Home Blog Page 479

उत्तराखंड : 296 सड़कें बंद, इन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

0

देहरादून: मॉनसून जब से शुरू हुआ है। तब से ही भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। वहीं, आज भी मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए येला और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले के कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश हो सकती है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन पूरे राज्य में तेज बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं। बारिश से होने वाले भूस्खलन से संवेदनशील इलाकों में सड़क मार्ग और राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। ऐसे में मौसम की सटीक जानकारी लेने के बाद ही यात्रा की योजना बनाए।

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में रात से हो रही बारिश से यमुना नदी, हनुमान गंगा, बडियार नदी उफान पर चल रही है। उधर, पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में काली नदी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है। राज्य में अब भी 296 सड़कें बंद हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 94डाबराकोट, खराद़ी और किशाला में तीन जगह बंद है। इसके अलावा 12 स्टेट हाईवे, आठ मुख्य जिला मार्ग, तीन जिला मार्ग, 139 ग्रामीण सड़कें और 133 पीएमजीएसवाई की सड़कें बंद हैं।

मनेरी-सिलकुरा के समीप गंगोत्री हाईवे पर भू-कटाव शुरू हो गया है। हाईवे का करीब पांच से सात मीटर हिस्सा धंस गया है। वहीं सड़क के अंदर से पानी रिस रहा है। भारी बारिश से कर्णप्रयाग सहित पिंडर घाटी में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कर्णप्रयाग में उमा महेश्वर आश्रम के पास बदरीनाथ हाईवे पर रात नौ बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने के कारण सड़क बंद है।

बदरीनाथ हाईवे पर कमेड़ा में सड़क खोलने का काम जारी है। कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे नलगांच, नारायणबगड़ में परखाल तिराहा, हरमनी, मल्यापौड़ व बैनोली बैंड में मलबा आने से बंद है। नादायणबगड़ में अस्पताल के सामने मलबा भर गया है। साथ ही चार दुकानों के अंदर मलबा व पानी चला गया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो-टूक, जरूरत पड़ी तो पार करेंगे LOC

0

देश 24वां ‘कारगिल विजय दिवस’ मना रहा है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्रास के मुख्य कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने करगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, उन्होंने वीर सपूतों को याद किया।

साथ ही अपने संदेश से पाकिस्तान दो टूक जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि उस समय अगर हमने LoC पार नहीं किया, तो इसका मतलब यह नहीं कि हम LoC पार नहीं कर सकते थे। हम LoC पार कर सकते थे, हम LoC पार कर सकते हैं, और जरुरत पड़ी तो भविष्य में LoC पार करेंगे।

यह खास दिन देश के वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने तमाम मुश्किलों को पार करते हुए 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेड़कर दुर्गम चोटियों पर भारत का तिरंगा फहराया था।

जनता के मुद्दों पर एक्टिव कांग्रेस, BJP पर दुराचारियों को संरक्षण देने का आरोप, NSUI ने निकाला कैंडल मार्च

0

कांग्रेस और उससे जुड़े अनुषांगिक संगठन एक्टिव हो गए हैं राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक कांग्रेस जनता के मुद्दों पर मुखर नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के तेवर देखकर भाजपा भी बयानबाजी पर उतर आई। लेकिन, कांग्रेस जिस रणनीति से काम कर रही है, उससे एक बात तो साफ है कि आने वाले दिनों में भाजपा को और तीखे हमलों का सामना करना पड़ सकता है।

नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया, जो कि कांग्रेस भवन से घंटाघर होते हुए गांधी पार्क पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा है कि मणिपुर में आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने व उनके साथ दुष्कर्म करने के हृदय विदारक वीडियो ने पूरे देश की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है।

यह बात और भी ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस कांड के लिए जिम्मेदारी तय करने की जगह मोदी सरकार ने गैर-भाजपा शासित राज्यों में यौन अपराधों का मुद्दा उठाकर दूसरों पर प्रत्यारोप करने की कुटिल नीति इस्तेमाल की है। इस पूरी रणनीति की मंशा पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की जगह इस मामले से ध्यान हटाकर प्रधानमंत्री और सरकार की छवि बचाने तक सीमित है।

भाजपा ने मणिपुर की घटना की तुलना अन्य गैर-भाजपाई शासित राज्यों में यौन अपराध की घटनाओं से की है; हमें यह जरूर स्वीकार करना होगा कि ऐसी घटनाएँ चाहे कहीं भी हों, उनका कारण हमारे समाज में व्याप्त पितृसत्तावादी मानसिकता है। हमें इस सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ने हेतु लगातार लड़ाई लड़ते रहनी होगी।

लेकिन यह देखकर बहुत क्षोभ होता है कि जम्मू में नन्ही बच्ची आसिफ़ा के बलात्कारियों से लेकर उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता कुलदीप सेंगर और हाल ही में देश का नाम रौशन करने वाले पहलवानों के द्वारा यौन शोषण के आरोपों से घिरे सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का पूरी बेशर्मी से बचाव किया गया है। हर एक मौके पर भाजपा ने ऐसे दुराचारियों को सुरक्षा कवच मुहैया करवाया है!

हाल ही में जोधपुर विश्वविद्यालय की घटना प्रकाश में आई है जहां एबीवीपी के तीन नेताओं पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। भारतीय जनता पार्टी में नीचे से ऊपर के स्तर तक ऐसी घटनाएँ इस पार्टी का घिनौना महिला विरोधी चरित्र उजागर करती हैं। यदि भाजपा ने जोधपुर जैसी घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही की होती तो उनका “बेटी बचाओ” का नारा इतना थोथा न होता।

हमारा संगठन नैशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) बराबरी और न्याय के सिद्धांतों के प्रति कटिबद्ध है और हम देशभर के छात्र समुदाय को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि आने वाले दिनों में हम देश की युवा नारी शक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर यौन शोषण, यौन हिंसा और जेन्डर आधारित भेदभाव जैसी जघन्य कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करेंगे ताकि पूरे भारत में महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और न्यायपूर्ण वातावरण बन सके। कैंडल मार्च में मुख्य रूप से उत्तराखंड कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी,विनोद चौहान, प्रवक्ता सुनीता प्रकाश,पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा अनिल नेगी पार्षद अर्जुन सोनकर,गगन चाचर,

अजय रावत,प्रकाश नेगीं,अरुण टमटा,अंजलि चमोली,राहुल जग्गी,अनंत सैनी,शालिनी भंडारी,शाक्षम यादव,मुकेश बसेरा,चिरजोत कौर, आदि शामिल रहे।

 

 

 

डोईवाला में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड टाउनशिप पर कांग्रेस का वार, बैकफुट पर सरकार

0

देहरादून: डोईवाला में इंटीग्रेटेड टाउनशिप बनाने को लेकर क्षेत्रीय जनता में रोष व डर का माहौल। इसको लेकर डोईवाला में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड टाउनशिप के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता की। इस मुद्दे पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पर्यावरणी भू-गर्भीय, आर्थिक व शहरीकरण के दृष्टिकोण से यह सोच ही गलत है। शहरी विकास मंत्री ने इस मामले में सफाई दी है।

इस योजना से किसान खत्म होगा, डोईवाला चीनी मील व किसान बुरी तरह से प्रभावित होगा। रावत ने कहा कि इस योजना से देहरादून का फैफडा पुरी तरह से खत्म हो जाएगा। उन्होनें कहा कि रायपुर से श्यामपुर तक समस्त वन क्षेत्र नष्ट हो जाएगा और सारा भार फैफडें पर आ जाएगा। रावत ने कहा कि एक तरफ हरिद्वार व रुड़की दूसरी तरफ देहरादून, डोईवाला, रायवाला, श्यामपुर, ऋषिकेश इत्यादि में इस तरह की परिकल्पना भी भयावह है। रावत ने कहा कि प्रत्येक दृष्टिकोण से यह एक अनमैनेजेबल कॉन्सेप्ट है।

पर्वतीय राज्य का उद्देश्य ही समाप्त हो जाएगा। रावत ने कहा कि ग्लोबल मैकेन्जी कम्पनी की आड़ में उत्तराखण्ड की धरोहर के साथ खिलवाड किया जा रहा है। बद्रीनाथ में रि-डवलपमेंन्ट के नाम पर, नमामि गंगे के नाम पर खुली लूट की जा रही है। रावत ने यह भी कहा कि इस योजना से जहाॅ एक ओर पर्यावरण का नुकसान है कास्तकारों का नुकसान है वहीं रोजगार का भी बडा सकट आन खडा होगा।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि समाचार पत्रों के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है कि प्रदेश सरकार द्वारा डोईवाला के निकट माजरी ग्राम,मारखंमग्रान्ट,अन्य ग्रामीण क्षेत्र व डोईवाला नगर पालिका के भी कुछ क्षेत्र में नए शहर बसाने की योजना बनाई गई है । इस खबर से क्षेत्रीय जनता में डर का मौहोल बना हुआ है । डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में ज्यादातर लोग खेती से जुड़े हैं,जहाँ बड़ी मात्रा में गन्ना व अन्य फसल का उत्पादन होता है।

सरकार द्वारा प्रस्तुत एक नक्शे में यह दर्शाया गया है कि नई टाउनशिप के लिए करीब 3080 हेक्टेयर भूमि चयनित की गई है,जिसमे 747 हेक्टेयर सरकारी भूमि व करीब 2334 हेक्टेयर कृषि भूमि है जिसे सरकार द्वारा अधिगृत करने की तैयारी चल रही है। राज्य में केवल 28 प्रतिशत भूमि कास्तकारों के पास हैं बाकि भूमि वन विभाग की है ऐसे में राज्य सरकार द्वारा कृषि भूमि को इस तरह समाप्त करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। माहरा ने बताया कि 1100 करोड़ की धनराशि भी इस योजना के लिए स्वीकृत की गयी हैं तथा किच्छा में भी इसी तरह कुत्सित प्रयास किए जा रहे हैं।

माहरा के अनुसार डाॅ. राव को केन्द्र सरकार द्वारा इस काम के लिए नियुक्त भी किया जा चुका है। माहरा ने कहा कि इसे हास्यापद ही कहेंगे कि भाजपा के एक स्थानीय सांसद ने पूरी तरह से इस योजना को नकार दिया है, तो ऐसे में स्थानीय जनता में भ्रम क्यों पैदा किया जा रहा है। माहरा ने चिंता जताते हुए कहा कि उत्तराखण्ड बहुत ही संवेदनशील सिस्मिक जोन में आता है, सेन्ट्रल एजेंसियां समय समय पर कई बार राज्य सरकार को सर्तक करती आ रही है, कहीं ऐसा न हो कि जोशीमठ जैसे हालात और क्षेत्रों में भी देखने को मिलें।

माहरा ने कहा कि चंद मुट्ठी भर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए यह षड्यंत्र रचा जा रहा है। माहरा ने राज्य सरकार का आवाहन करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षो में इस क्षेत्र की भूमि की खरीद फरोख्त की जांच की जाए। माहरा ने आईडीपीएल में 50 वर्षो से भी अधिक समय से रिहाईस कर रहे लोगों को बेघर करने की सरकार की मंशा की भी निंदा की, और कहा कि कांग्रेस पार्टी डोईवाला और आईडीपीएल के लोगों के साथ खडी है।

पूर्व काबिना मंत्री नवप्रभात ने कहा कि हमारी कांग्रेस की सरकार में शहरों के विकास के लिए यू हुडा संस्था (उत्तराखण्ड हाउजिंग डवलपमेंट ऐजेन्सी) की स्थापना कर 500करोड़ रूपये नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को निर्गत किए गये। भाजपा सरकार चाहती है कि बाहर के पूजींपतियों, भूमाफियाओं के हाथों में उत्तराखण्ड को सौंप दिया जाए। भाजपा की सरकारों में भूमि खरीद पर समय समय पर किए गए नियमों की शिथिल्ता के चलते भू माफिया पहले ही उत्तराखण्ड की भूमि का दोहन कर चुके हैं।

जिलाध्यक्ष परवादून मोहित उनियाल ने कहा कि सरकार की इस योजना से पता चलता है कि इस टाउनशिप पर बड़ा कार्य पूरा हो चुका है व इस योजना को लाने में अंतिम चरण का काम चल रहा है। अगर सरकार द्वारा क्षेत्र में कोई बड़ी योजना बनाई जाती है जिससे जनता के निजी जीवन व पर्यावरण पर प्रभाव पड़ता है तो सरकार को जनता के बीच जाकर जनसुनवाई करने का प्रावधान है जिसे पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है।

जनता की सहमति के बिना जमीन अधिग्रहण करना व इस टाउनशिप को लाना क्षेत्रीय जनता के साथ गलत होगा । ग्रामीणों के बीच मे जाकर इस एहम मुद्दे पर चर्चा की जाएगी व उन्हें जागरूक किया जाएगा ।सरकार द्वारा सबसे पहले जनता के बीच जाकर जनसुनवाई की जाए । अगर ग्रामीण अपनी निजी जमीन नहीं देना चाहते हैं तो भूमि अधिग्रहण किसी भी हालात में नहीं करने दिया जाएगा ।

इस एहम मुद्दे के सम्बंध में डोईवाला क्षेत्र में हजारों की संख्या में हर गांव में बैठक व प्रदर्शन कर जनता ने इस हिटलरशाही योजना का पूर्ण विरोध किया है।
पत्रकार वार्ता में मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, रुद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष कुंवर सजवाण, चमोली जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, अमरजीत सिंह, शीशपाल बिष्ट, महेन्द्र नेगी गुरूजी, शांति रावत, नीरज त्यागी मौजूद रहे।

 

सीमा और सचिन को पूछताछ के लिए फिर ले गई UP पुलिस

0

नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाली पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को UP पुलिस एक बार फिर पूछताछ कर रही है। सीमा हैदर के साथ-साथ सचिन से भी यूपी पुलिस पूछताछ कर रही है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिए गए जन सेवा केंद्र संचालक और सीमा हैदर को पुलिस आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पुलिस की इस बार की पूछताछ सीमा हैदर कई नए राज उगल सकती है।

सीमा हैदर के मामले को लेकर रविवार की देर शाम लखनऊ की पुलिस टीम ने बुलंदशहर के अहमदगढ़ स्थित जनसेवा केंद्र से दो भाइयो को हिरासत में लिया। पुलिस टीम इन्हीं दोनों भाइयों के सामने सीमा और सचिन से पूछताछ कर रही है।बता दें कि प्रेम प्रसंग के चलते पाकिस्तान की सीमा लांघकर प्रेमी सचिन मीणा से मिलने आई सीमा हैदर पर देश में अवैध तरीके से एंट्री करने का आरोप है।
ATS और यूपी पुलिस की पूछताछ के चलते सचिन के रिश्तेदार दहशत में आ गए हैं। सचिन के घर के पास लोगों का जमावड़ा लगा रहाता है। कुछ दिन पहले ही सीमा हैदर की तबीयत भी खराब हुई थी। कुछ ही दिनों पहले पुलिस ने खुलासा किया है कि सीमा ने एक ट्रैवल एजेंट से पासपोर्ट बनवाया था।
सीमा के मोबाइल की चैट भी रिकवर हुई थी। हालांकि, सीमा के मोबाइल चैट में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। सीमा हैदर केस को लेकर वकील एपी सिंह ने कहा कि इश्क, युद्ध और राजनीति में सब जायज है। साथ ही एपी सिंह ने कहा था कि सीमा हैदर को सीमा मीणा नाम से बुलाना चाहिए।

296 सड़कें बंद, बदरीनाथ मार्ग को खुलने में लगेंगे 3 से 4 दिन!

0

देहरादून: प्रदेशभर में भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। भारी बारिश के चलते कई जगहों पर मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं। बदरीनाथ मुख्य मार्ग को खुलने में अब भी 3 से 4 दिन का समय लग सकता है। यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे भी लगातार बंद हो रहे हैं। हालांकि, बंद मार्गों को खोलने का प्रया किया जा रहा है, लेकिन अब तक लोक निर्माण विभाग की सभी प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं। प्रदेशभर में 296 सड़कें हैं।

चमोली जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की मानें तो मुख्य मार्ग को खुलने में अभी कम से कम 3 से 4 दिन और लग सकते हैं। ऐसे में इतने दिनों तक बदरीनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों और अन्य लोगों को फिलहाल वैकल्पि मार्ग का ही प्रयोग करना होगा।

प्रदेशभर में 296 सड़कें सरकारी दावों के अनुसार बंद हैं। कई ऐसे मार्ग भी हैं, जो इस आंकड़े में शामिल नहीं हैं। मार्ग बंद होने से लोगों को भारी किल्लतों का सामना पड़ रहा है। खासकर बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। ऐसे में सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि बंद मार्गों को तुरंत खोला जाए। लेकिन, फिलहाल ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।

राज्य में एक नए, 12 स्टेट हाईवे, 8 एमडीआर, तीन ओडीआर, वीआर (सिविल) 139 और वीआर (पीएमजीएसवाई) योजना की 133 सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। इनमें सबसे ज्यादा ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हैं। कुलमिलाकर देखा जाए तो ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के सामने इस वक्त पहाड़ जैसी समस्याएं हैं, जिसके चलते जीवजीवन पूरी तरह से प्रभावित है।

गिरी मशरूम प्लांट की छत, मलबे के नीचे दबीं 6 महिलाएं, 2 की मौत

0

रुड़की : मशरूम प्लांट की छत गिरने से प्लांट में काम कर रही छह महिलाएं मलबे में दब गईं। आसपास के लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। दो की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दो महिलाओं का झबरेड़ा में ही इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह प्लांट कोटवाल आलमपुर गांव के पास स्थित है।

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल गांव के पास मशरूमका प्लांट लगा हुआ है। इस प्लांट में अक्सर 25 से 30 महिलाएं काम करती हैं। सोमवार शाम को छह महिलाएं प्लांट के स्टाेर में मशरूम रखवा रही थीं। इसी बीच अचानक छत गिर गई। छत गिरते ही पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची अन्य महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने मलवे में दबी महिलाओं को निकालने का काम शुरू किया। जानकारी मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से मलबा हटवाने का कार्य शुरू कर दिया।

पुलिस ने मलवा हटाकर छह घायल महिलाओं को बाहर निकाला और झबरेड़ा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने अमृता (27) निवासी सढोली और सुदेश (38) निवासी कोटवाल आलमपुर को मृत घोषित कर दिया। रूबी निवासी सढोली और सुबलेश निवासी सढोली की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सतेंद्री और ज्योति निवासी सढोली का झबरेड़ा में ही इलाज चल रहा है।

प्लांट की छत गिरने की जानकारी मिलते ही प्लांट मालिक मौके से फरार हो गए। वहीं जिन महिलाओं की मौत हो गई थी, उनके परिजन झबरेड़ा से मृतकों के शव दोबारा प्लांट पर लेकर पहुंच गए। उन्होंने शव प्लांट के पास रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि प्लांट मालिक घायलों का इलाज कराने के बजाय मौके से फरार हो गया। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की।

एयर होस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस में गोपाल कांडा बरी

0

एयर होस्टेस गीतिका शर्मा की आत्महत्या मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला आया है।इस मामले में आरोपी  हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा और अरुणा चढ्डा को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है। बरी होने के बाद गोपाल कांडा ने कहा, ”मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं था। ये केस मेरे खिलाफ बनाया गया था और आज कोर्ट ने फैसला सुना दिया है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विकास ढुल ने मामले में निर्णय सुनाया। कोर्ट का विस्तृत आदेश अभी नहीं आया है। गीतिका कांडा की एविएशन कंपनी एमडीएलआर एयरलाइंस में काम करती थीं और बाद में उन्हें कांडा के गुरुग्राम स्थित कॉरपोरेट ऑफिस का निदेशक बना दिया गया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, पांच अगस्त 2012 में एमडीएलआर एयरलाइंस की पूर्व निदेशक गीतिका ने अपने अशोक विहार स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

राजधानी दिल्ली में 5 अगस्त 2012 को 23 साल की गीतिका शर्मा ने सुसाइड कर लिया था। गीतिका ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी थी। गीतिका एमडीएलआर एयरलाइंस की पूर्व डायरेक्टर थी। बता दें कि यह एयरलाइंस अब बंद हो चुकी है। गीतिका ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें पूर्व मंत्री गोपाल कांडा पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।

एयर होस्टेस गीतिका शर्मा के सुसाइड नोट में लिखा था कि पूर्व मंत्री गोपाल कांडा एक फ्रॉड था और वह हमेशा लड़कियों पर गंदी नजर रखता था। सुसाइड नोट में गीतिका ने लिखा, ‘गोपाल कांडा आदतों से लड़कियां प्रताड़ित होती हैं। गोपाल कांडा हमेशा लड़कियों की ही ताक में रहता था। मैंने अपनी जिंदगी में उससे बेशर्म इंसान नहीं देखा। वो हमेशा झूठ बोलता है।’

गीतिका ने कांडा पर यौन शोषण और उत्पीड़न के आरोप भी लगाए थे। अदालत ने कांडा पर आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 506 (आपराधिक धमकी), 201 (साक्ष्य नष्ट करना), 120 बी (आपराधिक साजिश) और 466 (जालसाजी) के तहत आरोप तय किया था।

ठप्प हुई IRCTC की सेवाएं, ऐसे बुक करें अपना टिकट

0

रेलवे टिकट बुकिंग वेबसाइट आईआरसीटीसी डाउन हो गई है। इसके कारण देशभर में लाखों की संख्या में लोग टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों के साथ कई छोटे शहरों में यूजर्स को इसकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वेबसाइट्स के डाउनटाइम को रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के वेबसाइट के साथ ऐप पर भी लोग टिकट बुक करने में लोगों को परेशानी हो रही है।

IRCTC की वेबसाइट पर लॉग करने पर लिखा आ रहा है कि मेंनटेनेंस कार्य के चलते ई-टिकटिंग की सुविधा अभी प्रभावित है। सुविधा का लाभ उठाने के लिए बाद में कोशिश करें। केंसिलेशन के लिए कस्टमर केयर नंबर 14646,0755-6610661 और 0755-4090600 या फिर आधिकारिक मेल आईडी पर etickets@irctc.co.in संपर्क कर सकते हैं।

IRCTC%2025

वेबसाइट और ऐप पर टिकट बुक करने में आ रही परेशानी पर आईआरसीटीसी की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई है। कंपनी द्वारा ट्वीट किया गया कि तकनीकी खराबी के कारण IRCTC के ऐप और साइट पर टिकट बुकिंग सुविधा फिलहाल उपलब्ध नहीं है। इस कारण यूजर्स अन्य बी2टी प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन और मेकमाईट्रिप पर टिकट बुकिंग कर सकते हैं।

संजय सिंह के निलंबन के खिलाफ INDIA ने खोला मोर्चा, रातभर संसद के बाहर दिया धरना

0

AAP सांसद संजय सिंह के निलंबन के बाद संसद के बाहर विपक्षी सांसदों ने सोमवार को संसद भवन के बाहर पूरी रात धरना प्रदर्शन दिया। पूरा बवाल मणिपुर वायरल वीडियो को लेकर मचा हुआ है। संसद सत्र के दौरान दो महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी के मुद्द को लेकर बहस कर रहे थे। इस हंगामेदार सत्र के दौरान संजय ने वेल में राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ की कुर्सी के सामने विरोध किया और उन्हें हाथ दिखाकर कुछ बोला। उनकी इस हरकत की वजह से उन्हें पूरे मॉनसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।

सदन की कार्रवाई के बाद आप नेता संजय ने कहा, ‘कल पूरी रात हम गांधी प्रतिमा के सामने बैठे रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की और कहा, ‘हमारी एक ही मांग है कि पीएम मोदी मणिपुर मुद्दे पर बोलें। हम यहां विरोध करते रहेंगे और मैं अभी भी पीएम मोदी से अनुरोध कर रहा हूं कि वह संसद में आएं और मणिपुर मुद्दे पर बात करें। संजय सिंह पर हुई कार्रवाई के विरोध में विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर धरना प्रदर्शन दिया, जिसमें खुद आप सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक और सुशील गुप्ता के साथ-साथ टीएमसी के नेता डोला सेन, शांता छेत्री,

कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी, अमीबेन और जेबी माथेर, सीपीएम नेता बिनॉय विश्वम, सीपीआई नेता राजीव और बीआरएस नेता शामिल हुए थे। आप सांसद संजय सिंह ने संसद के बाहर की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वह बैठे हुए नजर आ रहे है। इसके साथ ही उन्होंने एक कैप्शन भी दिया है, जिसमें लिखा है, ‘हर रात की सुबह होती है। संसद का परिसर। बापू की प्रतिमा। मणिपुर को न्याय दो।’