Home Blog Page 481

NDRF ने 8 घंटे बाद 4 साल के मासूम को बोरवेल से सुरक्षित निकाला

0

बिहार : नालंदा जिले में करीब 150 फीट गहरे बोरवेल में फंसे मासूम को 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. मासूम को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नालंदा के कुल गांव में जिला प्रशासन की देख-रेख में यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. एनडीआरएफ की टीम ने बच्चे को सुरक्षित निकाला. बच्चे को सुरक्षित निकाले जाने के बाद नालंदा के एनडीआरएफ अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि बच्चा ठीक है और उसे बचा लिया गया है. उसे अभी अस्पताल भेजा गया है. हमें उसे बचाने में करीब 5 घंटे लग गए.

जानकारी के मुताबिक मासूम की उम्र 4 साल है. बच्चे का नाम शिवम बताया जा रहा है. बच्चे की मां का कहना है कि उसका बच्चा गांव के ही अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. और वह पास ही खेत में काम कर रही थी. इसी बीच उसे पता चला कि वह खेलते-खेलते ही बोरवेल में गिर गया.

 बच्चे के बोरवेल में गिरने की जैसे ही सूचना मिली पूरे गांव में अफरातफरी मच गई. स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया. पुलिस बल फौरन मौके पर पहुंच गया. जेसीबी मशीन मंगवाई गई. सुबह से ही बच्चे को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर तैनात है.मौके पर मेडिकल टीम को भी मुस्तैद कर दिया गया है. बोरवेल में ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है. ताकि बच्चे की जिंदगी बचाई जा सके.

स्थानीय लोगों का कहना है कि 150 फीट गहरे बोरवेल में करीब 40 से 50 फीट पर फंसा है. गांव के लोगों का कहना है कि वह बोरवेल गांव के खेतों की सिंचाई के लिए खोदा गया था. लेकिन इस हादसे के बाद गांव वाले दूसरे बोरवोल को लेकर सतर्क हो गये हैं.

बिहार ही नहीं बल्कि देश के दूसरे कई और राज्यों में इससे पहले भी बोरवेल में बच्चों के गिरने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. हालांकि कई मामलों में बच्चों की जिंदगी बचा ली गई है लेकिन कुछ बच्चों को नहीं बचाया जा सका.

अफेयर की खबरों के बीच लॉन्ग ड्राइव पर निकले अनन्या और आदित्य

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर आदित्य रॉय कपूर के अफेयर की खबरें चर्चा में है। हाल ही में दोनों वेकेशन से मुंबई लौटे हैं। वेकेशन से लौटने के बाद शनिवार को एक बार फिर ये कपल साथ नजर आया। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, इन तस्वीरों में दोनों गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर कार ड्राइव करते नजर आ रहे हैं तो वहीं साइड में एक्ट्रेस बैठी हुई हैं।

आपस में दोनों किसी बात पर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। दोनों का ये अंदाज मीडिया के कैमरे में कैद हो गया। फोटो देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों लॉन्ग ड्राइव पर निकले हैं। आदित्य और अनन्या बीते दिनों पुर्तगाल में वेकेशन पर थे। जहां दोनों ने एक दूसरे के साथ करीब 10 से 15 दिन गुजारे। इस कपल की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लिस्बन से कई तस्वीरें वायरल हुई थी, जिसमें आदित्य अनन्या को हग करते नजर आए थे। इन्हीं तस्वीरों से दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थी।

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर कई दिनों से काफी चर्चा में हैं। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर पहले दिवाली पार्टी में साथ दिखाई दिए थे। उसके बाद से अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द आयुष्मान खुराना संग ‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस की पाइपलाइन में मूवी ‘खो गए हम कहां’ भी है। साथ ही अनन्या वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ में नजर आएंगी।

कोचिंग सेंटर में सो रहे थे बच्चे, सांप के काटने से 3 छात्रों की मौत, एक गम्भीर

0

ओडिशा के केंदुझर जिले के बारिया पुलिस थाना क्षेत्र में सांप के काटने से तीन छात्रों की मौत हो गई। छात्र निश्चितपरजाली में मौजूद एक कोचिंग सेंटर में थे। मृतकों में दो छात्राएं एवं एक छात्र शामिल हैं। एक अन्य छात्र को गम्भीर अवस्था में कटक के एससीबी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक छात्र-छात्राओं की पहचान 12 वर्षीय राजा नायक, 10 वर्षीय स्नेहश्री नायक और 7 वर्षीय एलिना नायक के रूप में हुई है। घायल छात्र की पहचान 12 वर्षीय आकाश नायक के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रात में कोचिंग सेंटर में सोते समय सांप ने इन छात्रों को काटा है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सांप किस प्रजाति का था। यह घटना रात करीब तीन बजे की है। परिवार के सदस्यों को सुबह साढ़े सात बजे घटना के बारे में पता चला है।  मृतक एलिना की मां दमयंती नायक ने कहा कि उन्होंने शनिवार शाम अपनी बेटी से फोन पर बात की थी। उसने कहा था कि वह 30 जुलाई को घर आएगी, लेकिन आज सुबह फोन आया कि लड़की नहीं आ रही है।

एलिना के एक रिश्तेदार ने बताया कि घटना तड़के तीन बजे की है, लेकिन परिवार को उस समय इस बारे में कुछ नहीं बताया गया। हमने बाहरी लोगों से सुना कि बच्चों को सांप ने काट लिया है। हमें अस्पताल में कोचिंग सेंटर का कोई सदस्य भी नहीं मिला। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि तीनों छात्रों की मौत सांप काटने से हुई है या वजह कोई और है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बदलेंगे ट्विटर की पहचान, अब ‘चिड़िया’ की जगह कौन लेगा?

0

एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है तब से वे कंपनी में लगातार बदलाव कर रहे हैं. इसके लिए उनकी तारीफ और आलोचना दोनों हुई. अब एलन मस्क ट्विटर की पहचान को बदलने जा रहे हैं. दरअसल एलन मस्क ट्विटर के Logo यानी बर्ड को हटाने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने ट्वीट करके कहा, “जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी पक्षियों को अलविदा कह देंगे.

एक अन्य ट्वीट में एलन मस्क ने कहा, अगर आज रात एक अच्छा X लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम कल इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे. इससे पहले भी मस्क ट्विटर की पॉलिसी में कई बदलाव कर चुके हैं, जिसका दुनियाभर के यूजर्स पर सीधा असर पड़ा है.

अब जब एलन मस्क ने ट्विटर के Logo को बदलने का संकेत दिया है तो कई लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि नया लोगो कैसा होगा? कयास लगाए जा रहे हैं कि एलन मस्क ने अपनी ज्यादातर कंपनियों के नाम और लोगो में X को शामिल किया है, इसलिए ट्विटर के नए लोगो पर भी X हावी होगा.

आर्टिफिशियल कंपनी को भी xAI नाम दिया गया है. वहीं, मस्क की स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कार्पोरेशन कंपनी का नाम भी SpaceX है. अब मस्क ट्विटर बर्ड लोगो को भी X से बदलने की तैयारी में हैं. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि लोगो ऐसा ही होगा लेकिन उसमें X होगा.

एलन मस्क ने यह ट्वीट किया. इस नए ऐलान के बाद उनके ट्वीट को अब तक 40 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं. कई यूजर्स ने इस ट्वीट पर रिएक्शन दिया और लोगो को लेकर तरह-तरह के मीम्स शेयर किए.

हिमाचल में दो जगह बादल फटे, पांच लोगों की मौत

0

हिमाचल : प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार रात से जारी भारी बारिश का दौर शनिवार दोपहर बाद तक जारी रहा। शिमला के रोहड़ू और कुल्लू जिले की गड़सा घाटी में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। रोहड़ू में कलोटी खड्ड में बादल फटने से चिड़गांव तहसील के लैला में दादा-दादी और पोता ढाबे समेत बह गए। जगोटी गांव के रोशन लाल पत्नी भागा देवी के साथ ढाबा चलाते थे। शुक्रवार रात को उनका पोता कार्तिक भी उनके साथ था।

भागा देवी व रोशन लाल का शव बरामद कर लिया गया है।  वहीं, शिमला के कोटखाई उपमंडल की बागडुमैहर पंचायत के पुजाली गांव में शुक्रवार देर रात भूस्खलन के बाद मलबा दीवार को तोड़कर शेड में घुसने से नेपाली दंपती की मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने मलबे में दबे भीम बहादुर (55) और उनकी पत्नी शीला देवी (60) के शव निकाले। कुल्लू जिले की गड़सा घाटी में भलाण-1 पंचायत में बादल फटने से नाले में आई बाढ़ से प्रशासन ने 30 घर खाली करवाए।

प्रदेश में 696 सड़कें, 1,450 बिजली के ट्रांसफार्मर, 393 पानी की स्कीमें अभी भी ठप हैं। सिरमौर जिले के नाहन में सीजेएम आवास के पास सड़क किनारे भूस्खलन से यहां पार्क दो गाड़ियां डंगे से नीचे गिरने से क्षतिग्रस्त हो गईं।

 

दिल्ली के बाद अब नोएडा मे पानी भरने से कई घर डूबे

0

पहाड़ से मैदानी इलाकों तक भारी बारिश का कहर जारी है। महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल और उत्तराखंड में हालात सबसे ज्यादा बुरे हैं। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में इतनी बारिश हुई कि वहां गंभीर जलजमाव हो गया। भारी बारिश के बाद भिवंडी में भी गंभीर जल-जमाव हो गया, जिसके कारण कारें आधी पानी में डूब गईं।

IMD ने आज भी पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कल के लिए मुंबई में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।
यूपी के नोएडा के निचले इलाकों में कुछ घरों में पानी घुस गया है। दरअसल, हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के कई घर डूब गए हैं। एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुरेशराव कुलकर्णी ने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मिजाज

0

देहरादून: भारी बारिश ने शुक्रवार देर रात को प्रदेशभर खासकर उत्तरकाशी जिले की यमुना घाटी में जमकर तबाही मचाई। यमुुनाघाटी के लगभग सभी इलाकों में भारी बारिश का तांडव देखने को मिला। पुरोला में बादल फटने से नाला उफान पर आ गया, जिससे भारी नुकसान हुआ है। युनोत्री मार्ग पर गंगनाणी के पास भारी मलबा आने से कई वाहन और रिसॉर्ट को नुकसान पहुंचा है।

इस बीच मौम विभाग ने फिर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में एक बात तो साफ है कि फिलहाल लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज से 26 लोग लोगों को फिर से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगले चार दिन तक भारी बारिश की रहेगी।

मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए चार दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 22 से 25 जुलाई तक गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से सड़कें बंद हो सकती हैं।

उत्तराखंड में पौड़ी के थलीसैंण में और उत्तरकाशी के पुरोला में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। अतिवृष्टि और बादल फटने की घटना के कारण पुरोला, बड़कोट के साथ ही डुंडा तहसील के कई स्थानों पर हुए भूस्खलन हुआ है, जिससे लोगों मकान खतरे में आ गए हैं।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने बताई भगवान और भक्ति की महिमा

0

ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती 1008 ने चातुर्मास्य प्रवचन के अन्तर्गत आयोजित श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ के अवसर पर चतुःश्लोकी कथा सुनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐश्वर्यस्य समग्रस्य धर्मस्य यशसः श्रियः। ज्ञान वैराग्ययोश्चौव षण्णां भग इतीरिणा। अर्थात् समग्र ऐश्वर्य, समग्र धर्म, समग्र यश, समग्र श्रीः, समग्र ज्ञान, समग्र वैराग्य, इन छः चीजों को ही भग कहा जाता है। ये छः जिनमें हों वही भगवान हैं।

उन्होंने कहा कि जब बालक जन्म लेता है, तो उसके पास कुछ भी नहीं होता पर आस-पास के सभी लोग उस नवजात की सेवा में लग जाते हैं। उसे आवश्यकता की सभी वस्तुएं उपलब्ध कराते हैं। यह भगवान की ही कृपा से सम्भव होता है। भगवान का ही ऐश्वर्य कृपा से हम सबको प्राप्त होता है।

आगे कहा कि यह संसार तीन गुणों से मिलकर बना है- सत्व, रज और तम। देवता भी तीन ही हैं- ब्रह्मा, विष्णु और महेश। इन्हीं तीनों गुणों का विक्षोभ ही प्रकृति है।

पूज्य शङ्कराचार्य जी ने कहा कि ब्रह्म के साकार और निराकार दो रूप हैं। निराकार ब्रह्म को हम देख नहीं पाते परन्तु यदि भक्त चाहे तो निराकार ब्रह्म को अपनी भक्ति से प्रकट भी कर सकता है।

कथा के मुख्य यजमान, मोहन साधुखा, रुपाली साधुखा और पंडित कमलेश तिवारीत, सुनीता तिवारी, अमित तिवारी और पूनम तिवारी देवनगर पुराना रहे। इन्होंने पादुका पूजन भी किया।

यासीन मलिक पेशी मामले में तिहाड़ जेल प्रशासन का एक्शन, डिप्टी सुपरिटेंडेंट समेत 4 सस्पेंड

0

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के कमांडर यासीन मलिक के व्यक्तिगत रूप से पेशी मामले में तिहाड़ जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक इस मामले में जेल प्रशासन ने एक डिप्टी सुपरिटेंडेंट सहित दो सहायक सुपरिंटेंडेंट और एक अन्य कर्मी को निलंबित किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने यासीन मलिक के व्यक्तिगत रूप से पेश होने पर नाराजगी जताई थी। दरअसल, शीर्ष अदालत ने ऐसा कोई भी आदेश पारित नहीं किया था, जिसमें यासीन मलिक को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया हो।

बता दें कि आतंकी फंडिंग मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे यासीन मलिक को जम्मू कोर्ट के एक आदेश के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुनवाई के लिए शीर्ष अदालत के समक्ष पेश किया गया था। ज्जब्की इस मामले में निर्देश नहीं दिया गए थे।

चमोली हादसे के लिए जिम्मेदार तीन कर्मचारी गिरफ्तार, इनकी गलती से हुई थी घटना

0

चमोली: चमोली हादसे के लिए जिन तीन लोगों की जिम्मेदारी प्रथम दृष्टया तय की गई है, उनको पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। नमामि गंगे के सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर हुई भीषण दुर्घटना में विघुत उपकरणों के संचालन में घोर लापरवाही के आरोप में तीनों को अरेस्ट किया गया है। 18 जुलाई की रात्रि को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (नमामि गंगे) पुराना बाजार चमोली में ड्यूटीरत ऑपरेटर गणेश का शव 19 जुलाई की सुबहसीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के बाहर सीढियों के पास पड़ा हुआ मिला था।

इसकी सूचना मिलते ही थाना चमोली से चौकी प्रभारी पीपलकोटी उनि प्रदीप रावत, अउनि रामेश्वर प्रसाद भट्ट, हो.गा. गोपाल, हो.गा. मुकुन्दी लाल, पीआरडी रामचन्द्र पंचायतनामा की कार्यवाही के लिए घटनास्थल पर पहुंचे थे। प्रथम दृष्टया ऑपेरटर की मृत्यु बिजली के करंट लगने के कारण होना प्रतीत हो रहा था।

सम्पूर्ण परिसर में करंट फैले होने की आशंका के तहत पुलिस ने परिसर में प्रवेश नहीं किया गया। विद्युत उपखण्ड कोठियालसैंण में संविदा पर तैनात लाईनमैन सैन सिंह के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट नहीं होने की पुष्टि करने के पश्चात ही पंचायतनामे की कार्यवाही के लिए सब इंस्पेक्टर प्रदीप रावत पुलिस बल के साथ एसटीपी परिसर में गए थे।

इस दौरान वहां मृतक गणेश के शव को न उठाने और मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा दिए जाने को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय निवासी जमा हो गये, मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा था।

इस दौरान लाईनमैन सैन सिंह, सतेन्द्र, गोपाल द्वारा निजमुला-कोठियालसैंण विद्युत लाईन में अल्कापुरी के पास आये फाल्ट को ठीक करने के पश्चात लाईनमैन सैन सिंह द्वारा महेन्द्र सिंह को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में एक व्यक्ति के मृत पड़े होने की सूचना दी गयी।

लेकिन ’महेन्द्र सिंह द्वारा इस पर कोई सावधानीपूर्वक विचार नहीं किया और फॉल्ट मिलने पर समय 11ः12 बजे सब स्टेशन कोठियालसैंण से शटडाउन लिया और फॉल्ट ठीक करने पर बिना किसी जांच पडताल के समय लगभग 11ः25 बजे शटडाउन वापस ले लिया, जिससे एसटीपी प्लांट पर करंट बढ़ गया और खुली हुयी लाईन और चेंज ओवर में धमाके के साथ चारों तरफ करंट फैल गया।

जिससे वहां अफरा-तफरी फैल गयी और लोग एक दूसरे पर करंट लगने से गिर गये। जिसके पश्चात लगभग 11ः29 बजे पुलिस के हस्तक्षेप से लाईट बंद करायी गयी और घायलों को स्थानीय पुलिस के साथ प्रशासन के द्वारा जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया, जिसमें सब इंस्पेटक्र प्रदीप रावत और 3 होमगार्ड्स सहित कुल 16 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि 11 व्यक्ति घायल हुए।

20 जुलाई को कोतवाली चमोली पर हल्का पटवारी नीरज स्वरूप द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली चमोली पर मुकदमा अपराध संख्या 29/2023 धारा 304 भादवि तथा 13/31 खतरनाक मशीन विनियमन अधिनियम 1983 बनाम पवन चमोला पंजीकृत किया गया है। अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चमोली कुलदीप रावत द्वारा की जा रही है।

अभियोग की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा अभियोग के सफल अनावरण वास्तविक अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी चमोली प्रमोद कुमार शाह के नेतृत्व में 03 टीमों का गठन कर ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन में विद्युत उपकरण सुरक्षा मानकों, अनुबंध की शर्तों विद्युत सुरक्षा प्रमाणपत्र आदि बिंदुओं पर गहराई से विवेचना करने के निर्देश दिए ।

 विवेचना के दौरान विद्युत सुरक्षा विभाग, जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता के बाद एवं निरीक्षण घटनास्थल से इस बात की पुष्टि हुयी कि एसटीपी प्लांट को चलाने वाली ज्वांइट वेंचर कम्पनी 1-जबीएम व 2-कॉन्फिडेंट इंजीनियरिंग इण्डिया प्राईवेट लिमिलेट द्वारा नियुक्त सुपरवाईजर पवन चमोला और प्लांट के संचालन को देख रहे जल संस्थान के प्रभारी सहायक अभियन्ता हरदेव लाल आर्य तथा ज्वाइंट वेंचर कम्पनी के स्वामियों और अधिकारियों ने खतरनाक विद्युत उपकरणों के संचालन में घोर लापरवाही बरती और सुरक्षा मानकों के विपरीत चेंज ओवर को बॉक्स के ऊपर रखा और इस प्रकार पूरे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को टीनशैड एवं विद्युत सुचालक लौह धातु से बनी संरचना में इस प्रकार चलाया जा रहा था जिससे दिनांक 19 जुलाई को करंट लीक होने से जघन्य अपराध मानव वध की घटना घटित हुयी।

विवेचना में एसटीपी प्लांट के संचालन एवं सुपुर्दगी के अनुबंध में गंभीर अनियमितताएं पायी गयी हैं एवं पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तों को दिनांक 21 जुलाई को बाद कडी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। घटना में संलिप्त ज्वांइट वेंचर के स्वामी एवं प्रोजेक्ट मैंनेजर एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विवेचना प्रचलित है साक्ष्य संकलन जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1-पवन चमोला पुत्र बुद्धि बल्लभ चमोला निवासी ग्राम छैकुडा थाना थराली जनपद चमोली (सुपरवाईजर ज्वांइट वेंचर कम्पनी)

2-महेन्द्र सिंह जयपाल सिंह निवासी ग्राम कुहेड थाना व जिला चमोली (लाईनमैन उ0ख0 विद्युत विभाग)

3-हरदेव लाल आर्य पुत्र जतनी लाल निवासी ग्रमा इडक पोओ गडोली तहसील बडकोट जिला उत्तरकाशी (प्रभारी सहायक अभियन्ता उत्तराखण्ड जल संस्थान गोपेश्वर चमोली)

गिरफ्तारी टीमः

1- कुलदीप रावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चमोली।

2- कुलदीप सिंह व.उ.नि. कोतवाली चमोली।

3-हे.कानि. ना.पु. लक्ष्मण सिंह

4-हे.कानि. गजेन्द्र सिंह

5-कानि. ना.पु. विमल सिंह

6-कानि. ना.पु. शैलेन्द्र सिंह

7-कानि. ना.पु. बनवीर सिह

8-उपनल चालक जगमोहन सिंह