Home महाराष्ट्र ACP ने पहले पत्नी-भतीजे को मारी गोली, फिर खुद भी दी जान

ACP ने पहले पत्नी-भतीजे को मारी गोली, फिर खुद भी दी जान

0
395

महाराष्ट्र : पुणे में रविवार की देर रात को बड़ी घटना हुई है. अमरावती के एसीपी भरत गायकवाड़ ने अपनी पत्नी और भतीजे को गोली मार दी, जिसके बाद उन्होंने खुद को भी शूट कर लिया. रविवार की रात करीब 3.30 बजे एसीपी भरत ने इस घटना को अंजाम दिया. भरत की पत्नी और बच्चे यहां पुणे में ही रहते थे.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पहले एसीपी भरत ने अपनी पत्नी को मीना को गोली मारी थी, जिसकी आवाज सुनकर दीपक भतीजा ऊपर आया था, तब उसे भी गोली मार दी. बाद में एसीपी भरत ने खुद को शूट कर लिया. स्थानीय पुलिस ने तीनों की मौत की पुष्टि की है.