Home Blog Page 1034

हवाई यात्रा जब बन जाती है दुःखदायी यात्रा- किशन शर्मा

0

कुछ वर्ष पहले तक हवाई जहाज़ से यात्रा करना एक गौरव की बात मानी जाती थी । केवल बहुत अधिक् सम्पन्न व्यक्ति और बडे नेतागण ही हवाई जहाज़ से यात्रा करते थे । सामान्य लोग तो हवाई अड्डे पर दूर से ही विमान को देख देख कर खुश होते रहते थे । आसमान में उडते हवाई जहाज़ को बच्चे-बडे निहारते रहते थे । आज स्थिति बदल गई है । अब हवाई यात्रा एक सामान्य बात हो गई है । गांव, कस्बे, नगर और महानगर के बच्चे, युवा, बडे, बूढे, महिला-पुरुष; सभी हवाई जहाज़ से यात्रा करने लगे हैं ।

हवाई यात्रा की सुविधा देने वाली कम्पनियां बढती जा रही हैं, और हवाई जहाज़ों की संख्या भी बहुत अधिक हो गई है । फ़िर भी, हवाई जहाज़ों में बढती भीड के कारण यात्रियों को कभी कभी प्रतीक्षा भी करनी पडती है । आमतौर पर हर हवाई जहाज़ के सारे आसन भरे रहते हैं । यात्रियों की संख्या तो बढ गई है, परंतु साथ ही साथ यात्रा करने वालों की परेशानियां भी बढती जा रही हैं । अनेक हवाई अड्डे छोटे पडने लगे हैं । कुछ हवाई अड्डों पर विमानों की लम्बी कतार लग जाती है और हर दो-तीन मिनिट में विमान उडान भरते या उतरते रहते हैं ।

अब अधिकांश हवाई जहाज़ों में खाने-पीने की वस्तुएं केवल अतिरिक्त रुपये देने पर ही उपलब्ध करवाई जाती हैं । अब शायद केवल एअर इंडिया ही एकमात्र ऐसी कम्पनी रह गई है जो यात्रियों से खाने-पीने की चीज़ों के लिये अलग से रुपये नहीं मांगती । अब तो हर आसन भी बिकने लगा है । 100 रुपये से 800 रुपये तक अलग अलग आसनों का अतिरिक्त मूल्य वसूला जाने लगा है । सामान की भार सीमा भी कम कर दी गई है और यात्रियों को सीमा से अधिक भार के लिये अतिरिक्त भुगतान करना पडता है । यात्रियों का व्यवहार भी अब बहुत कष्टदायी होने लगा है ।

अनेक यात्री बार बार टोकने और घोषणा करने के बाद भी मोबाइल पर बात करते रहते हैं । ऐसा करके शायद अपना महत्व दर्शाने का झूठा प्रयास ही करते हैं ऐसे यात्री । अनेक यात्रियों को बार बार टोका जाता है कि वे अपने आसन पर बैठे रहें और अपनी कुर्सी की पेटी बांधे रखें । फ़िर भी कुछ लोग कभी भी खडे हो जाते हैं या चलने-फ़िरने लगते हैं । अनेक बार मैंने कुछ ऐसे यात्रियों को भी देखा है जो अपने निश्चित आसन की जगह किसी अन्य ऐसे आसन पर बैठ जाते हैं जो किसी सामने की पंक्ति में खाली हो । विमान परिचारिकाएं ऐसे लोगों को एक-दो बार टोकने के बाद चुपचाप बैठ जाती हैं । सबसे अधिक कष्टदायी स्थिति तब होती है जब विमान अपने गंतव्य पर उतरने लगता है ।

अनगिनत लोग हवाई जहाज़ के हवाई पट्टी पर उतरते ही खडे हो जाते हैं और अपना सामान ऊपर के सामान कक्ष से निकालने लगते हैं । अनेक यात्री दरवाज़े की तरफ़ बढ जाते हैं । हवाई जहाज़ के पूरी तरह रुकने, सीढी लगने या ऐरो-ब्रिज लगने और फ़िर दरवाज़ा खुलने तक के पन्द्रह-बीस मिनिट वे खडे रहते हैं, परंतु अपने स्थान पर बैठे नहीं रह पाते । इसका कारण क्या है, यह मैं आजतक समझ नहीं पाया हूं । एक दूसरे को धक्का देते हुए लोग इस तरह बाहर निकलने लगते हैं जैसे पहले बाहर निकलने वाले को कोई पुरस्कार मिलने वाला हो । अंत में अपने भारी सामान को लेने के लिये वे फ़िर से पन्द्रह-बीस मिनिट और कभी कभी तीस-चालीस मिनिट तक भी खडे रहते हैं ।

मोबाइल फ़ोन तो कभी कभी हवाई जहाज़ के उतरने से पहले ही चालू कर दिये जाते हैं । “बस अभी फ़्लाइट लैंड हुई है” ; “गाडी कहां है, गेट के पास ले आओ” ; आदि आदि बातें सुनाई देती रहती हैं । उडान के दौरान अनेक यात्री मोबाइल पर अपने या बाहर के फ़ोटो लेते रहते हैं । कई लोग हवाई अड्डे पर, हवाई जहाज़ तक के रास्ते पर, हवाई जहाज़ की सीढियों के पास या विमान के पास अपनी फ़ोटो लेते रहते हैं और सभी फ़ोटो “फ़ेसबुक” पर दूसरों को दिखाते रहते हैं । शायद यह भी अपना महत्व दिखाने का एक तरीका होता है । कुछ लोगों को तो अपनी एक ही तस्वीर बार बार फ़ेसबुक पर दिखाने की आदत हो जाती है, केवल जगह का नाम बदल कर लिख देते हैं ।

शायद वे यह दर्शाना चाहते हैं कि वे हर दिन अलग अलग स्थान से अलग अलग स्थान के लिये हवाई जहाज़ से ही यात्रा करते रहते हैं । कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो फ़ेसबुक पर अपनी फ़ोटो डालकर लिख देते हैं कि वे उच्च श्रेणी से यात्रा कर रहे हैं या उच्च श्रेणी के प्रतीक्षालय में बैठे हैं । इससे दूसरों पर क्या असर पडता होगा, यह वे ही जानते होंगे जो ऐसा करते रहते हैं । हवाई जहाज़ से यात्रा करने वाले अधिकतर यात्री केवल अंग्रेज़ी ही बोलते रहते हैं । यह सब देख देख कर मैं समझ नहीं पाता हूं कि वास्तव में य हवाई यात्रा है या दुखदायी यात्रा है ।

~
किशन शर्मा
901, केदार, यशोधाम एन्क्लेव, प्रशांत नगर, नागपुर-440015
मोबाइल – 8805001042

पेट की चरबी को करे दूर इलायची…ये है खाने का सही तरीक़ा

0
cardamom

आज भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में हमारे पास ख़ुद के लिए वक़्त निकालना मुश्किल हो रहा है ऐसे में कई बार हमें सेहत से समझौता करना पड़ता है। आज हर दूसरा इंसान मोटापे से पीड़ित है वहीं पेट से जुड़ी समस्याएँ भी आए दिन घेरे रहती है। किसी को बदहज़मी तो किसी को पथरी की शिकायत उस पर तोंद का निकलना भी आम हो चला है। बेडौल शरीर न सिर्फ़ देखने में बुरा लगता है बल्कि कई सेहत से सम्बंधी समस्याएँ भी ले आता है।

आज हम आपको बताने वाले हैं कि घर में रहने वाली हरि इलायची का सेवन किस तरह आपकी बढ़ी हुई तोंद को कम करके आपको सेहत से भरपूर कर देगा। रात को सोने से ठीक पहले दो इलायची को चबाकर खाएँ और ऊपर से आधा गिलास गरम पाँय पी लें और सो जाएँ। कुछ ही दिनों में आपको अपने शरीर में बदलाव देखने मिलेगा। इलायची में मौजूद पोटेशियम, मैग्निशियम, विटामिन B1, B6 और विटामिन C शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा चरबी को गलाने में मदद करता है।

इसी तरह पथरी की समस्या के लिए सोने से पहले एक हरी इलायची खाकर गरम पानी पी लें इससे पथरी धीरे-धीरे टूटकर पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाएगी। इसके साथ ही सीने की जलन और जोड़ों का दर्द भी इस तरीक़े से इलायची खाकर दूर हो जाता है। अगर आपको रात में नींद नहीं आती यहाँ तक की नींद की गोलियाँ लेने की आदत पड़ गयी हो तो रात में सोने से पहले इस तरह इलायची का गरम पानी के साथ सेवन करने से आपकी दवा भी छूट जाएगी और नींद भी बेहतर आएगी।

अगर आपको बहुत अधिक तनाव रहता है तो भी इलायची आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। बस इलायची पावडर को पानी में डालकर उबालें और रोज़ इस काढ़े का सेवन करें इससे आपका तनाव ग़ायब हो जाएगा और आप शांति का अनुभव करेंगे। अगर पेट से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान करती है तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। रोज़ सुबह एक इलायची को खाकर गरम पानी पी लें कुछ ही दिनों में पेट की सरय समस्या दूर हो जाएगी और जैसा कि कहा जाता है पेट ख़ुश तो सारा शरीर ख़ुश। तो इस तरह से सेहत का भरपूर ख़ज़ाना है इलायची।

सलमान की फ़िल्म दबंग 3 से जुड़ी ये ब’ड़ी ख़बर आयी सामने

0
Salman Khan- Prbhudeva

बॉलीवुड के भाईजान सलमान ख़ान की फ़िल्म दबंग 3 का इंतज़ार सभी को है, ख़ासकर जबसे सलमान ख़ान के फ़िटनेस विडीओ सामने आए हैं। सलमान ख़ान ने दबंग 3 के लिए वेट भी घटाया है और ख़ुद के 18 साल के किरदार को निभाने के लिए जी तोड़ कोशिश की है यहाँ तक कि वो घोड़े से रेस लगाते तक नज़र आए थे। अभी तक दबंग 3 की रीलिज़ डेट को लेकर ससपेंस बना हुआ था। लेकिन सलमान ने ख़ुद रीलिज़ डेट को कन्फ़र्म करते हुए बताया कि दबंग 3 इस साल दिसम्बर की 20 तारीख़ को रीलिज़ होगी।

इसके साथ ही फ़िल्म से जुड़ी एक और बड़ी ख़बर भी सामने आयी है वो ये कि ये फ़िल्म सिर्फ़ हिंदी में ही नहीं बल्कि एक साथ चार भाषा में रीलिज़ होगी। हिंदी के अलावा दबंग 3 को तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रीलिज़ होगी। इस फ़िल्म के निर्देशक हैं प्रभुदेवा और ये माना जा रहा है कि दक्षिण भारतीय भाषाओं में फ़िल्म को डब करके रीलिज़ करने का आयडिया उनका हो सकता है।

फ़िल्म दबंग 3 से महेश माँज़रेकर की छोटी बेटी सई फ़िल्मी दुनिया में क़दम रखने वाली हैं। वो सलमान के किरदार चुलबुल पांडे की कॉलेज की प्रेमिका का किरदार निभाएँगी, जबकि सोनाक्षी इस फ़िल्म में अपने पिछले किरदार में ही नज़र आएँगी। सोनाक्षी का इस फ़िल्म में रोल छोटा है। वहीं विनोद खन्ना जो अब तक सलमान के पिता का किरदार निभाते आए थे उनकी जगह फ़िल्म में उनके भाई प्रमोद खन्ना को मिली है। इन सारी ख़बरों के साथ-साथ सभी को इंतज़ार है सलमान के गीत मुन्ना बदनाम हुआ कि झलक पाने का।

चिदंबरम के समर्थन में खड़े हुए देश के बड़े नेता, ‘सीबीआई ने दीवार फांदी…’

0

दिल्ली: पूर्व कन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम को गिरफ्तार किए जाने के बाद राजनीति तेज़ हो गई है. इस मामले में पूरा विपक्ष एकजुट दिख रहा है और इस गिरफ़्तारी को बदले की कार्यवाई बता रही है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बारे में कहा कि जिस तरह से इस पूरे मामले को हैंडल किया गया ये शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि ये समझने की ज़रूरत है कि चिदंबरम वरिष्ठ राजनेता हैं, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भी रहे हैं.

दमक प्रमुख एमके स्टॅलिन ने चिदंबरम की गिरफ़्तारी पर अपना बयान दिया. स्टॅलिन ने कहा कि मैंने भी देखा कि किस तरह सीबीआई ने दीवार फांदी और उन्हें गिरफ्तार किया, ये राजनीतिक षड्यंत्र है. उन्होंने कहा कि चिदंबरम ने अंतरिम बेल मांगी थी लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, ये शर्मनाक है.

चिदम्बरम के ख़िलाफ़ कार्यवाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, दिया ये बयान..

0

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की भरसक आलोचना करने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम इस समय मुश्किल में हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की आईएनएक्स मीडिया मामले में अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट से ख़ारिज हो जाने के बाद कांग्रेस ने अपने नेता का खुला समर्थन किया है. कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सच तलाशने की उनकी इस मुहिम में हम उनके साथ खड़े हैं फिर चाहे जो हो जाए.

चिदंबरम पर लटक रही है गिरफ़्तारी कि तलवार, आज होगा बड़ा फ़ैसला

0

आईएनएक्स मीडिया मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत की याचिका खारिज होने के बाद पूर्व वित्तमंत्री पी.चिदंबरम गिरफ्तार होंगे या उन्हें जमानत मिल जाएगी, इस पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट फैसला करेगी. इस मामले में हाईकोर्ट में उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, लेकिन न्यायालय ने उनकी याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि प्रथमदृष्ट्या साबित होता है कि याचिकाकर्ता इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता है.

बाल झड़ना होंगे दूर..कीजिए ये आसान उपाय

0
hair fall

बाल सभी को बहुत प्यारे होते हैं। बालों से लोगों की ख़ूबसूरती मापी जाती है, यूँ तो मोटे हों या पतले लोगों के बालों से उन्हें अच्छा या बुरा कहना सही नहीं है। बालों की सेहत की ओर ध्यान देना भी बेहद ज़रूरी है, हम आपको बता दें कि जब सारे शरीर को पोषण मिल जाता है उसके बाद नाख़ून और बालों की बारी आती है इसलिए जब भी शरीर को पोषण की कमी महसूस होती हियाँ सबसे पहले इसका असर बालों और नाखूनों में ही नज़र आता है।

बाल झड़ना एक आम समस्या है। इसका कारण अलग-अलग हो सकता है कई बार किसी बीमारी की वजह से भी बाल झड़ते हैं जैसे टायफ़ाइड आदि। वहीं कुछ दवाओं के साइड इफ़ेक्ट से भी बालों के झड़ने की समस्या सामने आती है। पर कई बार बाल झड़ने का कारण कुछ और भी हो सकता है जैसे प्रदूषण, रूसी आदि।

बालों के झड़ने का सबसे मुख्य कारण है रूसी जो बालों के सूखेपन के कारण आती है और ये बालों के बीच के त्वचा की परत पर होती है। इससे बालों को रोमछिद्र से मिलने वाला पोषण बंद हो जाता है और बाल कमज़ोर होकर टूटने लगते हैं। रूसी से निपटने के लिए दो चम्मच नारियल के तेल में एक चम्मच नींबू का रस और थोड़ा कपूर डालकर बालों में लगा लीजिए और रात भर इस तेल को लगा रहने दीजिए। सुबह उठकर हल्के गरम पानी से बालों को शैंपू लगाकर धो दीजिए। इस तेल को हफ़्ते में एक बार लगाने से बालों में कभी रूसी नहीं होगी और अगर रूसी है तो इस तेल को हफ़्ते में तीन बार लगाएँ।

तापसी ने अपने जीवनसाथी को लेकर कही ब’ड़ी बात..अपने बच्चों के लिए

0
Taapsee Pannu

तापसी पन्नू इन दिनों बॉलीवुड में अपनी एक लाग पहचान के लिए जानी जाती हैं जहाँ उनकी फ़िल्में सोशल मैसेज दे हैं वहीं वो मस्ती से भरी हल्के मूड की फ़िल्में भी करती हैं। उनके करियर ग्राफ़ को देखने पर पता चलता है कि बीते साल में उन्होंने बेहतरीन ढंग से किरदार चुने हैं। हाल ही में उनकी फ़िल्म मिशन मंगल सफलता के नए परचम लहरा रही है।

तापसी का कहना है कि उन्होंने जानकर ऐसी फ़िल्में चुनी हैं क्योंकि वो चाहती हैं कि वो अपने बच्चों को अपनी फ़िल्में दिखा सकें। अब उन्हें ये तो नहीं पता कि उनका जीवनसाथी कौन होगा और बच्चे कब होंगे इसलिए वो ऐसी फ़िल्में करती हैं जो आर्काइवल वेल्यू की हों और उन्हें लम्बे समय तक याद रखा जाए। आगे मिशन मंगल की बात करते हुए तापसी कहती हैं कि उन्हें जब इस फ़िल्म के लिए अक्षय ने कॉल किया तो कहा था कि कई किरदार हैं वो करना चाहती हैं या नहीं। लेकिन कहानी सुनते ही उन्हें पता था कि उन्हें ये फ़िल्म करनी ही है।

वहीं अपनी अगली फ़िल्म साँड़ की आँख के बारे में बात करते हुए तापसी की आँखें चमक जाती हैं वो कहती हैं कि ये फ़िल्म साठ साल के बाद वालों के लिए हैं। आमतौर पर महिलाएँ अपनी ज़िंदगी दूसरों की सुनते हुए काट देती हैं लेकिन जब वो उम्रदराज़ हो जताई हैं तो अपने मन की कर सकती हैं, ये ही इस फ़िल्म का मैसेज है कि चाहे आपकी उम्र कुछ भी हो आप अपने शौक़ को पूरा कर सकती हैं। आप सोचिए जब 60 साल की महिलाओं ने बंदूक़ उठा ली तो दर्शक तालियाँ कैसे नहीं बजाएँगे।

कभी नहीं फेंकेंगे प्याज़ के छिलके, इसके गुण जानकर हो जाएँगे है’रान

0
Onion

प्याज़ तो हर सब्ज़ी की जान होता है ऐसे में अगर हम आपको कहें कि न सिर्फ़ प्याज़ बल्कि उसके छिलके भी अब आपके काम आएँगे और सिर्फ़ काम ही नहीं आएँगे बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बहुत अच्छे होंगे। जी हाँ, हम आपसे मज़ाक़ नहीं कर रहे बल्कि हम आपको बताने वाले हैं प्याज़ के छिलकों के ऐसे गुण जिन्हें सुनकर आप भी रह जाएँगे है’रान।

प्याज़ के पतले छिलके जो सबसे ऊपरी परत होते हैं उन्हें निकालकर पानी में भिगो दीजिए और रात भर भीगने के बाद सुबह छानकर पानी निकाल दीजिए। बस ये तैयार पानी है प्याज़ का पाँय जिसके कई सेहत भरे गुण हैं जो आपको हम आज बताने वाले हैं। इस प्याज़ के पानी को सुबह ख़ाली पेट पीने से आपको बुरे कोलेस्ट्रोल से छुटकारा मिल जाएगा। हो सकता है आपको इसका स्वाद अच्छा न लगे उसके लिए आप इसमें शहद मिला सकते हैं।

प्याज़ के छिलके के पानी से नहाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। त्वचा में आए सफ़ेद या लाल चकत्ते भी इस पानी से नहाने पर चले जाते हैं। यही नहीं बालों में कंडीशनर की जगह भी इस्तेमाल कर सकते हैं प्याज़ के पानी का। बालों को शैंपू से धोने के बाद पानी से अच्छे से साफ़ कर लें और आख़िर में प्याज़ के पानी को डाल लें और बाल लपेटकर सुखा लें। बाल चमकदार हो जाएँगे।

प्याज़ के पतली परत के बाद वाली परत को पानी में उबालकर इस गरम पानी को पीने से गले के रोगों से आज़ादी मिलती है। वहीं इनमें हल्दी लगाकर अगर आप दाग़- धब्बे वाली त्वचा पर लगायाएँ तो त्वचा निखर जाती है।

जल्द ही कांग्रेस छोड़ नई पार्टी बना सकता है ये दिग्गज..

0

हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सभी की निगाहें इस बार पर टिकी हैं कि भाजपा और विपक्ष किस तरह से चुनावी मैदान में उतरते हैं। पिछले कुछ समय में हरियाणा में नई पार्टियों का जन्म हुआ है। माना जा रहा है कि जल्द ही एक और पार्टी चुनावी मैदान में उतर सकती है। असल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा अपनी पार्टी से नाराज़ बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक़ वो जल्दी ही कांग्रेस छोड़ सकते हैं। हालाँकि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि वो भाजपा में जाएँगे। वो एक नई पार्टी बना सकते हैं। असल में हुड्डा के सलाहकार उन्हें बता रहे हैं कि इस समय कांग्रेस की स्थिति अच्छी नहीं है, भाजपा से मुक़ाबला करना है तो अलग पार्टी बना कर ही किया जा सकता है। हुड्डा पूरी तरह से आने वाले विधानसभा चुनाव पर रणनीति बना रहे हैं।