Home Blog Page 1039

सेहत की खान है इस छोटे से मसाले में, सर्दी खाँसी बुखार से बचाए..

0
हेल्थ

लाखों लोग कहते हैं कि घरेलू खाने में कितने ही गुण हुआ करते हैं, हमारी दादी-नानी यूँ ही रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले मसालों से कई बीमारियों का इलाज कर दिया करती थीं। लेकिन धीरे-धीरे छोटे परिवार होने के कारण हम इन मसालों के गुणों को भी उतनी अच्छी तरह नहीं जानते जितनी अच्छी तरह हमारे बड़े- बुज़ुर्ग जानते थे। लेकिन अब भी कई ऐसे मसालों के गुण हैं जिन्हें देखकर हमें याद आ जाता है कि हमारी दादी- नानी किस बीमारी में हमें क्या खिला- पिला दिया करती थीं। ऐसा ही एक छोटा सा मसाला है अजवाइन।

जी हाँ, अजवाइन जितना छोटा है उतने ही बड़े गुणों वाला भी है। अजवाइन की पूड़ी, पराँठा तो हम सभी ने खाया है और अरबी की सब्ज़ी में तो ख़ासकर अजवाइन का छोंक लगता है क्योंकि इससे अरबी के वायु पैदा करने का अवगुण मिट जाता है। अजवाइन को यूँ भी काले नमक के साथ फाँकने से पेट की गैस तकलीफ़ नहीं देती। अजवाइन का एक और बहुत अच्छा गुण है वो ये कि अजवाइन हल्की गरम होती है अगर शरीर के किसी भी अंग में दर्द हो तो थोड़ी अजवाइन को तेल में डालकर उबाल लीजिए और इस तेल को उस अंग में लगाकर मालिश कर लेने से दर्द दूर हो जाता है।

यही नहीं अगर शरीर में तेल न लगाना हो तो एक मलमल के कपड़े में अजवाइन को लपेटकर पोटली बना लें और उसे गरम करके शरीर के दर्द वाले अंग में सेंकने से दर्द दूर हो जाता है। यही नहीं इस पोटली से सीने की सिकाई करने से खाँसी में भी आराम मिलता है। सर्दी खाँसी में आप अजवाइन के पानी का भाप लेकर भी आराम पा सकते हैं। इसी तरह अगर खाँसी बहुत तेज़ हो तो अजवाइन को हाथों में लेकर ज़रा घिस लें और अब उसे गुड़ के साथ मिलाकर एक छोटी गोली बना लें और उसे चूसते रहिए इससे कफ निकलने में आसानी होगी और खाँसी में आराम मिलेगा।

महीने का पहला शुक्रवार 12 राशियों के लिए क्या है ख़ास..पढ़िए आज का राशिफल

0
RASHIPHAL

आज का पंचांग- पंडित पीएस त्रिपाठी

दिनांक 02.08.2019, शुभ संवत 2076 शक 1941 .., सूर्य दक्षिणायन का …, श्रावण मास शुक्ल पक्ष…. प्रतिपदा तिथि… दिन को 06 बजकर 24 मिनट तक उसके बाद द्वितीया तिथि… शुक्रवार… श्लेषा नक्षत्र.. दिन को 11 बजकर 51 मिनट तक … आज चन्द्रमा …कर्क राशि में… आज का राहुकाल दिन को 10 बजकर 32 मिनट से 12 बजकर 10 मिनट तक होगा …

आज के राशियों का हाल और ग्रहों की चाल

मेष राशि-विवेकपूर्ण निर्णय एवं योजनाबद्ध कार्य से लाभ…उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता…, करीबी रिश्तों में मनमुटाव संभव…., सूर्य के उपाय -1.ऊॅ धृणि सूर्याय नमः का पाठ करें….. 2.गुड़.. गेहू…का दान करें..3. आदित्य ह्दय स्त्रोत का पाठ करें…वृषभ राशि -सजावटी सामान का नुकसान…, अध्ययन से मानसिक भटकाव…., दोस्तों से विवाद….चंद्रमा के उपाय -1.उॅ नमः शिवाय नमः का जाप करें…2.दूध, चावल का दान करें…3.श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें…4. रूद्राभिषेक करें…मिथुन राशि -वैचारिक मतभेद से मानसिक अशांति संभव…काम में रूकावट तथा बिजनेस पार्टनर से तालमेल में कमी…काम अचानक रूकने या बाधा आने से मानसिक अशांति संभव…बृहस्पति के उपाय -1.ऊॅ गुरूवे नमः का जाप करें…2.पीली वस्तुओं का दान करें…3.गुरूजनों का आर्शीवाद लें।

कर्क राशि -यश तथा प्रतिष्ठा एवं धनलाभ…प्रवास का मार्ग प्रशस्त….मन प्रभुल्लित होगा…चोरी या आगजनी से हानि की संभावना…मंगल के उपाय -1.ऊॅ भौं भौमाय नमः का एक माला जाप करें….2.मंदिर में लड्ड़ का भोग लगायें….3.अपने वाहन में मंदिर का लाल कपड़ा बांधकर रखें……सिंह राशि-साधु-संतो तथा गुरूजनों का साथ…..मानसिक प्रसन्नता तथा उदारचित्त….यश-प्रतिष्ठा की प्राप्ति….स्पष्टवादी से नजदीकी रिश्तों में विवाद…मंगल के उपाय करें….1.ऊॅ अं अंगारकाय नमः का जाप करें…2.हनुमानजी की उपासना करें..3.मसूर की दाल, गुड दान करें..कन्या राशि-ऊर्जा तथा उत्साह में वृद्धि…..काम में एकाग्रता….नये काम की शुरूआत….वातरोग से कष्ट….केतु के उपाय -1. गणपति की उपासना करें, धूप, दीप तथा नैवेद्य चढ़ायें..2.गुरूजन को मीठी चीजों का दान करें..3.ऊॅ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें..तुला राशि-सरप्राइज उपहार मिल सकता है….सामाजिक यश की प्राप्ति….इलेक्ट्रानिक्स की खरीदी संभव….नित्यचर्या में सावधान रहें…राहु के उपाय -उॅ रां राहवे नमः का जाप करें….नीले वस्त्र का चढावा चढ़ायें….

वृश्चिक राशि-संपत्ति या वाहन की खरीदी संभव….आध्यामिक अवसर में शामिल होंगे…सीनियर से लाभ तथा प्रशंसा की प्राप्ति….सूर्य के उपाय -उॅ धृणिः सूर्याय नमः का जाप करें….भगवती गायत्री की आराधना करें….लाल वस्त्र…लाल पुष्प चढ़ायें…पंजीरी का प्रसाद चढ़ाकर वितरित करें….धनु राशि-कार्य अधिकता से पारिवारिक नाराजगी संभव…सीढ़ी या किसी वस्तु से चोट लग सकती है….आहार का असयंम हानिकारक….मंगलजन्य दोषों की निवृत्ति के लिए-उॅ अं अंगारकाय नमः का जाप करें….लड्डू का प्रसाद बाटें…तुलसी का सेवन करें….लाल वस्त्र…पुष्प से श्रृगांर करें….मकर राशि-सामाजिक कार्यक्रम के संचालन का दायित्व मिलेगा….शुभ समाचार की प्राप्ति होगी…मातृपक्ष से लाभ…..स्वास्थ्यगत कष्ट संभव….शनि के उपाय-उॅ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें….माता को जामुनिया रंग के वस्त्र चढ़ायें….काली वस्तु का चढ़ावा चढ़ायें…

कुंभ राशि-आर्थिक सहायता की आवश्यकता होगी… किसी मांगलिक खुशी में शरीक होंगे….आदर तथा सम्मान की प्राप्ति…उदर विकार से कष्ट…शनि के उपाय करें तो लाभ होगा-1.‘‘ऊॅ शं शनैश्चराय नमः’’ की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें..2.भगवान आशुतोष का रूद्धाभिषेक करें,3.उड़द या तिल दान करें,मीन राशि-बुद्धिमानी से नए कार्य में आरंभ से ही सफलता….आपके उत्साह एवं लगन में वृद्धि…..गणित एवं भाषा में अच्छी पकड़ से आपको महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी….एलर्जी की संभावना….बुध के उपाय -1.ऊॅ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप करें..2.गणेश की आराधना करें …3.इलायची खायें एवं खिलायें…

बसपा नेता ने अपनी ही पार्टी के बारे में की चौं’काने वाली बात..

0

नई दिल्ली: कई बार ऐसा सुनने को मिलता है कि राजनीतिक पार्टियां विधानसभा या लोकसभा चुनाव में टिकट देते समय पैसे का लेन-देन करती हैं. कई ऐसी राजनीतिक पार्टियाँ हैं इनके ऊपर ऐसे आरोप लगते हैं कि वो टिकट के बदले पैसे लेती हैं. कई बार बसपा का नाम भी इसमें लिया जाता है. अब बसपा पर इस तरह का आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही एक नेता ने लगा दिया है.

हालाँकि ये ख़बर उत्तर प्रदेश की नहीं है राजस्थान की है. राजस्थान में बसपा के एक विधा’यक ने पार्टी प्रमुख मायावती पर स’नसनीखेज आ’रोप लगाए हैं. राजस्थान से बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने आरोप लगाया कि उनकी पा’र्टी’ में जो ज्यादा पैसे देता है उसे टि’कट मिलता है. राजेंद्र गुढ़ा ने आरोप लगाया कि पैसे से चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है. बसपा विधायक राजेंद्र गुढ़ा के बयान का वीडियो न्यूज एजेंसी ANI ने जारी किया है.

बसपा विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने कहा, ‘हमारी पार्टी बहुजन समाज पार्टी में पैसे लेकर टिकट दिया जाता है. कोई और ज्यादा पैसा दे देता है तो पहले वाले का टिकट क’ट जाता है और दूसरे को मिल जाता है. तीसरा कोई ज्यादा पैसा दे देता है तो उन दोनों का टिकट क’ट जाता है. उन्होंने कहा, ‘पैसे से चुनाव प्रभा’वित हो रहे हैं. गरीब आदमी चुनाव नहीं लड़ सकता. पार्टियों में टिकट के लिए पैसे का देनदेन होता है. हमारी पार्टी में भी होता है.’ बता दें कि बीते साल दिसंबर में हुए चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को 6 सीटें मिली थी. बसपा राजस्थान में कांग्रेस के साथ सरकार में शामिल है.

फैन्स के दबाव में शाहरुख़ ने लिया अहम फ़ैसला..पीछे हटे

0
Shahrukh Khan

शाहरुख़ ख़ान ने फ़िल्मों से एक दूरी बना ली थी और वो काफ़ी समय से फ़िल्मों से दूर ही थे। यहाँ तक कि शाहरुख़ के फ़िल्मों से ब्रेक लेने की ख़बरें भी शामिल आने लगी थी। सोशल मीडिया में इस बात को लेकर फ़ैन्स शाहरुख़ से काफ़ी मिन्नतें करने लगे थे। पर ख़बरें आ रही थी कि अब शाहरुख शायद कभी फ़िल्मों में नज़र ही नहीं आएँगे।

पर अब शाहरुख़ ख़ान के फ़ैन्स के लिए ख़ुश होने वाली ख़बर है। पिछले कुछ दिनों से शाहरुख़ के फ़ैन्स सोशल मीडिया में “we miss SRK on big screen” कैंपेन चला रहे हैं। जहाँ वो ये बता रहे हैं कि वो शाहरुख़ ख़ान को कितना मिस कर रहे हैं। इस कैंपेन में फ़ैन्स शाहरुख़ की फ़िल्मों के पोस्टर्स लगाकर उनके अलग-अलग किरादरों को याद कर रहे हैं।

वैसे शाहरुख़ के फ़ैन्स को ख़ुश करने वाली ख़बर आ गयी है। ऐसा सुनने में आया है कि शाहरुख़ जल्द ही फ़िल्मों में वापसी कर सकते हैं और ये फ़िल्म आदित्य चोपड़ा बना सकते हैं। जी हाँ वही आदित्य चोपड़ा जिनके साथ शाहरुख़ ख़ान की कई सुपर हिट फ़िल्मे आ चुकी हैं। इनमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएँगे, मोहब्बतें, रब ने बना दी जोड़ी जैसी कई फ़िल्में शामिल हैं।

कहा जा रहा है कि शाहरुख़ की अगली फ़िल्म भी इन फ़िल्मों की तरह ही रोमांटिक फ़िल्म हो सकती है।इस ख़बर के आने के बाद से ही फ़ैन्स में काफ़ी उत्सुकता बढ़ जाएगी। शाहरुख़ को बॉलीवुड का किंग ऑफ़ रोमैन्स कहा जाता है और जब वो इसी तरह के रोल से वापसी करेंगे तो फ़ैन्स का ख़ुश होना लाज़मी है। शाहरुख़ को लेकर एक ख़बर ये भी आ रही है कि वो धूम 4 में भी नज़र आ सकते हैं।

महीने का पहला दिन ला रहा है ख़ुशियों का पैग़ाम…बन रहे हैं ये ख़ास योग

0
happy family

यूँ तो जीवन में हमेशा कोई न कोई परेशानी लगी रहती है और ऐसे में हम उलझे रहते हैं किसी न किसी काम में भी। पर जब-जब जीवन में थोड़े से अवकाश का समय आता है हमार मन ख़ुशी से झूम उठता है। ये छोटे- छोटे पल हमें वापस एक नयी ऊर्जा दे जाते हैं, जिससे हम आगे आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं।

महीने की पहली तारीख़ में आज कुछ राशियों के लिए बन रहा है ऐसा योग जहाँ उनके जीवन में आने वाले हैं ख़ुशियों के ये छोटे-छोटे पल। इन राशियों के जातक अपने दोस्तों के संग मौज मस्ती में समय बिताएँगे। पारिवारिक आयोजन भी आज हो सकता है जिसमें आप बढ़- चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के लोगों के साथ आपकी निकटता बढ़ेगी। बिखरे हुए कार्यों को समेटने में परिवार का सहयोग मिलेगा।

आज के दिन आपको कई सुखद समाचार मिल सकते हैं जिससे आपका मन उत्साहित और प्रसन्न रहेगा। आपकी किसी कामना की पूर्ति का योग भी आज बन रहा है। किसी आकस्मिक और दूर की यात्रा का योग आज आपकी राशि में नज़र आ रहा है। इस यात्रा से आपको लाभ मिलने की पूरी संभावना है।

आर्थिक कार्यों में यश और मान- सम्मान के मौक़े आएँगे। आप अपने दायित्वों को भी अच्छी तरह से निभा पाएँगे। आमदनी के साधन बढ़ने के योग हैं इससे आप हँसमुख और उत्साहशील बने रहेंगे। आज जिन राशियों के लिए ये शुभ योग बना है वो राशियाँ हैं मिथुन, तुला और धनु राशि।

सोनाक्षी ने किया ऐसा काम बॉ’लीवुड हिरोईनों के उड़े हो’श..फ़ैन्स ने कहा

0

बॉलीवुड में हीरोईन बनने के लिए ऐक्टिंग और ख़ूबसूरती से ज़्यादा ध्यान दिया जाता है फ़िगर पर, इस बात से मना नहीं किया जा सकता। जो भी बॉलीवुड में आना चाहता है सबसे पहले जिम और डाइट के चक्कर में फँस जाता है। बॉलीवुड में आने से पहले ऐक्ट्रेस कितने वज़न की थीं और यहाँ आने के लिए कितना वज़न कम किया ये बताते हुए वो अक्सर नज़र आती हैं।

वहीं वो रोज़ क्या खाती हैं और क्या- क्या चीज़ें नहीं खा सकतीं इसकी भी एक लम्बी लिस्ट होती है। टीन एज की लड़कियाँ भी कई बार इस रूटीन को फ़ॉलो करती हैं। लेकिन सोनाक्षी बॉलीवुड की एक ऐसी ऐक्ट्रेस ही हैं जो न तो एकदम पतली हैं और न ही ओवरवेट कई लोगों ने सोनाक्षी को रियल इंडियन ब्यूटी का ख़िताब तक दिया है।

सोनाक्षी को कई बार उनके वेट के लिए ट्रोल होना पड़ा है लेकिन वो इन बातों पर ध्यान नहीं देतीं। फ़िल्मों में आने से पहले एक वक़्त था जब सोनाक्षी वाक़ई ओवर वेट थीं लेकिन बाद में उन्होंने कई किलो वज़न घटाकर ख़ुद को फ़िट कर लिया और अब वो एक बेहतर फ़िगर मेंटेन करती हैं जो न तो एकदम मॉडल की तरह पतला है और न ही ओवरवेट।

IMG 4763
Sonakshi Sinha

अपनी इसी ख़ूबी से सोनाक्षी ने कई लोगों के दिलों पर राज भी किया है और हाल ही में सोनाक्षी अपनी फ़िल्म ख़ानदानी शफ़ाख़ाना के प्रमोशन के दौरान ख़ुद ही गोलगप्पे बनाकर खाती नज़र आयीं। जैसे ही सोनाक्षी का ये विडीओ सोशल मीडिया में आया उनके फ़ैन्स के बीच ख़ुशी की लहर दौड़ गयी।

सारे फ़ैन्स इतने ख़ुश हुए कि उन्होंने इस विडीओ को वायरल कर दिया। सोनाक्षी की इमेज पहले ही ट्रू इंडियन ब्यूटी की है और अब गोलगप्पा जुड़ने से तो वो सच में हो गयी हैं इंडियन गर्ल। अकहिर कौन सी ऐसी लड़की होगी जिसे गोलगप्पा नहीं पसंद।

महीने के आख़िरी दिन बन रहा है राजयोग इन राशियों के लिए..

0
Rajyog

अपने मन में सभी एक न एक दिन राजा बनना चाहते हैं। किसी किसी को ही राजयोग प्राप्त होता है, अकहिर राजयोग होता क्या है? अगर इस सवाल का जवाब ढूँढने निकलें तो आपको पता चलेगा कि जब व्यक्ति के मन का सारा काम होने लगे और उसे किसी के सवालों का सामना न करना पड़े तो ये राजयोग की तरह ही होता है।

लेकिन राजयोग भोगना ही सब नहीं होता, जैसे एक राजा सिर्फ़ सुख भोग करता हुआ उचित नहीं लगता उसी तरह जब किसी के लिए राजयोग आता है तो वो भी सिर्फ़ स्वयं सुख भोग करे ये उचित नहीं है। उसे आपे इस योग का लाभ लेते हुए समाज के लिए भी कुछ न कुछ करना चाहिए, अपने से कमज़ोर व्यक्तियों की मदद करना चाहिए। इससे सितारे उसके पक्ष में बने रहते हैं और राजयोग बढ़ता जाता है।

एक दिन का राजयोग आ रहा है कुछ राशियों के लिए इन राशियों के जातकों को आज सभी क़ानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार, व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में भी सफलता आपके क़दम चूमेगी। अगर आप आज किसी व्यवसायिक साझेदारी को शुरू करेंगे तो इसमें लाभ के पूरे योग हैं। कहीं प्रवास का मन भी बन सकता है और ये सुखद परिणामों वाला होगा।

कहीं से अचानक धन लाभ होने की सम्भावना है। आपके मन में भी शांति रूपी धन का ख़ज़ाना भरपूर रहेगा। मित्रों और परिवार जनों का सहयोग मिलेगा। आज जिन राशियों के लिए ये सुखद संयोग है वो राशियाँ हैं मेष, वृश्चिक, कुम्भ और मीन राशि।

नितीश कुमार ने इस तरह की भाजपा की मदद और पास हो गया ट्रिपल तलाक़ बिल..

0

पटना: राज्य सभा में आज ट्रिपल तलाक़ बिल पारित हो गया. ऐसा माना जा रहा था कि भाजपा की सहयोगी जदयू राज्यसभा में इस बिल का विरोध करेगी. जदयू नहीं चाहती थीं कि बिल की वजह से उसके मुस्लिम वोटर के बीच ग़लत संकेत जाए. इस बिल को जहां भाजपा मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकर्ण के लिए उठाया गया क़दम बता रही है वहीँ विपक्ष इसे सिविल लॉ को क्रिमिनल बनाने की साज़िश बता रहा है.

यही वजह थी कि बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार नहीं चाहते थे कि कोई भी ग़लत सन्देश उनके वोटर के बीच जाए. जदयू लेकिन भाजपा का समर्थन भी करना चाहती थी. यही वजह है कि जदयू ने इस बिल पर कोई विरोध करने से बचते हुए वोटिंग ही नहीं की. अगर वो बिल के ख़िलाफ़ वोट करती तो भाजपा सरकार के लिए इस बिल को पास कराना मुश्किल हो जाता.

नितीश कुमार की जदयू ने ये भी जताया कि वो इस बिल के ख़िलाफ़ है वहीँ उसने वोटिंग न करके भाजपा का फ़ायदा भी करा दिया.जनता दल यूनाइटेड के राज्यसभा सांसदों के बिल के खिलाफ मतदान से यह बिल खतरे में पड़ सकता था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर ही पार्टी के सभी सांसदों ने बजाय मतदान में बाग लेने के सदन का बहिष्कार कर दिया. इससे केंद्र सरकार को न केवल राहत मिली बल्कि इस बिल के राज्यसभा में पारित होने का रास्ता भी आसान हो गया.

मोटापे से हैं परेशान तो ये छोटा रसीला फल बनेगा वरदान..बस एक ही

0
fitness

यूँ तो सेहतमंद होना बहुत अच्छी बात है और शरीर में कुछ फ़ैट का होना भी ज़रूरी है लेकिन फिर भी शरीर में फ़ैट ज़्यादा न हो इस बात का ध्यान रखना भी ज़रूरी है। फ़ैट का बढ़ना सेहत की कई समस्याओं को बुलावा देता है। हृदय सम्बंधी कई बीमारियाँ फ़ैट की वजह से होती हैं वहीं ज़्यादा मोटापा होने से वज़न बढ़ता है जिससे सारा ज़ोर हमारे पैरों पर पड़ता हाँ और मोटापे से शरीर की हड्डियाँ कमज़ोर भी होती हैं साथ ही हड्डियों के टेढ़ी होने का डर भी होता है।

आज हम आपको बताने वाले हैं एक बहुत ही आसान नुस्ख़ा जिससे आप घर बैठे मोटापा घटा सकते हैं और अपने शरीर को बिलकुल स्वस्थ बना सकते हैं। इस नुस्ख़े के लिए आपको एक ही चीज़ का इस्तेमाल करना है वो है नींबू। जी हाँ, अगर आपके शरीर में फ़ैट की मात्रा ज़्यादा हो गयी है तो बस एक नींबू का रोज़ाना सेवन करना आपके लिए फ़ायदेमंद होगा।

IMG 4509
fitness

नींबू का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं लेकिन अगर आप ख़ाली पेट एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में एक नींबू का रस और थोड़ा शहद मिलाकर एक महीने तक पिएँ तो आपके शरीर से चरबी अपने आप घटने लगेगी और आप कुछ ही दिनों में फ़िट होने लगेंगे।इस उपाय के साथ- साथ अगर आप खाने के बाद भी जितना गरम पानी पी सकें उतने गरम पानी में नींबू का रस मिलाकर सिप कर- करके पिएँ तो आपको इसका असर जल्द ही देखने मिलेगा।

हॉलीवुड फ़िल्म में काम कर रही राधिका ने बॉलीवुड के ख़िलाफ़ दिया चौं’काने वाला ब’यान..

0
Radhika Apte

राधिका आप्टे के चाहने वालों का एक अलग ही हुजूम है, जिस तरह राधिका किसी भी तरह के किरदार में फिर बैठती हैं लोग उनके किरदारों की सराहना करते नहीं थकते। अपने बोल्ड किरदारों की तरह ही राधिका मशहूर हैं अपने बोल्ड बयानों के लिए भी। किसी भी बात का विरोध करना हो या अपनी कोई बात कहनी हो राधिका बेबाक़ी से अपने विचार सामने रखती हैं।

राधिका ने इन दिनों एक ऐसा बयान दिया है जिससे बॉलीवुड की शाख़ कमज़ोर मानी जा सकती है। राधिका इन दिनों हॉलीवुड की फ़िल्म “लिब्रेट: ए कॉल टू स्पाई” में काम कर रही हैं जिसमें वो द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर की मशहूर जासूस नोरा बेकर की भूमिका निभाती नज़र आएँगी। हॉलीवुड में काम कर रहीं राधिका ने कहा कि हॉलीवुड में काम करते समय उन्हें दो बातें अच्छी लगती हैं।

राधिका ने कहा कि हॉलीवुड में सभी समय की इज़्ज़त करते हैं और काम समय से शुरू होता है। हॉलीवुड में अपने पैसे समय से मिल जाते हैं। वहाँ पैसों के लिए भीख नहीं माँगनी पड़ती, इस बात से अंदाज़ा लगा सकते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार्स को अपने पैसों को पाने के लिए भी उतनी ही मेहनत लगती है जितनी किसी फ़िल्म में रोल पाने में। ये बॉलीवुड की एक कड़वी सच्चाई है जिसे राधिका सामने ले आयीं।

राधिका ने अपनी इस हॉलीवुड फ़िल्म के लिए बहुत मेहनत की है। उन्होंने बताया कि नूरा, जिनका किरदार वो निभा रही हैं द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान भारतीय मूल की ऐसी लड़की थी जो ब्रिटिश जासूस बनकर काम करती थी। राधिका इस किरदार को लेकर काफ़ी ख़ुश हैं।