Home Blog Page 1032

इजराइल अब मिल गई ये चेतावनी, इसके बाद हुई ये..

0

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने ज़ायोनी शासन को ग़ज़्ज़ा पट्टी पर किसी भी प्रकार के हमले के बारे में सचेत किया है। पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार हमास ने एक बयान जारी करके कहा है कि हमास आंदोलन ने मिस्र द्वारा कड़े लहजे हमें ज़ायोनी शासन को सचेत कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि हमास ने मिस्र को बताया कि ग़ज़्ज़ा पट्टी पर किसी भी प्रकार के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

ज्ञात रहे कि हमास आंदोलनन का एक प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ सदस्य रूही मश्तही के नेतृत्व में पिछले सोमवार करो मिस्री अधिकारियों से मुलाक़ात के लिए क़ाहिरा पहुंचा है। उल्लेखनीय है कि ज़ायोनी शासन ने दिसम्बर 2017 से ग़ज़्ज़ा पट्टी पर नये हमलों का क्रम शुरु कर रखा है। ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी शासन के हमलों में अब तक हज़ारों फ़िलिस्तीनी शहीद और घायल हो चुके हैं।

अगर आप भी खाते हैं कच्चा प्याज़ तो ज़रूर पढ़ें ये ख़बर क्योंकि..

0

कच्चे प्याज़ का सेवन हममें से अधिकांश लोग रोज़ करते हैं। सलाद हो, चाट हो या छोले भटूरे कच्चा प्याज़ साथ में डालते ही खाने का स्वाद बदल जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा कच्चे प्याज़ में और भी गुण होते हैं अगर आप इन गुणों को जान जाएँगे तो रोज़ अपने खाने में कच्चे प्याज़ को शामिल ज़रूर करेंगे। कच्चा प्याज़ जब खाते हैं तो उसको चबाने से निकलने वाला रस हमारे मसूड़ों और दाँतों की सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। यही नहीं कच्चे प्याज़ के रस में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

कच्चे प्याज़ का रस भी बहुत गुणकारी है। कच्चे प्याज़ के रस को बालों में लगाने से आपके असमय सफ़ेद होते बाल काले होने लगते हैं। आपको रूसी से छुटकारा मिलता है। यही नहीं अगर आपके बाल झड़ रहे हों तो बालों का झड़ना भी रूक जाता है साथ ही आपके बाल मज़बूत भी होते हैं। प्याज़ के रस को सरसों के तेल में मिलाकर अगर आप अपने पैरों के तलवों की रोज़ रात में मालिश करें तो थकान दूर होती है। अगर आपको शरीर में जोड़ों में दर्द हो तो भी इस तेल को लगाने से बहुत आराम मिलता है।

आज के ज़माने में कोलेस्ट्रोल एक बड़ी समस्या बनकर सामने आया है इसकी वजह से कई गम्भीर बीमारियाँ भी होती हैं हृदय रोग का भी एक बड़ा कारण कोलेस्ट्रोल है। प्याज़ का रस कोलेस्ट्रोल दूर करके शरीर की नसों को साफ़ करता है। इसके लिए रोज़ सुबह एक चम्मच प्याज़ के रस में शहद मिलाकर पीने से फ़ायदा होता है।

सलमान और आमिर से उम्मीद लगाए बैठीं आलिया को लगा झ’टका, दिल टूटने के बाद अब…

0
Alia Bhatt

ख़बरें हैं कि सलमान और आलिया की जोड़ी वाली बहुचर्चित फ़िल्म इंशाल्लाह अब ठंडे बस्ते में चली गयी है। इसका कारण भंसाली और सलमान के ईगो की लड़ाई बतायी जा रही है, जहाँ सलमान प्रॉफ़िट में हिस्से चाहते थे वहीं भंसाली उन्हें हिस्सा नहीं देना चाहते थे ऐसे में सलमान ने अपनी फ़ीस इतनी बतायी कि वो फ़िल्म के कुल बजट के आधे से ज़्यादा रक़म थी। ऐसे में आख़िर इस फ़िल्म में सलमान का काम न करना पक्का हो गया है। भंसाली और सलमान की इस लड़ाई में घाटा हुआ है आलिया भट्ट का।

जी हाँ, आलिया भट्ट सलमान के साथ काम करने की ख़बर सुनकर ही ख़ुशी से कूद पड़ी थी। उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे तुरंत इस फ़िल्म को हाँ कह दिया था और बाद में ऑफ़र हुइ फ़िल्म को तुरंत न कह दिया था क्योंकि वो सलमान के साथ काम करने का मौक़ा नहीं छोड़ना चाहती थीं। पर हुआ उसका उलटा ही एक तो ये फ़िल्म डिले होती चली गयी और उसके बाद सलमान ही इस फ़िल्म से दूर भी हो गए।

वहीं आलिया ने इस फ़िल्म के चलते जिस फ़िल्म को मना कर दिया था उसमें आमिर ख़ान को कास्ट करने की बातें चल रही हैं। अब आलिया के हाथ से सलमान के साथ काम करने का मौक़ा तो गया ही साथ ही आमिर के साथ काम करने का मौक़ा भी गया। वहीं फ़िल्म इंशाल्लाह लम्बे वक़्त के लिए टल गयी है और इसमें किसे कास्ट किया जाएगा ये अभी तक ससपेंस ही है। आलिया भट्ट को ही इस फ़िल्म के ठंडे बस्ते में जाने से सबसे ज़्यादा नुक़सान हुआ है।

CM योगी के मंत्री के बिगड़े बोल?, ‘मायावती बिजली के नं’गे तार जैसी हैं…’

0

आगरा: देश में राजनीति का स्तर किस तरह से गिर रहा है ये आजकल के नेताओं की भाषा से पता लग जाता है. उत्तर प्रदेश सरकार में हाल ही में मंत्री पद पाने वाले गिरिराज सिंह धर्मेश ने भी आज कल के नेताओं की तरह का बयान दिया है. उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्षा मायावती पर बयान देते हुए कुछ ऐसा कह दिया जो विवादों में जा सकता है.

उत्तर प्रदेश में नवनियुक्त मंत्री गिरिराज सिंह धर्मेश ने कहा कि मायावती बिजली के नं’गे तार जैसी हैं जिसे छूने वाला मर जाता है या नष्ट हो जाता है. उन्होंने मायावती को बेईमान बताया है जो अधिकतम फायदा लेने के बाद दूसरों को धोखा दे देती हैं. आगरा में मीडिया से एक अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मायावती बिजली के नंगे तार जैसी हैं. उन्हें जो भी छुएगा, मर जाएगा.’

समाज कल्याण तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण राज्यमंत्री और आगरा कैंट सीट से विधायक धर्मेश ने कहा, ‘मायावती विश्वास योग्य नहीं हैं और उन्होंने सबको धोखा दिया है.’ उन्होंने आगे कहा,”उन्होंने लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी (सपा) का उपयोग कर अपनी पार्टी को 10 सीटों पर पहुंचाकर उसे (सपा) धोखा दे दिया.” धर्मेश ने कहा कि बसपा के संस्थापक काशीराम का निधन रहस्यमयी परिस्थितियों में हुआ और वे जल्दी ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इसकी सीबीआई जांच कराने की मांग करेंगे. पेशे से डॉक्टर धर्मेश 1994 में भाजपा से जुड़े थे और 2017 में उन्होंने पहली बार चुनाव जीता.

सलमान ने इस वजह से छोड़ी इंशाल्लाह, भंसाली के सामने रखी थी ये शर्तें

0
Salman Khan- Sanjay Leela Bhansali

सलमान ख़ान की बात होती हैं तो लोगों के दिल में अपने आप ही बस जाती है। आमतौर पर सलमान ख़ान लोगों का भला करने के लिए जाने जाते हैं किसी की निजी ज़िंदगी में मदद करनी हो या किसी को फ़िल्मी दुनिया में लॉंच करना हो, किसी को डूबता करियर बचाना हो या अपने करियर को और ऊँचाई पर ले जाना हो, हर मामले में याद किया जाता है सलमान ख़ान को।

पिछले दिनों से सलमान के साथ दबंग 3, बिग बॉस और इंशाल्लाह से जुड़ी खरें बनी हुई थीं। जहाँ दबंग 3 की शूट तेज़ी से अपने अंतिम चरण पर पहुँच रही है। वहीं बिग बॉस की शूट शुरू होने को है जिसके लिए सलमान को इस बार काफ़ी बड़ी रक़म ऑफ़र हुई है। ख़बरें थीं कि बिग बॉस के साथ-साथ ही सलमान ख़ान संजय लीला भंसाली के साथ फ़िल्म इंशाल्लाह की शूट भी शुरू कर देंगे इस फ़िल्म में सलमान के साथ आलिया की जोड़ी बनने वाली थी।

लेकिन अचानक ही सलमान और भंसाली प्रोडक्शन के ऑफ़िशियल ट्विटर हैंडल से अलग-अलग ट्वीट आया और ख़बर मिली कि फ़िल्म ठंडे बस्ते में चली गयी है। अब इसका कारण सामने आया है। ख़बरें हैं कि सलमान फ़िल्म की स्क्रिप्ट में काफ़ी दख़ल दे रहे थे। यही नहीं सलमान चाहते थे कि फ़िल्म इंशाल्लाह में आलिया के साथ-साथ डेज़ी शाह और क्लूशा डिसूज़ा को भी लेने के लिए कह रहे थे।

सलमान की इन दोनों ही माँगों को मानने से भंसाली प्रोडक्शन ने इंकार कर दिया। दरअसल संजय लीला भंसाली भी अपने मन मुताबिक़ स्टोरी बनाने में माहिर हैं और उन्हें किसी तरह का दबाव या बदलाव पसंद नहीं है। इन्हीं कारणों से एक मोस्ट अवेटेड फ़िल्म ठंडे बस्ते में चली गयी।

लेकिन ये भी बताया जा रहा है कि इस सारी बातों का कोई भी असर संजय लीला भंसाली और सलमान ख़ान के रिश्ते में नहीं आया है। सलमान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि संजय अपनी फ़िल्मों के साथ कभी ग़द्दारी नहीं करेंगे। वो वही फ़िल्म बनाएँ जो बनाना चाहते हैं। मेरे दिल में संजय के लिए कुछ नहीं बदला है और मुझे पूरी उम्मीद है कि संजय के दिल में भी मेरे लिए कुछ नहीं बदला होगा।

यूँ बनाएँ ख़ूबसूरत आँखें..अपनाएँ ये उपाय

0
Beautiful Eyes

इन दिनों हममें से क़रीब-क़रीब सभी मोबाइल या कम्प्यूटर या TV स्क्रीन से ज़्यादा सम्पर्क में रहते हैं। जहाँ हम इसमें तरह-तरह की एक्टिविटी में व्यस्त रहते हैं वहीं हम भूल जाते हैं पलकें झपकाना और इस तरह पूरी तरह आँखें खुली रखने के कारण आँखें थक जाती हैं और कई बार आँखों की प्राकृतिक नमी भी खोने लगती है जिससे आँखों में खुजली या पानी आने की समस्या होने लगती है। इसके लिए हम आज आपको एक साधारण उपाय बताने वाले हैं। अगर आपको ये तकलीफ़ है तो आपको राहत मिलेगी और अगर नहीं है तो आगे कभी नहीं होगी।

अगर आँखों में खुजली हो रही हो तो रातभर पानी में तुलसी की कुछ पत्तियाँ धोकर भिगा दें और सुबह पत्तियाँ हटाकर इस पानी से आँखें धो लें। इसके अलावा अगर आप चाहें तो गुलाबजल भी डाल सकते हैं, दोनों आखों में गुलाबजल की दो-दो बूँद टपकाएँ, इससे आपकी आँखें तो जलेगी लेकिन जल्द ही आपकी आँखों में होने वाली जलन और दर्द दूर हो जाएगा।

आँखों को रात भर भीगाए तरफल के जल से धोना भी एक अच्छा उपाय माना जाता है इससे न सिर्फ़ खुजली और खुश्क़ी मिलेगी बल्कि आँखों की रोशनी भी तेज़ होगी। इसके अलावा काम के बीच-बीच में आखें बंद करने की आदत डालें। बीच-बीच में कई बार पलकों को झपकाएँ। इसी तरह हथेली से आँखों को ढाँक कर कुछ देर अंधेरे का अनुभव करें और बाद में हथेली हटाकर आँखों को धीरे-धीरे खोलें। इससे आपकी आँखों को कुछ देर की राहत मिलेगी।

अगर आँखों में बहुत जलन हो तो पानी में भीगकर रुई के फ़ाहे आँखों की पुतलियों में रख लें इससे धीरे-धीरे आँखों को राहत मिलेगी। अगर चाहें तो रुई के फ़ाहे की जगह खीरे का टुकड़ा भी रख सकते हैं। इससे आँखों को ठंडक मिलती है और आँखों की जलन, खुजली आदि से राहत मिलती है।

तैमूर के फ़ैन्स के लिए बुरी ख़बर..सैफ़ ने दिया ये बयान

0
Taimur, Saif ali khan, Kareena Kapoor

सैफ़ अली ख़ान यूँ ही अपने बेटे तैमूर की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान रहते हैं उनका कहना है कि मीडिया की ज़्यादा दख़ल से बरते तैमूर के बचपन पर असर पड़ेगा और वो नॉर्मल बचपन का आनंद नहीं ले सकेगा। साथ ही मीडिया के ज़्यादा फ़ोटो खींचने से तैमूर की आँखों पर असर पड़ सकता है इस बात की चिंता भी सैफ़ को रहती है।

ऐसे में इन दिनों एक ख़बर चल रही है कि तैमूर फ़िल्म में एक स्पेशल अपीरियंस कर सकते हैं। इस ख़बर के आते ही लोगों को उस दिन का इंतज़ार है जब तैमूर बड़े परदे पर नज़र आएँगे। वैसे तैमूर के नाना के घर में अधिकांश बचपन में इस तरह के स्पेशल अपीयरेंस करने में माहिर हैं। लेकिन सैफ़ ने इन बातों का खंडन करते हुए कहा कि लोग इस तरह से किसी के बच्चे के बारे में कैसे सोच लेते हैं। आप हमें 30 साल से जानते हैं हम इस तरह के इन्सान नहीं हैं।

हम कभी तैमूर को फ़िल्म में डालने की सोचते तक नहीं..अपने सपने में भी नहीं। ऐसा इस धरती पर तो कभी नहीं हो सकता। सैफ़ ने आगे कहा कि लोगों को जाने क्यों लगता है कि बच्चे या तो फ़िल्म में आने चाहिए या रिएलिटी शो में लेकिन ये आख़िरी गोल नहीं है। सैफ़ ने कहा कि ऐक्टिंग में आने का कोई सही या ग़लत टाइम नहीं होता कभी। उसका ख़ुद मन होगा तो हम उसे ज़रूर करने देंगे।

साथ ही सैफ़ ने कहा कि कुछ दिन जब तैमूर लंदन में था उसके आसपास कैमरा नहीं होता था और वो बहुत आराम से था उसने कैमरा और मीडिया अटेंशन बिलकुल मिस नहीं किया। उसे ऐसा ही रहने दीजिए। यही नहीं सैफ़ ने मीडिया को इस बात के लिए धन्यवाद भी कहा है कि उन्होंने उनकी प्रायवेसी का ख़याल रखा और उनके घर के सामने से मीडिया के लोगों को हटा लिए हैं।

क़ै’दी के पेट में मिला मो’बाइल, मामले से फैली स’नसनी

0
प्रतीकात्मक तस्वीर

जेल में रखे क़ैदियों पर यूँ तो ख़ास नज़र रखी जाती है फिर भी अक्सर उनके पास मोबाइल फ़ोन मिलने की ख़बरें आती ही हैं, लेकिन इस बार जो ख़बर आयी है वो आम नहीं है। ये ख़बर है दिल्ली के मशहूर तिहाड़ जेल की यहाँ एक क़ैदी के पेट से मोबाइल बरामद हुआ है। तिहाड़ जेल में बड़े-बड़े क़ैदियों को रखा जाता है ऐसे में वहाँ की सुरक्षा और भी कड़ी होती है। इसके बावजूद एक क़ैदी के पास मोबाइल होना अपने आप में सुरक्षा में चूक की ओर इशारा करती है।

ऐसे में क़ैदी के पेट में मोबाइल होना भी एक अलग सा ही मामला है। ऐसा ही एक मामला पहले भी अन्य जेल में हुआ था जहाँ क़ैदी के पेट में एक नहीं बल्कि 3 मोबाइल फ़ोन थे वहीं दूसरे एक मामले में क़ैदी ने पेट में 4 मोबाइल छुपाए थे। ये मोबाइल बहुत पतले विदेशी मॉडल के हैं साथ ही ये काफ़ी महँगे होते हैं।

हैरानी की बात तो ये है कि इस तरह क़ैदी के पास मोबाइल आते कहाँ से हैं और मोबाइल को वप अपने पेट में छुपाने के लिए उसे किस तरह से खाते हैं। वहीं ये बात भी सोचने की है कि इसी तरह मोबाइल को पेट में छुपाने और निकालने के दौरान क़ैदी अपनी जान जोखिम में डालते हैं तो इसमें उनका कौन सा फ़ायदा होता है। बहरहाल मोबाइल बरामद कर लिया गया है और उसकी जाँच चल रही है।

ये है फल खाने का सही समय, इस तरह खाया तो खिल उठेगा सौंदर्य

0
प्रतीकात्मक तस्वीर

आप और हम अक्सर सुनते रहते हैं कि फल खाना बेहद सेहतमंद होता है। लेकिन आप जानते हैं फल को अगर सही समय पर न खाया जाए तो उससे मिलने वाला गुण आधा ही रह जाता है? तो क्या है फल खाने का सही समय? इस सवाल का जवाब लेकर आए हैं आज हम। हम आपको बताएँगे कि फल खाने के लिए कौन सा समय होता है सही। बहुत से लोग खाना खाने के तुरंत बाद फल लेकर बैठ जाते है वहीं कुछ लोग फल को खाने के साथ खाते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि ये दोनों ही तरीक़ा फल खाने के लिए सही नहीं है।

फल को खाने से 30 मिनट पहले खाना चाहिए क्योंकि इससे फलों से मिलने वाला फ़ाइबर आपके पेट को भरा हुआ महसूस करवाएगा जिसे आप ढेर सारा खाना नहीं खाएँगे वहीं आप जितना पानी पिएँगे वो भी फल के फ़ाइबर आपके पेट में ही रखेंगे इससे आपके शरीर को पर्याप्त पानी भी मिलेगा और तो और खाने को पचाने के लिए जो डायजेस्टिव एंज़ाइम ज़रूरी होता है वो फल के सेवन से शरीर में बनने लगता है इससे आपका खाना भी अच्छी तरह पचेगा। खाने के तुरंत बाद कभी भी खट्टे फल नहीं खाने चाहिए इससे आपके शरीर में ऐसिड की मात्रा बढ़ सकती है।

फल खाने का सबसे सही समय है ख़ाली पेट। जब आप सुबह उठते हैं तो फल खा सकते हैं। केला, चीकू, तरबूज जैसे फल खाकर आप अपनी वर्कआउट के लिए जा सकते हैं या वर्कआउट के बाद भी अगर आप फल का सेवन करें तो आपको तुरंत पेट भरा हुआ फ़ील होगा वहीं अगर आप व्यायाम के बाद खाना खाने लगेंगे तो आप ज़रूर ज़्यादा ही खा लेंगे। फल पाचन की क्रिया को धीमा करता है इससे हमारा पेट काफ़ी समय तक भरा हुआ लगता है और हम ज़्यादा नहीं खाते।

हमें हमेशा मौसमी फल खाने चाहिए। वैसे तो इस समय हर फल बाज़ार में हर मौसम में मिलता है ऐसे में अपने लिए सही फल आप इसी तरह चुन सकते हैं कि जिस मौसम में पहले आपको जो फल मिला करता था उसे ले आएँ, जैसे गरमियों में आम, जामुन, तरबूज़, ख़रबूज़ आदि ठंड में संतरा, अमरूद, सीताफल आदि। इस तरह फलों को मौसम के हिसाब से चुनकर खाइए साथ ही हर रोज़ अलग-अलग फल खाने से आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भी प्राप्त होंगे। जबकि एक ही फल खाते रहने से आपका शरीर उसका आदी हो जाएगा और उससे मिलने वाले पोषक तत्व भी एक वक़्त के बाद उस तरह से नहीं लेगा।

सलमान और आलिया की नहीं बनेगी जोड़ी..इंशाल्लाह को लेकर आयी बड़ी ख़बर

0
Alia Bhatt- Salman Khan

सलमान ख़ान इन दिनों अपनी फ़िल्म दबंग 3 की शू’ट में व्यस्त हैं। वहीं आगे उनके लिए कुछ फ़िल्में शूट शुरू होने के इंतज़ार में हैं। सलमान ख़ान की दबंग 3 के अलावा जिस फ़िल्म की सबसे ज़्यादा चर्चा है वो फ़िल्म है सलमान ख़ान और आलिया भट्ट की फ़िल्म “इंशाल्लाह”। ख़बर थी कि इस फ़िल्म को लेकर संजय लीला भंसाली काफ़ी उत्साहित थे लेकिन दोनों लीड ऐक्टर्ज़ की डेट उपलब्ध न होने के कारण इस फ़िल्म की शू’ट को सितम्बर की शुरुआत तक के लिए रोका गया था।

वहीं सितम्बर से ही शुरू हो रहा है TV का चर्चित रिएलिटी शो बिग़ बॉस, इस प्रोग्राम के साथ-साथ सलमान फ़िल्म की शू’ट करने वाले थे। लेकिन अब इस फ़िल्म को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आयी है। सलमान ख़ान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया से एक मैसेज लिखकर अपने फ़ैन्स को बताया कि इंशाल्लाह 2020 में ईद में रीलिज़ नहीं होगी लेकिन वो ईद में किसी फ़िल्म के साथ ज़रूर मिलेंगे। इसके तुरंत बाद ही भंसाली प्रोडक्शन से एक ऑफ़िशियल ट्वीट आया जिसमें ये कहा गया कि भंसाली प्रोडक्शन ने फ़िल्म इंशाल्लाह को अभी नहीं बनाने का फ़ैसला किया है। आगे की ख़बरें वो बाद में देंगे।

इस ट्वीट्स के बड़ा से फ़ैन्स की उम्मीदों पर पानी फिर गया। फ़ैन्स काफ़ी लम्बे समय से आलिया और सलमान की जोड़ी को देखने का इंतज़ार कर रहे थे। वहीं अचानक इस तरह की ख़बरें आने के बाद से ये अटकलें भी लगायी जा रही हैं कि ये सलमान और संजय लीला भंसाली के बीच किसी तरह के मतभेद का कारण भी हो सकता है। अभी कुछ ही दिन पहले ख़बरें आयीं थीं कि फ़िल्म के थिएटर राइट्स भी ऊँचे दामों में बिके हैं और अचानक फ़िल्म के न बनने की ख़बर आना इसी बात की ओर इशारा करता है।