Home Blog Page 669

उत्तराखंड: चारधाम समेत अन्य मंदिर हुए बंद, ये है बड़ी वजह

0

आज सूर्य ग्रहण है। इस दौरान उत्‍तराखंड के चारों धाम बंद किए गए हैं। मंगलवार शाम को ग्रहण काल समाप्‍त होने के बाद मंदिरों में साफ सफाई कर द्वार खोले जाएंगे और पूजा की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को दर्शनों की अनुमति नहीं होगी।

 

ग्रहण की वजह से गोवर्धन पूजा 25 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर और भैया दूज 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस साल का दीपोत्सव पांच दिन की जगह 6 दिन का होगा। ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से सूतक काल प्रभावी हो गया है।

 

ग्रहण का भारत समेत दुनिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है। ग्रहण के दिन बदरीनाथ, केदारनाथ सहित चारों धाम बंद हैं। ग्रहण से ठीक पहले उत्‍तराखंड के सभी मंदिर बंद कर दिए गए। ग्रहण समाप्ति पश्चात मंदिरों में साफ सफाई कर शाम की पूजा और आरती संपन्‍न होंगी।

 

पंचांग गणना के अनुसार 25 अक्टूबर मंगलवार प्रात: चार बजकर 26 मिनट से शाम पांच बजकर 32 मिनट ग्रहणकाल में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।

 

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद

 

सूर्य ग्रहण के सूतक काल के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। गंगोत्री धाम में सुबह 7:00 बजे गंगा आरती के बाद कपाट सूतक काल के चलते गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष और अन्य तीर्थ पुरोहितों ने बंद किए‌।

दिवाली के शुभ अवसर पर करगिल पहुंचे पीएम मोदी, पिछले 8 सालों से…

0

आज पूरे देश में दिवाली मनाई जा रही है। इस शुभ अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सैनिकों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे हैं। जबसे नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, तबसे वह हर साल दिवाली के शुभ अवसर पर सैनिकों के साथ दिवाली मनाने जाते हैं। इस परंपरा को उन्होंने इस साल भी जारी रखा और सैनिकों के साथ दिवाली मनाने करगिल पहुंच गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी करगिल चुके हैं और अब वह सैनिकों से मिलेंगे और उनके साथ चाय पियेंगे।

आज का पूरा दिल सैनिकों के साथ बिता कर और दिवाली मनाकर प्रधानमंत्री वापसी करेंगे। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मोदी कई जगहों का दौरा कर रहे हैं। 23 अक्टूबर को वह अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हुए थे और इससे पहले वह उत्तराखंड भी पहुंचे थे। बात करें पिछले 8 सालों में मनाई गई दिवाली की तो साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे तब वह दिवाली मनाने सियाचिन पहुंचे थे।

images 58

वहीं, दूसरी बार वह साल 2015 में पीएम मोदी पंजाब में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे थे। जवानों के साथ दिवाली मनाने के बाद पीएम मोदी 1965 युद्ध के वॉर मेमोरियल का दौरा करने भी पहुंचे थे। इसके बाद साल 2016 में नरेंद्र मोदी हिमाचल के किन्नौर में दिवाली मनाने पहुंचे थे। इसके अलावा 2017 में जम्मू कश्मीर के गुरेज, 2018 में भारत के तिब्बत पुलिस के साथ, 2019 में एलओसी पर जवानों के साथ और 2020 में जैसलमेर में लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।

इस वजह से विराट कोहली हैं दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज, 500 का औसत..

0

रविवार को भारत और पाकिस्तान का एक बड़ा ही दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। हर एक बॉल पर दर्शकों की धड़कन बढ़ती हुई नजर आई। हर एक गेंद पर मैच बदलता हुआ नजर आया, लेकिन अंत में भारत ने मैच को 4 विकटों से जीत लिया। इस दौरान विराट कोहली की एक शानदार और सबसे बेहतरीन पारी देखने को मिली। विराट कोहली ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली जिसकी बदौलत भारत ये मुकाबला जीत पाया। इस मैच के साथ ही विराट कोहली ने एक ऐसा रिकॉर्ड कायम कर लिया है, जिसके पास भी कोई बल्लेबाज नहीं है।

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में सफल रन चेस की बात करें, तो विराट कोहली का औसत 518 का है। कोई और बल्लेबाज अभी तक 200 के औसत तक भी नहीं पहुंच सका है। बता दें कि विराट कोहली ने ने 9 पारियों में 518 की औसत से 518 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 7 अर्थशतक बनाई हैं। स्ट्राइक रेट की बात करें तो ये भी 140 का है। उनके अलावा इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन का औसत 162 का है। उन्होंने चेसिंग में 3 पारियों में 162 रन बनाए हैं।

images 59

इसके अलावा बात करें टी20 वर्ल्ड और वनडे वर्ल्ड कप की तो विराट कोहली ने एक टीम के खिलाफ 500 रन बनाए हैं। ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। विराट के बाद दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं। उन्होंने एक टीम के खिलाफ 115 की औसत से 458 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने तीन शतक भी जड़े हैं। डिविलियर्स के बाद नाम है श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का, जयवर्धने ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 424 रन बनाए हैं।

मैच के बाद पकिस्तान में फूटे TV, वीरेंद्र सहवाग ने लिए मजे…VIDEO

0

पाकिस्तान की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले मुकाबले में भारत के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान की हार की एक बड़ी वजह विराट कोहली की शानदार पारी रही। विराट ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 53 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के की बदौलत 82 रनों की नाबाद पारी खेली। इस जीत के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान से मिली हार का बदला भी ले लिया है। छोटी दिवाली पर बड़ा धमाका करते हुए विराट ने मुकाबले में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

पाकिस्तान की हार के बाद भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक फैन टीवी तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। सहवाग ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ”रिलैक्स पड़ोसी! यह तो बस एक खेल है। हमारे यहां दीपावली है तो पताखे फोड़ रहे हैं और आप बेवजह टीवी फोड़ रहे हैं। नहीं यार इसमें टीवी का क्या कसूर?

मैच की बात करें तो पाकिस्तान से मिले 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने 31 रन तक ही अपने चार विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद हार्दिक पांड्या और विराट कोहली ने पांचवें विकेट के लिए 78 गेंदों पर 113 रन की शतकीय साझेदारी की। भारत को मैच जीतने के लिए अंतिम ओवर में 16 ओवर बनाने थे और कोहली ने पाकिस्तानियों का काम तमाम कर दिया। हार्दिक ने 37 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के लगाए।

पटाखे के धमाके से ढहा मकान, महिला की मौत

0

गोंडा के नवाबगंज कस्बे का संचरही मोहल्ला दिवाली वाले दिन सुबह करीब सवा नौ बजे भयंकर धमाके से दहल उठा। धुएं गुबार के बीच कुछ देर बाद लोगों ने देखा कि आतिशबाज का दो मंजिला मकान जमींदोज हो चुका है।

सूचना मिलते ही एसओ राकेश सिंह की अगुवाई की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। हालात को देखते हुए नगर पालिका की टीम जेसीबी लेकर पहुंची। साथ ही मेडिकल टीम भी बुला ली गई। पुलिस अफसरों के मुताबिक मलबे में दो से तीन लोग मलबे के नीचे दब गए। इनमें आतिशबाज की पत्नी को निकालकर अस्पताल भेजा गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि, उसके बेटे इब्राहिम उर्फ कनछेद 22 वर्ष को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया है। उसे लखनऊ रेफर किया गया है। सोमवार को कस्बे में लोग दिवाली की तैयारियों में जुट गए। इसी बीच करीब सवा नौ बजे संचरही मोहल्ले में आतिशबाज मोहम्मद सईद उर्फ बड्डे के घर में जबरदस्त धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि लोग दहल उठे। धुंआ-गुबार छंटने के बाद मौके पर जुटे लोगों ने देखा तो सईद का दो मंजिला मकान जमींदोज हो चुका है। सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से सईद के बेटे को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया।

इसके बाद सईद की पत्नी खैरून निशा (55) को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया। जहां, डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद सईद उधर, नगर पालिका की टीम भी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गई। फिलहाल मौके पर अफरातफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे तीन लोग दबे थे।

इनमें एक व्यक्ति को बाहर निकाल लिया गया है। एएसपी शिवराज ने बताया कि मैं खुद मौके पर पहुंच रहा हूं। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। जांच के बाद ही घटना के बारे में पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

शिवसेना का दावा- BJP के होंगे 22 बागी विधायक, क्या शिंदे लगने वाला है झटका?

0

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने रविवार को अपने मुखपत्र सामना में दावा किया कि शिवसेना के 40 बागी विधायकों में से 22 जल्द ही भाजपा में शामिल हो जाएंगे। अपने साप्ताहिक कॉलम में शिवसेना बारिश और सुखाड़ के दौरान निष्क्रिय रहने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर भी तंज कसा है। उद्धव की शिवसेना ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाना भाजपा की एक अस्थायी व्यवस्था है।

सामना में रोकठोक कॉलम में दावा किया गया है, “अब सभी समझ गए हैं कि उनकी (शिंदे की) मुख्यमंत्री की वर्दी कभी भी उतार दी जाएगी। शिवसेना ने सामना में कहा है, ”शिंदे गुट का महाराष्ट्र की ग्राम पंचायत और सरपंच चुनाव में सफलता का दावा झूठा है। शिंदे समूह के कम से कम 22 विधायक नाराज हैं। यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि इन विधायकों में से अधिकांश का भाजपा में विलय हो जाएगा।” संपादकीय में में आगे कहा गया है कि शिंदे के कार्यों से महाराष्ट्र को बहुत नुकसान हुआ है और राज्य उन्हें माफ नहीं करेगा। शिवसेना ने आरोप लगाया है कि भाजपा शिंदे को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करती रहेगी।

कॉलम में आगे कहा गया है, ”शिंदे का महाराष्ट्र के सीएम के रूप में विकास में योगदान दिखाई नहीं दे रहा है। देवेंद्र फडणवीस हर जगह नजर आते हैं। शिंदे का दिल्ली में कोई प्रभाव नहीं है। फडणवीस मंगलवार को दिल्ली गए। मुंबई को स्लम से बाहर निकालने की महत्वाकांक्षी रणनीति के तहत धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए महाराष्ट्र सरकार रेलवे से जमीन के लिए रेल मंत्रालय से मंजूरी ले आई।

शिवसेना ने कहा है, धारावी के पुनर्विकास का पूरा श्रेय फडणवीस को जाता है। राज्य के मुख्यमंत्री इस महत्वपूर्ण परियोजना की घोषणा में कहीं नहीं हैं। इस बीच ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण सहित कांग्रेस के कुछ विधायकों के भाजपा में शामिल होने की संभावना है। हालांकि जब कांग्रेस से पूछा गया तो उन्होंने इसका खंडन करते हुए कहा कि “यह सिर्फ एक निराधार अफवाह है”।

टीम इंडिया ने देशवासियों को दिया दिवाली गिफ्ट, पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया

0

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के साथ मेलबर्न में टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला मैच खेला। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने इफ्तिखार अहम के अर्धशतक व शान मसूद के नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने इस स्कोर को चेज करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से जीत लिया।

भारतीय ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने 4 रन के स्कोर पर बोल्ड आउट कर दिया। भारत का दूसरा विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में गिरा और उन्हें हैरिस राउफ ने 4 रन के स्कोर पर कैच आउट करवा दिया। हैरिस राउफ ने सूर्यकुमार यादव को 15 रन पर आउट कर दिया।

अक्षर पटेल सिर्फ 2 रन बनाकर दूर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। विराट कोहली ने 43 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। हार्दिक पांड्या 40 रन बनाकर मो. नवाज की गेंद पर आउट हो गए। दिनेश कार्तिक एक रन बनाकर स्टंप आउट हो गए, लेकिन विराट कोहली 53 गेंदों पर 4 छक्के व 6 चौकों के साथ नाबाद 82 रन बनाए। इसके बाद आर अश्विन ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने डेब्यू टी20 वर्ल्ड कप मैच की पहली ही गेंद पर बाबर आजम को डक पर आउट करके भारत को बड़ी सफलता दिला दी। अर्शदीप सिंह ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई और उन्होंने मो. रिजवान को 4 रन पर कैच आउट करवा दिया। रिजवान का कैच भुवनेश्वर कुमार ने पकड़ा। इफ्तिखार अहमद भारत के लिए खतरनाक साबित हो रहे थे और उन्होंने 34 गेंदों पर 4 छक्केव 2 चौकों की मदद से 51 रन बना लिए थे, लेकिन शमी ने उन्हें पगबाधा आउट करके उनकी पारी का अंत किया और भारत को राहत दिलाई।

 

हार्दिक पांड्या ने भारत को चौथी सफलता दिलाई और शाबाद खान को 5 रन के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करवा दिया। हार्दिक पांड्या ने हैदर अली के रूप में अपना दूसरा विकेट लिया और उन्हें 2 रन पर सूर्यकुमार के हाथों कैच करवा दिया। हार्दिक ने मो. नवाज के रूप में इस मैच का तीसरा विकेट लिया और उन्हें 9 रन पर कैच आउट करवा दिया। अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली को 2 रन पर कैच आउट करवा दिया।

शाहीन अफरीदी को 16 रन पर भुली ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया। शान मसूद ने 42 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 52 रन बनाए और नाबाद रहे। भारत की तरफ से पहली पारी में अर्शदीप सिंह व हार्दिक पांड्या ने 3-3 जबकि भुवी और शमी ने एक-एक विकेट लिए।

 

मालगाड़ी के 29 वैगन बेपटरी, दिल्ली-हावड़ा रूट पर फंसी 20 ट्रेनें

0

यूपी के फतेहपुर जिले में रमवां स्टेशन के पास रविवार की सुबह मालगाड़ी बेपटरी हो गई, इससे हावड़ा-दिल्ली रेल रूट बाधित हो गया। सूचना मिलते रेलवे अफसरों के साथ तकनीकी टीम पहुंच गई है और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।

करीब 29 वैगन पटरी से उतरे हैं और ट्रैक क्षतिग्रस्त होने से रेल रूट पर ट्रेनों का आवागमन बंद हो गया है। प्रयागराज और कानपुर की तरफ से आने वाली करीब 20 ट्रेनें फंस गईं, जिन्हें करीब डेढ़ घंटे बाद डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर (डीएफसी) से गुजारना शुरू किया गया है। वहीं चौरी-चौरा एक्सप्रेस को आंशिक रद करके खागा स्टेशन से वापस किया जा रहा है, उसे प्रयागराज से गोरखपुर भेजा जाएगा।

रमवां स्टेशन के समीप रविवार की सुबह करीब 10:26 बजे मालगाड़ी अपनी गति से गुजर रही थी। कुछ दूर चलने के बाद स्टेशन के पास ही मालगाड़ी के 29 वैगन पटरी से उतर गए और पूरा ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया।

एक-दूसरे से टकराते हुए वैगन आसपास के ट्रैक पर पहुंच गए। हादसे में रेल लाइन के स्लीपर व पटरियां उखड़ गई हैं। इससे दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया है। कानपुर और प्रयागराज में ट्रेनों को रोका जा रहा है।

हादसे के बाद खाागा और प्रयागराज के बीच चौरीचौरा, महानंदा, मूरी, कालका, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेनों को रोक दिया गया है। डाउन लाइन उधमपुर एक्सप्रेस रोकी गई है। डाउन वंदे भारत बिंदकी रोड स्टेशन में रोक दी गई है।

वहीं, जानकारी के बाद प्रयागराज रेलवे स्टेशन और कानपुर रेलवे स्टेशन पर रूट पर जाने वाली ट्रेनों को रोका गया। दोनों तरफ करीब 20 ट्रेनें फंसी रहीं और रेलवे अफसरों के पहुंचने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया गया।

 

कल है दीपावली, ऐसे करें पूजा, ये है शुभमुहूर्त

0

देहरादून: हिन्दू धर्म में दीपावली के त्योहार का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष के अमावस्या तिथि को दिवाली या दीपावली को मनाया जाता है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर, सोमवार को है।

दिपावली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि दिवाली पर मां लक्ष्मी की विधि पूर्वक पूजा करने से सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है। जीवन में धन की कमी नहीं रहती है।

अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर 2022 को शाम 05 बजकर 27 मिनट से प्रारंभ होगी, जो कि 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी।

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन मुहूर्त 2022

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। लक्ष्मी पूजन की कुल अवधि 01 घंटा 23 मिनट की है।

ऐसे करें लक्ष्मी-गणेश पूजन

– सर्वप्रथम पूजा का संकल्प लें।

– श्रीगणेश, लक्ष्मी, सरस्वती जी के साथ कुबेर का पूजन करें।

– ऊं श्रीं श्रीं हूं नम: का 11 बार या एक माला का जाप करें।

– एकाक्षी नारियल या 11 कमलगट्टे पूजा स्थल पर रखें।

– श्रीयंत्र की पूजा करें और उत्तर दिशा में प्रतिष्ठापित करें, देवी सूक्तम का पाठ करें।

फलों में आप लक्ष्मी जी की पूजा में सिघाड़ा,अनार, श्रीफल अर्पित कर सकते हैं। दिवाली की पूजा में सीताफल को भी रखा जाता है। इसके अलावा दिवाली की पूजा में कुछ लोग ईख भी रखते हैं। सिंघाड़ा भी नदी के किनारे पाया जाता है इसलिए मां लक्ष्मी को सिंघाड़ा भी बहुत पंसद है। मिष्ठान में मां लक्ष्मी को केसरभात, चावल की खीर जिसमें केसर पड़ा हो, हलवा आदि भी बहुत पसंद हैं।

 

विवादित बयान के कारण अभिनेता के खिलाफ दर्ज हुई FIR, कर्नाटक पुलिस ने…

0

कन्नड़ अभिनेता चेतन अहिंसा की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि हाल ही में नई फिल्म रिलीज हुई है, जिसका नाम ‘कांतारा’ है। दर्शकों से ‘कांतारा’ को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन करते दिखाई दे रही है। गोरतलब हैं कि कन्नड़ सीकर हिंदी तक में ये खूब पसंद की जा रही है। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म के एक्टर चेतन के खिलाफ एफआईआर हो गई है। इस फिल्म की कहानी को लेकर उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।

दरअसल, ‘कांतारा’ में सदियों पुरानी ‘भूत कोला’ की परंपरा के बारे में दिखाया गया है। जिसको लेकर अभिनेता चेतन ने कुछ ऐसा कह दिया है कि वह मुश्किलों से घिर गए हैं। उनके ऊपर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने के आरोप हैं। कर्नाटक पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिल्म ‘कांतारा’ निर्देशक और एक्टर ऋषभ शेट्टी के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चेतन अहिंसा ने कहा कि ‘भूत कोला’ की परंपरा हिंदू धर्म का हिस्सा नहीं है। इस टिप्पणी के कारण ही उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

images 50 1

चेतन अहिंसा ने कहा कि “ये हिंदू धर्म के अस्तित्व में आने से पहले भी मौजूद थी।” बता दें कि फिल्म ‘कांतारा’ 30 सितंबर में रिलीज हुई थी। तब से लेकर अब तक इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन अभिनेता के इस बयान के बाद फिल्म की भी बुराई की जाने लगी है। बता दें कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन भी काफी अच्छा किया है।