Home Blog Page 480

उत्तराखंड : बदरीनाथ मुख्य मार्ग बंद, इस रूट से ऐसे पहुंचें धाम

0

देहरादून: प्रदेश भर में भारी बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे बंद है, जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।यात्रा भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में चमोली पुलिस और जिला प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था में जुटा हुआ है।

बदरीनाथ हाईवे कमेड़ा गौचर में बन्द है। ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चमोली पुलिस लगातार लोगों को अलर्ट कर रही है। पुलिस का कहना है कि लोग बारिश के मौसम में सफर पर तभी निकलें, जब बहुत जरूरी हो। यात्रियों की मदद के लिए पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग का एक स्केच भी जारी की है।

ये हैं वैकल्पिक मार्ग

  • विकल्प – 1- जोशीमठ अथवा गोपेश्वर से चमोली – पोखरी बैण्ड से सोनला बछेर पोखरी होते हुए सीधे रुद्रप्रयाग पहुंचे।
  • विकल्प -2 – गोपेश्वर से मण्डल चोपता होते ऊखीमठ हुए रुद्रप्रयाग पहुंचें।
  • विकल्प – 3 – इसी तरह आप चमोली से कोठियालसैण – सैकोट – मासों – घुड़साल से पोखरी रोड़ से रुद्रप्रयाग पहुंच सकते हैं।
  • कर्णप्रयाग वाले वाहन कर्णप्रयाग से पोखरी होते हुए सीधे रुद्रप्रयाग पहुंचें।

यहां मिलेगी सही जानकारी

बदरीनाथ से गौचर कमेड़ा तक की सटीक सूचना के लिए चमोलीपुलिस के फेसबुक पेज लिंक https://www.facebook.com/chamolipoliceofficial?mibextid=ZbWKwL, कमेड़ा से खांकरा तक रुद्रप्रयाग_पुलिस के फेसबुक पेज लिंक https://www.facebook.com/RPG.COPS?mibextid=ZbWKwL, खांकरा से कीर्तिनगर तक पौड़ी पुलिस के फेसबुक पेज लिंक https://www.facebook.com/pauripolice?mibextid=ZbWKwL, कीर्तिनगर से ऋषिकेश तक टिहरी पुलिस के फेसबुक पेज लिंक https://www.facebook.com/tehrigarhwalpolice?mibextid=ZbWKwL फॉलो करे सर्च करते रहें । इनसे आपको सड़क मार्गों की सही जानकारी मिलती रहेगी ।

नहर में कार गिरने से पांच की मौत, पानी में तड़पते रहे लोग

0

उत्तर प्रदेश: प्रदेश के एटा में आज सुबह कार नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। घर से निकलने के करीब डेढ़ घंटे बाद ही सभी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गए। परिजन को किसी अप्रिय घटना की आशंका हुई। इस पर तीन गाड़ियां लेकर अलग-अलग मार्गों पर वह तलाश में जुट गए। जिस मार्ग पर नहर में कार डूबी हुई थी, वहां से यह लोग आगे बढ़ गए। अंदेशा भी नहीं था कि कार नीचे नहर में है। साथ ही रात की वजह से वहां अंधेरा भी था।

मृतक के भाई सुभाष ने बताया कि रात करीब 10.40 बजे भैया-भाभी, चाचा-चाची कार में बैठकर गांव से एटा के लिए निकले थे। एटा में पीपल अड्डा पर भाभी के मामा प्रो. मोरन सिंह रहते हैं। उनसे किसी चिकित्सक से इलाज कराने की बात हुई थी। इस पर सभी लोग पहले उनके घर पर ही जा रहे थे। रात करीब 12 बजे हम लोगों ने जानकारी करने के लिए पहले भैया को फोन मिलाया तो वो स्विच ऑफ बता रहा था।

इसके बाद चाचा, चालक शिवम को भी फोन किया। लेकिन सभी के फोन बंद मिले। इस पर अप्रिय घटना की आशंका पैदा हो गई। घर के सभी लोगों को जगाकर बताया। आसपास के लोग भी आ गए। तीन गाड़ियां मंगाकर हम लोग अलग-अलग मार्गों पर तलाश में निकल पड़े। एक गाड़ी अमांपुर-एटा रोड पर भी गई थी। जिस पर यह नहर पड़ती है। लेकिन, हम लोगों को ऐसा कोई आभास नहीं था कि कार नहर में गिरी होगी।

सड़क और इसके किनारे देखते हुए हम लोग आगे बढ़ते जा रहे थे। पूरी रात हम लोग सड़कों और थाने के चक्कर काटते रहे। लेकिन परिजन का कुछ पता नहीं लगा। सोमवार सुबह 5 बजे पुलिस ने ही खबर दी कि बताई गई कार नहर में गिरी हुई मिली है। जिसमें बैठे सभी लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कहा कि हो सकता है कि जब हम लोगों की गाड़ी रात में उधर से गुजरी तो इन लोगों की सांसें चल रही हों। यदि कार पर नजर पड़ जाती तो कुछ हो सकता था।

नितिन गडकरी बोले : एक-एक किलो मटन बांटा फिर भी चुनाव हार गए

0

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपनी साफगोई और मुखरता के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। अपना चुनावी किस्सा सुनाते हुए कहा कि कैसे वे एक-एक किलो मटन बांटने के बाद भी चुनाव हार गए थे। उन्होंने कहा कि मतदाता बहुत होशियार हैं, वे माल सबका खाते हैं और वोट उसी को देते हैं, जिसे उन्हें देना होता है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद की तरफ से आयोजित समारोह में सम्मिलित होने पहुंचे थे। इस के चलते उन्होंने बताया, लोग चुनाव में पोस्टर लगाकर, खिला-पिलाकर जीत के आते हैं। लेकिन इसमें मेरा भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा, मैंने कई चुनाव लड़े हैं। मैं सब प्रयोग कर चुका हूं। मैंने एक बार एक प्रयोग किया था तथा एक-एक किलो सावजी मटन घरों में पहुंचाया। मगर हम चुनाव हार गए। गडकरी ने कहा, लोग बहुत होशियार हैं। लोग बोलते हैं, जो दे रहा है, उसका खा लो। अपने बाप का ही माल है।

किन्तु वोट उसी को देते हैं, जिसे देना होता है। उन्होंने कहा, जब आप अपने लोगों में भरोसा पैदा करते हो, तभी वे तुम पर भरोसा करते हैं तथा उसे कोई भी पोस्टर बैनर की आवश्यकता नहीं पड़ती। ऐसे वोटर को किसी भी लालच की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उसको आप पर भरोसा होता है और यह लोंग टर्म है कोई शार्ट टर्म नहीं है।

गडकरी ने कहा, होर्डिंग्स लगाने या मटन पार्टी देने से कोई चुनाव नहीं जीता जा सकता। जनता का भरोसा और प्यार बनाएं। चुनाव के चलते प्रलोभन दिखाने की जगह लोगों के दिलों में विश्वास और प्यार पैदा करें। नितिन गड़करी ने कहा, लोग बोलते हैं सर MP का टिकट दे दो।

यदि नहीं तो MLA का टिकट दे दो। नहीं तो MLC बना दो। ये नहीं तो आयोग दे दो, ये सब भी नहीं तो मेडिकल कॉलेज दे दो। मेडिकल कॉलेज नहीं तो इंजीनियरिंग कॉलेज या फिर Bed कालेज दे दो। यह भी नहीं हुआ तो प्राइमरी स्कूल दे दीजिए। इससे मास्टर की आधी पगार हमें मिल जाएगी। मगर इससे देश नहीं बदलता।

शेयर बाजार में दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 299 अंक लुढ़का, निफ्टी 19,700 के नीचे

0

वैश्विक बाजारों से मिले मिश्रित रुझानों और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के तिमाही नतीजे बाजार की उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने के चलते सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू बाजारों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। शुरुआती कारोबार में फ्रंटलाइन सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। गिरावट का यह सिलसिला कारोबार के अंतिम घंटो तक जारी रहा और शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज के कारोबार में सेंसेक्स लगभग 300 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 73 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। विदेशी कोषों की निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 299.48 अंक यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 66,384.78 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 66,808.56 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 66,326.25 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 72.65 अंक यानी 0.37 फीसदी गिरा। निफ्टी दिन के अंत में 19,672.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 19,782.75 की उंचाई तक गया और नीचे में 19,658.30 तक आया।

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 18 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक सीमेंट सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा इंडसइंड बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर 2.01 फीसदी तक चढ़े।

इन कंपनियों के शेयर घाटे में

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 12 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। ITC, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस और JSW स्टील सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान ITC के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 3.87 फीसदी तक गिर गए।

X ने उड़ा दी twitter की चिड़िया, एलन मस्क ने किया नये नाम का ऐलान

0

एलन मस्क ने Twitter में कई बदलावों के बीच अब इसका नाम भी बदल दिया है। ट्विटर को अब X के नाम से जाना जाएगा। ट्विटर का डोमेन भी अब Twitter.com से X.com हो गया है। यदि आप x.com पर विजिट करते हैं तो यह आपको twitter.com पर रीडायरेक्ट करेगा। एलन मस्क ने भी इस संबंध में ट्वीट किया है। Twitter के आधिकारिक हैंडल की प्रोफाइल फोटो भी X वाली हो गई है और नाम भी एक्स कर दिया गया है, हालांकि हैंडल अभी भी @twitter है, क्योंकि हैंडल को बदला नहीं जा सकता है। एलन मस्क ने ट्विटर मुख्यालय की एक फोटो शेयर की है जिसपर लेजर लाइट से X लोगो बनाया गया है

मस्क ने ट्वीट करके इस बदलाव का संकेत दिया है। पहले मस्क ने लिखा था कि जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी पक्षियों को अलविदा कह देंगे। एलन मस्क ने पिछले साल करीब 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। उसके बाद से ही वे ट्विटर से रेवेन्यू जेनरेट करने में जूझ रहे हैं। रेवेन्यू के लिए ही एलन मस्क ने ब्लू टिक को पेड किया यानी अब सिर्फ उसे ही ब्लू टिक मिलेगा जो पैसे देगा। इसके अलावा एलन मस्क ने फ्री अकाउंट से ट्वीट करने और ट्वीट देखने पर भी लिमिट लगा दी है।

सुप्रीम कोर्ट से सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, अंतरिम जमानत 5 सप्ताह बढ़ाई

0

AAP नेता सत्येंद्र जैन की अंतरिम जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मंत्री की अंतरिम जमानत 5 सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उनको अंतरिम जमानत दी है। न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ को जैन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने सूचित किया कि 21 जुलाई को उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी और उन्हें ठीक होने के लिए समय चाहिए।

ED की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल SV राजू ने कहा कि वह अंतरिम जमानत बढ़ाने का विरोध नहीं कर रहे हैं। इससे पहले 10 जुलाई को हुई सुनवाई में कोर्ट ने उनकी जमानत को 24 जुलाई तक लिए बढ़ाया था। उनके वकील ने कोर्ट में कहा था कि डॉक्टरों ने उनको सर्जरी की सलाह दी है, इसलिए उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता सत्येंद्र जैन को चिकित्सकीय आधार पर शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी। वह बिना अनुमति के दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते और मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दे सकते। सत्येंद्र जैन पिछले एक साल से जेल में हैं। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने पिछले साल 30 मई को गिरफ्तार किया था। सत्येंद्र जैन सीजे-7 के अस्पताल के एमआई रूम के बाथरूम में फिसल कर गिर गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 21 जुलाई को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में जैन की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई थी।

संजय सिंह पूरे मानसून सत्र के लिए सस्पेंड, विपक्ष एकजुट

0

राजस्थान के भाजपा सांसदों ने आज संसद भवन परिसर में गहलोत सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। सांसदों ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर राज्य सरकार को घेरा। सांसदों ने संसद भवन परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

मणिपुर मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। राज्यसभा में हंगामे के चलते सभापति ने आप सांसद संजय सिंह को पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। इससे पहले विपक्ष की नारेबाजी के चलते लोकसभा की कार्यवाही भी दो बजे तक स्थगित कर दी गई थी।
मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष खासा हमलावर रुख अपनाए हुए है। विपक्षी सांसदों ने सोमवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले मणिपुर की घटना को लेकर धरना प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री से घटना को लेकर संसद में बयान देने की मांग की।
मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष खासा हमलावर रुख अपनाए हुए है। विपक्षी सांसदों ने सोमवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले मणिपुर की घटना को लेकर धरना प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री से घटना को लेकर संसद में बयान देने की मांग की।

ज्ञानवापी सर्वे के दौरान खुदाई पर रोक, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

0

ज्ञानवापी परिसर में आज से सबसे बड़ा सर्वे शुरू हो गया है. ये वैज्ञानिक सर्वे ASI की 40 सदस्यीय टीम कर रही है. वजूखाने को छोड़कर परिसर में हर जगह का सर्वे जारी है. यह सर्वे वाराणसी जिला अदालत के आदेश पर हो रहा है. एएसआई को सर्वे की रिपोर्ट 4 अगस्त तक अदालत में सौंपनी है. सर्वे को लेकर प्रशासन सतर्क है और परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

इसी बीच मुस्लिम पक्ष सर्वे रुकवाने की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, लेकिन इसी के साथ इस मामले की हाई कोर्ट में सुनवाई तक ASI को वहां पर किसी भी तरह की खुदाई न करने का निर्देश दिया.

ASI सर्वे के बिंदु 

  • तीन गुंबदों के ठीक नीचे जीपीआर सर्वेक्षण.
  • जरूरत पड़ने पर गुंबदों की खुदाई.
  • पश्चिमी दीवार की उम्र और निर्माण की प्रकृति की जांच.
  • सभी तहखानों की जमीन के नीचे जीपीआर सर्वेक्षण.
  • जरूरत पड़ने पर तहखानों की भी खुदाई.
  • सभी कलाकृतियों की एक सूची तैयार होगी.
  • निर्माण की उम्र का पता लगाने के लिए कार्बन डेटिंग.

ACP ने पहले पत्नी-भतीजे को मारी गोली, फिर खुद भी दी जान

0

महाराष्ट्र : पुणे में रविवार की देर रात को बड़ी घटना हुई है. अमरावती के एसीपी भरत गायकवाड़ ने अपनी पत्नी और भतीजे को गोली मार दी, जिसके बाद उन्होंने खुद को भी शूट कर लिया. रविवार की रात करीब 3.30 बजे एसीपी भरत ने इस घटना को अंजाम दिया. भरत की पत्नी और बच्चे यहां पुणे में ही रहते थे.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पहले एसीपी भरत ने अपनी पत्नी को मीना को गोली मारी थी, जिसकी आवाज सुनकर दीपक भतीजा ऊपर आया था, तब उसे भी गोली मार दी. बाद में एसीपी भरत ने खुद को शूट कर लिया. स्थानीय पुलिस ने तीनों की मौत की पुष्टि की है.

 

ज्ञानवापी परिसर का ASI सर्वे शुरू, अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

0

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के पहले ही आज  सुबह सात बजे से ज्ञानवापी परिसर में वैज्ञानिक विधि से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) का सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे की कार्रवाई वाराणसी जिला जज के आदेश पर की जा रही है। जिला जज ने आदेश में कहा था कि ASI वैज्ञानिक विधि से जांच, सर्वेक्षण और उत्खनन कर पता लगाए कि क्या ज्ञानवापी परिसर में वर्तमान इमारत पहले से मौजूद हिंदू मंदिर के ढांचे पर बनी है।

सर्वे के लिए रविवार को एएसआइ के विशेषज्ञों की टीम विशेष उपकरणों के साथ बनारस पहुंची। टीम ने कमिश्नर कौशलराज शर्मा, पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन, जिलाधिकारी एस राजलिंगम के साथ पुलिस कमिश्नर के कैंप कार्यालय पर बैठक की। इसमें मंदिर व मस्जिद पक्ष के वकील और वादी भी शामिल थे।

सर्वे के दौरान चौक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल बुलाकर ज्ञानवापी परिसर और आसपास तैनात कर दी गई है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चक्रमण करने का निर्देश दिया गया है। रात 12 बजे से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के चार नंबर द्वार पर फोर्स तैनात किया गया है। रात दो बजे से आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

आज ही इस मामले में सुप्रीम कोर्ट। में सुनवाई होनी है। इस कमिश्नर ने कहा कि शीर्ष अदालत जो भी फैसला देगी, उसका पालन किया जाएगा। जिला अदालत के फैसले के बाद दो दिनों तक एएसआइ ने सर्वे को लेकर अपनी तैयारियां कीं और अब वे तैयारी के साथ यहां आ चुके हैं।

जिलाधिकारी का कहना है कि अदालत के आदेश का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। सर्वे टीम अपनी पूरी तैयारी के साथ आई है। उसे हर तरह का सहयोग प्रदान किया जाएगा। सावन का तीसरा सोमवार भी पड़ रहा है, इसलिए विश्वनाथ मंदिर में भीड़ भी अधिक होगी। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।