Home Blog Page 670

रोड हादसे में गई चार लोगों की जान, आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर टकराई…

0

पिछले कुछ समय से कई रोड़ हादसे देखने को मिल रहे हैं। ऐसे रोड हादसे जिसमें कई लोगों की जान गई है। आज फिर एक हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें करीब 4 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। बता दें कि ये हादसा आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर हुआ है। एक बस और कंटेनर के बीच टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा सैफई थाना क्षेत्र के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए है।।

हादसे के बारे में पता लगते ही यूपी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, बता दें कि घायलों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया जा चुका है, जहां उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो करीब 42 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज सैफई पीजीआई में हो रहा है। गोरतलब हैं कि हादसे के बारे में पता चलते ही डीएम और एसएसपी भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे। जहां हालात को देखते हुए उन्होंने घायलों जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने को कहा।

IMG 20221023 113950

इस घटना की पुष्टि ADM द्वारा की गई है। एडीएम द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया कि “स्‍लीपर बस गोरखपुर से अजमेर जा रही थी। बस यात्रियों से भरी हुई थी। यात्रियों से भरी बस जब आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर थी तभी सैफई थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रात करीब दो बजे डबल डेकर बस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गई।

उत्तराखंड: विधानसभा बैकडोर भर्ती, दीपावली बाद फिर मिलेगी नौकरी

0

देहरादून: विधानसभा बैक डोर भर्ती मामले में नौकरी से बर्खास्त कर्मचारियों को दीपावली के बाद बड़ा तोहफा मिलने वाला है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सभी कर्मचारियों को फिर से तैनाती देने की तैयारी शुरू हो गई है।

 

विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को दीपावली के बाद तैनाती होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 100 से अधिक कर्मचारी नियुक्ति के लिए शपथपत्र दे चुके हैं।

 

विधानसभा भर्तियों पर विशेषज्ञ समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर 23 सितंबर को स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने वर्ष 2016 से 2022 के बीच हुई 228 भर्तियों को रद्द किया। जिसके बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से कर्मचारियों को बर्खास्तगी के नोटिस जारी किए गए।

 

कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी के आदेश पर रोक लगा कर कर्मचारियों को राहत दी। हाईकोर्ट के आदेश पर कर्मचारी नियुक्ति के लिए शपथपत्र दे रहे हैं।

 

हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा विधानसभा में कार्यभार देने और बैठने की व्यवस्था कर दीपावली के बाद तैनाती दी जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण हाईकोर्ट के आदेश पर कानूनी राय भी ले रही हैं।

 

इस पूरे मामले में भले ही विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने खूब वाहवाही बटोरने का प्रयास किया। लेकिन, उनके कार्यकाल के दौरान बैक डोर से हुई भर्तियों का खुलासा होने के बाद उनकी खूब किरकिरी भी हुई।

 

इस पूरे मामले में सरकार ने जिस तरह से कर्मचारियों को बर्खास्त किया, उस पर पहले दिन से ही सवाल खड़े हो रहे थे। सवाल यह था जिन पूर्व विधानसभा अध्यक्षों ने बैक डोर भर्तियां करवाई थी, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

धनतेरस पर घर लाएं अपनी राशि की धातु, पढ़ें क्या कहते हैं इस दिवाली आपके सितारे

0

दीपावली के पांच दिन के त्योहार की आज से शुरूआत हो चुकी है। हालाकि सूर्य ग्रहण के कारण पांच दिन का ये त्योहार छह दिनों तक चलेगा। आधुनिक वास्तु एवं एस्ट्रो विशेषज्ञ दीप्ति जैन के अनुसार आज धनतेरस तिथि शाम से लगेगी जोकि कल शाम तक रहेगी। लोग दोनों दिन ही खरीददारी कर सकते हैं। लेकिन धनतेरस पर प्रज्जवलित होने वाला यम का दीपक आज शाम को ही जलेगा। अब बात करते हैं धनतेरस पर खरीददारी की।

जानकारों की मानें तो धनतेरस पर खरीदी हुई वस्तुएं हमारे पूरे वर्ष को प्रभावित करती हैं। यदि इस शुभ दिन राशि के अनुसार धातु खरीदी जाए तो आने वाला वर्ष अति शुभ फलदायक होगा। क्योंकि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति की राशि के तत्व व स्वामी के आधार पर अगर हम खरीदारी करें तो हमारा भावी वर्ष सुख शांति व समृद्धि से परिपूर्ण होगा।

राशि के अनुसार को धातु
1. मेष राशि के जातक इस धनतेरस तांबे से बनी वस्तु घर लाएं। तांबे से बना जल का पात्र अपने घर लाएं और नियमित इस पात्र में रखे जल का सेवन करें। जीवन में शांति व वाणी में संयम आएगा। साथ ही उच्च रक्तचाप, एनीमिया व पित्त प्रकृति में लाभ मिलेगा। यदि आप कोई वस्त्र खरीदना चाहते हैं तो लाल रंग का वस्त्र धनतेरस पर खरीदने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

2. वृषभ राशि वाले जातक इस धनतेरस स्फटिक की बनी माला लाकर मां लक्ष्मी को अर्पण कर स्वयं धारण करें। अति शुभ फल की प्राप्ति होगी। जीवन में ऐश्वर्य प्राप्ति होगी। संतान सुख व आय मे वृद्धि होगी। स्फटिक की माला धारण करने से खांसी जुकाम, सूजन, मूत्र संक्रमण आदि जैसी बीमारियों से निजात मिलती है। जो व्यक्ति अपने जीवन में अस्थिरता का अनुभव कर रहे हों, वह इस धनतेरस पर गौरारा पत्थर की कामधेनु गाय लाकर घर या ऑफिस में स्थापित करें। जीवन में स्थिरता आएगी।

3. मिथुन राशि वाले जातक इस धनतेरस चांदी से बना कलम लाएं और विद्या बुद्धि के देव श्री गणेश जी को अर्पण कर प्रयोग में लें। शंकाओं पर विजय प्राप्त होगी। दुविधा की स्थितियों से मुक्ति मिलेगी। लक्ष्य की प्राप्ति होगी। जो व्यक्ति बोलने में हकलाते हैं या संकोच करते हैं, वह इस धनतेरस हरे रंग का कपड़ा लाकर ईश्वर अर्पण करने पश्चात स्वयं धारण करें। उचित लाभ मिलेगा। साथ ही एक अशोक का पेड़ अपने घर के दक्षिण दिशा में लगाएं। रोग- शोक से मुक्ति मिलेगी।

4. कर्क राशि वाले जातक इस धनतेरस चांदी पर बनी मोती की अंगूठी लाएं। भगवान शिव को अर्पण कर स्वयं धारण करें। भय से मुक्ति मिलेगी, एकाग्रता की वृद्धि होगी और मानसिक चिंताएं दूर होंगी। शारीरिक दृष्टि से गुप्त रोग, गठिया, पाचन तंत्र में कमजोरी व सर्दी जुखाम में लाभ मिलेगा।अगर आप वस्त्र खरीदना चाहते हैं तो एक श्वेत रुमाल अवश्य खरीद कर लाएं और दीपावली पूजन के समय उसे सिर पर रख कर पूजा करें। मानसिक संतुलन स्थापित होगा। यश की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास व आय में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे।

5. सिंह राशि वाले जातक इस धनतेरस तांबे से बना सूर्य का चित्र लाकर घर या आफिस की पूर्व दिशा में लगाएं। यश की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास व आय में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग प्रायः थकान, कमजोरी, नेत्रों व हड्डी के रोग से पीड़ित हैं, वह इस दीपावली केसर का तिलक पूजा के समय अवश्य लगाएं। उचित लाभ मिलेगा।

6. कन्या राशि के जातक इस धनतेरस पन्ने या ओनेक्स से बने गणपति घर पर लाकर स्थापित करें। व्यापार में वृद्धि होगी। कुष्ठ रोग, चर्म रोग, पाचन क्रिया की कमजोरी व मानसिक पीड़ा से मुक्ति मिलेगी। जो लोग प्रायः बीमार रहते हैं, वह इस धनतेरस हाथी से बनी दुर्लभ वस्तुओं को अपने घर लाकर, घर के ईशान कोण या घर की उत्तर दिशा में रख सजाएं। उच्च स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी।

7. तुला राशि के जातक इस धनतेरस हीरे के आभूषण खरीद सकते हैं और मां लक्ष्मी को अर्पण कर स्वयं धारण करें। आय में वृद्धि होगी। नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। घर की सजावट के लिए आप क्रिस्टल बॉल लाकर घर के ब्रह्म स्थान पर टांगे। समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। प्रसन्नता व समृद्धि बढ़ेगी। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

8. वृश्चिक राशि के जातक इस वर्ष लाल रंग के रत्नों का पेड़ लाएं और अपने घर या ऑफिस के दक्षिण दिशा में स्थापित करें। विवादात्मक स्थितियों पर विजय प्राप्त होगी। अचल संपत्ति विवाद में आपकी इच्छा पूर्ति होगी। यदि आप वस्त्र खरीदना चाहते हैं तो लाल रंग के वस्त्र हनुमान जी को अर्पण कर स्वयं धारण करें। अमंगल दूर होगा। रक्त रोगों से मुक्ति मिलेगी। शांति स्थापित होगी।

9. धनु राशि वाले जातक इस वर्ष धनतेरस में स्वर्ण के आभूषण खरीद सकते हैं। यह आभूषण ईश्वर को अर्पण करने उपरांत स्वयं दिवाली के दिन धारण करें। शुभ फल की प्राप्ति होगी। कांसे का पिरामिड भी आप अपने घर लाकर घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखे जीवन में सम्मान, धन व समृद्धि की प्राप्ति होगी। जो व्यक्ति काफी समय से गुरदे व उधर के रोगों से ग्रस्त है , वह धनतेरस पर पीला वस्त्र लाकर भगवान विष्णु को अर्पण करने उपरांत स्वयं धारण करें। रोग से मुक्ति मिलेगी।

10. मकर राशि वाले जातक इस धनतेरस स्टील के बर्तन या पात्र खरीद सकते हैं। शुभ फल की प्राप्ति होगी। यदि आप कोई रत्न धारण करना चाहते हैं तो इस धनतेरस नीलम या नीली खरीद सकते हैं। कलह से मुक्ति मिलेगी। विपरीत परिस्थितियों में सामना करने का साहस आप में जागृत होगा। आप विजय पाएंगे।

11. कुंभ राशि वाले जातक इस धनतेरस स्टील के बने गिलास खरीदें सकते हैं। कमजोर मन को स्थिरता व शक्ति मिलेगी। आय के नए रास्ते खुलेंगे। शुभ फल के लिए किसी भी मंदिर में एक शमी का पौधा अवश्य लगाएं। शस्त्रघात व दुर्घटना से बचाव होगा।

12. मीन राशि वाले जातक इस धनतेरस गोल्डन फिश का जोड़ा लाकर घर के उत्तर पूर्व दिशा में लगाएं। विवेक, ज्ञान व समृद्धि की प्राप्ति होगी। आप सोने की माला भी ला सकते हैं। सम्मानित जीवन व नए रास्ते खुलते हैं। अहंकार का शमन होगा।

वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पहले ही मैच में चारों खाने चित, न्यूजीलैंड ने बुरी तरह हराया

0

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2021 का फाइनल मैच खेला गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, लेकिन अब एक साल के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने पलटवार करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच में बुरी तरह हराया है। ये मैच कीवी टीम ने 89 रन से जीता। इस तरह कहा जा सकता है कि वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया चारों खाने चित हो गई है।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन कप्तान का ये फैसला सही साबित नहीं हुआ, क्योंकि न्यूजीलैंड की टीम को अच्छी शुरुआत मिली और अंत में टीम ने 200 रन बना दिए। कीवी टीम के तीन ही विकेट गिरे। न्यूजीलैंड के लिए डेवन कॉनवे ने 92 रन की पारी खेली, जबकि 46 रन फिन एलन ने बनाए थे।

वहीं, जब 201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरे ही ओवर की पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर के रूप में झटका लगा था। इसके बाद कंगारू टीम संभल नहीं पाई और 68 रन पर 5 विकेट गिर गए थे। पूरी टीम 17.1 ओवर में 111 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम के 3 बल्लेबाजों को चलता किया था।

जैकलीन फर्नांडिस को मिल गई राहत, अभी नहीं जाएंगी जेल…

0
Jaiklin

जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा ठग सुकेश मामले में ज्यादा चर्चा में हैं।  फिल्म ’राम सेतु’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। जैकलीन फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं, लेकिन सुकेश चंद्रशेखर मामले को लेकर उन्हें दिल्ली पहुंचना पड़ा। फिलहाल सुकेश केस में जैकलीन को बड़ी राहत मिल गई है।उनकी अंतरिम जमानत की अवधि को 10 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। शनिवार की दोपहर को अभिनेत्री दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं। जमानत याचिका पर सुनवाई की पेशी में वह शामिल हुईं।

इन सबके बावजूद वह उनके साथ रहीं। जैकलीन ने सुकेश से करीब 7 करोड़ की कीमत के महंगे गिफ्ट लिए थे। इनमे लग्जरी वस्तुएं शामिल थीं। केवल जैकलीन ही नहीं सुकेश ने उनके परिवार की भी आर्थिक रूप से मदद की थी। उनके अलावा मामले में नोरा फतेही का नाम भी सामने आया। दोनों अभिनेत्रियों का नाम ईडी की पहली चार्जशीट में गवाह के तौर पर शामिल था। जबकि बाद में जैकलीन को मामले में आरोपी बनाया गया।

दिल्ली आएंगे राहुल, नई टीम चुनेंगे खड़गे, बड़े फेरबदल की ओर कांग्रेस

0

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बाद पार्टी में अब पदों के लिए चहलकदमी तेज हो गई है। नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को औपचारिक रूप से पद संभालेंगे। खबर है कि इसके साथ ही वह कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार पद संभालने के बाद खड़गे कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) समेत कई विभागों में सुधार करेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ नेता महासचिवों और सचिव समेत ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) में नई टीम चुनेंगे। अब AICC में महासचिव (संगठन) के लिए नेताओं ने गतिविधियां तेज कर दी है। फिलहाल, यह पद केसी वेणुगोपाल संभाल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अध्यक्ष के दक्षिण भारत से होने के चलते यह पोस्ट उत्तर भारतीय को दी जा सकती है।

सत्र बुलाएं खड़गे
खड़गे इस साल के अंत तक AICC का पूर्ण सत्र बुला सकते हैं। खास बात है कि उस दौरान ही CWC के चुनाव होने हैं, जिसमें 12 सदस्य चुने जाएंगे। AICC के लगभग 1400 सदस्य CWC सदस्यों का चुनाव करेंगे। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि खड़गे CWC चुनाव में अपनी टीम को एकसाथ करने के लिए AICC के शीर्ष पदों पर नियुक्तियां भी करेंगे। 23 सदस्यीय CWC पार्टी में फैसला लेने में सबसे अहम भूमिका निभाती है। इसके 12 सदस्य चुने जाएंगे। जबकि, 11 को नामित किया जाएगा। पूर्ण सत्र में शामिल होने वाले सदस्य सदस्य चुनेंगे।

राहुल भी आएंगे दिल्ली
कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में शामिल राहुल गांधी भी पदयात्रा छोड़कर दिल्ली आने की तैयारियां कर रहे हैं। वह खड़गे के पद संभालने के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली यात्रा के लिए वह दो दिनों का ब्रेक ले रहे हैं। फिलहाल, 3500 किमी से ज्यादा लंबी यात्रा आंध्र प्रदेश पड़ाव पर है।

दिवाली से पहले ही खराब श्रेणी में पहुंचा दिल्ली का AQI, सरकार की बढ़ी चिंता…

0

हर साल देखा जाता है कि दिवाली के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने लगता है। लेकिन इस बार कुछ और ही देखने को मिल रहा है। बता दें कि दिल्ली में दिवाली से पहले ही प्रदूषण बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। प्रदूषण को बढ़ता देख दिल्ली सरकार के होश उड़ गए हैं। बता दें कि अभी से दिल्ली की वायु गुणवत्ता काफी बिगड़ गई और एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में वायु गुणवत्ता और भी ज्यादा खराब होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 262 पर पहुंच चुका है।

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली के विश्वविद्यालय इलाके में सबसे ज्यादा एक्यूआई दर्ज किया गया है। यहां एक्यूआई 327 दर्ज हुआ है। जो बहुत खराब की श्रेणी में आता है। वहीं, प्रदूषण को बढ़ता देख दिल्ली सरकार अब प्रदूषण को नियंत्रण में लाने की कोशिशों में जुटी हुई है। जल्दी ही दिल्ली सरकार एक अभियान चलाने जा रही है। जिससे प्रदूषण नियंत्रण हो सके। इस अभियान का नाम ‘रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ’ रखा गया है, जो 28 अक्टूबर से शुरू होने वाला है।

images 45 1

मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत इस अभियान के तहत ड्राइवरों को ट्रैफिक लाइट के हरे होने का इंतजार करते समय अपने वाहनों को बंद करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर इस अभियान का पालन किया जाता है तो दिल्ली में 13-20% तक प्रदूषण में कटौती की जा सकती है। वाहनों से दिल्ली की हवा में 80% नाइट्रोजन ऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड बनता है। प्रदूषण के बढ़ने की मुख्य वजहों में से एक ये भी है।

सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 जवान शहीद

0

अरुणाचल प्रदेश में सेना के हेलिकॉप्टर क्रैश में 5 जवानों की मौत हो गई है। अब तक 4 शव बरामद कर लिए गए हैं। इस दुखद घटना की जांच शुरू हो गई है। खबर है कि हादसे से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी ATC को कॉल आया था, जिसमें तकनीकी खराबी की सूचना दी गई थी। 21 दिनों में यह तीसरा मौका है, जब कोई सैन्य उड़ान हादसे का शिकार हुई है।

घटना के वक्त हेलिकॉप्टर में पांच जवान सवार थे। इनमें से 4 के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं। वहीं, 5वें पार्थिव शरीर को खोजने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि उस दौरान मौसम उड़ान के लिहाज से बेहतर था। साथ ही पायलट्स को मिलाकर 600 घंटे की AHL उड़ान का अनुभव था।

सेना के हेलिकॉप्टर को एचएएल रुद्र के नाम से भी जाना जाता है, जिसने निचले सियांग जिले के लिकाबाली से उड़ान भरी थी। एचएएल रुद्र भारतीय सेना के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा निर्मित एक अटैक हेलिकॉप्टर है। तेजपुर स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एएस वालिया ने कहा, ‘हेलिकॉप्टर में पांच सैन्यकर्मी सवार थे, जिनमें से चार के शव बरामद किए गए हैं। एक अन्य सैन्यकर्मी की तलाश जारी है।

शुक्रवार को भारतीय सेना का एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) मिगिंग इलाके में क्रैश हो गया था। हादसे के तुरंत बाद ही भारतीय थल सेना और वायुसेना के दलों ने तलाशी अभियान और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। हालांकि, घने जंगल और खड़ी पहाड़ों के चलते काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। खबरें थी कि घटनास्थल तक पहुंचने के लिए कोई सड़क मार्ग भी नहीं था।

 

 

पाकिस्तान से मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने खोला ऑस्ट्रेलियाई दौरे का राज, बताया आखिर क्यों…

0

टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है और वो पल भी करीब आ चुका है, जिसके इंतजार दर्शकों को बेसब्री से था। हम बात कर रहे हैं, भारत और पाकिस्तान के मुकाबले की। इस साल भारत और पाकिस्तान के बीच पहले ही दो मुकाबले देखे जा चुके हैं। जिसमें से एक भारत ने और एक पाकिस्तान ने जीता है। कल यानी रविवार को अब तीसरा मुकाबला होने जा रहा है, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे थे। इस मुकाबले से पहले भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने एक खुलासा किया है।

उन्होंने बताया है कि वर्ल्ड कप से 15-20 दिन पहले ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा क्यों किया था.? रोहित शर्मा ने कहा है कि “जब आप बड़े दौरों पर होते हैं, तो आपको अच्छी तैयारी करने की आवश्यकता होती है, बहुत से लोग विदेशी परिस्थितियों में खेलने के अभ्यस्त नहीं होते हैं। यह बीसीसीआई और टीम प्रबंधन का एक सावधानी-भरा फैसला था क्योंकि हम अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के लिए तैयार रहना चाहते थे। इसलिए हम ऑस्ट्रेलिया जल्दी जाने का निर्णय लिया।”

images 42.

ये बात उन्होंने भारत पाकिस्तान के मुकाबले से एक दिन पहले एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की है। बता दें कि इस साल टी-20 वर्ल्ड कप का ये भारत और पाकिस्तान दोनों का ही पहला मुकाबला होगा। ये मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि पहले ही दोनों टीम एक एक मुकाबला जीत चुकी हैं। और अब दोनों ही टीम इस मैच को जीतने के लिए जी तोड़ मेहनत करने वाली हैं। देखते हैं कौन इस मुकाबले में बाजी मारता है।

युवाओं के लिए अच्छी खबर शुरू कर दें तैयारी,

0

उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने (UKPSC) ने वन विभाग के अंतर्गत वन आरक्षी (forest guard) के 894 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए 11 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

 

UKPSC Recruitment 2022 : पदों का विवरण

 

कुल 894 पदों में से 164 पद अनुसूचित जाति (SC), 37 पद अनुसूचित जनजाति (ST), 126 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 94 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और 473 पद सामान्य वर्ग के लिए हैं। वहीं इनमें से 18 पद उत्तराखंड के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों के लिए क्षैतिज आरक्षण, 45 पद उत्तराखंड के पूर्व सैनिक, 24 पद उत्तराखंड के अनाथ और 268 पद महिला वर्ग के लिए क्षैतिज आरक्षण के लिए हैं।

 

Forest Guard Recruitment 2022: शैक्षिक योग्यता एवं उम्र सीमा

 

इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त विद्यालय से इंटरमीडिएट पास अनिवार्य है। वहीं न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 जुलाई 2022 को की जाएगी। वहीं इन पदों के लिए पूर्व में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आयु सीमा में एक साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसके अलावा आरक्षित श्रेणियों में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट मिलेगी।

 

शारीरिक योग्यता

 

पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई 163 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 150 सेंटीमीटर अनिवार्य है। हालांकि अनुसूचित जनजाति, गोरखा, नेपाली, गढ़वाली कुमाऊनी आदि अभ्यर्थियों के लिए इसमें छूट मिलेगी। इस श्रेणी के पुरुष वर्ग के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 145 सेंटीमीटर अनिवार्य है। वहीं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 5 सेंटीमीटर सीना फुलाना अनिवार्य होगा।

 

शारीरिक दक्षता परीक्षा

 

पुरुषों के लिए 4 घंटे में 25 किलोमीटर की दौड़ अनिवार्य है, जबकि महिलाओं के लिए 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दौड़ अनिवार्य है।

 

Forest Guard लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम (Syllabus)

 

इन पदों के लिए 100 अंको की वस्तुनिष्ठ प्रकार (objective type) की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें सामान्य हिंदी 20 अंकों की, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन के 40 प्रश्न और उत्तराखंड से संबंधित विविध जानकारियां के 40 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा जबकि, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।