Home Blog Page 737

बड़ी खबर: भाजपा नहीं कर पाई काबू, खेला कर गए नितीश बाबू, गठबंधन टूटा

0

बिहार: बनी हुई सरकारों को गिराकर अपनी सरकारें बनाने का दाग भाजपा पर लगता रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था। जानकारों की मानें तो बिहार में भाजपा कुद ऐसा खेल करने जा रही थी, जिसकी भनक मुख्यमंत्री नितीश कुमार को लग गई और उन्होंने एक ही झटके में पूरा खेल पलटकर रख दिया।

उसका नतीजा यह हुआ कि भाजपा और जदयू का गठबंधन टूट गया है। सीएम नीतीश शाम चार बजे राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे। वहीं इससे पहले जेडीयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे, जो कुछ भी वह तय करेंगे।

बिहार की राजनीति में बड़े उलटफेर की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूट गया है। हालांकि अभी आधिकारिक एलान अभी बाकी है। वहीं नीतीश कुमार चार बजे राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे। वहीं जेडीयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे, जो कुछ भी वह तय करेंगे।

बिहार की सियासत में घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। अब मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का वक्त मांग लिया है। बताया जा रहा है कि नीतीश के साथ तेजस्वी भी राज्यपाल से मुलाकात करने जाएंगे। सूत्रों के हवाले से खबर ये भी है कि राज्यपाल से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश इस्तीफा भी सौंप सकते हैं।

उत्तराखंड : ड्रग्स माफिया पर बड़े एक्शन की तैयारी, ये बनाया प्लान

0

देहरादून : मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस एक्शन में है।  DGP अशोक कुमार ने त्रिस्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और Narco Co-ordination Centre (NCORD) सचिवालय का गठन किया गया है। NCORD के अधीन परिक्षेत्रीय स्तर पर दो यूनिट ANTF गढ़वाल यूनिट तथा ANTF कुमायूँ यूनिट कार्य करेंगी l प्रदेश स्तर पर अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक ला एंड आर्डर के अधीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नोडल अधिकारी होंगे।जबकि जनपद स्तर पर वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक के अधीन पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नोडल अधिकारी होंगेl थाना स्तर पर थाना प्रभारी नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे l

एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स हेतु पुलिस विभाग में उपलब्ध कार्मिकों से ही चयन किया जायेगा। राज्य स्तर पर गठित ANTF राज्य सरकार एवं NCB की विभिन्न स्तरों पर होने वाली बैठकों में NDPS अधिनियम,1985 से सम्बन्धित आंकडे़/सूचनायें सहित प्रतिभाग करेगी। यह जनपदों में स्थापित विभिन्न नशामुक्ति केन्द्रों के प्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर उन केन्द्रों का नियमित रूप से भौतिक सत्यापन व मादक पदार्थों के बिक्रय और आपूर्ति करने वालों के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करेगी। यह फोर्स मा0 न्यायालयों द्वारा मादक द्रव्यों की रोकथाम हेतु दिये गये आदेशों एवं निर्णयों का समस्त जिलों से अनुपालन करवाने हेतु समन्वय बनायेगी।

राज्य एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) NDPS एक्ट 1985 (यथा संशोधित) से सम्बन्धित अपराधियों के डोजियर (आपराधिक इतिहास) तैयार कर उक्त अधिनियम के अन्तर्गत निरुद्ध अभियुक्तों की सूचना संकलित कर सूची बनायेगी। ड्रग्स सम्बन्धी अपराधों से सम्बन्धित अभिसूचनाओं का संकलन, अभिलेखीकरण, विश्लेषण तथा उन पर ठोस कार्यवाही करेगी। इसके अतिरिक्त यह फोर्स अपराध में लिप्त प्रमुख माफिया सरगनाओं की सम्पत्ति जब्त एवं समय-समय पर नियन्त्रण एवं प्रशासक, भारत सरकार से समन्वय करेगी। केन्द्र एवं राज्य स्तरीय अन्य विभागों एवं नशामुक्ति केन्द्रों से मादक द्रव्यों की रोकथाम हेतु समन्वय स्थापित करना और आंतकवादियों द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम की कार्यवाही करना होगा।

जनपद स्तर पर गठित टास्क फोर्स शिक्षण संस्थानों में नशे के मकड़जाल से बचने हेतु शैक्षणिक संस्थानों में गठित एन्टी ड्रग सेल/यूनिट के नोडल अधिकारी, मादक पदार्थ उन्मूलन में कार्य करने वाले NGO, स्वयं सेवी संस्थानों/संगठनों, नशा मुक्ति केन्द्रों के साथ समन्वय स्थापित करेगी तथा पूर्व में प्रकाश में आये अपराधियों/तस्करों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखेगी। थाना स्तर पर मादक पदार्थों से सम्बन्धित बरामदगी व कार्यवाही में उच्चाधिकारियों एवं मा0 न्यायालय द्वारा समय-समय पर जारी निदेर्शों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।
नशा निवारण में जनजागरूकता का एक विशेष स्थान है। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जन-जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु व्यापक अभियान चलायेगी।

राज्य एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में तलाशी, बरामदगी, गिरफ्तारी आदि की वही शक्तियां प्राप्त होगी, जो दण्ड प्रक्रिया संहिता एवं अन्य विधियों के अधीन पुलिस अधिकारियों को प्राप्त है। साथ ही यह टास्क फोर्स अपने कार्य क्षेत्र में स्थित किसी भी थाने में उक्त श्रेणी के व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने एवं दण्ड प्रक्रिया संहिता के प्राविधानों के अनुरुप कार्यवाही करने हेतु सक्षम होगी।

राज्य स्तरीय ANTF द्वारा प्रदेश में NCORD सचिवालय के रूप मे कार्य करते हुए विभिन्न स्तरों पर लिये गये निर्णयों पर की गई कार्यवाही का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। पारदर्शिता की दृष्टि से ANTF में नियुक्त कार्मिकों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जायेगी तथा अपराधियों से संलिप्तता पाये जाने पर सम्बन्धित कार्मिक के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी l एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं NCORD सचिवालय के कार्यों की मासिक समीक्षा पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा की जाएगी l

बड़ी खबर: महाराष्ट्र में 18 मंत्री, शिंदे-भाजपा में बराबर बंटवारा

0

महाराष्ट्र सरकार की एकनाथ शिंदे कैबिनेट का आज विस्तार हो गया। कैबिनेट में 18 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसमें शिंदे गुट व भाजपा खेमे से नौ-नौ मंत्रियों को राज्यपाल ने शपथ दिलाई।

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार का 40 दिनों के इंतजार के बाद कैबिनेट विस्तार हो गया है। भाजपा के कोटे से 9 मंत्रियों ने शपथ ली है। एकनाथ शिंदे के खेमे से भी इतने ही विधायकों ने शपथ ली है।

सबसे पहले राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शपथ ली और फिर दूसरे नंबर पर भाजपा के ही सीनियर नेता सुधीर मुनगंटीवार ने शपथ ली।

गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार से की बातचीत, और कितने समय तक रहेगा एनडीए गठबंधन.?

0

बिहार देश का एक ऐसा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा सियासी बदलाव होते हुए देखे जाते हैं। बिहार में आए दिन कोई न कोई राजनीतिक मुद्दा उठ जाता है और इन दिनों सियासत चल रही है बिहार की एनडीए सरकार में, खबर है कि एनडीए सरकार गिरने की कगार पर है। जल्दी ही भाजपा और जेडीयू अलग अलग हो सकते हैं। इसको लेकर कई बातें कहीं जा रही हैं। एक तरफ जहां कुछ जेडीयू नेता भाजपा से गठबंधन टूटने की बात कर रहे हैं तो कुछ अभी भी सब कुछ नॉर्मल बता रहे हैं। लेकिन खबर तो ये है कि बात इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि राज्य के मुख्यमंत्री ने विपक्ष से भी बातचीत कर ली है।

बता दें कि आज जेडीयू ने अपने सभी विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है। इस बैठक को काफी अहम बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने पर भी सहमति बन सकती है। हालांकि अभी कुछ समय पहले खबर आई थी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले को संभालने की कोशिश की है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन कॉल पर बातचीत की। लेकिन इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है कि दोनों की क्या बातचीत हुई।

images 6 1

वहीं, दूसरी ओर आज राजद और कांग्रेस ने अभी सभी विधायकों को पटना में रहना के आदेश जारी कर दिया हैं। सूत्रों की माने तो इस बैठक से पहले ही कांग्रेस, सीपीआई एमएल और जीतन राम माँझी की हम ने नीतीश कुमार को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की हैं। उनका कहना है कि बस वह भाजपा का साथ छोड़ दें।

जेडीयू की बैठक से पहले सामने आया उपेंद्र कुशवाहा का बयान, बोले “गठबंधन में सबकुछ ठीक…”

0

पिछले कुछ दिनों से बिहार की राजनीति में हलचल देखी जा रही है। एक तरफ जहां जेडीयू लगातार भाजपा के खिलाफ बयान बाजी कर रही है। उस बीच उनके ही एक नेता ने पार्टी में सब कुछ सही चलने की बात कही। जदयू नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को एक बयान जारी किया, इस बयान में उन्होंने कहा है कि गठबंधन में कोई भी दरार नहीं आई है। लेकिन कुछ नेता अभी भी ये ही बोल रहे हैं कि नीतीश कुमार का फैसला ही अंतिम फैसला होगा। जैसा मुख्यमंत्री चाहेंगे वैसा ही किया जाएगा।

उपेंद्र कुशवाहा ने बयान जारी करते हुए कहा कि “हां बिल्कुल… एनडीए गठबंधन में सबकुछ ठीक है..आज हम कोई दावा नहीं कर रहे हैं लेकिन नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की सारी योग्यताएं हैं।” इसके साथ ही उन्होंने आरसीपी सिंह पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि “आरसीपी सिंह का बयान बहुत आपत्तिजनक है और उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है।” फिलहाल जेडीयू की एक बैठक जारी है, अब देखना होगा ही मुख्यमंत्री का अंतिम फैसला क्या होगा?

images 11 1

बता दें कि इससे पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का भी बयान सामने आया था। रिपोर्ट्स से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा था कि “मैंने अखबारों में पढ़ा, आरसीपी सिंह ने कहा है कि उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया था कि उनके नाम को मंत्री पद के लिए मंजूरी दी गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री को सूचित करने के बाद शपथ लेने का दावा किया था, जो कि इसकी पुष्टि करता है कि हम आरसीपी पर क्या आरोप लगाते रहे हैं। हमारा आरोप है कि आरसीपी अपनी मर्जी से मंत्री बने थे। क्या शाह हमारी पार्टी के नेता हैं? क्या भाजपा तय कर सकती है कि जदयू का कौन नेता मंत्री बनेगा?”

बड़ी खबर: महाराष्ट्र में आखिरकार कैबिनेट विस्तार पर मुहर

0

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार में कुछ देर ही बाकी है। खबर है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने समूह के विधायकों के साथ राज भवन के लिए निकल चुके हैं। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह से पहले विधायकों के साथ भी मुलाकात की थी। भाजपा और शिंदे कैंप के 9-9 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

मुंबई भाजपा के अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा, ‘उम्मीद है कि मुझे कोई जिम्मेदारी दी जाएगी। मैं प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, जेपी नड्डा और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का धन्यवाद करना चाहता हूं कि मुझे महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा। मुझे लगता है कि राज्य कैबिनेट में मुझे जगह मिलेगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले मंगलवार की सुबह उनका साथ देने वाले शिवसेना विधायकों से मुलाकात की। यह मुलाकात दक्षिण मुंबई के सह्याद्री अतिथि गृह में हुई। शिवसेना के 55 विधायकों में से 40 ने शिंदे का साथ दिया था।

महाराष्ट्र में 40 दिनों के बाद आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। खबर है कि भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कैंप के कुछ सदस्य सुबह 11 बजे मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। खास बात है कि लंबी बैठकों और अटकलों के बाद कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। फिलहाल, शिंदे ्अपने समूह के सदस्यों के विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं।

 

 

 

उत्तराखंड: भाजपा-कांग्रेस के बीच तिरंगे के लिए होड़, वोट की राजनीति या फिर…

0

देहरादून: देश की आन-बार और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने हैं। जहां भाजपा हर घर तिरंगा यात्रा निकाल रही है। वहीं, कांग्रेस ने भी भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का ऐलान कर दिया है। दोनों ही यात्राएं राष्ट्रीय ध्वज पर आकर अटक गई हैं। अब देखना होगा कि किसकी तिरंगा यात्रा से किसको क्या हासिल होता है। दरअसल, दोनों ही राजनतिक दलों को तिरंगे के सम्मान से कहीं अधिक वोटों की चिंता है।

भाजपा का कहना है कि आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। तिरंगे के सम्मान और देश को एकजुट करने के लिए यह खास अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत देशभर में लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई है। यह कोई अचानक चलाया गया कार्यक्रम नहीं है। जानकारों की मानें तो इसके लिए भाजपा लंबे वक्त से तैयारी कर रही थी और इसी तैयारी के अनुरूप झंडा संहिता में बदलाव भी किया गया।

दूसरी ओर कांग्रेस भी पहले यह ऐलान कर चुकी थी कि देशभर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी, लेकिन अब उस यात्रा को भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा नाम दे दिया गया है। कांग्रेस उत्तराखंउ में भी इस यात्रा की शुरूआत करने जा रही है। कांग्रेस की यात्रा 9 और 10 अगस्त रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र और 13-14 अगस्त को केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में पदयात्रा कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और स्वतंत्रता आंदोलन की याद ताजा करेंगे। 15 अगस्त यात्रा का समापन स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण स्थल ककोड़ाखाल में होगा।

टिहरी में 9 अगस्त को प्रतापनगर से देवप्रयाग संगम तक पदयात्रा निकाली जाएगी। 10 को चमियाला बाजार से घनसाली और संगम विहार चौरास से कीर्तिनगर होते हुए मलेथा, 12 को नई टिहरी सुमन पार्क से चंबा गबर सिंह चौक, 13 को सत्यों बाजार से पुजार गांव और गजा से नरेंद्रनगर, 14 अगस्त को धनोल्टी से थत्यूड़ और ढालवाला से मुनिकीरेती तक पदयात्रा निकाली जाएगी।

15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पौड़ी में पदयात्रा 9 अगस्त को पौड़ी और 10 को पैडुल, अगरोड़ा, परसुंडाखाल, 13 को कोट, 14 को कल्जीखाल व 15 को मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के साथ पदयात्रा संपन्न होगी।

बड़ा सवाल यह है कि इस तरह की यात्राओं से तिरंगे को कितना सम्मान मिलेगा? क्या राजनीतिक दलों को यह लगता है कि लोगों के दिलों में तिरंगे का सम्मान कम हो गया है। बलिक, इस दौरान अभी से कई जगहों पर तिरंगे के साथ दूसरे तरह के झंडे भी लोग फराने लगे हैं। कितने लोग झंडा संहिता के बारे में जानते होंगे। राजनीति दल केवल और केवल वोटों के लिए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के नाम राजनीति कर रहे हैं।

बड़ी खबर: खत्म हुआ इंतजार, महाराष्ट्र में कल होगा कैबिनेट विस्तार!

0

महाराष्ट्र: आखिरकार महाराष्ट्र में कैबिनेट का गठन होने जा रहा है। एकनाथ शिंदे सरकार कैबिनेट विस्तार का इंतजार अब खत्म होने वाला है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार का कैबिनेट विस्तार कल हो सकता है। इसकी तैयारियां भी कर ली गई हैं। इस दौरान करीब एक दर्जन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। सबसे अहम गृह मंत्रालय डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के खाते में जा सकता है।

बीते कुछ दिनों में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने कई बार दिल्ली का दौरा कर चुके हैं। इस वीकेंड भी दोनों नेता दिल्ली में ही थे और सीएम एकनाथ शिंदे ने नीति आयोग की बैठक में भी हिस्सा लिया था। रविवार को ही सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई थी कि नए सप्ताह में एकनाथ शिंदे अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। इसमें कुल 15 मंत्रियों को जगह मिल सकती है। कहा जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस को होम मिनिस्ट्री मिल सकती है। इसके अलावा चंद्रकांत पाटिल, आशीष शेलार और सुधीर मुनगंटीवार को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट विस्तार में 7 विधायक एकनाथ शिंदे गुट के और 8 भाजपा के विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शनिवार को ही एकनाथ शिंदे ने बताया था कि कैबिनेट विस्तार में देरी के चलते सरकार का कामकाज प्रभावित नहीं हुआ था और जल्दी ही कुछ और मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। कैबिनेट विस्तार में भाजपा की ओर से नगर निकाय चुनाव और 2024 के आम चुनाव का ध्यान रखा जा सकता है। खासतौर पर भाजपा खुद को ऐसे इलाकों में मजबूत करने पर फोकस कर रही है, जो शिवसेना और एनसीपी के गढ़ रहे हैं।

उत्तराखंड: नहीं थम रहा बारिश का कहर, अब भी इतनी सड़कें बंद

0

देहरादून: राज्य में भारी बारिश कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, जिसके चलते कई मार्ग बंद हो गई हैं। नेशलन हाईवे से लेकर राज्य मार्ग और ग्रामीण संपर्क मार्ग तक बंद हैं। ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारत-चीन बॉर्डर पर बारिश के बाद मलबा आने से घटियाबगड़-लिपुलेख सड़क मलघाट के पास सड़क बंद हो गई है।

पिथौरागढ़ जिले में पिथौरागढ़। जिले में बारिश के बाद एक 10 सड़कों पर यातायात ठप है।प्रदेशभर में हो रही भारी बारिश की वजह से राज्य की 167 सड़कें बंद हो गई। पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि, पिथौरागढ़ जिले में सड़कों के बंद रहने से 20 हजार से अधिक की आबादी को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीण किसी तरह बदहाल रास्तों के बीच जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।

लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को राज्य में बारिश से 128 सड़कें बंद थी। रविवार को तेज बारिश की वजह से 83 और सड़कें बंद हो गई। रविवार को राज्य में कुल बंद सड़कों की संख्या 211 पहुंच गई थी, हालांकि रविवार देर सांय तक 44 सड़कों पर यातायात चालू होने से बंद सड़कों की संख्या 167 रह गई है।

राज्य में प्रमुख रूप से दो एनएच और 16 राज्य मार्ग बंद चल रहे हैं। प्रमुख रूप से बंद सड़कों में रुद्रप्रयाग पोखरी गोपेश्वर मार्ग, थराली देवाल वाण मार्ग, कर्णप्रयाग मैखुरा मार्ग, कर्णप्रयाग नौटी पैठाणी मार्ग, गुप्तकाशी कालीमठ कोटमा मार्ग, मयाली गुप्तकाशी मार्ग सहित अनेक सड़कें बंद चल रही हैं।

बैडमिंटन में पीवी सिंधु के बाद लक्ष्य सेन ने जीता स्वर्ण, भारत की झोली में 20वां गोल्ड

0

2022 का आज आखिरी दिन है। भारत 19 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 56 पदक जीत चुका है। मेडल टैली में टीम इंडिया इस समय चौथे पायदान पर है। राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन भारतीय एथलीट्स की नजरें मेल्स के खाते को बढ़ाने पर होगी। पीवी सिंधु ने महिला एकल के फाइनल मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं, लक्ष्य सेन ने भी बैडमिंटन के फाइन में गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। दोनों ही खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन किया और देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया।

पीवी सिंधु ने महिला एकल मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस मैच में सिंधु शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिख रही थीं और आसानी से यह मुकाबला अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सिंधु कोई मुकाबला नहीं हारी हैं। हालांकि, टीम इवेंट में भारत को रजत के साथ संतोष करना पड़ा था, लेकिन महिला एकल में सिंधु ने सोना दिलाया है। इसके साथ ही भारत पदक तालिका में न्यूजीलैंड को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच गया है।

बैडमिंटन में पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने मलेशिया के एंग जे यॉन्ग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराया है। इसके साथ ही उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। यह राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत का 20वां स्वर्ण पदक है। वहीं, बैडमिंटन में आज भारत ने दूसरा स्वर्ण पदक जीता है।