Home Blog Page 671

उत्तराखंड ब्रेकिंग: भूस्खलन से दबे मकान, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

0

चमोली जिले के थराली तहसील के पैनगढ़ गांव में शनिवार तड़के पहाड़ी पर भूस्खलन के बाद गिरे बोल्डरों से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से एक मकान के ऊपर भारी बोल्डर गिरा, जिससे मकान में रह रहे एक ही परिवार के चार लोगों की दबने से मौके पर ही मौत हो गई है।

घटना स्थल पर पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ की ओर से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। चारों शव मलबे से बाहर निकाल दिए गए हैं। घटना में दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें सीएचसी थराली में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पैनगढ़ गांव के ऊपर लगातार हो रहे भूस्खलन से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं। एक भारी बोल्डर चट्टान से निकलकर आवासीय क्षेत्र के ऊपर गिर गया। जिससे बोल्डर की चपेट में आने से एक मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया और उसमें रहने वाले चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

 

वहीं, अन्य दो लोगों को रेस्क्यू टीम ने मलबे से निकालकर सीएचसी थराली पहुंचाया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मलबे और बोल्डर गिरने से दो अन्य मकानों को भी छति पहुंची है। घटना के बाद राजस्व पुलिस की टीम पैनगढ़ गांव पहुंची। जहां पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। शनिवार सुबह क्षतिग्रस्त हुए मकान से चार शवों को निकाला गया। मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

यो-यो से बोले फैन्स : नई भाभी आ गई क्या?

0

हनी सिंह ने कुछ दिन पहले एक तस्वीर शेयर कर सभी को चौंका दिया जिसमें वो मिस्ट्री वूमेन का हाथ पकड़े हुए थे। तस्वीर में दोनों का हाथ दिख रहा है। चेहरा रिवील नहीं किया गया। यूजर्स पोस्ट देखकर यह दावा करने लगे कि ये मॉडल और एक्टर टीना थडानी हैं। ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि तलाक के बाद हनी सिंह को नई पार्टनर मिल गई हैं। वहीं कुछ ने बताया कि उनके सॉन्ग का प्रमोशन है। पिछले महीने ही सिंगर का तलाक हुआ था। अब जब उनकी ये तस्वीर सामने आई तो यूजर्स कमेंट्स में उनकी लव लाइफ को लेकर कमेंट करने लगे।

इस राज्य में सरकार का बड़ा फैसला, पुरानी पेंशन योजना की बहाली

0

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया। राज्य के रिटायर्ड कर्मचारियों को दिवाली का गिफ्ट देते हुए पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली कर दी गई है। इस तरह राज्य के रिटायर्ड हो चुके कर्मचारियों को अब पुरानी पेंशन दी जाएगी। यह फैसला राज्य के लाखों पूर्व कर्मचारियों के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद होने वाला है।

मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में कई अन्य अहम फैसले भी लिए गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि धार्मिक ग्रंथ को ले जाने वाले वाहनों को टैक्स से छूट देने के निर्णय को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, पंजाब के युवाओं को नौकरियों में प्राथमिकता देने के लिए भर्ती के नियमों में बदलाव को मंजूरी भी दी गई। वहीं, मोहाली में मेडिकल कॉलेज के नई जगह की स्वीकृति देने का भी फैसला लिया गया।

पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ”हमने पंजाब को वादा किया था कि पंजाब में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेंगे। आज भगवंत मान जी ने वादा पूरा किया। पंजाब के सभी कर्मचारियों को बधाई। नई पेंशन स्कीम नाइंसाफी है। पूरे देश में वापस पुरानी पेंशन स्कीम लागू होनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश और गुजरात की जनता यदि मौका देगी, तो वहां भी पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करेंगे।

पिछले कुछ चुनावों में पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली एक बड़ा मुद्दा बना है। कांग्रेस ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन स्कीम को फिर से बहाल कर दिया था, जबकि केंद्र सरकार से भी इसकी बहाली की अपील की थी। वहीं, अगले साल मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर भी कांग्रेस ने वादा किया है कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो राज्य में राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाएगा। वहीं, आम आदमी पार्टी ने भी हिमाचल प्रदेश और गुजरात में पुरानी पेंशन बहाली का वादा किया है।

उत्तराखंड : माणा से विपक्ष पर बरसे PM मोदी, पढ़ें क्या कहा?

0

माणा (बद्रीनाथ) : PM मोदी ने सीमांत गांव माणा में कनेक्टिविटी परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया। बदरीनाथ में उनका रात्रि प्रवास होगा। PM मोदी ने माणा गांव में सड़क और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री की जनसभा माणा गांव में आर्मी कैंपस के पास आयोजित की गई। जनसभा में 1500 से 2000 लोग जुटे। मुख्य रूप से देश के अंतिम गांव माणा के भोटिया जनजाति के ग्रामीण और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत जय बदरी विशाल और बाबा केदार के जयकारे के साथ की। उन्होंने नाम न लेते हुए विपक्षि पार्टियों पर निशाना साधा। कहा कि हमारे देश को गुलामी की जंजीरों ने ऐसा जकड़ रखा है कि कुछ लोगों को विकास के कार्यों पर सवाल उठाते हैं। पहले देश में अपनी ही संस्कृति को लेकर हीन भावना थी।

लेकिन, अब केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, काशी उज्जैन अयोध्या जैसे श्रद्धा के केंद्र अपनी भव्यता को दर्शा रहे हैं। देश में अब गुलामी की मानसिकता को खत्म करने की जरूरत है। कहा कि पहले की सरकारों ने सीमांत के लोगों के सामर्थ्य को उन्हीं के खिलाफ इस्तेमाल किया है।  लेकिन आज सीमांत के लोग संतोष में हैं।

उन्होंने कहा कि मेरे लिए सीमा पर बसा हर गांव देश का पहला गांव है। सीमा पर बसे लोग देश के सशक्त प्रहरी हैं। पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पीएम बन गया इसलिए इस गांव को याद कर रहा हूं ऐसा नहीं है।

बड़ी खबर: सेना का एक और हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन सप्ताह में दूसरा मामला

0

अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। फिलहाल, हादसे में कोई जनहानि की खबर नहीं है। सेना ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। घटना सिंगिंग गांव के पास हुई है। कुछ समय पहले ही तवांग में भी एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी।

जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी है कि अपर सियांग जिले में आज टूटिंग मुख्यालय से 25 किमी की दूरी पर सिंगिंग गांव में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल तक सड़क मार्ग नहीं है। सेना ने बचाव दल को रवाना कर दिया है।

लेफ्टिनेंट कर्नल अमरिंदर सिंह वालिया ने जानकारी दी, श्एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (।स्भ्) जिले के दूर-दराज के इलाके मिगिंग में क्रैश हो गया है। तलाशी अभियान की शुरुआत कर दी गई है।श् अपर सियांग जिले के उपायुक्त शाश्वत सौरभ ने बताया, श्हमने तलाशी शुरू कर दी है और बचान अभियान जारी है। दुर्घटनास्थल पर दल भेजे गए हैं। यात्रियों की संख्या और उनकी हालत को लेकर आगे की जानकारी उपलब्ध नहीं है।श्

5 अक्टूबर को राज्य के तवांग में सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। खबरें आई कि नियमित उड़ान के दौरान हादसा हुआ था। हेलिकॉप्टर में मौजूद दोनों पायलट्स को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांगि, इलाज के दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव का निधन हो गया था।

उत्तराखंड : PM मोदी के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, अंकिता भंडारी के हत्यारों को कब मिलेगी सजा?

0

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर कांग्रेस ने जोरदार हमला किया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि दिल्ली देहरादून से दूर नहीं है। पीएम मोदी को अंकिता भंडारी हत्याकांड की जानकारी होगी। हम उम्मीद कर रहे थे कि पीएम मोदी अंकिता के हत्यारों को सजा दिलाने की बात करते। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ।

उन्होंने सवाल किया कि जब पीएम मोदी को नेपाल के एक बिछुड़े बच्चे की याद रह सकती है, तो फिर देशभूमि की बेटी अंकिता हत्याकांड की याद क्यों नहीं रही? कम से कम सीएम धामी को ही निर्देश देते कि अंकिता के हत्यारों को कड़ी सजा दिलााएं। लेकिन, पीएम मोदी ने ऐसा भी नहीं किया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि ऐसा ही मामला श्रीनगर में सामने आया, जहां एक लड़की के मामले की जांच मंत्री धन सिंह रावत के दबाव में नहीं की गई। इस बात के आरोप खुद पीड़ित लड़की के परिजनों ने लगाया है। उन्होंने उत्तरकाशी की दलित नाबालिग लड़की को न्याय दिलाने की भी मांग की। राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन, इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

गणेश गोदियाल ने पीएम मोदी के पहने कपड़ों पर बने स्वास्तिक के निशान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनके पहले कपड़ों में स्वास्तिक का निशान पीठ की तरफ बना है। कपड़े बनाने वालों से यह भी अपील की, कि इस तरह के कपड़े बनाने से पहले धार्मिक मान्यताओं का ख्याल रख जाना चाहिए।

नौकरियों के घपले में शामिल मंत्री आज भी मंत्री पद पर बने हुए हैं। इस तरह के मंत्रियों को तत्काल उनके पदों से हटा देना चाहिए, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया है। जिन भ्रष्टाचारी मंत्रियों ने नौकरियां बेचने का काम किया, वो आज भी अपने पदों पर बने हुए हैं।

राजनीति: बाप-बेटी और ससुर दामाद में छिड़ी जंग, कितने घर तोड़ेगा ये चुनाव

0

हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर चुनावी जंग खून के रिश्तों का कत्ल करती नजर आ रही है। कई नेताओं ने टिकट नहीं मिलने के चलते अपने पिता तक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि, यह कहानी किसी एक पार्टी या किसी एक सीट पर नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी से लेकर कांग्रेस तक कई ऐसे उदाहरण बनते नजर आ रहे हैं। पूरे सियासी हाल को विस्तार से समझते हैं।

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की घटना से शुरू करते हैं। यहां उनकी जिला परिषद सदस्य बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता और भाई को सोशल मीडिया पर घसीट दिया। कहा जा रहा है कि उन्हें अपने भाई रजत ठाकुर को राजनीतिक विरासत सौंपे जाने के फैसले से दिक्कत है। उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली से टिकट मिल सकती है, वोट नहीं।

उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाए कि हमेशा बेटियों से ‘कुर्बानी’ देने की उम्मीद की जाती है। फिलहाल, सिंह बेटी को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन संभावनाएं जताई जा रही हैं कि वह भी अपने भाई के खिलाफ मैदान में उतर सकती हैं।

इसी तरह का मामला भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माहेश्वर सिंह के घर में देखने को मिल रहा है। यहां भाजपा के ‘एक परिवार, एक टिकट’ की शर्त के चलते बेटे हितेश्वर सिंह का टिकट कट गया। जबकि, माहेश्वर कुल्लू (सदर) से मैदान में हैं। हालांकि, पहले पिता ने बेटे को टिकट के लिए दावा नहीं करने पर समझा लिया था, लेकिन समर्थकों के दबाव में अब हितेश्वर बंजार सीट से निर्दलीय उतरने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल, पूरा परिवार उन्हें मनाने की कोशिश कर रहा है।

मरीज की जान जानें पर सील हुआ अस्पताल, प्लेटलेट्स गिरने पर डॉक्टर ने कर दिया ये काम…

0

कोरोना के बाद अब डेंगू ने लोगों की नाक में दम कर दिया है। देश के कई राज्यों में लगातार डेंगू के मामले तेज़ी के साथ बढ़ रहे हैं। अभी तक केवल दिल्ली में डेंगू के मामले देखने को मिल रहे थे। लेकिन अब कई राज्यों से मामले सामने आ रहे हैं। जैसे जैसे मामले बढ़ रहे हैं, वैसे ही लोग इसका फायदा भी उठा रहे हैं। उत्तर प्रदेश से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जिसको सुनने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में डेंगू के एक मरीज की प्लेटलेट्स कम होने पर उसको प्लेटलेट्स की जगह मौसमी का जूस चढ़ा दिया गया।

ये मामला प्रयागराज के एक निजी अस्पताल का है। यहां प्रदीप कुमार पाण्डेय नाम का एक डेंगू का मरीज भर्ती हुआ। इसकी प्लेटलेट्स काफी कम बची थीं। जिसको देखते हुए अस्पताल के डॉक्टर ने उसके परिजनों से 8 यूनिट प्लेटलेट्स का इंतजाम करने को कहा। बताया जा रहा है कि प्रदीप कुमार पाण्डेय के साले सौरभ त्रिपाठी ने 3 यूनिट प्लाज्मा का इंतजाम कर दिया, लेकिन इससे प्रदीप की तबियत में कोई सुधार नहीं आया। डॉक्टर ने उसके परिवार वालों से बाकी की 5 यूनिट प्लाज्मा का जुगाड करने को कहा।

images 36 1

लेकिन कही से भी प्लाज्मा का इंतजाम न ही सका। ऐसे में अस्पताल की बिल्डिंग के मालिक के बेटे सतीश साहू ने उनसे कहा कि वह प्लाज्मा का इंतजाम कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उनको 25 हजार रूपए चाहिए। हारकर प्रदीप के घर वालों ने सतीश साहू से 25000 रुपये में 5 यूनिट प्लेटलेट्स खरीद लिए। जब उसको प्लेटलेट्स चढ़ाई जाने लगी तो उसकी तबियत बिगड़ने लगी।

देखते ही देखते हालत इतनी गंभीर हो गई कि अस्पताल के डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए और उसको किसी और अस्पताल में ले लाने को कहा। जब वह दूसरे अस्पताल में पहुंच तो वहां पता चला कि प्रदीप की किडनी डैमेज हो चुकी थी। कई नसें फट चुकीं थीं। इस बीच प्रदीप के घर वालों ने उन प्लेटलेट्स के एक बैग को अस्पताल के डॉक्टर को दिखाया। तब पता चला कि वह प्लेटलेट्स नहीं बल्कि मौसमी का जूस है, जिसमें केमिकल भी मिलाया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने अस्पताल को सील कर दिया।

‘चोला डोरा’ ड्रेस पहनकर केदारनाथ धाम पहुंचे PM, हिमाचल तक संदेश

0

रुद्रप्रयाग : PM नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने सबसे पहले बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास किया। आदिगुरु शंकराचार्य की समाधिस्थल पर जार पुष्पांजलि अर्पित की। इसी बीच PM मोदी की पहनी ड्रेस ने सबका ध्यान अपनी और खींचा। यह ख़ास तरह की ड्रेस हिमाचल का पारम्परिक परिधान है।

जानकारी के अनुसार PM मोदी को यह ड्रेस हिमाचल प्रदेश की एक महिला ने हाथ से बनाकर गिफ्ट किया था। उनके इस ख़ास परिधान को पहनने के पीछे हिमाचल चुनाव को भी वजह मन जा रहा है। राजनीति के जानकार मानते हैं कि इसका सीधा असर हिमाचल चुनाव पर पड़ने वालाल है। PM मोदी अक्सर ऐसा करते रहे हैं। चुनावी राज्यों की जनता को किसी ना किसी रूप में संदेश देने के लिए कुछ ख़ास करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में हिमाचल प्रदेश के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्हें एक महिला ने खास चोला डोरा ड्रेस गिफ्ट की। चंबा की रहने वाली महिला ने इसे अपने हाथ से बनाया है। इस पर बेहतरीन हस्तकला है। पीएम ने महिला से वादा किया था कि जब भी वे किसी ठंडी जगह पर जाएंगे तो इसे जरूर बनाएंगे। केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान पीएम ने महिला से किए अपने वादे को निभाते हुए इस स्पेशल ड्रेस को पहना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली से पहले उत्तराखंड पहुंचे हैं। उनका यह दौरा काफी खास माना जा रहा है। पीएम राज्य को 3400 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। वे आज भारत के आखिरी गांव माणा भी जाएंगे। जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह गांव चीन की सीमा पर स्थित है। वे बदरी विशाल में रात्रि विश्राम करेंगे।

पीएम मोदी ने किए बाबा केदार के दर्शन, मजदूरों से कर रहे मुलाकात

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वह केदारनाथ, बदरीनाथ व माणा में 3400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें केदारनाथ व हेमकुंड साहिब रोपवे और चीन सीमा से लगे माणा क्षेत्र में दो राजमार्गों से संबंधित योजनाएं शामिल हैं।

नंदी का आशीर्वाद लिया, मंदिर की परिक्रमा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पूजा अर्चना कर मंदिर से बाहर आए। यहां उन्‍होंने भगवान नंदी का आशीर्वाद लिया और मंदिर की परिक्रमा की।

चोला डोरा पहना

आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हिमाचल के खास परिधान चोला डोरा में नजर आए। जो वहां की महिलाओं द्वारा हाथों से बनाया गया है। यह वस्‍त्र प्रधानमंत्री को भेंट किया गया है। हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। ऐसे में पीएम मोदी ने केदारनाथ से भी हिमाचल के चुनाव को साधने का मौका नहीं छोड़ा।

 

धाम में ये लोग मौजूद

इस अवसर पर केदारनाथ धाम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, मुख्य सचिव, विधायक शैला रानी रावत, डीएम मयूर दीक्षित, एसपी आयुष अग्रवाल, तीर्थ पुरोहित विनोद शुक्ला, श्रीनाथ पोस्त , लक्ष्मी नारायण, कुबेर नाथ आदि लोग मौजूद हैं।