Home Blog Page 1038

फेफड़ों की हर समस्या से बचाएगी ये डाइट..साँस लेने में

0
Healthy Eating

कहते हैं धूम्रपान से फेफड़ों के ख़राब होने का ख़तरा बढ़ता है, लेकिन इन दिनों आम इंसान को भी फेफड़ों की बीमारियों का ख़तरा बढ़ा है क्योंकि वायु प्रदूषण से ताज़ी साफ़ हवा मिल पाना आज के समय में मुश्किल होता जा रहा है। गाड़ियों से निकलते धुएँ और धूल से सभी फेफड़ों की बीमारियों से जूझ रहे हैं। बहुत ज़रूरी है कि हम अपने खाने में बदलाव लाकर फेफड़ों को सेहतमंद बना सकें।

अगर आप अपने फेफड़ों को सेहतमंद बनाना चाहते हैं तो विटामिन C की सही मात्रा शरीर को दें। इसके लिए खट्टे पदार्थों जैसे नींबू, संतरा, मौसम्बी और फल का सेवन करें। साथ ही खाने में संतुलित आहार का सेवन करें जिसमें दालें, साबुत अनाज आदि शामिल हों। इसके साथ ही अगर आप फेफड़ों से सम्बंधित संक्रमण से जूझ रहे हैं तो शीघ्र ठीक होने के लिए प्रोटीन की मात्रा ज़्यादा लें।

प्रोटीन के लिए दाल, सोयाबीन, पनीर आदि का सेवन कर सकते हैं। साथ ही डेढ़ से दो लीटर पानी हर दिन पीना ज़रूरी है। इससे फेफड़ों में जमने वाले कफ और बलगम को बाहर निकालने में मदद मिलती है। पानी के अंदर मौजूद पोषक तत्व फेफड़े को मदद करते हैं। साथ ही मौसमी फल भी फेफड़ों को ज़रूरी मिनरल्स और विटामिन देने में मदद करते हैं।

फेफड़ों की तकलीफ़ न हो इसके लिए बासी खाना न खाएँ। साथ ही संक्रमण के दौरान तेल, मसाला जैसी चीज़ों से दूर रहें क्योंकि इससे एसिडीटी की शिकायत बढ़ती है जो फेफड़ों के लिए ख़राब होती है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा श्री केदारनाथ धाम में महाशिव पुराण कथा शुरू

0
badrinath- kedarnath

केदारनाथ: 5 अगस्त। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा इस श्रावण माह में आज 5 अगस्त सोमवार से श्री केदारनाथ धाम में महाशिव पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह ने बताया कि श्री केदारनाथ दैवीय आपदा में दिवंगत तीर्थयात्रियों की स्मृति एवं दिवंगतों की आत्म शांति हेतु श्रद्धांजलि स्वरुप मुंबई के दानी दाता मनोज सोलंकी एवं उनके परिवार के सहयोग से मंदिर समिति महाशिवपुराण कथा का आयोजन कर रही है। उल्लेखनीय है दानीदाता मनोज सोलंकी द्वारा केदारनाथ आपदा में पूर्ण क्षतिग्रस्थ हुए भगवान श्री ईश्वानेश्वर मंदिर निर्माण का संकल्प भी लिया है। शिवपुराण का आयोजन श्री केदारनाथ मंदिर के दायीं तरफ बने कथा स्थल पर हो रहा है।

श्री शिव महापुराण के पहले दिन कथा ब्यास आचार्य जगदंबा प्रसाद सती ने शिव पुराण की महिमा का वर्णन किया। श्रोता-वक्ता के आचरण की विस्तृत ब्याख्या की।सावन में मेघों से जिस तरह धरती शस्य श्यामल हो जाती है उसी तरह शिव पुराण का श्रवण जीवात्मा के भीतर ज्ञान घट भर देता है तथा लोक परलोक का मंगल साधन बन जाती है। यह कि भगवान नंदी द्वारा कथा कैलाश पर्वत पर शिव गणों को सुनायी, इसी कथा को महर्षि सूत जी नैमिषारण्य में अठ्ठासी हजार ऋषियों को सुनाते है।

मीडिया प्रभारी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि शिवपुराण कथा हेतु मंदिर समिति द्वारा ब्यापक तैयारियां की गयी हैं। कथा में स्थानीय तीर्थ पुरोहित एवं श्री केदार सभा का सहयोग है। इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान मनोज सोलंकी, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह, श्री केदार सभा अध्यक्ष विनोद शुक्ला, मंदिर अभियंता गिरीश देवली, लेखाकार आर.सी.तिवारी, पुजारी केदार लिंग, प्रभारी धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वेदपाठी विश्वमोहन जमलोकी प्रबंधक अरविंद शुक्ला, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, वैद्य लोकेंद्र रिवाड़ी, मनोज शुक्ला,तीर्थ पुरोहित आचार्य- अरूण शुक्ला, रामेश्वर जमलोकी,संजय तिवारी,महेन्द्र पोस्ती,श्रीकृष्ण बगवाड़ी,शंभू प्रसाद बगवाड़ी,आनंद सेमवाल,किशन चंद्र बगवाड़ी,आलोक बाजपेयी,दीपनारायण शुक्ला,संजय पोस्ती, पंथेर हर्ष वर्धन जमलोकी,बच्ची राम उनियाल शामिल हुए।

साथ ही मंदिर समिति से विपिन कुमार, अनूप पुष्पवाण, आनंद सूरज,पुष्कर रावत, अनसुया त्रिवेदी, जीतपाल चौधरी, ललित त्रिवेदी, सुदीप कुमार, भोला सिंह कुंवर,संदीप बजवाल,देवी मैदुली आदि शामिल रहे, बड़ी संख्या में तीर्थयात्री एवं स्थानीय लोगों ने कथा का श्रवण किया। कथा के साथ ही ऋषिकेश से पधारे भजन गायक दीपक चमोली ने शिव महिमा के भजनों से समा बांधा,उनके साथ विकास मैठाणी,विजेन्द्र चमोली ने सहयोग किया। शिव पुराण कथा के पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण हुआ।

आज बना है ये बेहतरीन योग 12 राशियों के भाग्य में है ये उत्तम फल..

0
Rashiphal

मेष राशि– कार्यक्षेत्र में आज़ अचानक बदलाव आ सकता है। काम की गुणवत्ता और कौशल में वृद्धि होगी। उत्साह तथा कौशलपूर्ण कार्यो से लाभ होगा। आज का उपाय -शिवजी के रूद्र रूप की पूजा करें तथा दधी से अभिषेक कर नींबू चढ़ायें…गाय…कुत्ता को आहार खिलायें। वृषभ राशि – सामाजिक कार्यक्रम के संचालन का दायित्व मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मातृपक्ष से लाभ होगा। आज का उपाय– ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें….धतूरा तथा स्वेत वस्त्र चढ़ाएँ। मिथुन राशि– जरूरी कार्यदबाव के कारण आज व्यवसायिक गतिविधि में व्यस्तता होगी। पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य से उलझन हो सकती है। दिनभर व्यस्तता रहेगी। आज का उपाय -जल में कच्चा दूध डालकर शिव का अभिषेक करें… दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि -मुख्यालय में प्रवास से लाभ होगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी एवं संबंधों में निकटता आएगी। सहकर्मियों से विरोध तथा तनाव हो सकता है। कष्टों की निवृत्ति के लिए आज का उपाय ‘‘ॐ शं शनिश्चराय नमः’’ का जाप कर दिन की शुरूआत करें। भगवान आशुतोष का रूद्धाभिषेक करें। सिंह राशि – आज किसी बात पर आपका स्वाभिमान चोटिल हो सकता है। आकस्मिक घाटा या धोखा मिलने के कारण विवाद की संभावना है। थोड़ी सावधानी की आवश्यकता होगी। आज का उपाय “ॐ भौं भौमाय नमः” का एक माला जाप करें…मंदिर में लड्डू का भोग लगायें।

कन्या राशि– सरप्राइज उपहार मिल सकता है। गजब का उत्साह एवं उर्जा रहेगी। सामुहिक उत्सव में सम्मिलित होगें। आज का उपाय – “ॐ कें केतवें नमः” का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों जैसे चींटी कीट आदि की सेवा करें। गाय या कुत्ते को आहार दें। तुला राशि – समय के दुरूपयोग से बचें। आवास से संबंधित समस्या का निराकरण होगा। व्यवहार में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। शांति के लिए आज का उपाय – “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें। दूध, चावल का दान करें। वृश्चिक राशि– व्यवसायिक संबंधों में खटास आ सकती है। कोर्ट में धन संबंधित विवाद हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। राहु के लिए आज का उपाय – “ॐ रां राहवे नमः” का जाप कर दिन की शुरूआत करें,धतूरे की माला शिवजी में चढ़ायें।

धनु राशि – वर्क लोड के कारण पारिवारिक कार्य रूकेगा। बिजनेस से वित्तीय बढ़ोतरी मिलेगी। आर्थिक स्थिति में उन्नति होगी। आज का उपाय – “ॐ शुं शुक्राय नमः” का जाप करें। किसी वृद्ध महिला की सहायता करें। मकर राशि – नये इनोवशन करेंगे, जिसमें यश की प्राप्ति होगी। सम्पत्ति विवाद की समाप्ति होगी। परिवार में विशिष्ट लोगों से लाभ के योग हैं। चोट से सावधान रहें। आज का उपाय –”ॐ कें केतवे नमः” का जाप कर दिन की शुरूआत करें। सूक्ष्म जीवों जैसे चींटी और कीट की सेवा करें। गाय या कुत्ते को आहार दें।

कुंभ राशि -सारा दिन पार्टी और मौज-मस्ती में ध्यान रहेगा। संतान के कैरियर को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी। परिवर्तन से लाभ हो सकता है। छोटी यात्राएं संभव हैं। आज का उपाय-“ॐ शुं शुक्राय नमः” का जाप करें। माँ महामाया के दर्शन करें। मीन राशि– किसी विरोधी को सहयोग देंगे इससे रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। उच्च शिक्षा में मनचाहा परिणाम मिलने से प्रसन्नता होगी। आज का उपाय -” ॐधृणि सूर्याय नमः” का पाठ करें। गुड़ और गेहूँ का दान करें। आदित्य ह्दय स्त्रोत का पाठ करें।

जान्हवी और ईशान के रिश्ते पर आया बोनी कपूर का ये ब’यान

0
boni kapoor- ishan khattar & Janhvi Kapoor

बॉलीवुड में आने के बाद स्टार्स की जोड़ियों के चर्चे होना आम है। जब से धड़क फ़िल्म में ईशान खट्टर और जान्हवी की जोड़ी साथ नज़र आयी है लोगों को उनकी केमिस्ट्री इतनी पसंद आयी कि उन्हें दोनों रियल लाइफ़ कपल लगने लगे। जान्हवी और ईशान ने इस बात को जस्ट फ़्रेंड्ज़ तक ही सीमित रखा और दोनों अपने-अपने नयी फ़िल्म से बिज़ी भी हो गए।

लेकिन जान्हवी और ईशान का अक्सर मिलना मीडिया में उनके कपल होने की बातों को हवा दे रहा है जहाँ इस मामले में एक समय के बाद से जान्हवी और ईशान ने चुप्पी साध ली है। वहीं अब जान्हवी के पिता ने इस बात पर अपना बयान देते हुए कहा कि “जान्हवी और ईशान सिर्फ़ अच्छे दोस्त हैं। इंडस्ट्री में साथ काम करने के बाद नाम जुड़ने का सिलसिला पुराना है लेकिन जान्हवी और ईशान अच्छे दोस्त हैं। साथ काम करते हैं तो दोनों का मिलना लाज़मी है”

वैसे एक पिता का इस मामले में बयान समझ आता है। जान्हवी और ईशान की दोस्ती को लेकर जिस तरह की बातें हो रही हैं उससे बोनी कपूर ने भी बात की सफ़ाई देना उचित समझा। जान्हवी अपनी आने वाली फ़िल्मों में व्यस्त हैं, उन्होंने रुही आफ़जा की शू’ट पूरी की है और वो करण जौहर की फ़िल्म तख़्त में भी नज़र आने वाली हैं, दोस्ताना 2 में जान्हवी कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगी।

वहीं ईशान भी कुछ प्राजेक्ट्स कर रहे हैं। दोनों की डेटिंग की ख़बरें आ रही हैं और इस ख़बर को ध्यान में रखते हुए करण जान्हवी और ईशान की लेकर एक और मूवी बनाने का इरादा भी कर रहे हैं।

क्या आप भी शौक़ीन हैं इस ड्रिंक के इससे हो सकती है लाइलाज बी’मारी..

0
drink

आए दिन हम जाने कितनी ही चीज़ें बाज़ार से लाकर खाते-पीते हैं।यूँ तो सेहत के लिए कई चीज़ें हानिकारक हैं लेकिन कुछ चीज़ों से ख़तरा ज़्यादा है। ऐसी चीज़ों का सेवन करने से पहले बहुत विचार कर लें। बाहर से आने वाले कोल्ड ड्रिंक और शरबत वग़ैरह में शक्कर की मात्रा बहुत अधिक होती है।

एक ताज़ा शोध से ये पता चला है कि जिन ड्रिंक्स में शक्कर की मात्रा अधिक हो ऐसी ड्रिंक्स के लगातार सेवन से कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी का ख़तरा 45% बढ़ जाता है। ये ख़तरा पुरुषों के मुक़ाबले महिलाओं में 10% ज़्यादा होता है। उस शोध में जब ऐसे लोगों पर टेस्ट किया गया जिनकी शक्कर लेने की मात्रा 20% ज़्यादा थी तो ये पता चला कि उनके शरीर में कैंसर पैदा करने वाले तत्व 30% ज़्यादा पाए गए।

वहीं ऐसे लोग जिन्होंने शक्कर युक्त पेय का कम से कम इस्तेमाल किया, उनके शरीर में कैंसर पैदा करने वाले तत्व नहीं के बराबर मिले। ये कहा जाता है कि शरीर में शक्कर की ज़्यादा मात्रा बीमारियों को दावत देती है और ज़्यादा मीठे पेय पदार्थों का सेवन भी बीमारियों का कारण बनता है।

ऐसे पेय पदार्थों में अक्सर आर्टीफ़िशियल शूगर का इस्तेमाल होता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। उसकी जगह अगर फलों से मिलने वाली नेचुरल शूगर से शरीर को मिठास दी जाए तो बीमारियों का ख़तरा कम से कम हो जाता है और सेहत कई गुणा बेहतर हो जाती है।

स्वर्गवासी फ़िल्मी हस्तियों के आभारी मंच कलाकार, कार्यक्रमों की हो रही भरमार, फलफूल रहा कारोबार

0

यह एक कटु सत्य है कि वर्तमान समय में भले ही कुछ हिन्दी फ़िल्मी कलाकार करोडपती और अरबपती बन गये हैं, परंतु आज भी पुराने कलाकारों का नाम और काम याद किया जाता है । उनका नाम ले लेकर आजकल के अनगिनत मंच कलाकार अपने आप को जीवित रखे हुए हैं और अपने तथा अन्य अनेक कलाकारों के परिवार के सदस्यों का भरण-पोषण करते रहते हैं । महान गायक-अभिनेता कुन्दन लाल सहगल से लेकर अभिनेता राजेश खन्ना तक अनेक कलाकार हिन्दी फ़िल्म जगत में ऐसे रहे हैं, जिनके नाम और काम के बल पर आज के अनगिनत कलाकार दाम कमा रहे हैं । यह किसी एक नगर या महानगर की बात नहीं है । हर जगह ऐसे कार्यक्रमों की भीड लग जाया करती है।

महान गायक मोहम्मद रफ़ी के निधन को अभी 31 जुलाई 2019 को 39 वर्ष पूरे हो गये । उनके जन्मदिन और पुण्यतिथि के एक महीने पहले से उनके नाम पर कार्यक्रम आयोजित होने लगते हैं, और लगभग एक महीने बाद तक चलते ही रहते हैं । अपने आप को “वॉइस ऑफ़ मोहम्मद रफ़ी” कहने वाले अनेक नये गायक अपने अपने शहर में कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं । कुछ आयोजक मोहम्मद रफ़ी के पुत्र, पुत्री, दामाद या मोहम्मद रफ़ी के साथ गायक या वादक रहे किसी कलाकार को मुख्य आकर्षण के रूप में आमंत्रित कर लेते हैं । उनके नाम से टिकिट बिक जाते हैं । बाद में मुकेश के नाम पर ऐसे ही कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो जाता है । फ़िर किशोर कुमार के नाम को उछाल दिया जाता है । कोई कोई आयोजक मोहम्मद रफ़ी-किशोर कुमार; या मोहम्मद रफ़ी-मुकेश के नाम जोडकर भी कार्यक्रम आयोजित कर देते हैं ।

राज कपूर, देवानंद, राजेन्द्र कुमार, मीना कुमारी, नूतन, महमूद, जॉनी वाकर, आदि के नाम पर भी कुछ लोग कार्यक्रम प्रस्तुत करते रहते हैं । फ़िर गीतकारों और संगीत निर्देशकों के नाम चल पडते हैं । शंकर-जयकिशन, नौशाद, ओ0 पी0 नैयर, एस0 डी0 बर्मन, आर0 डी0 बर्मन, शैलेन्द्र, साहिर लुधियानवी, मजरूह सुलतानपुरी आदि की रचनाओं को मंच पर प्रस्तुत कर दिया जाता है । कुछ आयोजक तो जीवित कलाकारों के नाम पर भी कार्यक्रम आयोजित कर डालते हैं । लता मंगेश्कर, आशा भोसले, येसुदास, गुलज़ार, जावेद अख्तर, ए0 आर0 रहमान जैसे प्रसिद्ध नामों का उपयोग ऐसे आयोजक करते रहते हैं । मैंने एक विशेष बात देखी है कि आमतौर पर पचास से अस्सी लोकप्रिय गीतों को सूचीबद्ध करके उनकी तैयारी कर ली जाती है । उन्हीं में से 18 या 20 गीत एक कार्यक्रम में शामिल कर लिये जाते हैं । बदल बदल कर वे ही गीत विभिन्न कार्यक्रमों में रख दिये जाते हैं । कभी फ़िल्मी कव्वाली, कभी शास्त्रीय संगीत पर आधारित फ़िल्मी गीत, कभी बरसात के गीत, कभी बच्चों के फ़िल्मी गीत, कभी आंख या फ़ूल या कोई भी शीर्षक लेकर गीतों का क्रम चलता रहता है ।

जब हर शहर में धन कमाने का यह क्रम ज़ोर शोर से सफ़लता पूर्वक चलने लगा तो दो परिवारों ने अपने परिवार प्रमुख के नाम पर ऐसे आयोजन करने पर रोक लगवा दी । कवि प्रदीप की पुत्री मितुल प्रदीप और जगजीत सिंह की पत्नी चित्रा सिंह ने बिना उनकी अनुमति के, कवि प्रदीप और जगजीत सिंह के नाम पर कोई भी कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक लगवा दी । किसी बहुत लोकप्रिय और गुणी कलाकार को श्रद्धांजलि देना एक अलग बात है । परंतु वर्षानुवर्ष कई कई दिन तक यह क्रम चलने लगता है तो श्रद्धांजलि वाली भावना का स्थान व्यावसायिक और व्यापारिक भावना लेने लगती है । हर नगर में आजकल “वॉइस ऑफ़ मुकेश”, “वॉइस ऑफ़ किशोर कुमार”, “वॉइस ऑफ़ लता मंगेश्कर”, “वॉइस ऑफ़ आशा भोसले”, “वॉइस ऑफ़ शमशाद बेगम”, “वॉइस ऑफ़ नूरजहां”, “वॉइस ऑफ़ येसुदास”, “वॉइस ऑफ़ मन्ना डे” कहलाने वाले कलाकार मिल जाते हैं ।

वास्तव में ऐसे सभी कलाकार केवल किसी की नकल करने वाले के रूप में ही अपने आपको प्रस्तुत करते रहते हैं; क्योंकि उनका वास्तविक नाम लोगों को पता ही नहीं होता । मंच संचालकों में भी “वॉइस ऑफ़ अमीन सायानी” कहलाकर अपनी शान दिखाने वाले लोगों की कमी नहीं है । भले ही वे अमीन सायानी जी का नाम अमीन स्यानी या अमीन सयानी ही कहते हों, पर उनके नाम पर अपनी दूकानदारी तो चलाते ही रहते हैं । कुछ वर्ष पूर्व तक इस तरह के कार्यक्रम इतनी बडी संख्या में आयोजित नहीं होते थे, और तब वास्तव में श्रद्धांजलि के रूप में कोई एक आयोजक या कलाकार उस दिन एक कार्यक्रम रख देता था जिस दिन उस महान कलाकार का जन्म हुआ हो या निधन हुआ हो ।

तब श्रोता-दर्शक भी पूरी भावनाओं के साथ उस कार्यक्रम को सुनने के लिये आया करते थे । आजकल ऐसे कार्यक्रमों का एक धारावाहिक क्रम चल पडा है । हाल ही में मैंने पुणे में “ट्रिब्यूट टू लता मंगेश्कर” शीर्षक एक कार्यक्रम का बडा सा विज्ञापन देखा था । वैसे यह सच है कि “ट्रिब्यूट” केवल निधन पर ही आदर देने की क्रिया को नहीं कहा जाता; परंतु आमतौर पर “ट्रिब्यूट” शब्द पढकर या सुनकर किसी के निधन का ही खयाल दिमाग में आ जाता है । कुछ भी हो, मंच कलाकारों की तरफ़ से मैं उन सभी महान स्वर्गवासी फ़िल्मी कलाकारों का आभार मानता हूं, जिनके चले जाने के बाद, आज के कलाकारों को जीवनयापन करने और अपने नाम को जीवित बनाये रखने के लिये उनके नाम और काम का सहारा मिलता रहता है, कार्यक्रमों की भरमार होती रहती है, और उनका “कारोबार” फ़लता-फ़ूलता रहता है ।

(किशन शर्मा– 901, केदार, यशोधाम एन्क्लेव, प्रशांत नगर, नागपुर – 440015; मोबाइल – 8805001042)

सुख ही सुख है आज इन तीन राशियों की क़िस्मत में..ध्यान रखें इन बातों का..

0
Happiness

नमस्कार दोस्तों, आज का दिन किन तीन राशियों के लिए ख़ास रहने वाला है, हम आपको बताने जा रहे हैं। पहले हम आपको बताना चाहते हैं कि भगवान उन्हीं से ख़ुश होता है जो मेहनत करते हैं। अपने माता-पिता का सम्मान करना और उनके आशीर्वाद से किसी भी काम को शुरू करना इंसान को सबसे आगे ले जाता है। इसके साथ ही समाज के निर्माण और उसके उत्थान की ओर भी ध्यान देना ज़रूरी है किसी भी तरह की बुरी बात को फैलाना और ख़ुद कुछ बुरा करना आपको भगवान के कोप का भाजन बनाता है।

आज जिन राशियों के लोगों के बारे में सबसे अच्छी ख़बर है वो हैं वृष, कन्या और कुम्भ। जहाँ वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। अब तक जिन कामों में असफलता मिल रही थी उन कामों में आज कामयाब हो सकते हैं। कई ऐसे काम थे जो किसी न किसी अड़चन की वजह से सालों से अटके पड़े थे वो सभी कार्य आज पूरे होंगे। आज नए काम की शुरुआत के लिए भी अच्छा दिन है। प्रेम-सम्बन्ध मधुर बना रहेगा। ख़ुद पर भरोसा बनाए रखने से सभी काम सफल होंगें।

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख संदेश लेकर आया है। लम्बे समय से चल रही सेहत की कोई समस्या आज सुलझने वाली है। इसी तरह बहुत दिनों से घर में चली आ रही परेशानी भी ठीक होगी। विद्यार्थियों के लिए आज पढ़ाई करने के लिए उत्तम दिन है आज पढ़ा गया हर पाठ याद रह जाएगा और पढ़ाई में मन भी लगेगा। भगवान पर भरोसा बनाए रखने से बेहतर नतीजे आने की उम्मीद बनेगी।

कुम्भ राशि के जातकों के लिए आज शुभ समाचार मिलने के योग हैं। कारोबारियों के लिए भविष्य में फलदायी होने वाले कार्य आ सकते हैं। ये कार्य आगे चलकर प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे। किसी भी नए ऑफर के लिए आप मन से तैयार रहेंगे। खुशियाँ आज क़दम-क़दम पर मिलेंगी। घर में मेलमिलाप के आयोजन या छोटी-सी पार्टी का आयोजन हो सकता है।आज घर में लोगों का आना-जाना भी लगा रहेगा। मंदिर में चना दाल दान करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

इस ऐक्ट्रेस ने किया जोमेटो का विरोध, ऑर्डर कैन्सल कर चर्चा में आया शख़्स पहले मंगवाता था

0
zomato

अभिनेत्री पायल रोहातगी अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने जोमेटो के एप को डिलीट करने की बात की है। उन्होंने ऐसा करते हुए साथ में जोमेटो के एक डिलीवरी बॉय के पहले वायरल हुए विडीओ को पोस्ट किया है जिसमें डिलीवरी बॉय पैक से खाना निकालकर खाता हुआ नज़र आया था। पायल ने कहा कि जोमेटो को सबक़ सिखाना ज़रूरी है।

हाल ही में जबलपुर के एक व्यक्ति ने जोमेटो से अपना ऑर्डर इसलिए लेने के लिए मनाकर दिया क्योंकि वो जोमेटो के मु’स्लिम डिलीवरी बॉय से खाना लेना नहीं चाहते थे। इस बात पर जोमेटो ने कहा कि वो डिलीवरी बॉय में किसी तरह का भेदभाव नहीं करते। बाद में जब अमित शुक्ला नाम के इस व्यक्ति ने ट्विटर पर अपनी ये शिकायत लिखकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहा तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।

IMG 4918 copy
Payal Rohatgi

उनके ट्वीट के जवाब में जोमेटो ने कहा कि खाने का कोई धर्म नहीं होता बल्कि खाना एक धर्म होता है। जोमेटो के फ़ाउंडर ने भी इस बात का समर्थन किया। पुलिस ने भी अमित शुक्ला को ये कहा है कि वो आगे से इस तरह का भेदभाव फैलाने वाला कोई ट्वीट न करें वरना उन्हें सज़ा हो सकती है। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अमित शुक्ला से कहा कि नफ़रत से एसीटीडी बढ़ती है।

देश भर में जोमेटो के इस क़दम की तरैफ हो रही है। वहीं अभी जब अमित शुक्ला के पुराने ऑर्डर की जाँच की गयी तो ये पता चला कि वो पहले ख़ुद माँसाहारी खाना मंगवाते रहे हैं और उस वक़्त उनके डिलीवरी बॉय ग़ैर हिंदू होने पर उन्हें कोई फ़र्क़ भी नहीं पड़ा।

हत्या और रेप के आरोपी सेंगर को मिला इस भाजपा विधायक का समर्थन..

0

खनऊ: भाजपा के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप है और साथ ही उन पर आरोपी और गवाहों की हत्या करने की कोशिश का इलज़ाम भी लग रहा है. इसके बाद से ही भाजपा पर लगातार दबाव बन रहा है कि सेंगर पर कार्यवाई की जाए. आख़िर भाजपा ने अब सेंगर को पार्टी से निलंबित कर दिया है. हालाँकि सेंगर अभी भी विधायक हैं और इस सिलिसले में उन पर किसी क़िस्म की कार्यवाई नहीं की गई.

इस समय भी सेंगर का समर्थन करने वाले लोग कम नहीं हैं. भाजपा के एक विधायक ने सेंगर का समर्थन किया है. हरदोई के भाजपा विधायक आशीष सिंह आशु ने शुक्रवार के रोज़ एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि उनके भाई कुलदीप सिंह सेंगर मुश्किल वक़्त से गुज़र रहे हैं. वो आगे कहते हैं कि उनकी शुभकामनाएं कुलदीप सेंगर के साथ हैं और उम्मीद करते हैं कि जल्द ही वो इस मुश्किल वक़्त से पार पा लेंगे.

आपको बता दें कि उनाव रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को BJP ने कुछ दिन पहले ही पार्टी से निकाल दिया था. यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इस खबर की पुष्टि की थी. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा था कि केंद्रीय नेतृत्व ने विधायक कुलदीप सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को बलात्कार पीड़िता की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी थी.

टक्कर में रेप पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी. पीड़िता और उसके वकील का इलाज लखनऊ की अस्पताल में चल रहा है जहां उनकी हालत नाज़ुक है. सीबीआई ने पीड़िता के सड़क दुर्घटना मामले में कुलदीप सिंह सेंगर और 9 अन्य के खिलाफ हत्या के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है.

यहाँ एडमिशन लेना हो सकता है महँगा सौदा, जारी हुई फ़’र्ज़ी यूनिवर्सिटी की लिस्ट

0
university life

विद्यार्थी अपने भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और परीक्षा में पास होते हैं लेकिन ये डिग्री लेकर जब वो किसी नौकरी या उच्च शिक्षा के लिए जाएँ और उन्हें पता चले कि जहाँ से उन्होंने पढ़ाई की वो यूनिवर्सिटी मान्यता प्राप्त नहीं है बल्कि एक नक़ली यूनिवर्सिटी है। ऐसे में विद्यार्थी को कुछ समझ नहीं आता क्योंकि उनका साल बर्बाद हो चुका होता है साथ ही पैसा और वक़्त भी। इस तरह के मामले आए दिन होने के कारण विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC ने नोटिस जारी करके विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए देश की 23 फ़र्ज़ी यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की है। हम आपको ये लिस्ट बताते हैं।

UP की लिस्ट में शामिल है इन यूनिवर्सिटी के नाम नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ इलेक्ट्रो कॉमप्लेक्स होम्योपैथी, कानपुर/ नेताजी सुभाषचंद्र बोस विश्वविद्यालय( मुक्त विश्वविद्यालय)/ अलीगढ़ उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय, मथुरा/ महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्वविद्यालय, प्रतापगढ़/ वाराणसी महिला ग्राम विद्यापीठ, इलाहाबाद/ वाराणसी संस्कृत विश्वविद्यालय/ गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग इलाहाबाद/ इंद्रप्र्स्थ शिक्षा परिषद संस्थागत क्षेत्र, खोड़।

दिल्ली की लिस्ट में शामिल हैं इन विश्वविद्यालय के नाम ADR सेंट्रिक ज़्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी/ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइन्स एंड इंजीनियरिंग/ स्व- रोज़गार के लिए विश्वकर्मा मुक्त विश्वविद्यालय/ कमर्शियल यूनिवर्सिटी लि, दरियागंज/ संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय/ वोकेशनल यूनिवर्सिटी/ अध्यात्म विश्वविद्यालय( आध्यात्मिक विश्वविद्यालय)/ वरांस्य संस्कृत विश्वविद्यालय

ओड़िशा की लिस्ट में शामिल हैं इन विश्वविद्यालय के नाम नौभारत शिक्षा परिषद, राउरकेला/ उत्तर उड़ीसा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय। वहीं पश्चिम बंगाल में दो विश्वविद्यालयों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है भारतीय वैकल्पिक चिकित्सा संस्थान, कोलकाता, इंस्टिट्यूट ऑफ़ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रीसर्च, कोलकाता। कर्नाटक के ये विश्वविद्यालय शामिल हैं बड़गानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसायटी बेलगाम, सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी, किशनट्टम।

महाराष्ट्र की राजा अरबी विश्वविद्यालय नागपुर को भी फ़र्ज़ी विश्वविद्यालयों की इस लिस्ट में शामिल किया गया है। विद्यार्थी इस लिस्ट को ज़रूर ध्यान से पढ़ें और इन विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेने से पहले विचार कर लें।