Home Blog Page 667

पत्नी ने की आत्महत्या और पति ने बनाई वीडियो, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव…

0

उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है, जहां से हमेशा से ही अजीब मामले सुनने को मिलते आए हैं। हाल ही में भी एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर आप सभी के होश उड़ जाएंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली एक महिला ने आत्माहत्या कर ली है। हैरान करने वाली बात ये नहीं है, बता दें कि जब वह महिला फांसी लगा रही थी, तब उसका पति उसके साथ मौजूद था लेकिन उसने पत्नी को बचाने की कोशिश ही नहीं की। वह उसके पास बैठा बस उसकी वीडियो बनाता रहा।

पति की इस हरकत ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। ये मामला गुलमोहर इलाके में रहने वाले संजीव गुप्ता के घर का है। जब संजीव की पत्नी शोबिता गुप्ता आत्महत्या करने की कोशिश कर रही थी। तब उसका पति संजीव उसको बचाने की जगह उसकी वीडियो बना रहा था। बताया जा रहा है कि शोबिता की पहली कोशिश नाकाम रही। लेकिन दूसरी बात में उसकी मौत हो गई। जब इसकी खबर शोबिता गुप्ता के परिवार वालों को पता चली तो वह उसके घर पहुंचे।

images 11 2

घर पहुंचे कर जब उन्होंने अपने दामाद से पूछा की ये सब कैसे हुआ तो उसने अपना फोन निकाल कर उनको वीडियो दिखा दी। वीडियो देख सब हैरान रह गए थे। सब बस ये ही सोच रहे थे कि उसने शोबिता को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की। वीडियो में जब शोबिता फांसी लगा रही थीं, तब उनका पति कह रहा था कि “तुम ऐसा ही करोगी तुम्हारी सोच ऐसी ही है।” लड़की के घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं। बता दें कि लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उत्तराखंड : बदल जाएगा इस हिल स्टेशन का नाम, जानें क्या है तैयारी

0

पौड़ी: लैंसडौन…ये वो नाम है, जो उत्तराखंड ही नहीं। बल्कि, देश और दुनिया के पर्यटन प्रेमियों के लिए पहल पंसद है। यहां हर साल देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही दूसरे देशों के पर्यटक भी घूमने पहुंचते हैं। यह गढ़वाल राइफल का रेजिमेंटल सेंटर भी है। यहीं पर गढ़वाल राइफल के योद्धाओं को तैयार किया जाता है। लेकिन, अगर रक्षा मंत्रालय ने एक प्रस्ताव को मान लिया तो लैंसडौन की पहचान हमेशा के लिए बदल जाएगी।

रक्षा मंत्रालय ने प्रस्ताव पर अमल किया तो पौड़ी जिले में स्थित सैन्य छावनी क्षेत्र लैंसडौन का नाम फिर ‘कालौं का डांडा (काले बादलों से घिरा पहाड़)’ हो जाएगा। 132 साल पुराने लैंसडौन नाम को बदलने की तैयारी है। रक्षा मंत्रालय के आर्मी हेड कवार्टर ने सब एरिया उत्तराखंड से ब्रिटिशकाल में छावनी क्षेत्रों की सड़कों, स्कूलों, संस्थानों, नगरों और उपनगरों के रखे नामों को बदलने के लिए प्रस्ताव मांगें हैं।

रक्षा मंत्रालय ने उनसे ब्रिटिशकाल के समय के नामों के स्थान पर क्या नाम रखे जा सकते हैं, इस बारे में भी सुझाव देने को कहा गया है। इसी के तहत लैंसडौन छावनी ने इसका नाम ‘कालौं का डांडा’ रखने का प्रस्ताव भेजा है। पहले इसे ‘कालौं का डांडा’ पुकारा जाता था। स्थानीय लोग इसका नाम यही रखने की मांग वर्षों से करते आए हैं। रक्षा मंत्रालय को भी इस बाबत कई पत्र भेजे जा चुके हैं।

1886 में गढ़वाल रेजीमेंट की स्थापना हुई। पांच मई 1887 को ले.कर्नल मेरविंग के नेतृत्व में अल्मोड़ा में बनी पहली गढ़वाल रेजीमेंट की पलटन चार नवंबर 1887 को लैंसडौन पहुंची। उस समय लैंसडौन को कालौं का डांडा कहते थे। 21 सितंबर 1890 तत्कालीन वायसराय लार्ड लैंसडौन के नाम पर लैंसडौन रखा गया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि समय-समय पर क्षेत्र के लोग नाम बदलने की मांग करते रहे हैं। देश, काल और परिस्थितियों को देखकर ऐसे प्रस्तावों पर विचार किया जाता है।

नोटों पर किसका हो फोटो? एक के बाद एक आइडिया…!

0

अर्थव्यवस्था, खर्च, महंगाई और चुनावी माहौल में वोट के बाद अब नोट का मुद्दा भी चर्चा में है। आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील ने नोटों पर किसकी हो फोटो? की बहस छेड़ दी है। एक के बाद एक राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं और विचार सामने आ रहे हैं। कोई चाहता है कि इसपर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीर लगे। वहीं किसी की इच्छा नोट पर शिवाजी को देखने की है।

सीएम केजरीवाल ने कहा था कि केंद्र सरकार से अपील है। गांधी जी के साथ करेंसी पर लक्ष्मी जी और गणेश जी की तस्वीर हो, देश की बिगड़ती अर्थ व्यवस्था को आशीर्वाद मिलेगा—कई कदम उठाने चाहिए, उसमें से ये भी एक है। दिवाली पर हम सबने समृद्धि के लिए लक्ष्मी जी और विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा की।

इसके लिए उन्होंने इंडोनेशिया का उदाहरण भी दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की। उन्होंने कहा, ‘इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है। वहां 85 प्रतिशत मुस्लिम हैं और केवल 2 फीसदी ही हिंदू हैं, लेकिन करेंसी पर श्री गणेश जी की तस्वीर है। मैं प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि माता लक्ष्मी और श्री गणेश जी की तस्वीरों को नए नोटों पर होना चाहिए।’

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘मां लक्ष्मी और भगवान गणेश संपन्नता और समृद्धि के प्रतीक है। उनके आशीर्वाद से देश समृद्ध होकर आगे बढ़ेगा और नंबर 1 बनेगा। भारत की करंसी पर महात्मा गांधी जी के साथ-साथ माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर लगाना पूरे देश के लिए मंगलमयी साबित होगा..’

इसके बाद से ही उम्मीदवारों की सूची सी जारी हो गई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी से विधायक नीतेश राणे ने भी छत्रपति शिवाजी की फोटो लगाने का सुझाव दिया। इसके लिए उन्होंने ट्विटर पर 200 रुपये का नोट भी पोस्ट कर दिया और उसे ‘परफेक्ट’ बताया।

अब कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी सुझाव दिया है। उन्होंने पूछा कि नोट पर बाबासाहेब की तस्वीर क्यों नहीं हो सकती। उन्होंने ट्वीट किया, ‘करेंसी नोट की नई सीरीज पर डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर की फोटो क्यों नहीं हो सकती? एक तरफ महान महात्मा और दूसरी तरफ डॉक्टर आंबेडकर। अहिंसा, संविधानवाद और समतावाद के साथ आने से आधुनिक भारत को जोड़ेगा।’

भाषा के अनुसार, भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने पत्रकारों से कहा कि अपनी सरकार की खामियों को छुपाने और आम आदमी पार्टी की हिन्दू विरोधी मानसिकता से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए वह (केजरीवाल) राजनीतिक ड्रामा कर रहे हैं। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में जो कुछ कहा, वह उनकी यू-टर्न राजनीति का ही हिस्सा है। इसमें उनका पाखंड नजर आता है।

उत्तराखंड: बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए बंद, यहां होगी पूजा

0

भाई दूज के मौके पर शीतकाल के लिए भगवान केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8:30 बजे बंद किए गए। गुरुवार तड़के चार बजे से मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग द्वारा केदारनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना शुरू की गई। 29 अक्तूबर को डोली अपने शीतकालीन पूजा गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी।

परंपरानुसार भगवान आशुतोष के ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट सुबह 8.30 बजे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस मौके पर सैकड़ों भक्तों ने बाबा के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। इस वर्ष केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं।

 

 

उत्तराखंड : दून की इन कॉलोनियों में गुलदार की दस्तक, शाम होते ही दहशत

0
File photo

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के साथ राजधानी दून के आबादी वाले इलाकों में भी गुलदार ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। बालावाला, शमशेरगढ़ और आसपास के क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग दहशत में हैं। यहां पिछले कई दिन से कालोनियों में गुलदार देखा जा रहा है। शिकायत के बाद वन विभाग की टीमें सर्च और रेसक्यू आपरेशन चला रही हैं, लेकिन गुलदार नहीं पकड़ा जा सका।

देहरादून के बालावाला, शमशेरगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से गुलदार देखा जा रहा है, जिसके डर से लोग अंधेरा होते ही घरों में दुबक रहे हैं। वन विभाग की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन गुलदार नहीं पकड़ा जा सका।

गुलदार के डर से लोग इन क्षेत्रों में अंधेरा होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की। इसे देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है। वहीं कुछ जगहों पर पिंजरा भी लगा दिया गया है।

रेंजर राकेश नेगी ने बताया कि, दिवाली की रात करीब 07 बजे लोगों ने बालावाला बिष्ट कॉलोनी में गुलदार दिखने की सूचना दी। इसके बाद फारेस्टर सरकार सिंह, मदन सिंह और अरशद खान सहित रेस्क्यू टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। जहां लोगों ने गुलदार देखा था, वहां रातभर तक सर्च किया गया। वनकर्मी जान जोखिम में डालकर टार्च और मोबाइल की रोशनी की मदद से आसपास सर्च ऑपरेशन चलाते रहे, लेकिन गुलदार का पता नहीं चला।

क्षेत्रवासियों के अनुसार, पिछले कई दिनों से बालावाला, नथुवावाला, मियांवाला, तुनवाला, नकरौंदा, शमशेरगढ़, आर्यसमाज मोहल्ले आदि स्थानों पर गुलदार की दहशत है। गुलदार को शीघ्र नहीं पकड़ने पर क्षेत्रवासियों ने रायपुर रेंज कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है।

आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में किया दूसरा उलटफेर, अब इंग्लैंड का शिकार

0

टी20 वर्ल्ड कप का 20वां मैच इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मेलबर्न में खेला गया। आयरलैंड ने बारिश से प्रभावित इस मैच को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच रन से अपने नाम कर लिया। बुधवार (26 अक्तूबर) को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। आयरलैंड ने 19.2 ओवर में 157 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 14.3 ओवर में पांच विकेट पर 105 रन बनाकर खेल रही थी, तभी बारिश आ गई।

इंग्लैंड डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर पांच रन से पीछे रह गया। आयरलैंड ने इस टूर्नामेंट में दूसरी बार उलटफेर किया है। इससे पहले उसने दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को पहले राउंड में बाहर कर दिया था। इंग्लैंड के बल्लेबाज इस मैच में नहीं चले। कप्तान जोस बटलर (00) और एलेक्स हेल्स (07) आउट हो गए। जोशुआ लिटिल ने दोनों को आउट किया। फिओन हैंड ने बेन स्टोक्स (06) को क्लीन बोल्ड कर दिया।

हैरी ब्रुक 21 गेंद पर 18 रन बनाकर जॉर्ज डॉकरेल का शिकार बने। डेविड मलान 37 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हो गए। मैककार्थी की गेंद पर फिओन हैंड ने उनका कैच लिया। मोईन अली 12 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। लियाम लिविंगस्टोन दो गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद रहे।

आयरलैंड की टीम एक समय 12 ओवर में दो विकेट पर 103 रन बना चुकी थी। इसके बाद टीम के बाकी बचे आठ बल्लेबाज 55 रन जोड़कर पवेलियन लौट गए। आयरलैंड के लिए कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए स्पिनर लियाम लिविंगस्टोन और तेज गेंदबाज मार्क वुड ने कहर बरपाया। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए।

IPS पर दर्ज हुआ था केस, लगे थे गंभीर आरोप, अब DGP बनाएगी सरकार

0

उद्धव ठाकरे सरकार में महाराष्ट्र की IPS अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ फोन टैपिंग केस में FIR दर्ज की गई थी। अब उन्हीं को एकनाथ शिंदे और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार राज्य का डीजीपी या मुंबई का पुलिस कमिश्नर बनाने पर विचार कर रही है। भाजपा के एक मंत्री का दावा है कि अगले सप्ताह की शुरुआत में इसका ऐलान किया जा सकता है। रश्मि शुक्ला 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, जो फिलहाल सीआरपीएफ की ADG के तौर पर हैदराबाद में हैं। डीजी हेमंत नगराले के बाद वह महाराष्ट्र की सबसे सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं। हेमंत नगराले 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं।

IPS अधिकारी रजनीश सेठ से भी रश्मि शुक्ला सीनियर हैं, जो फिलहाल महाराष्ट्र के DGP हैं। रश्मि शुक्ला का जून 2024 में रिटायरमेंट होना है। भाजपा से ताल्लुक रखने वाले महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार को विजिलेंस क्लियरेंस रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद केंद्र से उन्हें डीजी के तौर पर भेजने की परमिशन मांगी जाएगी। इस तरह उन्हें महाराष्ट्र का डीजीपी या फिर मुंबई का पुलिस कमिश्नर बनाए जाने का रास्ता साफ हो जाएगा। हाल ही में राज्य सरकार ने पुलिस की उस मांग को खारिज कर दिया गया था, जिसमें शुक्ला के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी मांगी गई थी।

IPS रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की खुफिया प्रमुख रही हैं और उनके ऊपर एनसीपी के नेता एकनाथ खडसे एवं शिवसेना सांसद संजय राउत के फोन टैप करने के आरोप लगते रहे हैं। कोलाबा पुलिस ने इसी साल मार्च में रश्मि शुक्ला के खिलाफ केस भी दर्ज किया था। शुक्ला पर आरोप है कि उन्होंने खुफिया प्रमुख होने के नाते 2019 में कई नेताओं के फोन टैप कराए थे। तब कहा गया था कि एसआईडी यानी राज्य खुफिया विभाग ने इन नेताओं को असामाजिक गतिविधियों में शामिल बताते हुए फोन टैपिंग की मंजूरी दी थी। इसे लेकर काफी विवाद हुआ था और NCP, शिवसेना ने तत्कालीन देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमला बोला था।

नोट पर लक्ष्मी-गणेश चाहते हैं AK, मच गया बवाल

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से अपील की है कि भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो लगाई जाए। नोट के एक तरफ ‘गांधी जी’ की तस्वीर को बरकरार रखते हुए दूसरी तरफ उन्होंने ‘लक्ष्मी-गणेश’ की तस्वीर लगाने की मांग करते हुए कहा है कि इससे  उनका आशीर्वाद मिलेगा और देश की तरक्की होगी। अरविंद केजरीवाल की इस मांग को गुजरात चुनाव से जोड़कर देखते हुए मुसलमानों की नाराजगी को लेकर भी अटकलें लगाईं जा रही हैं। हालांकि, दिल्ली के सीएम ने मुस्लिम देश इंडोनेशिया का उदाहरण देकर पहले ही इस पर जवाब देने की कोशिश की है।

डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी का हवाला देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई बार देवी-देवताओं का आशीर्वाद नहीं मिलने से प्रयास सफल नहीं होते हैं। केजरीवाल ने कहा कि लक्ष्मी-गणेश की नोट पर तस्वीर लगाने से देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा। मुसलमानों की संभावित नाराजगी पर जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि 85 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया ने भी अपनी करेंसी पर गणेश जी की तस्वीर लगाई है।

केजरीवाल ने कहा, ”इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है। 85 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम हैं। 2 फीसदी से भी कम हिंदू हैं वहां पर, लेकिन उन्होंने भी अपने नोट पर गणेश जी की तस्वीर छापी है। यह एक बहुत अहम कदम है, जो केंद्र सरकार को उठाना चाहिए। मैं 130 करोड़ लोगों की ओर से केंद्र सरकार और पीएम मोदी से यह अपील करता हूं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की राजनीति अब यू-टर्न ले रही है। पात्रा के अलावा, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी केजरीवाल पर हमला बोला है।

संबित पात्रा ने कहा कि यह वही आदमी है, जिसने अयोध्या के राम मंदिर में जाने से इनकार कर दिया, यह दावा करते हुए कि भगवान वहां की जाने वाली प्रार्थनाओं को स्वीकार नहीं करेंगे। इतना ही नहीं, इन्होंने यह भी कहा कि कश्मीरी पंडित झूठ बोलते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यह बात अरविंद केजरीवाल की उस मांग पर की, जिसमें केंद्र से कहा गया है कि नोटों पर महात्मा गांधी के साथ गणेश और लक्ष्मी की फोटो भी शामिल किया जाए।

कांग्रेस नेता सलमान अनीस सोज ने ट्वीट करते हुए कहा, ”प्रिय अरविंद केजरीवाल, यदि लक्ष्मी और गणेश समृद्धि ला सकते हैं, तो हमें और अधिक समृद्धि सुनिश्चित करनी चाहिए और अल्लाह, जीसस, गुरु नानक, बुद्ध और महावीर को भी शामिल करना चाहिए।कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और उन्हें बीजेपी की बी टीम बताया। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान जाएं तो खुद को पाकिस्तानी भी कह सकते हैं। संदीप दीक्षित ने एएनआई से बातचीत में कहा, ”वह बीजेपी और आरएसएस की बी टीम हैं। उनकी कोई समझ नहीं है। यह उनकी वोट की राजनीति है।

शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, अगले छह महीने यहां होगी पूजा

0

गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली को यात्रा गंगोत्री धाम से शीतकालीन पड़ाव मुखबा के लिए प्रस्थान कराया गया। डोली लंका स्थित भैरव मंदिर में विश्राम के बाद गुरुवार को मुखबा पहुंचेगी।

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल ने बताया कि विजयदशमी पर्व पर गंगोत्री धाम की कपाट बंदी का समय तय किया गया था जिसके अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार आज अन्नकूट पर्व पर 12:01 बजे पर शीतकाल के लिए बंद किए गए हैं।

धाम से मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा को 12:05 बजे अपने शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) के लिए रवाना किया गया। शीतकाल के छह माह मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा स्थित मंदिर में विराजमान रहेगी। यमुनोत्री धाम के कपाट गुरुवार को भैयादूज पर 12:09 बजे सर्व सिद्धि योग और अभिजीत मुहूर्त में बंद किए जाएंगे। मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन पड़ाव खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी।

संसद के पहले ही दिन ऋषि सुनक को पेश आएगी ये परेशानी, करना होगा…

0

ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद से पूरी दुनिया में बवाल मचा हुआ है। हर कोई उनके प्रधानमंत्री के बनने से हैरान है। लेकिन सभी लोग उनको इस पद पर काबिज होने पर बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि ऋषि सुनक बुधवार को पहली बार ब्रिटिश प्रधान मंत्री के रूप में विपक्षी सांसदों के आमने-सामने होंगे। गौरतलब हैं कि ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार पीएम बनने के बाद ऋषि सुनक ने एक बार फिर पुराने नेतृत्व की शीर्ष टीम से कई मंत्रियों को फिर से नियुक्त किया है।

इन मंत्रियों को फिर से नियुक्त करने के बाद ऋषि सुनक ने अपने कार्यकाल का आगाज किया है। बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री जेरेमी हंट को राजकोष के चांसलर के रूप में बरकरार रखा गया। इसके साथ ही ऋषि सुनक ने गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन की भी वापसी करवाई है। सुनक अपने कार्यकाल में काफी परेशानियां उठने वाले हैं, क्योंकि उनका कार्यकाल उस समय में शुरू हुआ है, जब देश के नागरिक काफी परेशानियों से जूझ रहे हैं और ऋषि सुनक ने उनसे वादा किया है कि वह उनकी परेशानियों को हल करेंगे।

images 12

बता दें कि ब्रिटिश प्रधान मंत्री के रूप में चुने जाने के बाद ऋषि सुनक ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी बातचीत की है। बाइडेन ने उनको प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है और साथ ही उनको अभूतपूर्व बताया है। क्योंकि वह पहले ब्रिटिश-भारतीय प्रधान मंत्री हैं। इसके साथ ही बाइडेन ने कहा कि “यूके अमेरिका का सबसे करीबी सहयोगी बना हुआ है।”