Home Blog Page 668

पेट्रोल-डीजल के टैंक में ब्लास्ट होने से एक की मौत, इतने लोग हुए घायल…

0

पिछले कुछ समय से लगातार हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में कई रोड हादसों में कई लोगों की मौत हुई थी। जिसके बाद एक और हादसा सामने आया है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पेश आया है। बता दें कि यहां एक पेट्रोल और डीजल से भरा टैंक पलट गया, जिसके बाद उसमे आग लग गई। आग लगने के बाद इसकी चपेट में कई सारे लोग आ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हो हुई।

बताया जा रहा है कि बिस्टान थाना क्षेत्र के मोगरगांव गढ़ी मार्ग पर स्थित ग्राम अंजनगांव के पास पेट्रोल और डीजल से भरा हुआ ये टैंक अपना संतुलन खो बैठा और पलट गया। पलटने के बाद इसको सीधा करने की कोशिश भी की गई। लेकिन थोड़ी ही देर बाद टैंक में ब्लास्ट हो गया और आग की चपेट में आ गया। इस बीच 22 से अधिक लोग आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका है। इनमें 8 बच्चे भी शामिल हैं, मिली जानकारी के अनुसार 13 महिला और पुरुष भी आग की चपेट में आए हैं।

e8vhi55g khargone blast oil tanker 650x400 26 October 22

घटना की खबर सामने आने के बाद पुलिस फौरन ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी। जिसके बाद घायलों को करीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बता दें कि इससे पहले भी हादसे में कई लोगों की मौत हो चुकी है। हाल ही में आगरा लखनऊ एक्सप्रीवे पर भी एक हादसा हुआ था। जिसमें भी कई लोग घायल हुए थे और कई लोगों की मौत भी हुई थी।

राहुुल ने बिठाया, सोनिया गांधी ने दी कमान, कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर मल्लिकार्जुुन खड़गे

0

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। पद संभालने से पहले राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और उसके बाद कांग्रेस की दिग्गज हस्तियों नेहरू और इंदिरा गांधी को भी नमन किया। वहां से सीधे पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पदभार संभाला। इस मौके पर सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मधुसूदन मिस्त्री भी मौजूद थे।

इसके अलावा भी पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता खड़गे की ताजपोशी के दौरान नजर आए। राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से समय निकालकर खड़गे की ताजपोशी में पहुंचे और यह संदेश देने में कसर नहीं छोड़ी कि अब खड़गे नेतृत्व संभालेंगे और वह उनके मातहत ही काम करेंगे।

मंच के जरिए भी गांधी परिवार ने खड़गे के हाथ में ही नेतृत्व की कमान दिए जाने का संदेश दिया। राहुल गांधी इस दौरान मंच पर खड़गे को बिठाने के बाद सीट पर जाते दिखे। यही नहीं एकदम बीच में मल्लिकार्जुन खड़गे को बिठाया गया। उनके ठीक दाईं ओर सोनिया गांधी थीं तो बाईं ओर पार्टी की चुनाव समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री थे। वहीं उनके बगल में राहुल गांधी को जगह दी गई।

इसका अर्थ है कि सीटिंग प्लान के जरिए गांधी परिवार ने अपनी बजाय खड़गे को ही नेता के तौर पर पेश करने की कोशिश की। 24 सालों के बाद गांधी परिवार से बाहर के किसी शख्स को पार्टी की कमान दी गई है। इस मौके पर पार्टी दफ्तर में मौजूद सलमान खुर्शीद ने नेतृत्व के सवाल पर कहा कि सबसे बड़े नेता तो अब भी राहुल गांधी ही रहेंगे क्योंकि लोग उन पर भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल ही ऐसे नेता हैं, जो पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती दे सकते हैं। उनके अलावा भी कई नेताओं ने ऐसे ही बात कही। बता दें कि खड़गे ने भी गांधी परिवार की सलाह पर ही अध्यक्ष पद पर काम करने की बात कही है।

आज बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, शीतकाल में यहां होगी पूजा

0

गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा गंगोत्री धाम से शीतकालीन पड़ाव मुखबा के लिए प्रस्थान करेगी जो लंका स्थित भैरव मंदिर में विश्राम के बाद अगले दिन बृहस्पतिवार को मुखबा पहुंचेगी।

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल ने बताया कि विजयदशमी पर्व पर गंगोत्री धाम की कपाट बंदी का समय तय किया गया था जिसके अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार आज अन्नकूट पर्व पर 12:01 बजे पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।

 

धाम से मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा 12:05 बजे अपने शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) के लिए रवाना होगी जो कि एक दिन लंका स्थित भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन मुखबा पहुंचेगी। शीतकाल के छह माह मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा स्थित मंदिर में विराजमान रहेगी।

 

 

महबूबा ने सुनक को लेकर उठाया अल्‍पसंख्‍यक मुद्दा, कुमार विश्‍वास बोले- सही बात बुआ

0

जम्मू-कश्मीर की पूर्व CM और PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने ऋषि सुनक के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने को लेकर भारत सरकार पर तंज कसा। इस पर कवि कुमार विश्वास ने उनकी चुटकी लेते हुए पलटवार किया। दरअसल, सुनक के ब्रिटिश पीएम बनने पर मुफ्ती ने खुशी तो जाहिर की लेकिन लगे हाथ तंज भी कस डाला।

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करके कहा, ‘ब्रिटेन में पहली बार भारतीय मूल के व्यक्ति का प्रधानमंत्री बनना गर्व का क्षण है। आज जब पूरा भारत इसका जश्न मना रहा है तो यह याद रखना अच्छा होगा कि यूके ने एक जातीय अल्पसंख्यक सदस्य को अपने प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार कर लिया है। हम अभी भी एनआरसी और सीएए जैसे विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण कानूनों से बंधे हुए हैं।

इसके जवाब में कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, ‘सही बात है बुआ, भारत ने तो डॉ जाकिर हुसैन, फखरुद्दीन अली अहमद, डॉ. मनमोहन सिंह, डॉ. कलाम साहब जैसे ढेर सारे अल्पसंख्यक भारतीयों के नेतृत्व में खूब प्रगति की है। अब आपको भी जम्मू कश्मीर में जबरन अल्पसंख्यक बनाए गए धर्म का मुख्यमंत्री बनाने के प्रयास प्रारंभ करने चाहिए।

र्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी महबूबा मुफ्ती के ट्वीट पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, ‘ऋषि सुनक के ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने पर भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर टिप्पणी करने वाला महबूबा मुफ्ती का ट्वीट देखा। मुफ्ती जी, क्या आप जम्मू-कश्मीर में एक अल्पसंख्यक को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करेंगी? कृपया साफ ढंग से उत्तर दें।

रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा, ‘ऋषि सुनक के ब्रिटिश पीएम चुने जाने के बाद कुछ नेता बहुसंख्यकवाद के खिलाफ बहुत सक्रिय हो गए हैं। उन्हें एपीजे अब्दुल कलाम की असाधारण प्रेसिडेंसी, 10 वर्षों तक पीएम रहने वाले मनमोहन सिंह के बारे में संजीदगी से याद दिला रहा हूं। साथ ही एक प्रतिष्ठित आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू अब हमारी राष्ट्रपति हैं।

सुनक 210 वर्षों में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे युवा नेता होंगे। ब्रिटेन के पूर्व वित्त मंत्री सुनक एक धर्मनिष्ठ हिंदू हैं और अब वह लंदन स्थित 10 डाउनिंग स्ट्रीट में प्रवेश करने वाले हैं। 10 डाउनिंग स्ट्रीट ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास-सह-कार्यालय है। दरअसल, सुनक भारत के दामाद हैं। इसलिए उनकी सफलता पर भारतीयों की ओर से खूब रिएक्शन आ रहे हैं। लोगों ने खुशी का इजहार किया है।

उत्तराखंड: वन मंत्री सुबोध उनियाल ने रक्षा मंत्री को लिखी चिट्ठी, उठाई ये मांग

0

देहरादून: पिछले दिनों प्रादेशिक सेना के अस्तित्व को समाप्त किये जाने की खूब चर्चाएं हुई। सरकार ने भले ही उस पर कोई बयान जारी नहीं किया हो, लेकिन अब वन मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने स्तर से इस मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को चिट्ठी लिखी है। वन मंत्री उनियाल ने कहा कि खंडूडी सरकार में बनी प्रादेशिक सेना को बंद नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द इस मसले पर कोई निर्णय हो जाएगा।

सुबोध उनियाल ने रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि उत्तराखंड की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं। रक्षा मंत्रालय इस प्रकरण का अपने स्तर से निपटारा करें। राज्य में गढ़वाल और कुुमाऊं मंडल के बंजर पहाड़ों को हरा-भरा करने के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूडी की सरकार में गढ़वाल में 127 इंफैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) ईको टास्क फोर्स का गठन किया गया था, जबकि कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ में 130 इन्फैंट्री बटालियन ईटीएफ का गठन किया गया।

दोनों ही बटालियन और इनकी दो-दो कंपनियों के पूर्व सैनिक तभी से बंजर पहाड़ों को हरा-भरा करने का बीड़ा उठाए हैं, लेकिन राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2018 से रक्षा मंत्रालय को पूर्व सैनिकों को दिए गए वेतन एवं प्रोजेक्ट पर आने वाले खर्च का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जो अब बढ़कर 132 करोड़ हो चुका है।

सेना के एक अधिकारी के मुताबिक केंद्र को बकाया भुगतान न होने से रक्षा मंत्रालय की ओर से भर्ती रैली पर रोक लगा दी गई है। भर्ती रैली न होने से ईटीएफ में पूर्व सैनिकों की संख्या लगातार घटती जा रही है। मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया है कि अगले साल तक भुगतान न होने पर इनफैंट्री बटालियन ईटीएफ को रद्द कर दिया जाए।

दुनियाभर में अचानक डाउन हुआ वॉट्सऐप, यूजर्स नहीं भेज पा रहे मेसेज

0

लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म Whatsapp भारत में अचानक डाउन हो गया है और इसकी सेवाएं प्रभावित होने के चलते ढेरों यूजर्स परेशान हैं। दीपावली के त्योहार के अगले दिन अचानक कई यूजर्स मेसेज नहीं भेज पा रहे हैं और कुछ को अपने अकाउंट में लॉगिन करते वक्त भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी जल्द से जल्द इस परेशानी को फिक्स कर सकती है।

वेबसाइट्स या सेवाएं डाउन होने की जानकारी देने वाले और उन्हें ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Downdetector  पर 20,000 से ज्यादा यूजर्स वॉट्सऐप में दिक्कत आने की जानकारी दे चुके हैं और बड़े क्षेत्र में मौजूदा खामी ने यूजर्स को प्रभावित किया है। यूजर्स को मेसेज भेजने, सर्वर कनेक्शन और ऐप के दूसरे हिस्सों में खामियां देखने को मिली हैं।

वॉट्सऐप डाउन होने के साथ ही यूजर्स माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर और फेसबुक पर इस बारे में लिख रहे हैं। यूजर्स एकदूसरे से पूछ रहे हैं कि क्या वाकई वॉट्सऐप की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ऐसा कम ही होता है, जब मेटा फैमिली की ऐप्स (वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम) में ऐसी दिक्कतें देखने को मिलें लेकिन फिलहाल वॉट्सऐप चैटिंग नहीं हो पा रही और इस दिक्कत के फिक्स होने का इंतजार करना होगा।

वॉट्सऐप की ओर से अब तक इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है लेकिन आमतौर पर कंपनी की टीम ऐसी खामियों को फिक्स करने की कोशिश में फौरन जुट जाती है। इस परेशानी के फिक्स होने के बाद ट्वीट पर कंपनी इस तरह अचानक व्हाट्सऐप की सेवाएं प्रभावित होने की वजह बता सकती है। फिलहाल यूजर्स वैकल्पिक तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय हैं।

आतिशबाजी से स्टोर में लगी आग, घंटों मशक्कत के बाद पाया काबू

0

देहरादून : डोईवाला में हरिद्वार रोड स्थित एक कबाड़ स्टोर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर स्वाह हो गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को किसी तरह बुझाया।भानियावाला हरिद्वार रोड पर आमिर का कबाड़ी का स्टोर है। दिवाली की रात यहां आग लगी थीं।

माना जा रहा है कि आतिशबाजी के कारण स्टोर में आग लगी। स्टोर में रखे गत्ते में आग लगने से सारा माल जल गया। सभासद ईश्वर रौथान ने बताया कि सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दे दी गई थी। फायर ब्रिगेड के वाहनों ने आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि स्टोर के ऊपर से हाईटेंशन की बड़ी लाइने जा रही थी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सूचना देकर उनमें करंट बंद कराया गया। देर रात आगजनी पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई।

गुजरात में तनाव, वडोदरा में पथराव और आगजनी, स्ट्रीट लाइट बंद करके फेंके पेट्रोल बम

0

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गुजरात में एक बार फिर माहौल बिगड़ता दिख रहा है। दिवाली की रात वडोदरा में तनाव उत्पन्न हो गया। शहर में मुस्लिम मेडिकल सेंटर के पास दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इलाके में जकर पथराव और आगजनी हुई। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

वडोदरा के पानीगेट इलाके में दो समुदाय आमने-सामने आ गए। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला कर दिया। पथराव और आगजनी हुई। पेट्रोल बम फेंके गए। घटना को अंजाम देने से पहले इलाके में स्ट्रीट लाइट्स को तोड़कर अंधेरा कर दिया गया था। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सीसीटीवी के जरिए उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

कुछ गाड़ियों में आग लगा दी गई। पुलिस वैन पर भी पेट्रोल बम से हमला किया गया। माना जा रहा है कि साजिश के तहत सबकुछ हुआ है, क्योंकि स्ट्रीट लाइट्स को फोड़ दिया गया था। ताकि अंधेरे में उपद्रवियों की पहचान ना हो पाए। नवरात्रि से पहले भी इसी इलाके में माहौल बिगड़ा था। डीसीपी यशपला जगानिया ने कहा है कि पुलिस ने तुंरत मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सीसीटीवी की जांच की जा रही है और चश्मदीदों से जानकारी ली जा रही है।

भारत के कई बड़े नेताओं ने दी ऋषि सुनक को जीत की बधाई, पीएम मोदी ने लिखा…

0

भारत तेज़ी से सफलता की ओर बढ़ता जा रहा है। इस बात का सबूत हाल ही में ऋषि सुनक ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनकर दिया है। रविवार के दिन उनको ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया। जिसके बाद पूरे भारत में उनकी जीत की चर्चा होने लगी। देश के कई बड़े नेताओं ने उनको जीत की बधाई दी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी ऋषि सुनक को जीत की बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में उनको बधाई देते हुए 2030 के रोडमैप का जिक्र किया।

पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया कि “हार्दिक बधाई ऋषि सुनक। आपके साथ मिलकर मैं वैश्विक मुद्दों और 2030 को रोडमैप को लागू करने पर काम करने के लिए उत्सुक हूं। भारत और ब्रिटेन के बीच जीवित पुल के रूप में काम करने वाले यूके में रह रहे भारतीयों को दीवाली की विशेष बधाई, क्योंकि हम अपने ऐतिहासिक संबंधों को एक आधुनिक साझेदारी में बदलते हैं। ऋषि सुनक की जीत दुनिया भर के हिंदुओं के पांच दिवसीय त्योहार दीवाली की शुरूआत के दिन हुई है। दीवाली-बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव।”

images 63

उनके अलावा केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रल्हाद जोशी ने भी ऋषि सुनक की जीत पर कहा कि “मुझे लगता है कि यह एक गर्व का क्षण है, क्योंकि ऋषि सुनक भारत से हैं। मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं।” हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने भी एक ट्वीट के माध्यम से ऋषि सुनक को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि “भारतीय मूल के ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री चुने जाने पर ऋषि सुनक को बधाई. दीवाली के पावन अवसर पर दुनिया भर के भारतीयों के लिए वास्तव में यह गर्व का क्षण है।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उनको जीत की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि “जबरदस्त खबर। भारतीय पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के लिए मेरी शुभकामनाएं। उन्हें देश का नेतृत्व सफलतापूर्वक करने के लिए ज्ञान और शक्ति की कामना करता हूं।” गोरतलब हैं कि उनके अलावा भारत के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और राजनीतिक नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी तथा इसे भारत के लिए गौरवशाली क्षण बताया।

अश्विन के फैन हुए विराट कोहली, बोले “एक्स्ट्रा दिमाग लगाकर दिलाई जीत…”

0

टी 20 वर्ल्ड कप 2022 का भारत पाकिस्तान का पहला मैच ही ऐसा हुआ है, जिसकी चर्चा सालों साल रहने वाली है। वैसे तो ये भारत पाकिस्तान का पहला मुकाबला था, लेकिन देखा जाए तो ये किसी फाइनल से कम नहीं था। हर गेंद पर मैच का रुख बदल रहा था। लेकिन अंत में भारत ने मैच को चार विकटों से जीत लिया। इस मैच के हीरो विराट कोहली रहे, इस दौरान उन्होंने 82 रनों की एक शानदार पारी खेली। लेकिन आखरी ओवर में दवाब इतना ज्यादा बढ़ गया था कि एक समय पर विराट भी परेशान हो गए थे।

लेकिन फिर अश्विन ने अपना दिमाग लगाकर मैच को जीता दिया। जब दिनेश कार्तिक आउट हुए तब मैच का रुख बदल गया था और बल्लेबाजों कर ऊपर दवाब भी बढ़ गया था। लेकिन ऐसे में अश्विन ने दिमाग लगाया और भारत को जीत दिलाई। उनके एक्स्ट्रा दिमाग लगाने को लेकर विराट कोहली ने भी बयान दिया है। एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने अश्विन की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अश्विन ने एक्स्ट्रा दिमाग लगाकर टीम को जीत दिलाई।

images 64

विराट कोहली ने कहा कि “आपको 15-16 रन का रन रेट चाहिए और 2 गेंद पर 2 रन आ जाए तो लोग शायद रिलैक्स हो जाए। फिर डीके रन आउट हो गए या फिर स्टंपिग, जो भी कहें। फिर अश्विन को मैंने बोला कि, कवर के ऊपर से मारने को देखना, लेकिन ऐैश उसने अपने दिमाग के ऊपर एक्स्ट्रा दिमाग लगाया। ऐसा करना यकीनन काफी हिम्मत वाली बात थी, लाइन के अंदर आ गए और वाइड करा दी। उसके बाद तो सिचुएशन यह रह गई कि, गैप में गेंद गई तो हम जीत जाएंगे।” बता दें कि आखिर गेंद पर अश्विन ने मिड विकेट के ऊपर शॉट खेला और बड़ी ही आसानी से रन चुरा लिया।