बड़ी खबर: महाराष्ट्र में आखिरकार कैबिनेट विस्तार पर मुहर

0
77

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार में कुछ देर ही बाकी है। खबर है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने समूह के विधायकों के साथ राज भवन के लिए निकल चुके हैं। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह से पहले विधायकों के साथ भी मुलाकात की थी। भाजपा और शिंदे कैंप के 9-9 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

मुंबई भाजपा के अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा, ‘उम्मीद है कि मुझे कोई जिम्मेदारी दी जाएगी। मैं प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, जेपी नड्डा और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का धन्यवाद करना चाहता हूं कि मुझे महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा। मुझे लगता है कि राज्य कैबिनेट में मुझे जगह मिलेगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले मंगलवार की सुबह उनका साथ देने वाले शिवसेना विधायकों से मुलाकात की। यह मुलाकात दक्षिण मुंबई के सह्याद्री अतिथि गृह में हुई। शिवसेना के 55 विधायकों में से 40 ने शिंदे का साथ दिया था।

महाराष्ट्र में 40 दिनों के बाद आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। खबर है कि भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कैंप के कुछ सदस्य सुबह 11 बजे मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। खास बात है कि लंबी बैठकों और अटकलों के बाद कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। फिलहाल, शिंदे ्अपने समूह के सदस्यों के विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं।