Home Blog Page 738

अगर आपको भी है सरकारी नौकरी का इंतजार तो यहां करें आवेदन

0

अगर आप भी सरकारी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। देश के विभिन्न राज्य और केंद्रीय विभागों में अभी भर्तियां जारी हैं। इनके लिए जल्द आवेदन कर सक्तेय हैं।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 05 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 611 निर्धारित की गई है। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रीक्स 10 के तहत 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 05 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है।

-सिविल असिस्टेंट सर्जन (DPHFW) : 751 पद
-ट्यूटर (DME) : 357 पद
-सिविल असिस्टेंट सर्जन-जनरल (TVVP) : 211 पद
-सिविल असिस्टेंट सर्जन (IPM) : 07 पद

चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड (MHSRB), तेलंगाना की इस भर्ती में आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमएचएसआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उपरोक्त रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई, 2022 से शुरू होगी और 14 अगस्त, 2022 को समाप्त होगी। चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड (MHSRB), तेलंगाना की ओर से सिविल असिस्टेंट सर्जन (DPHFW), ट्यूटर्स (DME), सिविल असिस्टेंट सर्जन-जनरल / जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (TVVP), और सिविल असिस्टेंट सर्जन (IPM) समेत और कईं पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जा रही है।

बड़ी खबर: मंत्री जी रखते थे अवैध राइफल, नहीं चली हेकड़ी, कोर्ट में करना पड़ा सरेंडर

0

कानपुर : अवैध असलहा रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिए गए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट तृतीय आलोक यादव की अदालत में समर्पण कर दिया। नौबस्ता में 13 अगस्त 1991 को तत्कालीन एसओ बृजमोहन उदेनिया ने राकेश सचान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोप था कि उनके पास से राइफल बरामद हुई है, जिसका लाइसेंस भी जारी नहीं किया गया था। इसी मामले में शनिवार को कोर्ट ने अभियुक्त राकेश सचान को दोषी करार दिया था। सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद अदालत को सजा सुनानी थी। मंत्री को दोषी करार दिए जाने की सूचना पर वकीलों और समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया था। इस बीच राकेश सचान कोर्ट के आदेश की प्रति लेकर ही कोर्ट से चले गए थे। आदेश की प्रति ले जाने से कोर्ट में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था।

दिन भर आपाधापी के बाद देर शाम एसीएमएम तृतीय की रीडर ने राकेश सचान के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। सजा से बचने का कोई रास्ता नजर न आने और एक नए मुकदमे की तलवार लटकने की जानकारी होने के बाद आखिर मंत्री ने कोर्ट में समर्पण करने का मन बनाया था। रविवार को कोर्ट में अवकाश के चलते समर्पण नहीं हो सका। सोमवार को सुबह ही राकेश सचान ने कोर्ट में समर्पण कर दिया। हालांकि, इस दौरान शासन के हस्तक्षेप के चलते कोतवाली में राकेश सचान के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई थी।

उत्तराखंड : 13 जिलों की 12 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली सम्मान

0

देहरादून: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने देहरादून में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाली राज्य की 12 महिलाओं को वीर बाला तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। इन सभी महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर अपना मुकाम बनाया है। साथ ही इस दौरान प्रदेशभर से चयनित 35 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान भी दिया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दिया जाने वाला तीली रौतेली सम्मान अल्मोड़ा जिले से साहित्यिक क्षेत्र में कार्य के लिए डॉ. शशि जोशी, खेल के क्षेत्र में कार्य के लिए बागेश्ववर जिले से दीपा आर्य, चमोली जिले से सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए मीना तिवाड़ी, बालिका शिक्षा एवं सामाजिक कार्य के लिए चंपावत जिले से मंजू बाला, पत्रकारिता के क्षेत्र में देहरादून जिले से नलिनी गोसाई, खेल के क्षेत्र में हरिद्वार जिले से प्रियंका प्रजापति, शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में नैनीताल जिले से विद्या मर्ताेलिया, अदम्य साहसिक कार्य के लिए पौड़ी से सावित्री देवी को सम्मानित किया गया।

महिला स्वयं सहायता के क्षेत्र में कार्य के लिए पिथौरागढ़ जिले से दुर्गा खड़ायत, आजीविका संवर्द्धन के क्षेत्र में कार्य के लिए रुद्रप्रयाग जिले से गीता रावत, सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए उत्तरकाशी जिले से लता नौटियाल और खेल के क्षेत्र में कार्य के लिए ऊधमसिंहनगर जिले से प्रेमा नौटियाल को दिया गया। इनके अलावा प्रदेशभर की 35 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान भी दिया गया।

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने की संभावना, भाजपा छोड़ इन दलों के साथ…

0

बिहार की राजनीति में फिर एक बार बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। खबर मिली है कि भाजपा और जदयू का गठबंधन टूटने वाला है और जेडीयू विपक्ष के साथ मिलकर बिहार में नई सरकार बना सकती है। नीतीश कुमार की पार्टी के नेताओं का मानना है कि भाजपा पार्टी के साथ जुड़कर उनकी पार्टी को कमजोर बनाना चाहती है और इसके लिए वह पार्टी के कई नेताओं को अपने साथ जोड़ना चाहती है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जेडीयू जल्दी ही भाजपा से अलग होकर आरजेडी, लेफ़्ट फ़्रंट और कांग्रेस के साथ मिल कर वैकल्पिक सरकार बना सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार कल यानि मंगलवार के दिन बिहार की राजनीति पटना में जेडीयू ने अपने सभी सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में इस मुद्दे को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस दौरान आज कांग्रेस ने भी अपने विधायकों की एक बैठक पटना में बुलाई है। वहीं दूसरी ओर खबर है कि 10 से 12 तारीख के बीच तेजस्वी यादव ने भी अपने सभी विधायकों को पटना में ही रहने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार बिहार की राजनीति में उलटफेर होना पक्का है।

images 4 2

हालांकि फिलहाल जेडीयू की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है जिससे ये साबित हो सके की एनडीए गठबंधन टूट रहा है। कल जेडीयू के एक नेता ने इसको लेकर बोला था कि पार्टी में सब कुछ सही है और एनडीए सरकार आगे भी रहेगी। लेकिन बिहार की राजनीति में कब बदलाव हो जाए इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। अब देखना होगा कि ये खबरें सही साबित होती हैं या नहीं।

इस हफ्ते ही होगा महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार.? डिप्टी सीएम के खाते में होगा…

0

महाराष्ट्र में पिछले करीब एक महीने से राजनीतिक तापमान काफी बढ़ा हुआ है। उद्धव ठाकरे से राज्य की सरकार छीन जाने के बाद से लगातार महाराष्ट्र सरकार चर्चा में है। एक तरफ जहां एकनाथ शिंदे भाजपा के साथ मिलकर राज्य में सरकार चलाने में लगे हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर विपक्ष उनकी सरकार को गिराने की कोशिशों में जुटी हुई है। इस बीच सबसे ज्यादा सवाल उठाए जा रहे हैं कैबिनेट के विस्तार को लेकर। एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही कैबिनेट विस्तार को लेकर सवाल किए जा रहे हैं।

लेकिन अब खबर है कि इस हफ्ते ही महाराष्ट्र में कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। बड़ी खबर तो ये सामने आ रही है कि राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृहमंत्रालय मिल सकता है। हालांकि अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन देवेंद्र फडणवीस के अचानक दिल्ली जाने पर ये कयास लगाए जा रहे हैं। गोरतलब हैं कि बृहस्पतिवार को फडणवीस दिल्ली पहुंचे थे और यहां उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और जे. पी. नड्डा संग एक बैठक भी की थी।

images 1 2

इस बैठक में उनके साथ भाजपा के कई बड़े नेता भी शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा हुई है और साथ ही फडणवीस को गृहमंत्रालय देने पर हामी भरी गई है। राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार बहुत पहले ही हो जाता, लेकिन विपक्ष ने उच्चतम न्यायालय में कुछ याचिकाएं दायर कर रखी हैं, जिसके फैसले का इंतजार भाजपा और विपक्ष दोनों को ही है।

उत्तराखंड बना यूपी के बदमाशों का ठिकाना, यहां मिली श्रीकांत त्यागी की लोकेशन

0

देहरादून: यूपी और अन्य राज्यों के बदमाशों के लिए उत्तराखंड छुपने का सबसे आसान ठिकाना बन गया है। कई बदमाश यहां से पकड़े जाते रहे हैं। हाल ही में पंजाबी सिंगल सिद्दू मूसेवाला के हत्यारों के साथ भी दून में पकड़े गए। उनके यहां रहने की बातें भी सामने आई। अब एक और फरार बदमाश की लोकेशन हरिद्वार और ऋषिकेश में मिली है।

नोएडा के ओमेक्‍स ग्रेंड सोसायटी में महिला के साथ अभद्रता और मारपीट के मामले में फरार श्रीकांत त्‍यागी को यूपी पुलिस खोज रही है। बताया जा रहा है कि उसकी आखिरी लोकेशन ऋषिकेश और हरिद्वार में पाई गई है। इस बात के सामने आने के बाद उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ सतर्क हो गई है। साथ ही उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी भी की जा रही है।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि श्रीकांत त्यागी की फुटेज से हरिद्वार में होने की जानकारी मिली है। ऋषिकेश में उसकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस हुई है। पुलिस इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस की पूरी मदद कर रही है। ऋषिकेश के पुलिस का कहना है कि नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बारे में मदद मांगी थी। श्रीकांत त्यागी की लोकेशन हरिद्वार और ऋषिकेश में बताई जा रही थी।

भाजपा नेता का शुक्रवार को ओमेक्‍स ग्रेंड सोसायटी की एक महिला के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ है। करीब दो मिनट के वीडियो में भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी एक महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए दिख रहे हैं।

उत्तराखंड : इन महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली सम्मान, लता ने बढ़ाया मान

0

नौगांव: लता नौटियाल ने रवांई का मान बढ़ाया है। उनको प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। लता को आज यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जाएगा। नौगांव के देवलसारी निवासी लता नौटियाल को तीलू रौतेली सम्मान मिलने से रवांई क्षेत्र में खुशी की लहर है। लता रूद्रा एग्रो स्वायत सहकारिता समूह के माध्यम से 500 से ज्यादा महिलाओं और 2000 से अधिक किसानों को कृषि स्वरोजगार से जोड़ चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने 6000 से ज्यादा किसानों के निशुल्क ई-श्रमिक कार्ड भी बनवाए।

किसानों की फसलों, हर्षिल की राजमा, रामा सिरांई का लाल चावल, मंडुवा, झंगोरा, चौलाई, गहथ, तोर, मसाले, उड़द बड़ी व नाल बड़ी, सिलबट्टे से तैयार नमक आदि उत्पादांे को वह स्वयं देशभर में विभिन्न मेलों में स्टाल लगाकर ब्रिक्री करती हैं, जिससे स्थानीय किसानों की आय मे बढ़ोत्तरी हुई और लोगों का रूझान खेती की ओर बढ़ा।

यही नहीं विभिन्न मेलों में अपने स्टॉल में स्थानीय पकवानों का भी खूब प्रचार-प्रसार किया। कोविड काल में सराहनीय सेवा कोविड काल मे लता नौटियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांव को 4,500 पैकेट दवाइयों के दिए और विभिन्न गांवों मे जाकर कोविड से बचाव के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया। साथ ही नौगांव ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों, आशा वर्कर और आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को माक्स, सैनेटाइजर, वीपी नापने की मशीन, शुगर चेक करने की मशीन, मरीज स्ट्रेचर सहित कई अन्य उपकरण वितरित किए।

रुद्रा एग्रो स्वायत सहकारिता समूह नौगांव और धारी कलगी क्षेत्र में कई निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए और हैल्थ कैम्पों के माध्यम से दूर-दराज के क्षेत्रों स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ पहुंचाने का प्रयास किया। हैल्थ कैम्पों में हजारों लोगों को निशुल्क दवाइयां वितरित की। साथ ही विभिन्न गांवों मे जाकर महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के साथ ही सैनेटरी पैड वितरित किए।

विधानसभा चुनाव मे रूद्रा एग्रो स्वायत सहकारिता समूह से जुड़ी महिलाओं ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। पोस्टर, पम्फलेट, हिन्दी ओर स्थानीय बोली-भाषा और ग्रामीण महिलाओं के हाथां पर मेहंदी लगाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। लता नौटियाल ने नौगांव में 240 बच्चों को होटल मैनेजमैन्ट का निशुल्क प्रशिक्षण दिया। इनमें से ज्यादातर युवा यात्रा रुट में अपना स्वरोजगार कर रहे हैं। 80 से ज्यादा युवा विभिन्न होटलों मे नौकरी कर रहे हैं।

सम्मान पाने वाली  वीरांगनाएं

अल्मोड़ा से सुनीता कोहली, कुसुम बिष्ट, जानकी व कमला नेगी, बागेश्वर जिले से हेमा सती, चमोली जिले से भागा देवी, शोभा व अभिलाषा देवी, चंपावत जिले से अनिता रावत, देहरादून जिले से अर्चना राणा, सरोज सुयाल व किर्तना शर्मा, हरिद्वार से सीमा रानी, कमलेश धीमान, रचना व उमेश कुमारी, नैनीताल से ज्योति रावत, अंजू सागर व गीता नयाल, पौड़ी से अनिता देवी, आशा देवी,मीना देवी, हेमलता बिष्ट व गिन्नी डंगवाल, पिथौरागढ़ से दीपा पांडेय व ज्योति टम्टा, रुद्रप्रयाग से रंजना अवस्थी, टिहरी से मंगला थपलियाल, उमा भट्ट व सविता सेमवाल, ऊधमसिंह नगर से स्नेहलता मलिक, रचना रानी व मीरा देवी, उत्तरकाशी से सुमित्रा और लक्ष्मी नौटियाल।

रक्षा बंधन या लाल सिंह चड्ढा, कौन मारेगा बाजी, एडवांस बुकिंग में ये निकले आगे

0

बॉलीवुड में फिल्मों और अभिनेताओं की टक्कर अक्सर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलती है। फिल्मों की कहानी के अलावा यह भी एक मानक बन गया है कि किसी अभिनेता के कितने फलोअर हैं। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन के बीच इन दिनों फिल्म रिलीज  होने से पहले ही कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बहुत से यूजर्स आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा को बायकॉट कर रहे हैं और अन्य लोगों से भी ऐसा करने की मांग कर रहे हैं।

वहीं,कई लोग श्रक्षा बंधनश् को भी बायकॉट कर रहे हैं। लेकिन कई यूजर्स दोनों फिल्मों के सपोर्ट में भी हैं। आमिर खान श्लाल सिंह चड्ढाश् के जरिए काफी समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, तो वहीं श्रक्षा बंधन अक्षय कुमार की इस साल की तीसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी फिल्म बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज रिलीज हो चुकी है। दोनों ही फिल्में फ्लॉप रही हैं। ऐसे में रक्षा बंधन पर हिट के लिए दबाव है।

रक्षाबंधन के खास मौके पर रिलीज होने वाली दोनों फिल्मों के लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लाल सिंह चड्ढा की एडवांस बुकिंग से करीब आठ करोड़ रुपये कमाई की उम्मीद है, वहीं रक्षा बंधन के लिए चल रही एडवांस बुकिंग से तीन करोड़ रुपये कमाई की उम्मीद जताई जा रही है। एडवांस बुकिंग में रक्षा बंधन ने अब तक 1.34 करोड़ रुपये और लाल सिंह चड्ढा ने अब तक 1.47 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

CWG 2022 में भारतीय मुक्केबाजों का डबल धमाका, 15 मिनट में जीते दो स्वर्ण

0

CWG खेलों के 10वें दिन भारत के मुक्केबाजों ने अपने प्रदर्शन से धमाल मचा दिया। एक के बाद एक सिर्फ 15 मिनट के भीतर दो मुक्केबाजों ने गोल्ड मेडल हासिल कर लिया। अब अन्य खिलाड़ियों से भी उम्मीदें बढ़ गइ्र हैं। नीतू घणघस और फिर अमित पंघाल ने स्वर्ण पदक जीत लिया। महिलाओं के 45-48 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मैच में नीतू घणघस ने इंग्लैंड की डेमी जाडे को 5-0 से हराया। उनके बाद अमित ने कमाल करते हुए इंग्लैंड के ही मुक्केबाज को परास्त किया।

पुरुषों के 48-51 किग्रा भारवर्ग में अमित पंघाल ने किआरन मैकडोनाल्ड को 5-0 हराया। मुक्केबाजी में भारत का यह दूसरा स्वर्ण है। अमित ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण अपने नाम किया है। पिछली बार 2018 गोल्ड कोस्ट में रजत पदक जीता था। अमित 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने में कामयाब हुए थे। उनके वर्ल्ड चौंपियनशिप (2019) में एक रजत पदक है। इसके अलावा वह एशियाई चौंपियनशिप में स्वर्ण (2019), रजत (2021) और कांस्य (2017) जीत चुके हैं।

नीतू की बात करें तो उन्होंने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक अपने नाम किया है। वह यूथ वर्ल्ड चौंपियनशिप 2017 और 2018 में स्वर्ण जीत चुकी हैं। मुक्केबाजी में दो स्वर्ण की और उम्मीद है। 48-50 किग्रा (लाइट फ्लाई) वर्ग के फाइनल में विश्व चौंपियन निकहत जरीन उतरेंगी। वहीं, 92$ किग्रा सुपर हैवीवेट वर्ग में सागर अहलावत के पास स्वर्ण जीतने का मौका होगा।

उत्तराखंड: मसूरी में हादसा, देहरादून से जा रही रोडवेज बस हादसे का शिकार

0

मसूरी: उत्तराखंड में हर दिन कोई ना कोई हादसा होता ही रहता है। एक और हादसा मसूरी में हो गया। मसूरी-देहरादून मार्ग रोड आईटीबीपी के पास एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी गयी। बस में 36  लोग स्वर बताए जा रहे थे। दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गए। मसूरी पुलिस, फायर सर्विस 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन, तेज बारिश होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है। हादसा हाईवे के किंक्रेग लाइब्रेरी रोड पर हुसैनगंज स्थित आईटीबीपी गेट के समीप हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार इस बस में करीब 36 लोग सवार थे जिसमें से 17 लोग घायल हो गए हैं सभी घायलों को मसूरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, यह मामला आज दोपहर का है जब मसूरी देहरादून मार्ग पर आइटीबीपी के समीप एक बस पलट गई बस पलटने की सूचना मिलने के बाद ही मौके पर स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

दरअसल, मसूरी में हो रही भारी बारिश के चलते राहत बचाव कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन भारी बारिश की बड़ी चुनौती का सामना करते हुए स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की टीम ने सभी लोगों को रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।