Home Blog Page 1033

मुश्किल से बनी सरकार तो भाजपा ने बना दिए इतने उप-मुख्यमंत्री…

0

कर्णाटक में भारी उथल-पुथल के बाद भाजपा की सरकार बन गई है और एक बार फिर भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदयुरप्पा मुख्यमंत्री बने हैं. लम्बे समय से ये चर्चाएँ चल रही थीं कि आख़िर कर्णाटक में कैबिनेट मंत्रियों की घोषणा कब होगी. अब जबकि घोषणा हो गई है तो विपक्ष भाजपा को घेर रहा है. असल में विपक्ष के पास भाजपा को घेरने का बड़ा मुद्दा मिल गया है.

इजराइल ने पड़ोसी देश लेबनान पर किया हमला, मची ख़लबली!

0

पश्चिमी एशिया में पहले ही स्थिति युद्ध की बनी हुई है और अब जिस तरह के हालात बन रहे हैं ऐसा लगता है कुछ और मोर्चे भी पश्चिम एशिया में खुलेंगे. इजराइल ने एक बार फिर अपनी साम्राज्यवादी नीति को दिखाते हुए पड़ोसी लेबनान पर हमला कर दिया है. इस हमले की ख़बर लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने दी है. इजराइल के लड़ाकू विमानों ने सीरिया के साथ लगती सीमा के नजदीक पूर्वी लेबनान में फिलिस्तीन के एक अड्डे पर हमला किया।

इजराइल के एक ड्रोन के दक्षिणी बेरूत में हिज्बुल्ला के गढ़ में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने और एक अन्य में विस्फोट होने के एक दिन बाद यह हमला हुआ है। एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि रविवार को मध्य रात के बाद कुछ मिनट के अंतराल पर तीन हमले हुए। लेबनान के हिज्बुल्ला समूह से जुड़े पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन-जनरल कमांड के अड्डे पर हमले हुए। सीरिया इस समूह का समर्थन करता है। हमले पर इजराइल ने तुरंत टिप्पणी नहीं दी। एजेंसी ने बताया कि पूर्वी बेक्का घाटी के कुसाया गांव में हमले हुए

श’र्मनाक: भतीजे से अ’वैध स’म्बन्ध के इलज़ाम में महिला को न’ग्न घु’माया

0

पिछले कुछ सालों में देखा गया है कि भीड़ के लोग कहीं न कहीं कुछ ऐसा काम करते हैं जिसे निंदनीय तो कहना ही चाहिए. साथ ही ये क़ानून को हाथ में लेने जैसा भी है. कुछ इसी तरह का मामला झारखंड में आया है. झारखंड के कोडरमा में अवैध संबंध के आरोप में महिला के साथ अत्याचार करने का मामला सामने आया है। महिला पर लोगों ने भतीजे के साथ अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाया था।

पंचायत ने भी आरोपों को लेकर महिला के खिलाफ फैसला सुनाया, इसके बाद लोगों ने महिला को निर्वस्त्र कर उसके बाल काट दिए। पंचायत के इस तुगलकी फरमान के खिलाफ महिला ने एक दिन बाद पुलिस में शिकायत की। महिला ने अपने 22 वर्षीय भतीजे के खिलाफ उसका गलत फायदा उठाने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोडरमा के पुलिस अधीक्षक एम तमिल वंजन ने बताया कि इस मामले में 11 आरोपियों की पहचान हुई है। हालांकि अबतक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मामले की छानबीन जारी है।

भाजपा के पुराने सहयोगी ने दिया विवादित बयान,’भाजपा नेताओं को देख कर ख़ून खौलता है’

0

योगी सरकार में मंत्री रहे सूहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी नेताओं को लेकर विवादित बयान दिया है. राजभर ने कहा कि बीजेपी नेताओं को देखते ही खून खौलता है, मन करता है सिर कलम कर दूं, जिस तरह से महाराजा सूहेलदेव दुश्मनों का सिर कलम करते थे. राजभर ने यह भी कहा कि राम मंदिर तभी बनेगा जब उसमें पिछड़ों और दलितों को हिस्सा मिलेगा.

सूहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का मऊ जिले के कोपागंज ब्लाक के फत्तेपुर गांव में कार्यक्रम था जिसमें राजभर ने जनता को संबोधित करते हुए बीजेपी को धमकी दी. उन्होंने कहा, अगर बीजेपी का कोई नेता हमारी विरादरी की बस्ती में वोट मांगने आये तो उसका सिर फोड़ देना. उन्होंने कहा कि सरकार विकास का दावा करती है लेकिन मिर्जापुर जनपद में प्राथमिक स्कूल में बच्चे नमक रोटी खाते हुए दिखाई पड़े हैं.

बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दू के नाम पर योगी-मोदी झूठ बोल कर ठगने का काम करते हैं. राम मंदिर के सवाल पर राजभर ने कहा कि राम मंदिर में पिछड़ों और दलितों को भी हिस्सा चाहिए. मंदिर तभी बनेगा जब मंदिर का पुजारी पिछड़ी जाति और दलित जाति के बेटे बेटी को बनाया जाएगा.

ऋषि कपूर ने नीतू सिंह को कहा चट्टान की तरह मज़बूत

0
Rishi Kapoor- Neetu Singh

बॉलीवुड में अपनी एक सफल पारी खेलने वाले ऋषि कपूर इन दिनों अपने इलाज के आख़िरी चरण के ख़त्म होने का इंतज़ार कर रहे हैं उनका मानना है कि वो गणेश पूजा मुंबई आकर ही मनाएँगे। 2018 से कैंसर की वजह से वो न्यूयॉर्क में ही रह रहे हैं जहाँ उनका इलाज हो रहा है। ऋषि कपूर के पास इस इलाज के दौरान जो बना रहा वो हैं उनकी पत्नी नीतू सिंह।

यूँ तो बॉलीवुड के कई सितारे ऋषि कपूर से मुलाक़ात करने जाते रहे हैं जिससे उन्हें मुश्किल दौर में संभलने में मदद मिली। लेकिन ऋषि कपूर की ताक़त और उनका हौसला बनी नीतू कपूर। अपने एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने पत्नी की तारीफ़ करते हुए कहा कि मेरी पूरी बीमारी के दौरान नीतू एक चट्टान की तरह सामने खड़ी रही और उसने मुझे बहुत सहारा दिया। अगर वो नहीं होती तो मैं शायद इस तरह ठीक नहीं हो पाता।

वहीं नीतू सिंह ने ऋषि कपूर के बारे में बताते हुए कहा कि इन कुछ दिनों में ऋषि बिलकुल मेरे बच्चे की तरह बन गए हैं उन्हें कोई तकलीफ़ न हो ये सोचकर मैं उनकी देखभाल करती हूँ। ऋषि कपूर की बीमारी के दौरान वाक़ई नीतू सिंह उनके साथ बनी रहीं और समय-समय पर उनके साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहीं। अब कुछ ही दिनों में ऋषि कपूर के लौटने की बातें चल रही हैं। ख़बरें ये भी हैं कि ऋषि कपूर लौटने के बाद अपने बेटे रणबीर और आलिया की शादी की डेट भी फ़ायनल करेंगे।

बहरीन में मोदी की पहली यात्रा को यादगार बनाने के लिए उठाया गया ये क़दम

0

मनामा: अरब देशों में यूँ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी यात्रा कर चुके हैं लेकिन खाड़ी देश बहरीन में मोदी की ये पहली यात्रा है. इस यात्रा के दौरान सद्भाव प्रदर्शित करते हुए 250 भारतीय कैदियों की सजा रविवार को माफ कर दी. प्रधानमंत्री ने इस शाही माफी के लिए बहरीन नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार विभिन्न विदेशी जेलों में 8,189 भारतीय बंद हैं जिनमें से सऊदी अरब में सर्वाधिक 1,811 और इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात में 1,392 भारतीय हैं.

यह स्पष्ट नहीं है कि बहरीन की जेलों में कितने भारतीय हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘सदाशयता एवं मानवीय सद्भाव के तहत बहरीन सरकार ने बहरीन में सजा काट रहे 250 भारतीयों को माफी दे दी है.’ इसने कहा कि प्रधानमंत्री ने बहरीन के शाह और पूरे शाही परिवार को उनके इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन की राजधानी मनामा में भगवान श्री कृष्ण के 200 साल पुराने मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 42 लाख डॉलर की परियोजना का भी रविवार को शुभारम्भ किया.

मनामा स्थित इस 200 साल पुराने मंदिर का 42 लाख डॉलर की लागत से 45 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में तीन मंजिला भवन के साथ नवीनीकरण किया जा रहा है. मोदी शनिवार को यहां पहुंचे थे. वह बहरीन की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहरीन के वली अहद सलमान बिन हमाद बिन इसा अल खलीफा से शनिवार को मुलाकात की और भारत एवं बहरीन के बीच मित्रता मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत में व्यापारिक संबंधों और सांस्कृतिक आदान-आदान पर विशेष ध्यान रहा.

तैमूर के दीवानों से हैं पापा सैफ़ परेशान..लगायी फटकार

0
Saif Ali Khan with Taimur

सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान के घर में जब से आएँ हैं तैमूर अली ख़ान उन्हें देखने के लिए चाहने वालों की भीड़ लगी रहती है पीछे। जब से तैमूर सैफ़ और करीना के साथ बाहर आने जाने लगे हैं उनकी फ़ैन फ़ालोइंग भी बढ़ गयी है। उनकी तस्वीरें देखने के लिए सभी बेचैन रहते हैं। धीरे-धीरे तैमूर भी मीडिया के साथ फ़्रेंड्ली होने लगे और अब तो वो कैमरा देखकर हाय-हेलो करने में भी आगे रहते हैं।

एक शो में सैफ़ बता चुके हैं कि उन्हें तैमूर की फ़ैन फ़ालोइंग देखकर आश्चर्य होता है और एक पिता के तौर पर उन्हें तैमूर की चिंता भी होती है क्योंकि इस फ़ैन फ़ालोइंग और मीडिया अटेंशन की वजह से तैमूर को नॉर्मल बचपन नहीं मिल पाएगा। वहीं सैफ़ अक्सर तैमूर को लेकर इस चिंता में भी रहते हैं कि इस तरह से कैमरे की लगातार पड़ती लाइट और फ़्लश से तैमूर की आँखों या स्किन पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

हाल ही में तैमूर की एक ख़ूबसूरत तस्वीर सामने आयी जहाँ वो सैफ़ और करीना के साथ लंदन से वापस लौट रहे थे। तैमूर सैफ़ के कंधे पर चढ़े बैठे थे और उन्होंने मीडिया को देखकर क्यूट अन्दाज़ में हेलो कहा। लेकिन मीडिया के लगातार चलते फ़्लैश से सैफ़ एक बार फिर तैमूर को लेकर चिंता में आ गए और उन्होंने मीडिया कर्मियों को तैमूर की फ़ोटोज़ लेने पर डाँट भी लगा दी। सैफ़ का ये विडीओ वायरल हो रहा है। एक पिता के तौर पर सैफ़ की ये चिंता समझी जा सकती है।

ऐसे मना दादी पांडा का जन्मदिन..केक कटा अनोखे अन्दाज़ में

0
Granny Panda

वैसे तो दुनिया का हर जीव ख़ूबसूरत होता है लेकिन जब बात हो पांडा की तो वो अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लेता है। सीधे-सीधे चलते हुए लुढ़क जाना हो या एक-दूसरे के साथ मस्ती भारी लड़ाई करनी हो पांडा के साथ सारी चीज़ें क्यूट लगती हैं उस पर जब पांडा के बच्चे ही नहीं वो ख़ुद भी बच्चों से ही होते हैं। उनके आसपास साफ़ सफ़ाई करने के लिए आने वालों के पैरों में चढ़ जाना या सफ़ाई की टोकरी में बैठ जाना जाने ऐसी कितनी ही प्यारी हरकतों वाले विडीओज़ हमने देखे हैं।

जहाँ पांडा को पाला जाता है वहाँ उनका पूरा ध्यान रखा जाता है और उन्हें बिलकुल बच्चों की तरह संभालकर रखा जाता है। हाल ही में चाइना के एक ज़ू में पांडा प्रजाति की सबसे बड़ी उम्र की मादा पांडा का जन्मदिन मनाया गया 1982 में जन्मी इस पांडा का नाम है शिनशिंग। शिनशिंग 37 साल की हैं इंसान की उम्र के हिसाब से वो 100 साल की हो चुकी हैं। शिनशिंग के परिवार में 137 पांडा हैं और यूनाइटेड स्टेट, कनाडा और जापान जैसे 20 देशों में फैले हैं।

IMG 0332
Panda Party

जन्मदिन के मौक़े पर शिंहशिंग के लिए एक बहुत बड़ा फ़्रूट केक लाया गया जिसे काटने के बाद शिनशिंग ने ख़ुद ही खा भी लिया। उनके इस अनोखे जन्मदिन को देखने के लिए सौ से ज़्यादा लोग आए थे। शिनशिंग जब एक साल की थी तभी से इस ज़ू में रह रही है अब भी उसकी सेहत बहुत अच्छी है बस कभी-कभी उसे हाइब्लडप्रेशर की शिकायत होती है। वो 98 किलो की हैं और रोज़ 30 किलो बाँस के शूट्स खाती हैं साथ ही 500 ग्राम बाँस की पत्तियाँ, एक सेब और 70 ग्राम रेफ़ायंड फ़ीड खाती हैं। तो क्या दादी पांडा की सेहत का राज़ उस एक ऐपल में छुपा है।

नहीं रहे जेटली, पूर्व वित्त मंत्री ने एम्स में ली अंतिम साँस

0

नई दिल्ली: लम्बे समय से बीमार पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने आज इस फ़ानी दुनिया को अलविदा कह दिया. वो 66 साल के थे. उनको बीते 10 अगस्त को दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था. उस समय उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई. कुछ साल पहले ही उनकी बैरियाट्रिक सर्जरी की गई थी.

आर्थिक मंदी की ख़बरों के बीच वित्त मंत्री ने कीं अहम् घोषणाएँ..

0

नई दिल्ली: देश के अलग अलग क्षेत्रों से आ रही मंदी की ख़बरों के बीच आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की आर्थिक सेहत पर प्रेस को संबोधित किया. उन्होंने दावा किया कि हमारी विकास दर दूसरों से बेहतर है. इस समय अमेरिका और जर्मनी के विकास दर में भी गिरावट देखने को मिल रही है. दुनिया भर के देश मंदी से जूझ रहे हैं. वैश्विक जीडीपी वृद्धि दर संशोधित होकर मौजूदा अनुमान 3.2 प्रतिशत से नीचे जा सकती है. वैश्विक मांग कमजोर रहेगी.

सीतारमण ने कहा कि अमेरिका-चीन के व्यापार युद्ध का भी असर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि हमनें श्रम सुधार किये हैं. आप पर्यावरण मंजूरी की हमारी रफ्तार देख सकते हैं. हमने टैक्स जमा करने की प्रक्रिया आसान बनाई. सुधार की प्रक्रिया निरंतर जारी है. अब आपको कोई उत्साही अफसर तंग नहीं कर सकेगा. विजयदशमी से पूरी जांच बेचेहरा होगी. वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि जहां संदेह होगा, वहीं जांच होगी. 48 घंटे में जांच रिपोर्ट अपलोड की जाएगी.

सरकार लोगों को तंग करे, ये बात बेमानी है. कंपनी एक्ट के तहत 14000 मामले वापस हुए हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कॉरपोरेट सोशल जवाबदेही कानून में ढील दी जाएगी. सीएसआर का उल्लंघन अपराध नहीं माना जाएगा. अब मामलों को लटकाकर नहीं रखा जा सकेगा. अब तक के नोटिस का निपटारा एक अक्टूबर तक होगा. वहीं, दूसरे मामलों का जवाब के तीन महीने के अंदर निपटारा होगा. वित्त मंत्री ने कहा कि कैपिटल गेन पर सरचार्ज भी वापस होगा.

वित्त मंत्री ने इस दौरान कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शुरुआती दौर में ही 70 हजार करोड़ रुपये की पूंजी डालेगी ताकि बैंक बाजार में पांच लाख करोड़ रुपये तक की नकदी जारी करने में सक्षम हो सकें उन्होंने कहा कि रेपो रेट से ब्याज दरें भी जुड़ेंगी. रेपो रेट कम होने पर होम और कार लोन सस्ते होंगे. इसी तरह कर्ज की अर्जियां ऑनलाइन देखी जा सकेंगी. लोन सेटलमेंट की शर्तों को आसान बनाया जाएगा.

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को भी 30 हजार करोड़ रुपये देने का ऐलान किया गया है. वित्त मंत्री ने कहा कि अब से 60 दिनों के अंदर जीएसटी का रीफंड मिलेगा. वहीं, लघु उद्योंगों को 30 दिन में जीएसटी का रीफंड मिलेगा. इसी तरह एमएसएमई ऐक्ट में उद्योंगों की एक ही परिभाषा होगी. उन्होंने कहा की डीमैट खातों में भी आधार की केवाईसी चलेगी. सरकारी काम के लिए वक्त पर पैसा जारी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल सेक्टर के प्रतिनिधियों ने हमसे मुलाकात की है.