‘चोला डोरा’ ड्रेस पहनकर केदारनाथ धाम पहुंचे PM, हिमाचल तक संदेश

0
106

रुद्रप्रयाग : PM नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने सबसे पहले बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास किया। आदिगुरु शंकराचार्य की समाधिस्थल पर जार पुष्पांजलि अर्पित की। इसी बीच PM मोदी की पहनी ड्रेस ने सबका ध्यान अपनी और खींचा। यह ख़ास तरह की ड्रेस हिमाचल का पारम्परिक परिधान है।

जानकारी के अनुसार PM मोदी को यह ड्रेस हिमाचल प्रदेश की एक महिला ने हाथ से बनाकर गिफ्ट किया था। उनके इस ख़ास परिधान को पहनने के पीछे हिमाचल चुनाव को भी वजह मन जा रहा है। राजनीति के जानकार मानते हैं कि इसका सीधा असर हिमाचल चुनाव पर पड़ने वालाल है। PM मोदी अक्सर ऐसा करते रहे हैं। चुनावी राज्यों की जनता को किसी ना किसी रूप में संदेश देने के लिए कुछ ख़ास करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में हिमाचल प्रदेश के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्हें एक महिला ने खास चोला डोरा ड्रेस गिफ्ट की। चंबा की रहने वाली महिला ने इसे अपने हाथ से बनाया है। इस पर बेहतरीन हस्तकला है। पीएम ने महिला से वादा किया था कि जब भी वे किसी ठंडी जगह पर जाएंगे तो इसे जरूर बनाएंगे। केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान पीएम ने महिला से किए अपने वादे को निभाते हुए इस स्पेशल ड्रेस को पहना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली से पहले उत्तराखंड पहुंचे हैं। उनका यह दौरा काफी खास माना जा रहा है। पीएम राज्य को 3400 करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। वे आज भारत के आखिरी गांव माणा भी जाएंगे। जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह गांव चीन की सीमा पर स्थित है। वे बदरी विशाल में रात्रि विश्राम करेंगे।