Home Blog Page 1036

दिशा पाटनी के बारे में टाइगर ने दिया है’रान करने वाला बयान

0
Disha Patani-Tiger Shroff

टाइगर श्रॉफ़ इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म वॉर को लेकर काफ़ी चर्चा में हैं। इस फ़िल्म में वो ह्रितिक रोशन के साथ दिखने वाले हैं। टाइगर ह्रितिक को अपनी इन्सपिरेशन मानते हैं और उन्होंने कहा था कि ह्रितिक को देखकर उन्होंने डान्स और फ़िज़िक बनाने की कोशिश शुरू की थी।

टाइगर यूँ तो काफ़ी शर्मिले हैं और अपनी लाइफ़ की हर बात शेयर नहीं करते। लेकिन इन दिनों टाइगर अपनी सोशल मीडिया के ज़रिए फ़ैन्स के साथ इंटरेक्शन करते हैं। हाल ही में टाइगर ने अपने फ़ैन्स से कहा कि “Ask Me Anything”..ऐसे में फ़ैन्स ने टाइगर से कई सवाल करना शुरू कर दिया। किसी ने पूछा क्या आप वर्जिन हैं? तो इसका जवाब देते हुए टाइगर ने लिखा कि “अरे बेशर्म! मेरे मॉम-डैड भी मुझे फ़ॉलो करते हैं।”

वहीं एक यूज़र ने जब उनसे पूछा कि उनकी कितनी गर्लफ़्रेंड रही हैं तो टाइगर ने कहा ज़्यादा नहीं। इसी तरह जब एक यूज़र ने पूछा कि क्या आप दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं? इस सवाल के जवाब में टाइगर ने लिखा कि मेरी औक़ात नहीं है भाई। हम आपको बता दें कि दिशा पाटनी और टाइगर जब फ़िल्म में साथ आए उसके बाद से एक साथ कई जगहों पर दिखा करते थे यही नहीं।

दिशा पाटनी और टाइगर के शौक़ भी मिलते थे। अचानक दोनों के बीच दूरी आ गयी जिसके कई कारण बताए जा रहे हैं जैसे टाइगर की तारा सुतारिया से बढ़ती नज़दीकियाँ वहीं दिशा पाटनी का नाम आदित्य ठाकरे के साथ जुड़ रहा है।

जम्मू-कश्मीर के कई अलगाववादियों का ट्विटर अकाउंट हुआ बंद, इस वजह से..

0

जम्मू-कश्मीर में भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई शुरू हो गई है। सरकार ने ट्विटर से अफवाह फैलाने वाले आठ अकाउंट बंद करने की सिफारिश की है। इनमें अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का अकाउंट भी शामिल है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, जो आठ अकाउंट बंद करने को कहा गया है, उनमें वॉइस ऑफ कश्मीर (@kashmir787), मधिहा शकील खान (@Red4Kashmir), अरशद शरीफ (@arsched), मैरी स्कली (@mscully94), सैयद अली शाह गिलानी (@sageelaniii), सदफ (@sadaf2k19), रियाज खान (RiazKha723) और रियाज खां (@RiazKha61370907) के नाम हैं।

आईटी मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि सिफारिश आईटी एक्ट के तहत की गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये अकाउंट, “कश्मीर और धारा 370 पर भारत के विरूद्ध अभियान चलाने से जुड़े हैं।”

गृह मंत्रालय द्वारा की गई सिफारिश पर ट्विटर का कहना है कि “हम गोपनीयता और सुरक्षा कारणों से व्यक्तिगत खातों पर टिप्पणी नहीं करते हैं।”

कांग्रेस ने भाजपा के ख़िलाफ़ राजस्थान में मनमोहन को बनाया उम्मीदवार, अब कोशिश नहीं…

0

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उम्मीदवार बनाया है. ऐसा माना जा रहा है कि ये सीट कांग्रेस आसानी से जीत लेगी. मनमोहन सिंह को इस सीट से चुनाव लड़ाने के पीछे कांग्रेस यही सोच रही है कि इस सीट से अगर मनमोहन सिंह जैसा क़द्दावर नेता चुन कर जाता है तो राज्यसभा में विपक्ष के मुद्दों को ठीक से उठाया जा सकेगा.

भाजपा के सूत्रों की माने तो पार्टी इस सीट पर कोई बहुत जोर लगाने वाली नहीं है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लगता है कि बेकार कोशिश करने का ख़ास फायदा नहीं है इसलिए मनमोहन सिंह के ख़िलाफ़ ज़्यादा कोशिश भाजपा नहीं करेगी. कांग्रेस मानती है कि मनमोहन सिंह से बेहतर उम्मीदवार कि नहीं हो सकता है, इस वजह से उन्हें टिकट दिया गया है. नामांकन करने पहुंचे मनमोहन सिंह के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद थे.

बारिश में पेट को करे ख़ुश, एक कटोरी सेहत की

0
सांकेतिक इमेज

बरसात के मौसम में जहाँ सीलन और पानी भरने की समस्या से हम सभी जूझते हैं वहीं मुश्किलें आती हैं पेट से जुड़ी हुई भी। इसका मुख्य कारण है बारिश के मौसम में पानी में जल्दी कीटाणुओं का पैदा होना, ऐसे में अगर हम बाहर से कुछ खा रहे हों तो पेट की समस्या होने का जोखिम और बढ़ जाता है। कई बार इन्फ़ेक्शन और पेट की गड़बड़ का सामना करना पड़ता है।

हम आपको बता रहे हैं एक ऐसा भोजन जो न सिर्फ़ आपके पेट में हुई गड़बड़ और इन्फ़ेक्शन के समय काम आ सकता है बल्कि बरसात के मौसम के लिए बेस्ट खाना है। हम बात कर रहे हैं खिचड़ी की, जी हाँ खिचड़ी की एक कटोरी आपके पेट के लिए एक मित्र साबित होती है।

पेट गड़बड़ हो तो आप खिचड़ी आराम से खा सकते हैं..ये हल्की और पचाने में आसान होती है। इसकी ख़ूबी है कि ये पहले से परेशान पेट को और परेशान नहीं करती बल्कि उसे आराम करने देती है। इसमें पानी की मात्रा भी होती है जो पेट को राहत देता है। वहीं मूँग की दाल में अमीनो ऐसिड होता है जिससे पेट को खाना पचाने में सहायता मिलती है, हल्की सी घी जो खिचड़ी में डलती है उससे पेट को आराम मिलता है।

खिचड़ी पतली ही बनानी चाहिए। धुली हुई मूँग दाल की जगह छिलके वाली हरी मूँग दाल का प्रयोग करना चाहिए। आप मूँग दाल खिचड़ी, साबूदाना खिचड़ी, किनोआ खिचड़ी या रागी खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। बरसात में गरमागरम खिचड़ी में घी डालकर खाने से मन भी ख़ुश हो जाता है।

सारा के फ़ैन्स के लिए है ख़ुशख़बरी…

0
Sara Ali Khan

सारा अली ख़ान ने पहली ही फ़िल्म के बाद से लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनायी है जो हर दिन और गहरी होती जा रही है। सारा अली ख़ान चाहे प्यार का ऐलान करें या एयरपोर्ट से अपना बैगेज ख़ुद उठा लाएँ वो सेट करती हैं हर वक़्त एक नया ट्रेंड..सारा की सादगी के सभी क़ायल हो चुके हैं।

सारा अली ख़ान से जुड़ी दो ऐसी ख़बरें हैं जो उनके हर फ़ैन को ख़ुश कर देगी। पहली ख़बर है कि सारा बनने वाली हैं फ़िल्म मैगज़ीन फ़ेमिना की कवर गर्ल, इसके लिए सारा ने करवा लिया है फ़ोटो शूट साड़ी में। सारा इन ग्लैमरस साड़ियों में इतनी ख़ूबसूरत लग रही हैं कि देखने वालों की आँखें खुली रह जाएँगी।

अब हम आपको बता दें दूसरी ख़बर जो है पहली से भी ख़ास। आप अपनी चहेती सारा को बड़े परदे पर देखने के लिए जो इंतज़ार कर रहे थे, वो इंतज़ार जल्द से जल्द ख़त्म होने वाला है। जी हाँ, सारा की अगली फ़िल्म कुली नम्बर वन का फ़र्स्ट लुक लॉंच हो गया है। इस फ़िल्म का फ़र्स्ट पोस्टर लॉंच होने वाला है 12 अगस्त को।

डेविड धवन की मशहूर फ़िल्म क़ुली नम्बर वन का सिक्वल है जिसमें मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे सारा अली ख़ान और वरुण धवन। बताया जा रहा है इस फ़िल्म की शू’ट बैंकॉक में शुरू हो गयी है। फ़िल्म की कहानी में नए ज़माने को देखते हुए बदलाव किए गए हैं जो देखने वालों को लुभाएँगे।

सारा और वरुण की जोड़ी इस फ़िल्म में पहली बार परदे पर नज़र आएगी इस जोड़ी को दर्शकों का कितना प्यार मिलेगा ये भी देखने की बात होगी। सारा अली ख़ान इसके अलावा इम्तियाज़ अली की फ़िल्म “आजकल” की शू’ट पूरी कर चुकी हैं इस फ़िल्म में वो कार्तिक आर्यन के साथ दिखायी देंगी।

दीपिका और प्रियंका का इस लिस्ट में आया नाम, शर्म से पानी-पानी हुईं दोनों…

0

ये ज़माना सोशल मीडिया का ज़माना है और ऐसे में ढेर सारे सितारे अपने फ़ैन्स से मिलने और उन्हें अपनी ज़िंदगी से रूबरू करवाने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं। जहाँ एक ओर फ़ैन्स से सीधे बातचीत और ब्रैंड प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल आम है वहीं सोशल मीडिया किसी स्टार की पब्लिक इमेज को भी बनाता बिगाड़ता है।

सोशल मीडिया फ़ालोअर्ज़ के ज़रिए किसी स्टार की फ़ैन फ़ालोइंग भी निर्धारित होती है ऐसे में हर स्टार चाहता है कि उसके ज़्यादा से ज़्यादा फ़ालोअर हों यहाँ तक की आजकल फ़िल्मी सितारों के बच्चे अपने अकाउंट्स के ज़रिए अपनी फ़ैन ब्रिगेड खड़ी कर लेते हैं जो उनकी पहली फ़िल्म से ही उनके प्रमोशन में काम आती हैं जैसे अनन्या पांडे फ़िल्मों में आने से पहले से ही सोशल मीडिया में काफ़ी फ़ेमस हैं। उसी तरह शाहरुख़ ख़ान की बेटी सुहाना के भी लाखों चाहने वाले हैं।

जहाँ सोशल मीडिया में इस तरह की पॉप्युलैरिटी मिलती है वहीं सोशल मीडिया से आम लोग भी आगे आकर सेलेब का दर्जा पाते हैं। ऐसे में हर स्टार चाहता है कि उनके ज़्यादा से ज़्यादा फ़ालोअर हों। जहाँ फ़ालोअर की इतनी डिमांड है वहीं फ़ेक फ़ालोअर्ज़ का भी बोलबाला है। बॉलीवुड की दो सुपर स्टार ऐक्ट्रेस आ गयी हैं फ़ालोअर्ज़ में फ़ेक फ़ालोअर होने वाली लिस्ट में।

जी हाँ, दीपिका और प्रियंका का नाम आ गया है ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट लिस्ट में जिसमें हैं फ़ेक फ़ालोअर्ज़..हम आपको बता दें फ़ेक फ़ालोअर्ज़ लेने के लिए क़ीमत चुकानी होती है और इन पैसों से फ़ालोअर की संख्या अपने आप बढ़ जाती है, लेकिन ये रियल अकाउंट्स नहीं होते इसलिए इन्हें फ़ेक अकाउंट वाले फ़ेक फ़ालोअर्ज़ कहा जाता है।

नमक में है सेहत का ख़ज़ाना..दर्द दूर

0
salt

नमक के बिना खाने की कल्पना करना भी कठिन है। कहते हैं नमक बिलकुल सही मात्रा में खाना चाहिए न ज़्यादा न कम, वैसे कई बार कुछ बीमारियों में नमक का खाना बिलकुल मना भी होता है। वैसे आज हम आपको बताने वाले हैं नमक के कुछ ऐसे गुण जिनसे आम सेहत की परेशानियाँ होती हैं दूर।

नमक के पानी से नहाने से न सिर्फ़ आपको थकान से राहत मिलती है बल्कि ये आपकी त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा है। नमक के पानी से नहाने से आपकी त्वचा को ताज़गी मिलती है, यही नहीं नयी त्वचा की परत जल्दी आती है। इस पानी से नहाने से चेहरे पर झुर्रियाँ और झाइयाँ नहीं पड़तीं। नमक के गरम पानी में पैर डुबाने से शरीर को आराम मिलता है थकान उतरती है। लम्बे समय से जूते पहनने के कारण अगर पैरों से बदबू आ रही हो तो इसे भी नमक के पानी से दूर किया जा सकता है।

शरीर के किसी भी अंग में दर्द हो खड़े नमक की पोटली बनकार उसे गरम करके सेंकने से राहत मिलती है। ध्यान रहे अगर दर्द शरीर के जोड़ों में हो तो उसे कभी गरम से न सेंके बल्कि वहाँ सिंकाई ठंडे से करनी चाहिए। नमक से बुखार भी दूर किया जा सकता है, कितना भी तेज़ बुखार हो खड़ा नमक लेकर उसे तवे पर सेंक लें और फिर ख़ाली पेट गरम पानी के साथ एक चम्मच नमक का सेवन करें। दो घंटे ओढ़कर सो जाएँ। बुखार कितना भी तेज़ हो उतर जाएगा। ध्यान रहे अगर आपको उच्च रक्तचाप की शिकायत हो तो भूलकर भी ये नुस्ख़ा न आज़माएँ।

नमक का एक और गुण है जो आपके कपड़ों की सेहत के लिए फ़ायदेमंद होता है। किसी भी नए कपड़े को पहली धुलाई से पहले रात भर नमक मिले पानी में भिगोकर रखना चहोए इससे कपड़े का रंग नहीं जाएगा और चमक बरक़रार रहेगी।

लंगूर ने बढ़ा दी क्लास की 100% हाज़िरी, पूरी बात जानकर रह जाएँगे है’रान

0
Langoor in School

आज हम आपको एक बड़ी ही मज़ेदार बात बताने जा रहे हैं। ये बात। है आन्ध्रप्रदेश के वेंगालमपल्ली गाँव की कुछ दिनों से यहाँ स्कूल में बच्चों के साथ आ गयी है एक नयी स्टूडेंट जिसे देखकर बच्चे आने लगे हैं स्कूल। ये स्टूडेंट है एक मादा लंगूर, जी हाँ, बच्चों के साथ यहाँ एक मादा लंगूर पढ़ने आती है।

इस मादा लंगूर के बारे में बताते हुए स्कूल के मास्टर बताते हैं कि ये मादा लंगूर अपने दो और साथियों के साथ जंगल से यहाँ आयी थी, इसके दोनों साथी ऐक्सिडेंट का शिकार हो गए और उसके बाद ये अकेली रह गयी। ये मादा लंगूर जिसे अब लक्ष्मी नाम दिया गया है रोज़ बच्चों के स्कूल के पास आ जाती थी पहले उसे भगा देते थे लेकिन फिर भी वो स्कूल की दीवार के पास बैठकर पढ़ाई सुनती रहती थी।

पढ़ाई की ओर लक्ष्मी की रुचि देखकर टीचर ने उसे अंदर आने दिया। बच्चे शुरुआत में लक्ष्मी से डरते थे लेकिन लक्ष्मी के दोस्ताना रवैए ने उनका भी दिल जीत लिया। अब लक्ष्मी न सिर्फ़ बच्चों के साथ बैठकर पढ़ती है बल्कि वो बच्चों के लंच टाइम में खाना भी खाती है।

IMG 5203
Langoor in School

लक्ष्मी के बारे में बताते हुए स्कूल के मास्टर बताते हैं कि लक्ष्मी अनुशासन में रहती है। क्लास में हल्ला नहीं करती चुपचाप बैठकर टीचर की बात सुनती है। बच्चों के साथ किताबों में देखती है और अगर कोई तस्वीर पसंद आ जाए तो हाथ रखकर जता देती है और फिर पन्ना पलट देती है। लक्ष्मी के आने से स्कूल में बच्चों की हाज़िरी सुधर गयी है और अब हर बच्चा लक्ष्मी के साथ पढ़ने आना चाहता है।

अध्यक्ष को लेकर शुरू हुई काग्रेस की बैठक, इस तरह से..

0

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद को लेकर अभी भी अटकलों का दौर जारी है. बताया जा रहा है कि राहुल गांधी इसको लेकर जल्दबाज़ी के चक्कर में नहीं हैं. इसको लेकर चर्चा का दौर जारी है. हालाँकि कुछ नेता चाहते हैं कि ये असमंजस की स्थिति जल्दी ख़त्म हो. इसी को लेकर आज कांग्रेस वोर्किंग समिति की बैठक सचल रही है. इस बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल पहुँच गए हैं.

UPA चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी कांग्रेस दफ्तर पहुंची हैं. इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत, मीरा कुमार और अहमद पटेल भी CWC की बैठक में मौजूद हैं. ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से चल रही असमंजस की स्स्थिति आज समाप्त हो सकती है. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर शनिवार को पार्टी की बैठक में निर्णय होगा.

सोनिया गांधी के आवास पर मुलाकात के बाद सूत्रों का कहना है कि मुकुल वासनिक अध्यक्ष पद के दावेदारों में सबसे आगे हैं. आपको बता दें कि लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. जानकारी के मुताबिक शनिवार को होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में दो दशकों में पहली बार गांधी परिवार से बाहर के किसी शख़्स को पार्टी की कमान मिल सकती है.

कपड़ों की सीलन वाली बदबू से हैं परेशान तो आज़माए ये सबसे सटीक नुस्ख़ा

0
bad smell

बरसात का मौसम वैसे तो कवियों और लेखकों की कल्पना में बहुत ही ख़ूबसूरत मौसम माना जाता है लेकिन इस मौसम में किसी घरेलू महिला की सबसे बड़ी परेशानी होती है गीले कपड़े। बारिश के कारण बाहर जाने पर भीग जाना आम है और वहीं कपड़े भी जल्दी-जल्दी गंदे होते हैं तो कपड़े भी ज़्यादा धुलते हैं लेकिन सुख नहीं पाते।

इस वजह से घर भर में फैले कपड़े घर को भी अलग साई सीलन की गंध से भर जाते हैं। किसी तरह हवा में जब ये कपड़े सूखते हैं तो इनमें भी सीलम की बदबू बस जाती है कितना भी पर्फ़्यूम लगाओ ये सीलन की बदबू जात ही नहीं। अगर आप भी इस सीलन वाली बदबू से परेशान हैं तो हम आपको एक बहुत ही आसान उपाय बताने वाले हैं जिनसे सीलन की ये बदबू आपके कपड़े से दूर ही जाएगी।

जिस कपड़े में सीलन की बदबू आ रही हो उसे एक प्लास्टिक बैग या ज़िप पाउच में रखकर अच्छे से सील कर दें और अब इस पैकेट को फ़्रिज के डीप फ़्रिजर में कुछ देर के लिए डाल दें। कुछ देर बाद इसे बाहर निकालकर हवा में लटका दें आप महसूस करेंगे कि कपड़े में से सीलन की बदबू दूर हो गयी है।

इसी तरह गीले कपड़ों में गरम प्रेस करके भी अगर आप उसे कुछ देर हवा में डाल दें तो उससे सीलन दूर हो जाती है। तो बारिश के इस मौसम में सीलन से पाइए आज़ादी इन उपायों से।