Home Blog Page 1037

कार्तिक की फ़ीमेल फ़ैन्स ने किया कुछ ऐसा कि कार्तिक रह गए दं’ग..

0
Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन को पसंद करने वाले बहुत हैं, जहाँ प्यार का पंचनामा फ़िल्म के बाद से लोग उन्हें बहुत पसंद करने लगे वहीं उनकी फ़िल्म लुकाछिपी भी लोगों को लुभाने में कामयाब रही। यही नहीं इन दिनों कार्तिक अपनी को- ऐक्टर सारा अली ख़ान के साथ अपने रिश्ते के कारण भी काफ़ी चर्चा में रहते हैं। दोनों की जोड़ी को ख़ूब पसंद किया जा रहा है।

सारा और कार्तिक के फ़ैन्स की बढ़ती संख्या दोनों के लिए ख़ुशी का कारण है। फ़ैन्स अक्सर अपने फ़ेवरेट फ़िल्म स्टार को देखते ही उनके साथ तस्वीरें लेने और औटोग्राफ के लिए उमड़ पड़ते हैं। लेकिन कई बार फ़ैन्स कर जाते हैं कुछ ऐसी हरकतें कि स्टार्स है’रान रह जाते हैं। पिछले दिनों कार्तिक का एक विडीओ वायरल हो रहा है।

कार्तिक आर्यन इस विडीओ में अपनी फ़ीमेल फ़ैन्स के साथ दिख रहे हैं। स्कूल की लड़कियों ने कार्तिक को घेर लिया जहाँ कुछ उनके साथ सेल्फ़ी लेने लगीं वाहिं कुछ कार्तिक को देखते ही उनके गाल खिंचने लगीं उनके ऐसा करते ही कार्तिक अपनी हँसी नहीं रोक पाए। कार्तिक का ये विडीओ सोशल मीडिया में ख़ूब पसंद किया जा रहा है।

कार्तिक इन दिनों अपनी फ़िल्म पति पत्नी और वो 2 की शू’टिंग में व्यस्त हैं। वहीं कार्तिक और सारा की फ़िल्म “आजकल” की शू’ट पूरी हो चुकी है। इसके बाद कार्तिक दोस्ताना 2 में काम करने वाले हैं, जिसमें जान्हवी उनकी बहन का किरदार निभाएँगी।

9 महीने की बच्ची से रे’प करने वाले को 2 महीने के अंदर मिल गई इतनी बड़ी स’ज़ा…

0

हैदराबाद: तेलंगाना की एक अदालत ने वारंगल ज़िले में नौ महीने की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या क एक मामले में मौत की सज़ा सुनाई गई है. पुलिस ने कहा कि इस मामले में 24 जुलाई सनसनीखेज मामले में 24 जुलाई को सुनवाई शुरू हुई थी और वारंगल के प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के जयकुमार ने दो सप्ताह के भीतर ही सुनवाई पूरी कर बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुना दिया.

न्यायाधीश ने गुरुवार के रोज़ अंतिम दलीलें सुनने के बाद पहले तो आ’रोपी पी प्रवीन को बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी ठहराया और फिर कुछ समय के स्थगन के बाद उसे मौत की सजा सुना दी. पुलिस ने कहा कि दोषी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और धारा 376 के अलावा पॉक्सो अधिनियम के तहत मौत की सजा सुनाई गई है. इसके अलावा अदालत ने उस पर 20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. पुलिस के अनुसार बच्ची 19 जून को तड़के हनामकोंडा में अपने घर की छत पर माता-पिता के साथ सो रही थी.

इस दौरान प्रवीन उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गया और बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी. उसी इलाके में रहने वाले प्रवीन को 19 जून को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस मामले की सुनवाई 24 जुलाई को शुरू हुई और छह कामकाजी दिनों के भीतर गवाहों की गवाही ली गई. वारंगल के पुलिस आयुक्त वी रवीन्द्र ने बताया, “अदालत ने मौत की सजा सुनाई है. यह एक उत्कृष्ट निर्णय है…हमने गवाहों की गवाहियों और वैज्ञानिक तथा चिकित्सीय साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की थी.”

मामला उस समय प्रकाश में आया जब बच्ची की मां ने रात करीब 2.30 बजे अपनी बेटी को अपने पास नहीं पाया. बच्ची के परिवार ने जब उसे तलाश किया तो प्रवीण तौलिये में लिपटी उनकी बेटी को ले जाते हुए दिखाई दिया. प्रवीन ने उन्हें देखकर बच्ची को फेंक दिया और भागने की कोशिश की लेकिन बच्ची के संबंधी ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा बयान,’जैसा पड़ोसी हमें मिला है वैसा तो..

0

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान में एक बार फिर सम्बन्ध ख़राब स्थिति में पहुँच चुके हैं. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद पाकिस्तान की ओर से प्रतिक्रिया हुई है. भारत के आन्तरिक मामले में दख़ल देने की कोशिश करने वाले पाकिस्तान की बौखलाहट साफ़ नज़र आती है. बुधवार को पहले तो उसने भारतीय राजनयिक को वहां से निकाल दिया और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को खत्म कर दिया. इसके बाद गुरुवार को पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद ने भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाले समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द करने का ऐलान कर दिया. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने भारतीय सूत्रों के हवाले से लिखा है, पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को वाघा बॉर्डर पर रोक दिया है. ट्रेन में यात्री फंसे हुए हैं.

इन सबसे बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर करारा हमला बोला है. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार राजनाथ सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि सबसे बड़ी आशंका तो हमें हमारे पड़ोसी के बारे में रहती है. समस्या यह है कि आप दोस्त बदल सकते हैं, मगर पड़ोसी का चुनाव आपके हाथ में नहीं होता है और जैसा पड़ोसी हमारे बगल में बैठा है, परमात्मा करे कि ऐसे पड़ोसी किसी को न मिलें…’

बता दें कि बुधवार को भारत के साथ द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों को कमतर करने का फैसला करने के कुछ ही देर बाद बुधवार को पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे को लेकर भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को निष्कासित कर दिया था. पाकिस्तान ने यह कदम प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक के बाद उठाया है, जिसमें भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को तोड़ने और “द्विपक्षीय संबंधों” की समीक्षा का भी फैसला लिया गया था.

भूलकर भी नज़रंदाज न करें शरीर के ये संकेत..किडनी की ख़राबी का

0

हमारा शरीर हमें हर बात का संकेत देता है, अगर शरीर में कुछ गड़बड़ होने वाली हो तो भी शरीर हमें अलग-अलग संकेत के ज़रिए ये बात बताना चाहता है। हम आज आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं जो शरीर तब भेजता है जब किडनी से सम्बंधित कोई परेशानी हो. किडनी शरीर का एक बहुत ज़रूरी अंग है, जो शरीर से ज़रूरी पोषक तत्व ख़ून के ज़रिए पूरे शरीर में भेजता है और बाक़ी बचे विशैले तत्वों को मूत्र के ज़रिए बाहर निकाल देता है।

यदि किडनी अच्छी तरह काम न करे तो हमारे पूरे शरीर के लिए घातक हो सकता है। जब किडनी अच्छी तरह काम नहीं करती तो उसके कुछ लक्षण पहले से नज़र आने लगते हैं। जैसे अगर आपके हाथ-पैरों में सूजन आए तो इसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन सबसे मुख्य कारण हो सकता है किडनी का ठीक से काम न करना। इसी तरह की सूजन आँखों के नीचे भी नज़र आ सकती है।

अगर आप कम काम करके या बिना मेहनत का काम करे ही थकान महसूस करते हैं तो इसकी भी एक वजह किडनी का ठीक से काम न करना हो सकता है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती तो इससे शरीर के बाक़ी अंग ठीक से काम नहीं कर पाते और थकान होती है। साँस लेने में तकलीफ़ हो तो भी ये किडनी के ठीक काम न करने का संकेत हो सकता है, जब किडनी ठीक से काम नहीं करती तो शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है जो फेफड़ों तक पहुँचकर उन्हें काम करने में बाधा पहुँचाती है।

अगर आपको पेशाब करते समय जलन महसूस हो या बार-बार पेशाब जाना पड़े। इसी तरह अगर आप पेशाब रोक पाने में ख़ुद को असमर्थ पाएँ तो भी ये समस्या किडनी से जुड़ी हुई हो सकती है। इन संकेतों को नज़रअन्दाज़ करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। किडनी की समस्या से जुड़े इन संकेतों को लम्बे समय तक नज़र अन्दाज़ करने पर एक बड़ा संकेत मिलता है जब अचानक आप बेहोश हो जाते हैं। होश खो देना किडनी से जुड़ी समस्या का सबसे बड़ा संकेत है जो परेशानी के बढ़ने पर मिलता है।

वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ मैच के लिए तैयार टीम इण्डिया, धवन की वापसी पर ख़लील अहमद के खेलने पर..

0

भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच आज पहला एकदिवसीय मैच खेला जाएगा. इस मैच से शिखर धवन भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं. धवन के आने से भारतीय बल्लेबाज़ी मज़बूत हो गई है. ऐसा माना जा रहा है की मुहम्मद शमी, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और रविन्द्र जडेजा का खेलना तय है. वहीँ केएल राहुल, ऋषभ पन्त का खेलना भी तय है. मनीष पाण्डेय और श्रेयस अय्यर में से किसी एक के खेलने की खबर है.

मायावती ने दानिश अली को दिया झटका, इस नेता को बनाया UP अध्यक्ष

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की बड़ी पा’र्टियों में से एक बसपा यूँ तो राष्ट्रीय पार्टी है लेकिन इसको जो कामयाबी उत्तर प्रदेश में मिली है वो किसी और प्रदेश में नहीं मिली है. 2014 की तुलना में 2019 के लोकसभा चु’नाव में बसपा को बेहतर कामयाबी मिली है. हालाँकि इस बार उसके साथ चुनाव में सपा भी थी लेकिन बसपा ने संगठनात्मक स्टोर पर कई क़िस्म के बद’लाव भी किए हैं. बसपा ने एक बार फिर एक बड़ा ब’दलाव किया है.

बसपा ने मु’स्लिम समाज को अपने पक्ष में करने के लिए एक और बड़ा नि’र्णय लिया है. बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्षा मायावती ने मुनक़ुवाद अली को बसपा का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. इस फ़ैसले से बसपा को उम्मीद है कि मु’स्लिम समाज उसके क़रीब आ जाएगा. इसके साथ ही पार्टी ने एक और फ़ैसला लिया है. ये फ़ैसला बसपा ने यादव समाज को अपने पक्ष में करने के लिए किया है.

बसपा ने जौनपुर के सांसद को बड़ी ज़िम्मेदारी दी है. बसपा ने श्याम सिंह यादव को लोकसभा में पार्टी का नेता नि’युक्त किया है. इसके पहले दानिश अली लोकसभा में पार्टी के नेता था. इन दोनों फ़ैसलों के बड़े मायने समझे जा रहे हैं. आपको बता दें कि दानिश अली पहले जेडीएस में थे और वो एचडी देवेगौड़ा के क़रीबी समझे जाते हैं. उनके कहने पर ही उन्होंने बसपा में जाने का फ़ैसला किया. दानिश अली ने लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव ल’ड़ा और ‘मोदी लहर’ होने के बाद भी अपनी सीट वो आसानी से जीतने में कामयाब रहे.

सऊदी अरब ने इतने लाख हज यात्रियों को मक्का में घुसने से रोका..

0

जेद्दाह: इस समय हज करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सऊदी अरब जा रहे हैं. परन्तु कुछ लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इसके पीछे तकनीकी कारण बताये जा रहे हैं. मक्का के गवर्नर ने इस बारे में जानकारी दी है कि 3,29,000 लोगों को पवित्र शहर म’क्का में घुसने से रोक लिया गया है. इतवार के रोज़ उन्होंने ये जानकारी दी.

इस बारे में मक्का के गवर्नर प्रिंस ख़ालिद अल-फ़ैसल ने जानकारी दी कि 3,29,000 से अधिक लोगों को मक्का में घुस’ने से रोक लिया गया है क्यूंकि उनके पास हज परमिट नहीं थे. 1,44,000 से अधिक गाड़ियों को परमिट न होने की वजह से शहर में घुसने नहीं दिया गया, 15 ड्राईवर गिरफ़्तार किए गए हैं. उन्हें इसलिए गिरफ़्तार किया गया है क्यूंकि वो ग़ैर-क़ानूनी ढंग से कुछ लोगों को लेकर जा रहे थे. इसके अतिरिक्त 181 बोगस हज के दफ़्तर बं’द किए गए हैं.

ये सभी जानकारी गवर्नर ने दी. आपको बता दें कि वो सुप्रीम हज समिति के चेयरमैन भी हैं. सऊदी सरकार ने बताया है कि ये फ़ैसला इसलिए लिया गया है कि हज सीज़न में किसी भी प्रकार के रश से बचा जा सके. प्रिंस ख़ालिद ने कहा कि सऊदी सरकार ने अलग-अलग सेक्टर से 3,50,000 से अधिक लोगों को हज यात्रियों की सेवा के लिए इंतज़ाम में शामिल किया है.

उन्होंने इसके अतिरिक्त कहा कि सऊदी सरकार किसी भी तरह से उन अड़चनों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है जो क़तरी सरकार ने अपने देश के नागरिकों के लिए पैदा की हैं ताकि वो हज न कर सकें. उन्होंने कहा कि हम उन कार्यों के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं जो उन्होंने किए हैं.उन्होंने कहा कि हमने हर देश के लिए अपने दरवाज़े खोले हुए हैं..हम सबकी बराबर से सेवा करते हैं और हम सबका स्वागात पवित्र स्थान में करते हैं. उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से क़तर और सऊदी अरब के रिश्तों में भारी गिरावट महसूस की गई है.

सबकी ख़ातिरदारी को हैं तैयार श्रद्धा कपूर

0
Shrddha Kapoor

श्रद्धा कपूर इन दिनों बहुत व्यस्त हैं। ऐसे में उनकी शादी की ख़बरें भी इधर से उधर चक्कर काट रही हैं। शादी की ख़बरों से तो श्रद्धा और उनके पापा शक्ति कपूर ने इंकार किया है। लेकिन श्रद्धा कपूर लेने वाली हैं ख़ातिरदारी करने की ख़ास ट्रेंनिंग। जी हाँ, श्रद्धा कपूर अपनी अगली फ़िल्म में बन सकती हैं एयर होस्टेज। जिसके लिए वो कुछ दिनों का प्रशिक्षण भी ले सकती हैं।

ख़बरें आ रही हैं कि बाग़ी 3 में श्रद्धा कपूर एक एयर होस्टेज का किरदार निभाने वाली हैं। इस फ़िल्म में एक बार फिर टाइगर श्रॉफ़ और श्रद्धा कपूर को कास्ट किया जाने वाला है। बाग़ी फ़िल्म में ये जोड़ी नज़र आयी थी जिसे दर्शकों ने ख़ूब पसंद किया था। बाद में बाग़ी 2 के लिए टाइगर के साथ दिशा पाटनी को लिया गया था। लेकिन मेकर्स ने एक बार फिर से पहली जोड़ी को ही लेने का मन बना लिया है।

IMG 5125
Prbhas- Shrddha Kapoor

श्रद्धा इन दिनों अपनी फ़िल्म साहो के आने की राह देख रही हैं। साहो में उनका लुक, अन्दाज़ और प्रभास के साथ उनकी जोड़ी को काफ़ी पसंद किया जा रहा है। फ़िल्म 30 अगस्त को आने वाली है। इसके अलावा फ़िल्म छिछोरे भी रीलिज़ के लिए तैयार है जिसमें श्रद्धा के साथ सुशांत सिंह राजपूत दिखेंगे। साथ ही “स्ट्रीट डान्सर 3D में श्रद्धा वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में है।

अक्षय कुमार नहीं करते डाइट, बताया वज़न घटाने का कारगर तरी’क़ा..

0
Akshay Kumar

अक्षय कुमार बॉलीवुड के फिटेस्ट ऐक्टर माने जाते हैं। उनके बारे में मशहूर है कि वो कभी पार्टी में जानते हैं तो भी रात आठ बजे तक वापस आ जाते हैं क्योंकि न तो वो ड्रिंक करते हैं और न ही देर रात तक जागते हैं। उन्हें रोज़ सुबह पाँच बजे जागने की आदत है और इसके बाद वो अपनी एक्सर्सायज़ करते हैं।

50 साल की उम्र में भी अपनी फ़िटनेस को वो बरक़रार रखे हुए हैं और कई युवाओं से बेहतर सेहत रखते हैं। फ़िलहाल अक्षय कुमार अपनी फ़िल्म मिशन मंगल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होने अपनी फ़िल्म बच्चन पांडे का लुक रीविल किया, इसके साथ ही वो रोहित शेट्टी की फ़िल्म सूर्यवंशी में भी काम कर रहे हैं। इन फ़िल्मों के लिए उन्होंने अपना वज़न घटाया है। जब उनसे पूछा गया कि आने वाली फ़िल्म के लिए वो डाइट कर रहे हैं।

IMG 5089
Akshay Kumar

इस सवाल का जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि वो डाइट में विश्वास नहीं करते बल्कि वो कभी अपने खाने में कमी नहीं करते। अक्षय कुमार अपनी आने वाली फ़िल्म के लिए क़रीब पाँच- छः किलो वज़न घटाया है और अक्षय ने बताया कि वज़न घटाने के लिए उन्होंने खाने में कोई कटौती नहीं कि बल्कि उन्होंने वज़न कम करने के लिए अपनी एक्सर्सायज़ बढ़ा दी है और इस तरह अपना वज़न नेचुरल तरीक़े से कम कर रहे हैं।

सारा एक बार फिर बना सकती हैं इस ऐक्टर के साथ जोड़ी

0
Sara Ali Khan

यूँ तो जब से कार्तिक आर्यन और सारा अली ख़ान ने साथ काम किया है दोनों एक दूसरे के बारे में तारीफ़ के सिवा कुछ नहीं कहते। सारा और कार्तिक की जोड़ी भी इन दिनों फ़ैंज़ के बीच बहुत चर्चित है। सारा और कार्तिक की लोकप्रियता को देखते हुए फ़िल्म निर्माता निर्देशक उन्हें फ़िल्मों में लेने के लिए बहुत उत्सुक हैं। ख़बरें हैं कि इन दोनों की जोड़ी को कई फ़िल्में ऑफ़र हो रही हैं।सारा और कार्तिक की जोड़ी जल्द ही परदे पर एक-बार फिर साथ नज़र आ सकती है।

वैसे तो अब तक सारा और कार्तिक को पहली बार परदे पर देखने के लिए ही चाहने वालों का इंतज़ार ख़त्म नहीं हुआ है लेकिन ख़बरें आने लगी हैं कि सारा और कार्तिक भूलभुलैया २ में साथ नज़र आ सकते हैं।इस फ़िल्म में अक्षय कुमार भी एक किरदार निभा सकते हैं। सारा और कार्तिक हाल ही में इम्तियाज़ अली की फ़िल्म “आजकल” की शू’ट ख़त्म करके लौटे हैं और दोनों ही एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए बहुत इक्सायटेड हैं।

IMG 4720 copy
Kartik Aaryan- Sara Ali Khan

सारा अली ख़ान और कार्तिक को बॉलीवुड की एक क्यूट जोड़ी माना जाता है। उन्होंने यूँ तो प्यार की बात खुलेआम ज़ाहिर नहीं की है लेकिन ये बात अब किसी से छुपी भी नहीं है। सारा और कार्तिक एक-दूसरे के साथ ज़्यादा से ज़्यादा वक़्त बिताते हैं और साथ ही एक-दूसरे के ख़ास मौक़े पर भी दोनों साथ रहते हैं। सारा कार्तिक से मिलने उनकी शू’ट पर लखनऊ चली जाती हैं और कार्तिक उनकी पहली रैम्प वॉक के लिए उन्हें चियर करने पहुँच जाते हैं। इस क्यूट जोड़ी कोई पहली फ़िल्म का फ़ैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है।

यूँ तो जब से कार्तिक आर्यन और सारा अली ख़ान ने साथ काम किया है दोनों एक दूसरे के बारे में तारीफ़ के सिवा कुछ नहीं कहते। सारा और कार्तिक की जोड़ी भी इन दिनों फ़ैंज़ के बीच बहुत चर्चित है। सारा और कार्तिक की लोकप्रियता को देखते हुए फ़िल्म निर्माता निर्देशक उन्हें फ़िल्मों में लेने के लिए बहुत उत्सुक हैं। ख़बरें हैं कि इन दोनों की जोड़ी को कई फ़िल्में ऑफ़र हो रही हैं।सारा और कार्तिक की जोड़ी जल्द ही परदे पर एक-बार फिर साथ नज़र आ सकती है।

IMG 4664
Kartik Aaryan- Sara Ali Khan

वैसे तो अब तक सारा और कार्तिक को पहली बार परदे पर देखने के लिए ही चाहने वालों का इंतज़ार ख़त्म नहीं हुआ है लेकिन ख़बरें आने लगी हैं कि सारा और कार्तिक भूलभुलैया २ में साथ नज़र आ सकते हैं।इस फ़िल्म में अक्षय कुमार भी एक किरदार निभा सकते हैं। सारा और कार्तिक हाल ही में इम्तियाज़ अली की फ़िल्म “आजकल” की शू’ट ख़त्म करके लौटे हैं और दोनों ही एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए बहुत इक्सायटेड हैं।

सारा अली ख़ान और कार्तिक को बॉलीवुड की एक क्यूट जोड़ी माना जाता है। उन्होंने यूँ तो प्यार की बात खुलेआम ज़ाहिर नहीं की है लेकिन ये बात अब किसी से छुपी भी नहीं है। सारा और कार्तिक एक-दूसरे के साथ ज़्यादा से ज़्यादा वक़्त बिताते हैं और साथ ही एक-दूसरे के ख़ास मौक़े पर भी दोनों साथ रहते हैं। सारा कार्तिक से मिलने उनकी शू’ट पर लखनऊ चली जाती हैं और कार्तिक उनकी पहली रैम्प वॉक के लिए उन्हें चियर करने पहुँच जाते हैं। इस क्यूट जोड़ी कोई पहली फ़िल्म का फ़ैन्स को बेसब्री से इंतज़ार है।