाकुली में बंद हो गया है।
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार रात को वर्षा हुई। यहां रविवार की सुबह भी हल्की वर्षा जारी रही। भूसखलन होने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला और बंदरकोट के पास अवरुद्ध हो गया था। जिसे बााद में सुचारू कर दिया गया। ऋषिकेश-उत्तरकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग नगुण चिन्यालीसौड़ के पास मलबा आने के कारण बाधित है।
ऋषिकेश आसपास क्षेत्र में बीती रात को मूसलधार वर्षा हुई। यहां सुबह से घने बादल छाए हैं, बारिश की संभावना बनी हुई है। ऋषिकेश में गंगा के जलस्तर में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है।
यहां चेतावनी रेखा 339.500 मीटर पर है। जबकि गंगा 338.600 मीटर पर बह रही है। यहां गंगा चेतावनी रेखा से 90 सेंटीमीटर नीचे है।