Home Blog Page 482

उफनती नदी के बीच फंसी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

0

उत्तर प्रदेश : बिजनौर में काटवाली नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया, जिससे हरिद्वार नजीबाबाद मार्ग पर पानी भर गया. इस बीच, यात्रियों को लेकर आ रही बस पानी की तेज धारा में फंस गई. बस में दर्जनों यात्री मौजूद हैं. वहीं, इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में बस पानी की तेज धार के बीच हिचकोले खाती हुई नजर आ रही है. वहीं, स्थानीय लोग बस में फंसे लोगों के रेस्क्यू में जुटे हैं.

मौके पर क्रेन बुलाया गया है. इसी क्रेन के सहारे बस में में सवार यात्रियों को बचाने की कवायद जारी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार हैं. वहीं, सूचना पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची है. पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है. मौके पर अफरातफरी की स्थिति है.

2016 में कोटावली नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था. इस वजह से वाहन पुल के नीचे से ही होकर गुजरते हैं. वहीं, बारिश की वजह से नदी का जल स्तर बढ़ जाने से पुल के निचले हिस्से में भी पानी आ गया. इसी बीच, बस पानी की तेज धार में फंस गई. वहीं बस पानी की तेज धार में बहते-बहते गहरे पानी में चली गई.

 

महाराष्ट्र में फिर से उथलपुथल, क्या अजित पवार बनेंगे CM? शिंदे की दिल्ली दौड़

0

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले दो-ढाई सालों में बहुत कुछ ऐसा हो गया है, जिसकी किसी उम्मीद भी नहीं की होगी। अब एक बार फिर महाराष्ट्र में कुछ बड़ी हलचल होने वाली है। सियासत में एकबार फिर से बड़ी उथलपुथल होने की आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार जल्द ही सीएम बनने जा रहे हैं।

इन अटकलों के पीछे बड़ी वजह यह है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अचानक दिल्ली दौरे पर निकल गये हैं। इस बार एकनाथ शिंदे अकेले दिल्ली नहीं गए हैं बल्कि उनका पूरा परिवार दिल्ली पहुंच गया है। वे मीना बाग स्थित बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे के आवास पर ठहरे हैं। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

बता दें कि उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को यह बयान दिया था कि अजित पवार जल्द ही मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके बाद अब एनसीपी के एक बड़े नेता ने भी अजित पवार को मुख्यमंत्री बताया है। आज (22 जुलाई) को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार का जन्मदिन है।

इस जन्मदिन पर एनसीपी नेता अमोल मिटकरी ने एक वीडियो ट्वीट किया है। जिससे अलग सियासी चर्चा छिड़ गयी है। अजित पवार गुट के विधायक अमोल मिटकरी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अजित पवार का एक वीडियो ट्वीट किया। उन्होंने इस वीडियो को कैप्शन दिया, मैं अजित अनंतराव पवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेता हूं! चर्चा है कि इससे सियासी गलियारे में एक बार फिर भूचाल देखने को मिलेगा।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बीती रात अचानक मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस बीच कहा जा रहा है कि यह कोई नियोजित दौरा नहीं है बल्कि मुख्यमंत्री शिंदे निजी काम से दिल्ली गए। हालांकि, वह दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं। कुछ दिन पहले 18 जुलाई को एकनाथ शिंदे एनडीए की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे थे। उनके दिल्ली वापस जाने से इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या बाकी कैबिनेट विस्तार को लेकर कोई फैसला होगा?

युवक बहन का सिर काटकर पहुंचा थाने, पुलिस के उड़ गए होश

0

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. एक युवक ने अपनी बहन का पहले सिर काटा और फिर कटे हुए सिर को लेकर पुलिस थाने पहुंच गया. पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. घटना फतेहपुर इलाके के मिथवारा गांव की है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी शख्स अपनी बहन का एक शख्स के साथ चल रहे रिलेशनशिप से खुश नहीं था.

पुलिस ने आरोपी की पहचान रियाज के रूप में की है. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन का किसी के साथ संबंध था जिस वजह से उन दोनों के बीच पहले बहस शुरू हुई. इसके बाद उसने गुस्से में अपनी बहन का सिर काट दिया.

पुलिस ने आरोपी को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह बहन के कटे हुए सिर को लेकर पुलिस थाने पहुंचा. बता दें कि आरोपी की बहन कुछ दिन पहले ही चांद बाबू के साथ भाग गई थी. बाद में पुलिस ने पीड़ित परिवार से मिली शिकायत के बाद आरोपी चांद बाबू को पकड़कर जेल भेज दिया था. और रियाज की बहन को घरवालों के हवाले कर दिया था.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मृतक लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस की जांच में पता चला है कि रियाज और उसकी बहन के बीच कई बार पहले भी बहस और झगड़ा हो चुका था.

उत्तरकाशी : गंगनानी में भारी बारिश से तबाही, पुरोला में बादल फटा

0

बड़कोट : यमुनोत्री घाटी में रातभर मूसलाधार बारिश के चलते यमुना नदी और नाले उफान पर हैं। यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा, बोल्डर और दलदल होने से आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड और गंगनानी के पास मलबा और पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है। जिसके बाद उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पर्यटकों और स्थानीय लोगों सहित बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। वाहन मलबे में फंसे हुए हैं, जिससे यात्री परेशान हैं। एनएच बड़कोट के द्वारा मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

पुरोला इलाके में आधी रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। छाड़ा खड में बादल फटने की आशंका है। धान के रोपे खेतों को भारी भूकटाव हुआ है। इससे आवासीय भवनों को खतरा है।  छाडा खंड में उफान से तीन छोटी गाड़ी और बाइक बहने की खबर है।

छटांगा समेत कई जगहों पर यमुनोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया है, स्थिति का जायजा लेने के लिए एक तहसीलदार को भेजा गया है। उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि बड़कोट क्षेत्र में गंगनानी के पास भारी बारिश के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी मलबा और पत्थर आ गए हैं।

उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जलजभराव हो गया। स्कूली बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा है। राहत कार्य के लिए राज्य आपदा मोचन बल और अग्निशमन विभाग की एक-एक टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया।

लगातार बारिश जारी रहने की वजह से चमोली जिले के पास बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी मलबा गिरने के कारण तीन स्थानों पर अवरुद्ध हो गया। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना के कारण बड़ी संख्या में यात्री राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर घंटों तक फंसे रहे।
चमोली पुलिस ने शनिवार सुबह एक ट्वीट में कहा कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग, बेलाकुची और पागलनाला में मलबा आने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

उत्तराखंड: बेटी के पहले पीरियड पर दी पार्टी, देशभर में हो रही चर्चा

0

काशीपुर: माहवारी…मासिक धर्म…या फिर पीरियड्स। बेटियों और महिलाओं को जब भी ये मुश्किल दिन आते हैं। उनके दर्द में उनको सपोर्ट देने के बजाया अछूत मान लिया जाता है। यह देशभर में लगभगत आम बात है। हालांकि, समय के साथ चीजें भी बदलने लगी हैं। इस पर कई फिल्में भी बन चुकी हैं। बावजदू पूरी तरह से अब तक अक्ल का पर्दा नहीं हटा है। लेकिन, कोशीपुर के जितेंद्र भट्ट और भावना ने जो किया। उससे शायद पूरे देशभर में जहां भी पीरियड्य पर मान्यताओं को लादा जाता है, उनकी संभवतः आंखें खुल गई होंगी।

काशीपुर के एक माता-पिता जितेंद्र भट्ट और भावना, जिनकी रागिनी 13 साल की बेटी है। उन्होंने बेटी के पहले पीरियड पर कुछ ऐसा किया कि देशभर में सुर्खियां तो बनी ही, एक बहुत बड़ी चर्चा का विषय भी बन गया है। जितेंद्र और भावना ने माहवारी से जुड़ी रूढ़ियों को तोड़कर समाज को आइना दिखाने का काम किया है।

बेटी के पहले पीरियड पर माता-पिता ने पड़ासियों और जानने वालों को अपने घर बुलाया और पार्टी दी। बाकायदा बेटी के पहले पीरियड का केक काटा गया। जैसे जितेंद्र ने यह पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली, यह वायरल हो गई और सुर्खियां बन गई। कुछ लोग जहां जितेंद्र की इस सोच की खुलकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ को अभी भी ऐसे बदलाव से आपत्ति है। इसी सप्ताह मंगलवार को जितेंद्र भट्ट की पत्नी भावना ने उन्हें बताया कि उनकी 13 साल की बेटी रागिनी को पीरियड्स शुरू हो गए हैं।

बेटी थोड़ा असहज थी, लेकिन दोनों माता-पिता ने बेटी को एक साथ बैठाया और उसे बताया कि पीरियड्स उसके लिए किस तरह से स्पेशल है। ये कोई शर्म और संकोच की बात नहीं है। ये एक ताकत है। सृजन की ताकत जो सिर्फ़ उत्सव और खुशी की बात है।

इस मौके पर माता-पिता ने सभी आस-पड़ोस के लोग और अपने रिश्तेदारों को बुलाया। फिर केक काटा गया रागिनी के पहले पीरियड्स का केक… मेहमान रागिनी के पहले पीरियड शुरू होने पर उसके लिए तरह-तरह के गिफ्ट भी लेकर आए। फोटोग्राफ निकाली गईं। उस उत्सव के तमाम वीडियो बने।

केक का आर्डर लेने वाले दुकानदार का भी कहना है कि वाकई यह कुछ नया है और मैं भी पूरे परिवार को बधाई देता हूं। जब पहली बार मुझे आर्डर दिया गया तो मैं भी थोड़ा संभला और फिर से पूछा क्या संदेश देना है, लेकिन अगली आवाज उनके पिता की थी और उन्होंने बताया कि वह अपनी बेटी के लिए ऐसी पहल कर रहे हैं।

मैं भी खुद को गौरवान्वित मानता हूं कि मैं इस पहल का एक हिस्सा हूं। आने वाली पीढ़ी के लिए ऐसा बदलाव अच्छा है। अपनी तरह का ये अनोखा उत्सव लोगों को निश्चय ही एक नई सोच की तरफ़ सोचने को मजबूर करेगा।

पीरियड को लेकर लोगों की सोच में बहुत बदलाव आया है। शासन और प्रशासन के स्तर पर भी बहुत कुछ हो रहा है। पीरियड के दौरान साफ़-सफ़ाई, अच्छे पोषक भोजन के बारे में जागरूकता बढ़ रही है, लेकिन अभी भी ये योजनाएं ऊंट के मुंह में जीरा जैसी ही हैं। ये तभी सम्भव होगा जब व्यक्तिगत रूप से हम जितेंद्र भट्ट और भावना की तरह सोचने लगेंगे। जब हम पीरियड को लेकर खुलकर बात करेंगे।

प्रोजेक्ट-K नहीं…ये है फिल्म का असली नाम, टीजर भी रिलीज

0

प्रभास की फिल्म प्रोजेक्ट के के निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि फिल्म का नाम अब प्रोजेक्ट के नहीं बल्कि कल्कि 2829 एडी होगा। अमेरिका में हुए सैन डिएगो कॉमिक कॉन इवेंट में इस मूवी के रियल टाइटल की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई। फिल्म के नए नाम के साथ इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। टीजर में भी काफी कुछ दिखाया गया है, जिससे फैन्स को फिल्म के प्लॉट का भी अंदाजा हो गया है। वहीं इसी बीच फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने हनुमान की तुलना हॉलीवुड सुपरहीरो से कर डाली है।

टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान नाग अश्विन ने खुलासा किया कि फिल्म की तैयारी में चार साल और इसके फिल्मांकन में दो साल लगे। उन्होंने फिल्म को अलग बताया और कहा कि यह पौराणिक कथाओं को विज्ञान का मिश्रण है। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘यह दिल से एक भारतीय फिल्म है, यह भारतीय पौराणिक कथा है, हमारी संस्कृति है, एक दक्षिण भारतीय होने से, तेलुगु होने से, भारतीय होने से, स्टार वार्स का प्रशंसक होने से, वह सारा प्यार इस एक चीज में आता है।

इसके बाद नाग अश्विन ने भारतीय सुपरहीरो की तुलना अमेरिकी सुपरहीरो से की। उन्होंने कहा, ‘अगर आपके पास सुपरमैन है जो अंतरिक्ष में उड़ सकता है, तो हमारे पास हनुमान हैं। अगर आपके पास थॉर या हल्क है जो इमारत तोड़ सकता है, तो हमारे पास हनुमान हैं जो पहाड़ उठा सकते हैं। तो मैं चाहता हूं कि दुनिया भारत से मिले।’ बता दें कि प्रभास की फिल्म फिल्म 12 जनवरी, 2024 को भारत और दुनिया भर में तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में रिलीज होगी।

राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात सरकार और पूर्णेश मोदी को नोटिस

0

मोदी सरनेम मामले में दोषी करार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। कोर्ट ने गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात सरकार और याचिकाकर्ता पूर्णेश मोदी को नोटिस जारी किया है। गुजरात हाई कोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में राहुल की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया गया था, जिसमें सूरत अदालत ने ‘मोदी’ मामले में उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई थी।

न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति पी के मिश्रा की पीठ मामले पर सुनवाई के बाद गुजरात सरकार और पूर्णेश मोदी से जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी। सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ 18 जुलाई को वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी द्वारा मामले का उल्लेख करने और तत्काल सुनवाई की मांग करने के बाद गांधी की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हुई थी।

राहुल गांधी को अगर सुप्रीम कोर्ट से आने वाले दिनों में राहत नहीं मिलती है तो वे 2031 तक कोई चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। दरअसल, नियमानुसार सजा पूरी होने के छह साल बाद तक कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता है। इसी कारण राहुल दो साल की सजा के बाद अगले छह साल मतलब 2031 तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। अपनी अपील में राहुल गांधी ने कहा है कि अगर 7 जुलाई के HC के फैसले पर रोक नहीं लगाई गई, तो इससे अभिव्यक्ति और विचार का गला घोंट दिया जाएगा।

बता दें कि गुजरात सरकार में पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने 13 अप्रैल 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल द्वारा की गई टिप्पणी “सभी चोरों का सामान्य उपनाम मोदी है” को लेकर गांधी के खिलाफ 2019 में आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया था। हालांकि, राहुल ने कहा था कि वे भारत में वांछित दो भगोड़े प्रमुख व्यापारियों नीरव मोदी और ललित मोदी का जिक्र कर रहे थे।

कच्छा-बनियान में कॉलेज पहुंच गए सरकारी बाबू, हैरान करनी वाली है वजह!

0

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सरकारी डिग्री कॉलेज के एक हेड क्लर्क का कच्छा-बनियान पहन कर सरकारी काम करने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. वहीं, जिला प्रशासन के अफसरों ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल से जवाब तलब किया है. कॉलेज प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है.

Tv9 डिजिटल की रिपोर्ट के अनुसार मामला हमीरपुर जिला मुख्यालय के कुछेछा स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का है. यहां अखिलेश साहू प्रधान लिपिक पद पर तैनात है. उसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं. एक तस्वीर में अखिलेश साहू कच्छा बनियान में कुर्सी पर बैठ किसी से मोबाइल पर बात करता दिखता है. ऐसा दावा है कि ये तस्वीरें कॉलेज के ही किसी कर्मी द्वारा खींची गई हैं, जिसने बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दी.

वहीं, अखिलेश साहू की मानें तो तस्वीरें पुरानी हैं, तब वह हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित कोषागार विभाग में कुछ काम निपटाने आए हुए थे. वापस जाते समय जोरदार बारिश हुई और वह भींग गए. ऑफिस का काम निपटाना भी जरूरी था. ऐसे में अपने कपड़े उतार कर सूखने को डाल दिये और कच्छा बनियान में वो अपने आफिस के काम निपटाने लगे. अखिलेश साहू की मानें तो उस समय उनके पास कोई दूसरे कपड़े नहीं थे, इस वजह से मजबूरी में ऐसा करना पड़ा.

जिला प्रशासन के आलाधिकारियों ने कॉलेज की महिला प्रिंसिपल सिराज खान से जवाब तलब किया है. इसके बाद प्रिंसिपल ने कॉलेज में एक कमेटी का गठन कर मामले की जांच शुरू करवा दी है. वहीं, इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई लोगों का मानना है कि कारण चाहे जो भी हो, एक प्रधान लिपिक की ओर से कॉलेज में कच्छा बनियान पहनकर काम नहीं करना चाहिए था. वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि शायद क्लर्क की कोई मजबूरी रही होगी, जिस वजह से उसने ऐसा किया.

उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने कहा-ऐसी महिलाओं को जेल भेज देना चाहिए, पढ़ें पूरी खबर

0

नैनीताल : हाईकोर्ट को आखिर ऐसा क्यों कहना पड़ा? वो कौन सी वजह थी, जिसके चलते हाईकोर्ट ने कहा कि कुछ महिलाएं कानून का गलत इस्तेमाल कर रही हैं? यह कहीं और नहीं, बल्कि नैनीताल हाईकोर्ट का मामला है। यह सब एक केस की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति शरद कुमार ने कहा…। मामला शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में दायर चार्जशीट और समन आदेश को चुनौती देने वाली याचिका का था।

अब आपको पूरी कहानी बताए हैं कि हुआ क्या था। दरअसल, हुआ यह था कि एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें दोनों के बीच सहमति से शाररिक संबंध बने। लेकिन, बाद में दोनों में कुछ अनबन हुई तो, महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई।

भीमताल क्षेत्र की महिला की हल्द्वानी निवासी मनोज कुमार के बीच 2005 से दोस्ती थी। रिलेशन शुरू होने के 15 साल बाद महिला ने कहा था कि शादी का वादा कर उसके साथ दुष्‍कर्म किया गया और मुकदमा दर्ज कराया। मनोज की 2019 में दूसरी जगह शादी हो गई। कोर्ट ने कहा कि जब महिला को पता चल गया कि वह आदमी शादीशुदा है, उसके बाद भी महिला ने उसके साथ संबंध रखा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने कहा कि अक्सर देखने में आया है कि पहले महिलाएं अपनी मर्जी से पुरुष मित्र के साथ होटलों से लेकर कई अन्य जगहों पर जाती हैं। उनके बीच शाररिक संबंध बनते हैं और फिर मतभेद पैदा होने पर इस कानून का दुरुपयोग करती हैं। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए ये भी कहा कि जो इस तरह के गलत और झूठे आरोप लगाती हैं, ऐसी महिलाओं को जेल भेज देना चाहिए।

कोर्ट ने एक अन्य मामले का हवाला दिया कि एक युवती ने तो खुद अपने केस की पैरवी करते हुए कहा कि उसके पुरुष मित्र ने शादी का झांसा देकर कई जगह ले जाकर उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाए। कोर्ट ने कहा कि शारीरिक संबंध केस दर्ज कराने से 15 वर्ष पूर्व से बने आ रहे हैं और एफआईआर अब की जा रही है। आखिर क्यों? कोर्ट ने कहा कि ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिसमें साफ नजर आ रहा है कि महिलाएं इस कानून का दुरुपयोग कर रहीं हैं।

एक मामले में कोर्ट ने कहा कि कई महिलाएं यह जानते हुए कि उनका पुरुष मित्र पहले से शादीशुदा है इसके बाद भी उसके साथ संबंध बनाती हैं और बाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के नाम पर केस दर्ज कराती हैं। कोर्ट ने कहा कि जो युवती ऐसा कर रही है वह बालिग व समझदार है। कोई बच्ची नहीं है जो पुरुष के झांसे में आ जाए।

याचिकाकर्ता ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जब किसी बालिग के साथ सहमति से शारीरिक संबंध बनाए जाते हैं तो वह बलात्कार की श्रेणी में नहीं होगा।

मुख्तार अंसारी से बांदा जेल में IT अधिकारियों ने 8 घंटे की पूछताछ

0

माफिया मुख्तार अंसारी पर आयकर विभाग का भी शिकंजा कसता जा रहा है। आयकर विभाग ने बेनामी संपत्तियों के मामले में बांदा जेल में मुख्तार अंसारी से लगभग घंटे पूछताछ की और उसके बयान दर्ज किए गए। सूत्रों का कहना है कि मुख्यार की 125 करोड़ रुपये की 23 बेनामी संपत्तियां जांच के दायरे में हैं।

IT अधिकारियों के सामने चिन्हित बेनामी संपत्तियों उसकी होने से इनकार करता रहा। IT विभाग ने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शां अंसारी को भी लखनऊ व गाजीपुर के पतों पर नाेटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था, पर वह सामने नहीं आईं।

IT विभाग की पांच सदस्यीय टीम बांदा जेल पहुंची और जेल कार्यालय में मुख्तार अंसारी को बुलाकर पूछताछ की गई। आयकर की टीम शाम लगभग 6:45 बजे जेल से बाहर निकली। इस दौरान आयकर के डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में इंवेस्टीगेशन विंग के अधिकारियों ने मुख्तार से गाजीपुर, लखनऊ व अन्य शहरों में स्थित बेनामी संपत्तियों को लेकर पूछताछ की।
जांच में सामने आया था कि मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश दत्त मिश्रा के नाम से वर्ष 2017 में एक जमीन खरीदी गई थी, जिसकी वर्तमान में कीमत 12.10 करोड़ रुपये है। मुख्तार ने यह जमीन काली कमाई से अपने करीबी के नाम पर खरीदी थी। गाजीपुर पुलिस ने इस मामले में पूर्व में कुर्की भी की थी। मुख्तार अंसारी के विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच कर रहा है।