आखिर कब होगा महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार, कौन-कौन बनेगा मंत्री?

0
84

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के गुट के साथ मिलकर भाजपा ने सरकार बनाई थी। हालांकि, मुख्यमंत्री शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को बनाया गया। जबकि, देवेंद्र फणवीस को डिप्टी सीएम बनाया गया। सरकार बने के एक माह से भी ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अब तक कैबिनेट विस्तार नहीं हो पाया है।

अब माना जा रहा है कि नामों पर चर्चा के बाद तय कर लिया गया है कि जल्द कैबिनेट का विस्तार कर लिया जाएगा। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली नई सरकार के गठन को एक महीने से ज्यादा हो गया है, ऐसे में कैबिनेट विस्तार की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस बीच महाराष्ट्र के कैबिनेट विस्तार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिंदे की तबीयत खराब होने कारण कैबिनेट विस्तार नहीं हो पा रहा है। सूत्रों की मानें तो शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार अब 8 अगस्त हो सकता है।

सीएम शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हम जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। भले ही पूर्ण मंत्रिमंडल न हो, लेकिन सरकार बढ़िया काम कर रही है। हमने ऐसे कई फैसले किए हैं जो जनोन्मुखी हैं। एकनाथ शिंदे ने 30 जून को महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ ली थी। लेकिन, एक महीना बीतने के बाद भी कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है। इस बात को लेकर विपक्षी दल राज्य सरकार पर जमकर निशाना साध रहे है।