Home Blog Page 1035

इस एक शब्द ने खोला राज़, दीपिका पादुकोण की प्रे’गनेंसी

0
Dipika Padukone- Ranveer Singh

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक माने जाते हैं। यही नहीं जबसे दोनों की शादी हुई है फ़ैन्स को राज़ उनका अलग अवतार देखने मिलता है ख़ासकर सोशल मीडिया में दोनों एक-दूसरे की फ़ोटोज़ पर कमेंट्स करते रहते हैं जिससे उनके फ़ैन्स को उनके मज़बूत और दोस्ताना रिश्ते की ख़बर भी होती है।

लेकिन फिर भी सेलेब्स अपनी निजी ज़िंदगी की कई बातें सभी से छिपाकर रखते हैं पर एक-दूसरे से बात करते समय कई बार ग़लती से खुल जाता है वो राज़। कुछ ऐसा ही हुआ जब रणवीर सिंह की लाइव चैट के दौरान दीपिका ने एक कमेंट किया और फ़ैन्स पहले तो है’रान हुए और बाद में जम गया क़यासों का दौर। दीपिका ने कुछ ऐसा ही कमेंट किया जिससे फ़ैन्स के बीच ख़ुशी की लहर दौड़ गयी।

दरअसल रणवीर सिंह ने अपने फ़ैन्स के साथ इन्स्टग्रैम में लाइव सेशन रखा था और उन्हें वहाँ देखते ही फ़ैन्स ने धड़ाधड़ कमेंट्स करना शुरू कर दिया ऐसे में दीपिका भी कहाँ पीछे रहने वाली थीं उन्होंने भी कमेंट लिखा लेकिन उनका कमेंट पढ़ते ही फ़ैन्स के मन में अलग-अलग सवाल उठने लगे। दीपिका ने रणवीर को लिखा “हाय डैडी” जिससे सभी ये सोचने लगे हैं कि क्या दीपिका और रणवीर के घर कोई ख़ुशी आने वाली है।

दीपिका की प्रेगनेंसी की ख़बर यूँ भी कई दिनों से चल रही हैं ऐसे में दीपिका के इस कमेंट का सीधा मतलब यही निकाला जा रहा है। दीपिका और रणवीर सिंह एक साथ फ़िल्म सेट में मिले थे और बाद में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद से दीपिका ने कोई फ़िल्म नहीं की है। कुछ दिनों पहले उन्होने अपनी फ़िल्म छपाक की शूट शुरू कर दी है इसके अलावा वो रणवीर के साथ कपिल देव की बायोपिक में नज़र आएँगी। शादी के बाद रणवीर सिंह गली बॉय और सिंबा जैसी फ़िल्में करके अपने फ़ैन्स के दिल जीत चुके हैं।

उसूल के आगे शिल्पा शेट्टी ने ठुकरा दिए 10 करोड़ रुपए, इस तरह के प्रोडक्ट

0
Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी इन दिनों फ़िल्मी परदे पर नज़र नहीं आतीं बल्कि कुछ TV रेएलिटी शो में ज़रूर दिखती हैं। साथ ही वो अपने सोशल मीडिया चैनल के ज़रिए हेल्थ और हेल्थी रेसिपी लोगों को बाँटती हैं। शिल्पा के फ़िटनेस के सभी दीवाने हैं और ये भी जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी फ़िटनेस को लेकर कितनी जागरूक हैं।

शिल्पा न सिर्फ़ ख़ुद फ़िट रहती हैं बल्कि दूसरों को भी फ़िट रहने की सलाह देती हैं और योग का सहारा लेती है। ऐसे में शिल्पा की फ़िटनेस देखकर उन्हें फ़िटनेस कम्पनियों की ओर से ऑफ़र मिलना आम है। लेकिन जब शिल्पा को फ़िटनेस के एक ऐड का ऑफ़र आया जहाँ कुछ चीज़ों के खाने से फ़िटनेस मिलने की बात थी तो शिल्पा ने तुरंत इस ऑफ़र को ठुकरा दिया।

शिल्पा का कहना था कि वो सिर्फ़ ऐसी चीज़ों का ऐड करती हैं जिसे वो ख़ुद इस्तेमाल कर सकें। शिल्पा का कहना था कि अप्राकृतिक चीज़ों के सेवन से आपको फ़िटनेस का तुरंत असर दिख सकता है लेकिन लम्बे समय में ऐसी चीज़ें घातक होती हैं और सेहत के लिए अच्छी नहीं होतीं। वहीं अगर आप रोज़ नियमित रूप से व्यायाम करें और अपने खानपान का ध्यान रखें तो आपकी सेहत यूँ ही बेहतर हो जाएगी।

शिल्पा ने दस करोड़ के इस ऑफ़र को ठुकराने से पहले एक बार भी नहीं सोचा शिल्पा का कहना था कि जब वो ख़ुद इस तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल नहीं कर सकतीं तो वो कैसे इसे दूसरों को इस्तेमाल करने के लिए कह सकती हैं। शिल्पा ने साबित कर दिया कि वो कभी अपने चाहने वालों के लिए ग़लत संदेश जाने नहीं देंगीं। उनकी इसाई आदत पर लोगों का प्यार उन्हें मिलता है।

अनन्या की एक्टिंग ने मचाई हलचल..अब मिला ये इनाम

0
Ananya Pandey

अनन्या पांडे इन दिनों बॉलीवुड में केवल एक ही फ़िल्म में दिखाई दी हैं और वो अपनी दूसरी फ़िल्म में काम कर रही हैं। पहली फ़िल्म स्टूडेंट्स ऑफ़ द इयर 2 भले ही बॉक्स ऑफ़िस में सुपरहिट न रही हो लेकिन अनन्या को सभी ने पसंद किया। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अनन्या इन दिनों पानी दूसरी फ़िल्म पति पत्नी और वो की शू’ट में जी जान से काम कर रही हैं।

हाल ही में अनन्या ने बताया कि एक सीन के दौरान डायरेक्टर मुदस्सर अज़ीज़ को अनन्या का अभिनय इतना अच्छा लगा कि सीन कट होते ही उन्होंने आकर अनन्या को 500 रुपए इनाम में दिए। डायरेक्टर अनन्या के अभिनय से काफ़ी ख़ुश हुए और इनाम पाकर अनन्या भी काफ़ी ख़ुश हुईं। दरअसल इस सीन में अनन्या का एक भी डायलॉग नहीं था बल्कि उन्हें सिर्फ़ रीऐक्शन देना था।

जब कार्तिक आर्यन अपने डायलॉग बोलते हैं तो अनन्या रीऐक्शन देती हैं और अनन्या ने इस मुश्किल सीन में अपने चेहरे के इक्स्प्रेशन से जान डाल दी। वैसे इक्स्प्रेशन में अनन्या कितनी माहिर हैं ये तो उनके सोशल मीडिया अकाउंट से ही पता चल जाता है। लेकिन अनन्या को ये अंदाज़ा भी नहीं था कि उन्हें इतनी तारीफ़ मिलेगी।

इन दिनों अनन्या अपनी दूसरी फ़िल्म पति पत्नी और वो की शू’ट में व्यस्त हैं। ये फ़िल्म उन्होंने अपनी पहली फ़िल्म के साथ ही साइन कर ली थी, इस फ़िल्म में वो कार्तिक आर्यन की गर्लफ़्रेंड का किरदार निभा रही हैं जबकि साथ नज़र आने वाली भूमि पेडणेकर कार्तिक की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। ये फ़िल्म 1978 में आयी फ़िल्म पति पत्नी और वो का रीमेक है जिसमें संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता मुख्य भूमिका में थे।

“भाजपा के साम्प्रदायिक रथ को रोकेगी कांग्रेस”

0

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि गांधी-नेहरू परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति के लिए पार्टी का नेतृत्व करना मुश्किल होगा क्योंकि उनकी (परिवार की) एक ‘ब्रांड इक्विटी’ है। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस जैसी मजबूत विचारधारा वाली पार्टी, जिसकी हर जगह पहुंच हो वह ही भाजपा के सांप्रदायिक रथ को रोक सकती है।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, चौधरी ने कहा, ‘‘क्षेत्रीय दल जैसे काम कर रहे हैं, वे आने वाले दिनों में अपना महत्व खो देंगे। उनके महत्व खोने का मतलब है कि देश द्विध्रुवी राजनीति की ओर बढ़ जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘द्विध्रुवी राजनीति की स्थिति उत्पन्न होने से हम दोबारा सत्ता में आ सकते हैं इसलिए कांग्रेस का भविष्य उज्ज्वल है।’’ चौधरी ने कहा कि क्षेत्रीय दलों में वैचारिक प्रेरणा का अभाव है और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी को व्यापक समर्थन है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सोनिया गांधी पार्टी की डोर हाथ में नहीं लेना चाहती थी लेकिन राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद संगठन को संकट में देख उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों का अनुरोध स्वीकार कर लिया। चौधरी ने कहा, ‘‘सोनिया गांधी ने संकट के समय में पार्टी की बागडोर संभाली। उन्हीं के नेतृत्व में ही मुश्किल समय में 2004 और 2009 में दो बार कांग्रेस ने सरकार बनाई थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गांधी परिवार से बाहर किसी व्यक्ति का पार्टी का नेतृत्व करना वास्तव में मुश्किल होगा। राजनीति में भी ब्रांड इक्विटी होती है। अगर आप अभी भाजपा को देखेंगे तो क्या मोदी और शाह के बिना वह सुचारू रूप से चल सकती है? जवाब है ना?’’

लखनऊ: भाजपा सरकार ने हज़रतगंज चौराहे का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा..

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हज़रतगंज चौराहे को सभी जानते हैं. ये एक ऐसा चौराहा है जिसका बहुत शानदार इतिहास है. लखनऊ में कोई आये और हज़रतगंज न जाए ये तो समझ नहीं आता है लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार को शायद हज़रतगंज का नाम पसंद नहीं आया. अब हज़रतगंज का नाम बदलकर अटल चौक किया जा रहा है. बाहर के लोगों को भले हज़रतगंज नाम का महत्व न पता हो लेकिन लखनऊ शहर के लोगों के लिए ये बहुत अहम् है.

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में महापौर संयुक्त भाटिया ने कहा कि इस चौराहे का नाम पहले से ही अटल चौक रखे जाने का प्रस्ताव था. लिहाजा आज अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के मौके पर इस चौक का नाम अटल चौक रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि इससे आने वाली पीढ़ी अटल बिहारी वाजपेयी के व्यवहार और कर्तव्यों के बारे में जान सकेगी और उनके विचारों से प्रेरणा ले सकेगी.

एक डिग्री कॉलेज का भी नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम किया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर शुक्रवार को लोकभवन में भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित समेत कई बड़े नेता शामिल हुए. मुख्यमंत्री योगी ने 25 दिसंबर को लोकभवन में अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फुट की प्रतिमा का लोकार्पण करने की भी घोषणा की.

शुक्रवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया. उन्होंने कहा कि आज भी सभी की जुबां पर अटल बिहारी वाजपेयी का ही नाम है. हर किसी के मन में उनके लिए सम्मान है. अटल जी की नजर में कोई भी व्यक्ति छोटा बड़ा नहीं था. वो सदैव कहते थे कि मैं मरने से नहीं डरता हूं, बदनामी से डरता हूं.

पहलू खान के फ़ैसले पर प्रियंका गांधी ने दिया ये बयान,’चौंका देने वाला..’

0

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहलू खान हत्या मामले में सभी आरोपियों को बरी किए जाने संबंधी अदालती फैसले को चौंकाने वाला करार देते हुए शुक्रवार को उम्मीद जताई कि इस मामले में न्याय दिलाकर अच्छा उदाहरण पेश किया जाएगा। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘पहलू खान मामले में निचली अदालत का फैसला चौंका देने वाला है।

हमारे देश में अमानवीयता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और भीड़ द्वारा हत्या एक जघन्य अपराध है।’ अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘राजस्थान सरकार द्वारा भीड़ द्वारा हत्या के खिलाफ कानून बनाने की पहल सराहनीय है। आशा है कि पहलू खान मामले में न्याय दिलाकर इसका अच्छा उदाहरण पेश किया जाएगा।’

गौरतलब है कि पहलू खान हत्याकांड में अलवर जिला न्यायालय ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए सभी छह आरोपियों को बरी कर दिया। गो तस्करी के शक में भीड़ ने अप्रैल 2017 में पहलू खान की पिटाई की और इसके दो दिनों बाद पहलू खान की मौत हो गई। यह घटना राजस्थान के अलवर में हुई थी।

J&K राज्यपाल ने राहुल गांधी को अब दिया ये रिप्लाई, ‘अभी नहीं मिलने..’

0

जम्मू-कश्मीर के गवर्नर सत्यपाल मालिक ने कुछ रोज़ पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सन्देश दिया था कि अगर वो राज्य के हालात जानना चाहते हैं तो उनके लिए सरकार अलग से प्लेन की व्यवस्था कर देगी और वो आकर हालात का जायज़ा ले लें. सत्यपाल मालिक की बात पर राहुल गांधी ने टिपण्णी की और कहा कि उन्हें किसी तरह के प्लेन की व्यवस्था नहीं चाहिए बस वो चाहते हैं कि कश्मीरी जनता और नेताओं से उन्हें मिलने का मौक़ा दिया जाए.

इस पर टिपण्णी करते हुए अब जम्मू कश्मीर गवर्नर के ऑफिस से बयान जारी हुआ है. ऑफिस ने अपने बयान में कहा है कि राहुल गांधी ने अपना रिप्लाई करने में चार दिन का समय लगाया और अब पूरा एडमिनिस्ट्रेशन स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में लगा हुआ है, इसलिए अब संभव नहीं है. हालाँकि ऑफिस ने कहा कि सांसद राहुल गांधी से इस बारे में संपर्क किया जाएगा.

परिणिती चोपड़ा ने फ़िल्मी दुनिया से जुड़े लोगों की खोली पोल..दिया बे’बाक ब’यान

0

परिणिती चोपड़ा इन दिनों अपनी फ़िल्म जबरिया जोड़ी के प्रमोशन में लगी हुई हैं ऐसे में जब उनसे ये पूछा गया कि उनके पीछे आए दिन मीडिया लगी रहती है तो उन्हें कैसा लगता है। इस सवाल के जवाब में परी ने अपने बेबाक़ अन्दाज़ में कहा कि जो भी कहता है कि उन्हें मीडिया नहीं पसंद वो ग़लत कहता है। मैं इस प्रोफ़ेशन में आयी हूँ और मुझे मीडिया अटेंशन पसंद है।

परी ने आगे कहा कि हम जब सेलेब बनते हैं तो हमारी लाइफ़ के हर पल को मीडिया कवर करती है और ये हम चाहते भी हैं। परी ने कहा कि मैं ख़ुद कल सिद्धार्थ से कह रही थी कि मीडिया अटेंशन मुझे बहुत पसंद है। अगर किसी दिन मीडिया नहीं आयी तो मैं डिप्रेशन में जा सकती हूँ।

हाल ही में परी ने एक और बेबाक़ बयान दिया है कि वो भी अपनी बहन प्रियंका की तरह हॉलीवुड जाना चाहेंगी लेकिन अभी उन्हें यहाँ बहुत अच्छे रोल मिल रहे हैं इसलिए वो अभी बॉलीवुड को एक्सप्लोर कर रही हैं। परिणिती चोपड़ा की हाल ही में आयी फ़िल्म जबरिया जोड़ी में उनकी जोड़ी बनी है सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ..इनकी जोड़ी को हँसी तो फँसी फ़िल्म में दर्शकों ने ख़ूब पसंद किया था।

मोदी-शाह की तारीफ़ करने वाले रजनीकांत को ओवैसी ने दिया ये जवाब, ‘देश में एक और ‘महाभारत’ चाहते हैं..?’

0

नई दिल्ली: जम्मू एवं कश्मीर में इस समय जो सियासी उथल-पुथल है उसके बाद विपक्ष जहाँ केंद्र सरकार को घेरने में लगा है वहीँ भाजपा सरकार का समर्थन भी देखने को मिल रहा है. राज्य से विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को भारतीय संविधान से हटाने के लिए तमिल सुपरस्टार और राजनेता रजनीकांत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को ‘कृष्ण तथा अर्जुन’ की संज्ञा दी.

अब इस बयान पर आल इण्डिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने बयान दिया है.ओवैसी ने सवाल किया कि क्या आप देश में एक और ‘महाभारत’ चाहते हैं…? समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्ट के खिलाफ मुखर रहने वाले असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “तमिलनाडु के एक अभिनेता ने अनुच्छेद 370 हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को ‘कृष्ण तथा अर्जुन’ की संज्ञा दी है… तो इन हालात में कौरव और पांडव कौन हैं…? क्या आप देश में एक और ‘महाभारत’ चाहते हैं…?”

इसके अलावा, असदुद्दीन ओवैसी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पहले उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा कश्मीर पर किए गए फैसले का समर्थन करते हुए यह भी कहा कि भारतीय जनसंघ के नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भी अनुच्छेद 370 को स्वीकार किया था. ओवैसी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास सरदार पटेल और पंडित जवाहरलाल नेहरू जैसी राजनैतिक समझ नहीं है… जब उन्होंने कश्मीर पर फैसला किया था, देशहित में किया था… उनका दावा है कि वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अनुसरण कर रहे हैं, लेकिन वे नहीं जानते कि उन्होंने अनुच्छेद 370 को कबूल किया था…”

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख ने केंद्र सरकार पर सत्ता से प्यार करने का आरोप लगाते हुए कहा, “मैं जानता हूं कि सरकार को कश्मीर से प्यार है, कश्मीरियों से नहीं… मैं जानता हूं, उन्हें ज़मीन से प्यार है, वहां रहने वालों से नहीं… उन्हें सत्ता से प्यार है, इंसाफ से नहीं… वे सिर्फ सत्ता बनाए रखना चाहते हैं… लेकिन मैं उन्हें याद दिलाना चाहूंगा कि कोई भी हमेशा ज़न्दी नहीं रहता, हमेशा राज नहीं करता…”

दाद करे परेशान तो अपनाइए ये आसान घरेलू नुस्ख़े

0
skin allergy

बरसात हो या गरमी शरीर में जगह-जगह परेशानी पैदा करते हैं त्वचा से सम्बंधित इन्फ़ेक्शन, इनमें से ख़ास है दाद। शरीर के किसी भी अंग में अगर गोल घेरेदार लाल रंग का चकत्ता सा हो जाए और उसके चारों ओर बहुत छोटे दाने नज़र आएँ। साथ ही खुजली बनी रहे तो इसे दाद कहते हैं। दाद का समय पर इलाज बहुत ज़रूरी है वरना ये बढ़ सकता है ऑअ शरीर के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।

दाद को सबसे पहले तो रगड़ना या खुजलाना नहीं चाहिए वरना ये बढ़ सकता है। दाद दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। कुछ नीम के पत्ते लेकर उन्हें पीस लें और दही में मिला लें। इसे लेप की तरह दाद में लगा लें, इससे दाद जड़ से दूर हो जाता है। इसके अलावा अगर आप चाहें तो केले को पीसकर पेस्ट बना लें और उसे नींबू का रस मिलाकर दाद वाली जगह पर लगाएँ।

अनार के पत्ते को पीसकर पेस्ट बना लें और उसे दाद पर लगाने से आपको बहुत फ़ायदा मिलेगा। एक उपाय और कर सकते हैं नारियल के तेल में कपूर मिलाकर रख लें। इस तेल को रोज़ नहाने के बाद शरीर पर लगाएँ। इससे दाद दूर तो हो जाएगा और कभी त्वचा सम्बंधी कोई विकार नहीं होगा।