Home Blog Page 1031

जदयू और राजद के बीच छि’ड़ा पोस्टर यु’द्ध, नीतीश कुमार के ना’रे का मिला ऐसा ज’वाब

0

बिहार में सत्तारूढ़ पार्टी जदयू ने अगले बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर वाला पोस्टर पटना के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित अपने प्रदेश मुख्यालय पर लगाया जिसपर लिखा है-“क्यों करें विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार”। जदयू के इस पोस्टर ने एक पोस्टर युद्व की शुरुआत कर दी है, क्योंकि जदयू के इस पोस्टर पर जवाबी हमला करते हुए मंगलवार को राजद ने भी अपने प्रदेश कार्यालय पर “क्यों ना करें विचार, बिहार जो है बीमार” लिखा हुआ एक पोस्टर लगाया है।

जबकि बिहार में सत्ता में जदयू की सहयोगी पार्टी भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सी पी ठाकुर ने कहा कि जदयू का नारा उन्हें ठीक नहीं लगा। भाजपा के राज्यसभा सदस्य ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में बेहतर काम कर रहे हैं,लेकिन इस नारे-‘ठीके तो है नीतीश कुमार’ को बनाने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि अगर वो अच्छा काम कर रहे हैं तो ये नारा लिखने की क्या ज़रूरत है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज ट्वीट करके कहा,”राज्य में विधानसभा के चुनाव होने में जब एक साल से ज़्यादा का वक़्त बचा है तब एन डी ए के लिए ये चुनावी मोड में आने का नहीं बल्कि कार्यकाल की शेष अवधि में विकास के ज़्यादा से ज़्यादा काम करने का समय है। क्योंकि हमारे यहाँ नेतृत्व को लेकर ना कोई संशय है,ना कोइ अंतर्कलह।”

उल्लेखनीय है कि गत 22 जुलाई को बिहार विधानसभा में सुशील मोदी ने कहा था कि राजग अगला विधानसभा चुनाव भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा। सुशील मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आगे लिखा कि पोस्टर के ज़रिए जनमत बनाने का अधिकार सभी दलों को है । कुछ लोग जनमत बिगड़ने या राज्य की छवि धूमिल कर निवेशकों को डराने के लिए भी पोस्टरों का दुरुपयोग कर रहे हैं।

उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि संसदीय चुनाव के समय भी बहुत सारे पोस्टर लगाए गए थे। लेकिन जनता ने किस पर भरोसा किया, और किसके पोस्टर को रद्दी-कबाड़ साबित किया ये तो सबके सामने है ही। सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण देने का विरोध करने वाले और सेना के शौर्य का अपमान करने वालों का क्या हाल हुआ ये तो हम सब जानते ही हैं।

विद्या बालन ने दिया बड़ा बयान, कहा “इन दिनों धर्म का हाल…”

0

विद्या बालन अपने अलग अन्दाज़ और खिलखिलाती हँसी के लिए जानी जाती है। हाल ही में उनकी फ़िल्म मिशन मंगल आयी है जो बॉक्स ऑफ़िस में काफ़ी कमाई दर्ज कर रही है। इस फ़िल्म में उनके साथ कई कलाकार हैं और साथ ही उनके भूलभुलैया के को ऐक्टर अक्षय कुमार भी उनके साथ इस फ़िल्म में हैं। मिशन मंगल के प्रमोशन के दौरान विद्या बालन ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इन दिनों धर्म का हाल बुरा है।

विद्या ने कहा कि इन दिनों धर्म को लेकर जिस तरह की बातें चलती हैं ऐसे में हम खुलकर ख़ुद को धार्मिक भी नहीं कह सकते क्योंकि इन दिनों धर्म के मायने बदल गए हैं ख़ुद को धार्मिक कहते ही लोग अपने मन में आपकी अलग ही छवि बना लेते हैं। उनके लिए आप कोई कट्टर इंसान हो सकते हैं। विद्या ने कहा कि अगर सही मायने में धर्म को समझा जाए तो धर्म एक बिलकुल अलग ही सोच है और उसके मायने आज के ज़माने में बदल गए हैं।

विद्या ने आगे कहा कि मैं ख़ुद ईश्वर में विश्वास रखती हूँ और धर्म का सम्मान करती हूँ। मेरी अपनी धार्मिक आस्था भी है लेकिन फिर भी मैं खुलकर ये बोलने में झिझकती हूँ कि मैं धार्मिक हूँ। इस बात की ओर इशारा करते हुए विद्या ने कहा कि इस तरह की स्थिति बड़ी गम्भीर समस्या है और सबसे पहले हमें उसे ही बदलने की ओर ध्यान देना होगा वरना आने वाले समय में स्थिति और भी गम्भीर हो जाएगी और उस समय हम इसे संभाल भी नहीं पाएँगे।

प्रियंका के हाथ से फिसली फ़िल्म, अब ये एक्ट्रेस लेंगी जगह

0

प्रियंका चोपड़ा कई सालों से विदेश में ही अपना करियर बना रही हैं लेकिन कुछ-कुछ समय के लिए वो यहाँ आकर फ़िल्मों में छोटे-छोटे काम करती रहती हैं। हाल ही में उनकी आने वाली फ़िल्म “स्काई इज़ पिंक” आने वाली है। इस फ़िल्म को लेकर वो काफ़ी ख़ुश भी हैं लेकिन उनके हाथ आती-आती एक फ़िल्म खिसक गयी। जी हाँ, ख़बरें हैं कि प्रियंका को एक फ़िल्म ऑफ़र हुई थी लेकिन समय की कमी और अपने बिज़ी दिनचर्या के कारण उन्हें इस फ़िल्म के लिए मना करना पड़ा और ये फ़िल्म जा गिरी कृति सेनन की गोद में।

जी हाँ प्रियंका के हाथ से ये फ़िल्म जा चुकी है और अब उनका किरदार निभाएगी कृति सेनन। मिमी नमक इस फ़िल्म में कृति एक सेरोगेट मदर का किरदार निभाने वाली हैं जो किसी विदेशी का बच्चा अपने पेट में रखती है। फ़िल्म की पूरी कहानी लीड रोल के आस- पास घूमती है। कृति का रोल तो महतवपूर्ण है ही साथ ही हैं पंकज त्रिपाठी भी जो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।

प्रियंका अपने बिज़ी वक़्त ने से इस फ़िल्म के लिए वक़्त नहीं निकाल पायीं तो उन्हें ये फ़िल्म छोड़नी पड़ी। शादी के बाद से प्रियंका ट्रैवल और अपनी ज़िंदगी के हर पल को एंजॉय करती हैं। प्रियंका चोपड़ा के लिए डिज़ाइन हुए रोल कि कृति कितनी अच्छी तरह निभा पाती हैं ये देखने की बात होगी। हीरोपंती फ़िल्म से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाले कृति आख़िरी बार बड़े परदे कपर फ़िल्म लुकाछिपी में कार्तिक आर्यन के साथ दिख चुकी हैं।

बालों में कलर लगाने से पहले ध्यान रखें ये बाद वरना हो सकता है ये हाल..

0
hair fall

हेयर कलर इन दिनों आम बात है ऐसे में इनसे होने वाले नुक़सान के बारे में मालूम होना बहुत ज़रूरी है। सभी को देखकर हेयर कलर करवाने से पहले ज़रूरी है कि आप पहले ये देख लें कि कोई हेयर कलर आपको सूट करता है या नहीं। इसके लिए कलर करवाने से 24 घंटे पहले पैच टेस्ट करना बहुत ज़रूरी है इसके लिए आपको अपने कान के पिछले हिस्से में ज़रा सा कलर लगाकर रखना होगा। वो हिस्सा सबसे सेंसेटिव होता है अगर कलर वहाँ कोई एलर्जी न दिखाए तो आप उसे बालों में लगवा सकते हैं।

कई बार हम पार्लर में जाकर सीधे कलर लगवा लेते हैं ऐसे में पैच टेस्ट करना मुमकिन नहीं होगा ऐसे में जब कलर लगवाने के बाद अगर आपको अपने सिर की त्वचा में जलन महसूस हो या हल्की- हल्की सी सनसनाहट सी महसूस हो तो भी ये एलर्जी का संकेत हो सकता है। इसके बारे में तुरंत बताएँ और बाल को पानी से धो लें। इसी तरह अगर कलर लगाने के बाद आपके कान, माथे, चेहरे पर सूजन नज़र आए या आँखों में जलन हो तो भी ये एलर्जी हो सकती है।

जैसे ही आपको लगे कि आपको किसी कलर के लगाने से एलर्जी हो रही है तो उसे तुरंत पनाई से धो दें और उसके बाद शैम्पू लगाकर भी अच्छे से धो लें। बार-बार हेयर कलर के ब्राण्ड बदलने से भी बचना चाहिए कई लोगों को ब्राण्ड बदलने से भी एलर्जी होती है। इसी तरह डाइ का असर भी होता है। ये याद रखें कि कलर को जितने समय रखने के लिए कहा गया है उतने ही समय उसे बालों में लगाकर रखें उससे ज़्यादा न रखें। इन बातों का ध्यान रखकर आप बालों में कलर से होने वाले नुक़सान से बच सकते हैं।

बहन ने दी टाइगर की गर्लफ़्रेंड को धमकी, कहा “भाई को चीट किया तो…”

0
Disha Patani-Tiger Shroff

टाइगर श्रॉफ़ और दिशा पाटनी की जोड़ी के टूटने की ख़बर आए काफ़ी दिन हो गए और ये भी कहा जा रहा है कि टाइगर की ज़िंदगी में उनकी को स्टार तारा सुतारिया आ चुकी हैं लेकिन टाइगर की बहन आयशा ने इस बात से साफ़ इंकार किया है और उन्होंने कहा है कि टाइगर 100% सिंगल है। वही टाइगर की गर्लफ़्रेंड्ज़ को एक खुली धमकी देते हुए बहन कृष्णा ने कहा कि मेरा भाई बहुत ही सीधा है उसे ज़्यादा दुनियादारी नहीं आती। वो बहुत ईमानदार है लेकिन अगर कोई भी लड़की उसे धोखा देती है तो वो ये न सोचे कि वो बच जाएगी। किसी ने भी मेरे भाई को चीट किया तो मैं उसे छोड़ूँगी नहीं।

टाइगर की बहन कृष्णा जो ख़ुद सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण काफ़ी लोकप्रिय हैं। कृष्णा दिशा पाटनी के साथ भी काफ़ी घुली मिली हुई थीं यहाँ तक कि वो अब भी साथ नज़र आती हैं। कृष्णा ने कहा कि उन्हें मौक़ा मिले तो वो अपनी फ़्रेंड दिशा को आदित्य रॉय कपूर के साथ फ़िक्स कर देना चाहती हैं। जहाँ टाइगर की बहन उनके बारे में ये बातें कर रही थीं वहीं अपनी फ़िल्म से जुड़े एक इंटरव्यू के दौरान टाइगर ने कहा कि फ़िल्मों में अपना नाम कमाना इतना आसान नहीं है।

टाइगर ने कहा कि शाहरुख़ हों या सलमान इनके अपने फ़िक्स टैग्स हैं जो इनके नाम के साथ आते हैं और लोग उन्हें उन्हें पसंद भी करते हैं। लेकिन हमारे मामले में ऐसा नहीं है, हम कुछ अलग करें तो भी हमें ख़ुद को साबित करने में समय लगता है। वहीं टाइगर ने बचपन की याद करते हुए कहा कि जब उनकी माँ को बनायी फ़िल्म बूम बॉक्स ऑफ़िस में कुछ नहीं कर पायी थी तो उनके घर का सारा फ़र्नीचर तक एक-एक करके बिक गया था। उनके साथ बचपन की जुड़ी यादें भी चली गयीं थीं।

राखी सावंत ने अपने पति को लेकर कही ये बड़ी बात..सलमान को कहा

0

राखी सावंत जब भी मीडिया के सामने आती है किसी न किसी तरह की कोंट्रोवरसी को बढ़ावा ज़रूर मिलता है। राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। राखी काफ़ी दिनों तक अपने दोस्त दीपक कलाल के साथ मीडिया के सामने आती रहीं और उनकी आपसी विडीओ चैट भी शोशल मीडिया में वायरल होती रहीं लेकिन अचानक राखी ने एक ऐसी फ़ोटो लोगों के सामने राखी जिसमें उन्होंने सिंदूर, मंगलसूत्र पहना हुआ था और राखी ने बताया कि उनकी शादी एक NRI से हो गयी है। जिस तरह का राखी अक्सर मीडिया के सामने बयान देती हैं उनको ध्यान में रखते हुए कोई भी उनकी बात का पूरा विश्वास नहीं कर रहे।

राखी जब एक इवेंट में आयी तो जब उनसे उनके पति के बारे में बात की गयी तो उन्होंने कहा कि उनकी शादी वाक़ई हुई है लेकिन वो अपने पति को मीडिया के सामने नहीं ला सकतीं क्योंकि उनके पति एक ऐसे काम में हैं कि उन्हें मीडिया के सामने आना अलाउ नहीं है। वहीं राखी ने कहा कि उनके पति उनके बहुत बड़े फ़ैन हैं कौन सोच सकता था कि वो इस तरह अपने एक फ़ैन से शादी करेंगी। वहीं राखी ने कहा कि उनके पति उन्हें देखा करते थे और राखी से लगातार whatsapp के ज़रिए कांटैक्ट में थे।

राखी ने बताया कि उनके पति ने कह दिया था कि वो सिर्फ़ राखी से मतलब रखते हैं और अपनी मीडिया को राखी समझे। राखी ने कहा कि उनके पति उनके अलावा सलमान ख़ान के फ़ैन हैं और उन्होंने कहा है कि अगर सलमान उन्हें बिग बॉस में बुलाते हैं तो वो मीडिया की परवाह किए बिना सामने आ जाएँगे। आगे राखी ने सलमान को भी शादी करने की नसीहत देते हुए कहा कि “सलमान जी आपके लिए इंतज़ार करती-करती मैं भी शादी कर ली, आप भी शादी कर लीजिए बड़ा अच्छा लगता है शादी के बाद”। यूँ तो राखी अपनी शादी हो जाने की बात बार-बार कह रही हैं लेकिन अब तक सभी ने उनकी इस बात पर विश्वास नहीं किया है। राखी ने मीडिया को कहा कि अगर मीडिया कैमरा बंद करे तो वो अपने पति की फ़ोटो दिखा सकती हैं।

मिलने पहुँचे फ़ैन ने किया कुछ ऐसा अक्षय कुमार भी रह गए है’रान

0
Akshay Kumar

फ़िल्मी सितारे तो परदे पर अजब-ग़ज़ब करतब करते ही रहते हैं लेकिन उनके फ़ैन्स भी कम नहीं हैं। अपने फ़ेवरेट स्टार्स को देखते हुए फ़ैन्स भी उनके लिए कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिससे उनकी पहचान सभी फ़ैन्स से अलग हो। यूँ भी सितारों से मिलने का मौक़ा किसी-किसी को ही मिलता है। हाल ही में अक्षय कुमार की मुलाक़ात अपने एक फ़ैन से हुई जिसका विडीओ अक्षय ने शेयर किया है। इस फ़ैन ने अक्षय की फ़िटनेस को ध्यान में रखते हुए कुछ ऐसा किया जिसे जानकर अक्षय भी रह गए हैरान।

अक्षय के इस फ़ैन ने द्वारका से मुंबई तक की यात्रा पैदल तय की है यानी वो अक्षय कुमार के मुंबई स्थित बंगले तक उनसे मिलने के लिए पैदल ही आया और ऐसे में उसने क़रीब 900 किलोमीटर की यात्रा तय की। जब अक्षय कुमार को उनके फ़ैन ने ये बात बतायी तो वो भी इस बात से हैरान रह गए। उन्होंने जब इसका कारण जानना चाहा तो उनके फ़ैन ने बताया कि क्योंकि अक्षय फ़िटनेस को प्रमोट करते हैं इसलिए वो उनके फ़ैन होने के नाते इस बात को ध्यान में रखते हैं। akshay kumar1

अक्षय का ये फ़ैन गुजरात का रहने वाला है द्वारका में रहने वाले प्रभात ने कई रोज़ तक इस काम के लिए कोशिश की। वो रोज़ 50 किलोमीटर चलते हुए आख़िर अक्षय तक पहुँच ही गए लेकिन आख़िर के दिनों में वो बिलकुल भी नहीं रुके क्योंकि अगर वो रुकते तो अक्षय से नहीं मिल पाते। शनिवार की रात बारिश होने के बाद भी प्रभात चलते रहे।

इस बात को जानने के बाद जब अक्षय ने पूछा कि उन्हें कैसे पता था कि वो संडे को अपने घर में मिलेंगे इस पर प्रभात ने कहा कि सर मैं आपका फ़ैन हूँ आपके बारे में सब जानता हूँ। अक्षय कुमार उसके इस जवाब से काफ़ी ख़ुश हुए। उन्होंने प्रभात को समझाया भी कि इस तरह रोड में चलना सुरक्षा के हिसाब से ख़तरनाक भी हो सकता है। बाद में अक्षय ने प्रभात से कहा कि वो उनके घर खाना खाकर ही जाएँ।

रणवीर की तस्वीर से मचा ब’वाल, फ़ैन्स ने कहा आ सकती है तला’क़ की नौ’बत

0
Dipika Padukone- Ranveer Singh

रणवीर सिंह लोगों के दिलों में छाए रहते हैं कभी अपने मस्तमौला अन्दाज़ से तो कभी अपनी बेपरवाह हरकतों से ऐसे में जब हाल ही में रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी एक शर्टलेस तस्वीर पोस्ट की तो फ़ैन्स में हलचल मच गयी। इस फ़ोटो में रणवीर के एब्स साफ़ नज़र आ रहे हैं। रणवीर ने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा है “हीट वेव इन UK”

इस तस्वीर को देखते ही फ़ैन्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी और कई तो उन्हें सलाह भी देने लगे। कई फ़ैन्स ने कहा कि आप ख़ुद इतने हॉट हो तो क्यों स्टीम बाथ ले रहे हो। तो किसी ने रणवीर को तंदूरी मुर्ग़ा कह दिया एक यूज़र ने लिखा कि तंदूरी मुर्ग़ा लग रहे हो क़सम से। वहीं किसी ने लिखा कि भाई लड़कियों पर रहम करो। एक ने तो ये सलाह भी दे डाली कि उन्हें ऐसी तस्वीर नहीं लगाना चाहिए अगर दीपिका को पता चल गया तो तलाक़ की नौबत आ सकती है।

इन दिनों रणवीर अपनी फ़िल्म 83 की शूट के सिलसिले में लंदन में हैं। ये फ़िल्म मशहूर क्रिकेटर कपिल देव की ज़िंदगी पर बन रही है। इस फ़िल्म में रणवीर के साथ दीपिका भी नज़र आने वाली है जो ऑन स्क्रीन रणवीर की पत्नी का किरदार निभाने वाली हैं। फ़िल्म शूट के बीच इसी तरह रणवीर फ़ैन्स के साथ तस्वीरें बाँटते रहते हैं।

NRC में नहीं है विधायक अनंत कुमार का नाम, भाजपा नेताओं में भी लिस्ट को लेकर रोष

0

सेवानिवृत्त सेना अधिकारी मोहम्मद सनाउल्लाह के साथ असम ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के विधायक अनंत कुमार मालो का NRC में न होने के कारण एक बार फिर यह बिल सवालो के घेरे में है। ये सब उन उन 19.07 लाख लोगों में शामिल हैं जिनके नाम राज्य के नागरिक रजिस्टर (NRC) में छोड़ दिए गए हैं। मीडिया सोर्स के मुताबिक, दक्षिण अभयपुरी के विधायक और उनके बेटे ने इस सूची नाम नहीं है।

सनाउल्लाह, जिन्हें पहले एक विदेशी घोषित किया गया था और असम के एक निरुद्ध केंद्र में भेजा गया था, ने बताया कि उन्हें NRC में उनके नाम की उम्मीद नहीं थी क्योंकि उनका मामला अभी भी अदालत में लंबित है। उन्होंने कहा, “मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा”।

उनके परिवार के सदस्यों को भी सूची से बाहर कर दिया गया था। शनिवार को प्रकाशित अंतिम NRC में अन्य प्रमुख नामों में कटीगोराह से एआईयूडीएफ के पूर्व विधायक, अताउर रहमान मजहरभुयान और दलगांव कांग्रेस के विधायक इलियास अली की बेटी शामिल हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने भी असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ रजिस्टर में नाराजगी जताते हुए कहा, “जब इतने वास्तविक भारतीय बाहर हैं, तो आप कैसे दावा कर सकते हैं कि यह दस्तावेज़ असमिया समाज के लिए एक लाल पत्र है।”

70 साल पुरानी कपूर ख़ानदान की परम्परा तोड़ने वाली है नयी पीढ़ी, रणधीर कपूर ने दिया

0
Kapoors

कहते हैं कि बाप- दादा की परम्परा को नयी पीढ़ी निभा ले यही बहुत है। फिर भी कई ऐसे नियम क़ानून हैं जो पीढ़ी दर पीढ़ी अपनाए जाते हैं। पर कपूर ख़ानदान की कई परम्पराएँ इन दिनों टूटने लगी है। राजकपूर द्वारा बना आर के स्टूडीओ भी कपूर ख़ानदान की पीढ़ी संभाल कर नहीं रख पायी। आर के स्टूडीओ को हाथ से गँवाने के बाद धीरे-धीरे कपूर ख़ानदान की कई परम्पराएँ भी टूट रही हैं। रणधीर कपूर ने एक बयान दिया है जिससे पता चला कि अब 70 साल से चली आ रही कपूर ख़ानदान की परम्परा भी टूटने वाली है।

कपूर ख़ानदान फ़िल्मी दुनिया का एक ऐसा ख़ानदान माना जाता था जिसका हिंदी फ़िल्मी दुनिया में बोलबाला रहा है। पृथ्वीराज कपूर के ज़माने से कपूर ख़ानदान ने फ़िल्मी दुनिया में निर्देशन और अभिनय की जो नींव रखी वो बेजोड़ थी। एक तरह से उसके बाद हर पीढ़ी से कोई न कोई कपूर फ़िल्मी दुनिया में बना रहा। धीरे-धीरे उनका बोलबाला ज़रूर कम होता गया लेकिन फ़िल्मी दुनिया में कपूर ख़ानदान का नाम चलता रहा।

लेकिन राजकपूर के समय से शुरू की गयी गणेश पूजा की परम्परा को अब कपूर ख़ानदान तोड़ने वाला है। 70 साल पहले आर के स्टूडीओ में गणेश पूजा कि शुरुआत राजकपूर ने की थी और उसके बाद से हर साल ये आयोजन किया जाता रहा है। लेकिन इस साल रणधीर कपूर ने कहा कि अब क्योंकि आर के स्टूडीओ उनके पास नहीं है तो उनके पास ऐसी कोई जगह नहीं है जहाँ गणेश पूजा का आयोजन किया जाए। इसलिए इस साल से गणेश पूजा का आयोजन नहीं होगा।

ये पहली बार नहीं है जब कपूर ख़ानदान की इस पीढ़ी ने कोई परम्परा तोड़ी है। इससे पहले होली आयोजन भी नहीं किया गया था जो राजकपूर के ज़माने से कपूर ख़ानदान की पहचान थी। वैसे तो इस पीढ़ी ने कपूर ख़ानदान की सबसे बड़ी पहचान आर के स्टूडीओ को भी गँवा ही दिया है। कपूर ख़ानदान की नींव रखने वाले अब इस दुनिया में नहीं है ऐसे में कपूर ख़ानदान का जो एका पहले हुआ करता था वो भी कहीं न कहीं खोता हुआ नज़र आ रहा है।