Home Blog Page 1040

वाणी से जीत सकते हैं शत्रुओं का भी दिल, इन राशियों का भाग्य में है आज…

0
talking

कहा गया है ऐसी वाणी बोलिए मन का आपा खोए औरन को शीतल करे आपहुँ शीतल होए..जब इंसान क्रोध में हो तो भी ऐसी वाणी का उपयोग करे जिससे उसका मन तो शांत हो ही साथ ही साथ सामने वाले को भी शांति मिले।शास्त्रों में भी कहा गया है कि वाणी से बड़े बड़े काम साधे जा सकते हैं।

ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि जब ग्रहों की दशा सही नहीं होती तो इंसान सबसे पहले वाणी का संयम खोता है इसका अर्थ है वो छोटे- बड़े में भेद नहीं करता और किसी को कुछ भी कहता है जिससे सम्बन्धों में खटास आ जाती है। अगर आपसे ऐसी कोई भूल हो भी गयी हो या किसी और ने इस तरह की भूल की हो तो आज का योग ये कहता है कि बीती बातों को भूलकर नयी शुरुआत करें इससे सम्बन्धों में सुधार होगा।

अपनी बात को कहने से पहले भी अपने आत्मविश्वास को पूरी तरह मज़बूत रखें और अपनी बात रखें। आज का दिन आपके लिए इतना अनुकूल है कि आज आपकी वाणी में सरस्वती का वास होगा आपकी कही बातों को हर तरफ़ सम्मान प्राप्त होगा। अपनी वाणी से आज आप शत्रुओं का दिल भी जीत पाएँगे और अपने सम्बन्धों में मधुरता बढ़ा पाएँगे।

आज आपको सामाजिक जीवन में सम्मान मिलेगा। राजकीय कार्यों में सफलता का योग भी आज बन रहा है। अपनी वाणी से आज आप सभी का दिल जीतेंगे और अधिकारी वर्ग का सहयोग भी आपको मिलेगा। अपने साथियों के सहयोग से बिखरे कामों को समेटने में मदद मिलेगी।

आपकी सूझबूझ आपकी सफलता को बढ़ाने में कारगर होगी। सभी कार्य सुचारू रूप से होने के कारण यश और सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन भी आज सुखमय रहेगा और हर व्यावसायिक योजना कारगर होगी। साथ ही स्वास्थ्य सम्बंधी हर कष्ट दूर होगा। ये योग आज बन रहा है वृषभ, कर्क, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए।

चेहरे के दाग़- धब्बे दूर करने में कारगर है ये सस्ती घरेलू चीज़…हर घर में होता

0

चेहरे को बेदाग़ बनाए रखने का अरमान सभी का होता है और इसके लिए अक्सर लोग तरह-तरह की महँगी क्रीम और लोशन का इस्तेमाल भी करते हैं। कई बार उससे फ़ायदा होता है तो वहीं अक्सर कैमिकल से बनी ये क्रीम और लोशन त्वचा को रुखी और बेजान भी बना देती हैं। ऐसे में हम फिर इनके साइड इफ़ेक्ट से बचने के लिए किसी नयी क्रीम या लोशन का इस्तेमाल करना पड़ता है।

आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसी सस्ती घरेलू चीज़ के बारे में जिससे आपका चेहरा एकदम चकदार और दाग़ धब्बे रहित हो जाएगा। जी हाँ, वो सस्ती घरेलू दवा है फिटकरी। जी हाँ, फिटकरी का इस्तेमाल अक्सर शरीर में होने वाले छोटे इन्फ़ेक्शन आदि को दूर करने के लिए लगाया जाता है। फिटकरी से पानी को साफ़ भी किया जाता है।

नियमित रूप से फिटकरी को शेरी पर लगाने या फिटकरी का पाँय शेरी पर मलने से शेरी के दाग़- धब्बों से छुटकारा मिलता है। शरीर पर जमी गंदगी को दूर करने के लिए भी फिटकरी के पानी से नहाना अच्छा माना जाता है। यही नहीं अगर दाँत में दर्द हो तो फिटकरी का पावडर दाँतों में लगाना अच्छा माना जाता है। अगर कहीं चोट लगे तो भी फिटकरी से उस हिस्से को धोने से किसी तरह का इन्फ़ेक्शन नहीं होता।

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर फिर सामने आया प्रियंका गांधी का नाम, इस वरिष्ठ नेता ने..

0
प्रियंका गांधी, कांग्रेस

नई दिल्ली: कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा, इस पर अभी भी असमंजस की स्थिति है. राहुल गांधी ने जब से कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ा है तब से ही ऐसी बातें चल रही हैं कि प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाया जाए. हालाँकि राहुल ने पहली ही ये शर्त रखी हुई है कि कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष उनके परिवार से न हो. इसके बाद भी कांग्रेस पार्टी के अन्दर से प्रियंका को अध्यक्ष बनाने की माँग उठ रही है.

अब ख़बर है कि पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह ने भी प्रियंका को अध्यक्ष बनाए जाने की वकालत की है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में एक सही विकल्प होगा. हालांकि यह कांग्रेस कार्यसमिति पर निर्भर करेगा. पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इनकार के बाद प्रियंका गांधी इस पद पर उपयुक्त विकल्प होंगी.

पार्टी महासचिव पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह कांग्रेस अध्यक्ष चुनी जाती हैं तो हर तरफ से उन्हें समर्थन मिलेगा. उन्होंने कहा, ‘पार्टी की बागडोर अपने हाथों में लेने के लिए प्रियंका बिल्कुल सही पसंद होंगी. लेकिन यह पूरी तरह से कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) पर निर्भर करता है. सीडब्ल्यूसी ही इस मामले पर फैसला लेने के लिए अधिकृत है.’ हालांकि, उन्होंने राहुल गांधी के अध्यक्ष पद को छोड़ने पर दुख जताया. इसके पहले कई और वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाये जाने की माँग कर चुके हैं.

सलमान की इस सलाह पर कपिल ने साधी चुप्पी..

0
Kapil Sharma- Salman Khan

कपिल शर्मा छोटे परदे पर अपने मज़ाक़िया अंदाज से सभी का दिल जीतते आए हैं। वैसे सभी जानते हैं कि कपिल शर्मा का विवादों से पुराना नाता है और इस कारण उनका शो दो बार बंद भी हो चुका है। कपिल शर्मा की डूबती नैय्या को पार लगान के लिए सलमान ख़ान ने उनका हाथ थामा और अब उनके शो के प्रोड्यूसर बनकर कपिल शर्मा को एक बार फिर से TV में वापस लाने में उनका हाथ है।

सलमान ख़ान ने अब कपिल को दी है एक सलाह कि वो विवादों से दूर रहें। सलमान ने कहा है कि कपिल अब किसी तरह के विवाद में न पड़ें और न ही ऐसा कोई बयान दें जिसे विवाद हो। जब से कपिल का शो फिर से शुरू हुआ है वो टॉप 10 शो में बना हुआ है और प्रोड्यूसर सलमान नहीं चाहते कि पहले की तरह कपिल कोई ग़लती न करें और उनका शो इसी तरह चलता रहे।

कपिल जब अपने टीम मेंबर्स के साथ फ़्लाइट में लड़ाई करके विवादों में आए थे उसके बाद से तो मानो विवाद उनके साथ ही चलते रहे। कपिल अक्सर अपने बयानों की वजह से भी विवाद में फँसते रहे हैं। लेकिन अब कपिल भी अपने शो को लेकर गम्भीर हैं और सलमान की मिले साथ को खोना नहीं चाहते।

कपिल का शो लाखों लोगों की पसंद है और उसके ज़रिए लोगों ने अपनी ज़िंदगी में ख़ुशियों को शमैल होने की बात कही है। यही नहीं इस शो में देश- विदेश से लोग दर्शक बनकर भी आना चाहते हैं और आते भी हैं। कपिल अब सलमान की सलाह को मानकर चलें तो उनका शो वापस पहले जैसी प्रसिद्धि पा सकता है।

अचानक धन लाभ से होंगे मालामाल..कहीं आपकी राशि में भी तो नहीं है ये योग

0
happy- money

इस ज़माने में कौन है जो ये नहीं चाहता कि उसे उसकी मेहनत के पैसे तो मिल ही जाएँ लेकिन लाभ के और अवसर भी सामने आते रहें। ऐसे में जब ग्रहों की दशा अनुकूल हो तो लाभ के अवसर अपने आप बनते हैं। फिर चाहे नौकरी हो या व्यवसाय इंसान की तरक़्क़ी अपने आप होने लगती है।

आज तो कुछ राशियों के भाग्य में है ऐसी दशा जिससे पुराना रुका हुआ धन तो वापस आएगा ही बल्कि अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। जी हाँ, धनलाभ का एक बेहतरीन योग बन रहा है कुछ राशियों के जातकों के लिए। इतना ही नहीं धन आने के योग भी बन रहे हैं इनके लिए जहाँ कारोबार और व्यवसाय में उन्नति होने वाली है।

भौतिक सुख-सुविधायाएँ बढ़ेंगी। नए वस्त्र और आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं अगर कोई सम्पत्ति से जुड़ा मामला है तो वो भी आज सुलझ जाएगा और परिणाम आपके पक्ष में होगा। आप आपसी बातचीत से कई उलझे हुए मामले सुलझा पाएँगे। व्याप्र करते हैं तो समझिए आज अनुकूल समय है आपके लिए।

व्यापार बढ़ाने के मौक़े आपके सामने आएँगे और आपको उस ओर काम करके लाभ ही मिलेगा। काम की जगह में बदलाव करना भी आज सुखद फल देने वाला होगा। व्यापार में कई नए लोग भी साथ जुड़ सकते हैं जिनके जुड़ने से कारोबार में तरक़्क़ी होगी। साझेदारी की ओर सोचना भी आज अच्छे फल ला सकता है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। पुराना रुका हुआ हर काम आज पूरा होगा, मन में संतोष बना रहेगा। जिन राशियों के लिए आज ये संयोग बना है वो राशियाँ हैं मेष, कर्क और मकर राशि।

खाँ’सी बु’खार की अचूक दवा है ये ख़ूबसूरत फूलों का पेड़…गोरेपन के लिए

0
harsingaar

फूलों की ख़ूशबू तो सभी का मन मोहती है लेकिन कई फूलों में औषधीय गुण भी होते हैं। इन फूलों की न सिर्फ़ ख़ूशबू मन मोहती है बल्कि सेहतकारी गुण इस ख़ूशबू को और भी बढ़ा देते हैं। आज जिस फूल के पेड़ के औषधीय गुण हम बताने जा रहे हैं वो फूल है हरसिंगार का फूल। नारंगी डंडी वाले सफ़ेद हरसिंगार के फूलों को जो भी देख ले उसका मन मोह लेते हैं ये फूल और उस पर इनकी भीनी-भीनी ख़ूशबू तो जी को चुरा लेती है। इन्हें पारिजात भी कहा जाता है।

आज हम इन फूलों के पेड़ में छुपे अन्य सेहत से जुड़े गुणों के बारे में बताने वाले हैं। अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है तो आप हरसिंगार की 6-7 पत्तियों का पेस्ट बनकर उसे पानी में मिलाकर तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए। इस पानी को ठंडा करके प्रतिदिन ख़ाली पेट सेवन करने से जोड़ों का दर्द ही नहीं। बल्कि इससे जुड़ी अन्य समस्याओं से भी आराम मिलता है। अगर मांसपेशयों में खिंचाव हो तो हरसिंगार की पत्तियों का रस, अदरक के रस के साथ समान मात्रा में मिलाकर लेने से लाभ होता है।

खाँसी और बुखार में हरसिंगार बहुत लाभकारी है। खाँसी और बुखार में हरसिंगार की पत्तियों को पानी में उबालकर पीना लाभदायक होता है। इसे सामान्य चाय की तरह उबालकर भी पी सकते हैं। ये चाय आम बुखार से लेकर डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया तक के बुखार को जड़ से समाप्त कर सकती है।

अगर त्वचा को चमकदार बनाना हो तो हरसिंगार की पत्तियों को पीसकर इसका पेस्ट लगाने से सारी त्वचा से जुड़ी परेशानियाँ दूर होती हैं। यही नहीं हरसिंगार के फूलों जैसी ताज़गी के लिए इसके फूलों का लेप चेहरे पर लगाना चाहिए। चेहरा बिलकुल हरसिंगार के फूलों की तरह उजला और चमकदार हो जाएगा।

कहाँ चले जाते हैं, नये नोट ?

0
currency

जब भी सरकार की तरफ़ से यह घोषणा होती है कि रिज़र्व बैंक नये नोट जारी कर रहा है, तब तब मैं नये नोट रखने के अपने शौक के कारण बैंकों के चक्कर लगाने लगता हूं। हर बार केवल निराशा ही हाथ लगती है। रिज़र्व बैंक से लेकर इंडियन ओवरसीज़ बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ़ बडोदा, स्टेट बैंक, महाराष्ट्र बैंक आदि की विभिन्न नगरों की अनेक शाखाओं में केवल चक्कर ही लगाने का क्रम चलता रहता है, हर बार। कहीं भी नये नोट मिलते ही नहीं। एक रुपये, दस रुपये, पचास रुपये, सौ रुपये, दो सौ रुपये, और दो हज़ार रुपये के नोट कहीं नहीं मिलते । सौ रुपये के सिक्के भी अधिक कीमत पर कोई कोई व्यक्ति देने की बात कर देता है। परंतु कोई बैंक अपने नियमित ग्राहकों को नये नोट कभी भी दे नहीं पाता । हां, दिवाली के समय, कुछ बैंक अपने चिर-परिचित पुराने ग्राहकों को कुछ नये नोट सीमित मात्रा में छुपा कर दे देते हैं।

जब रिज़र्व बैंक के गवर्नर मेरे मित्र रघुराम जी थे, तब एक रुपये के नये नोट प्राप्त करने के लिये मुझे उनसे भी प्रार्थना करनी पडी थी । रिज़र्व बैंक के एक उच्चतम अधिकारी ने मुझे पत्र लिखकर सूचित किया कि मैं रिज़र्व बैंक की नागपुर शाखा से संपर्क करूं। वहां के एक अधिकारी ने लिखित उत्तर दिया कि उनके पास एक रुपये के नये नोट नहीं हैं, और मैं स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक या बैंक ऑफ़ बडोदा से संपर्क करूं । मैं स्वयं इन बैंकों में गया । वहां के अधिकारियों ने बहुत सम्मान देते हुये मुझसे बातचीत की परंतु नये नोट किसी ने नहीं दिये।
हाल ही में पचास रुपये के नये नोट जारी होने का समाचार पढा था। आजतक मैं वो नोट देख नहीं पाया हूं।

रिज़र्व बैंक के नये गवर्नर के हस्ताक्षर से कुछ नये नोट भी जारी किये गये हैं, परंतु मैं उनके दर्शन अभी तक नहीं कर पाया हूं । पांच सौ रुपये के नोट भरे पडे हैं लगभग सभी बैंकों की शाखाओं में, परंतु दो हज़ार रुपये के नोट कहीं नहीं मिलते । कभी कभार, पांच-दस नोट कोई बडी महरबानी करते हुए दे देता है । दो रुपये और पांच रुपये के नोट तो एक युग से दिखाई ही नहीं दिये हैं । मुझे बचपन से ही नये नोट रखने और कुछ नोट जमा करने का शौक रहा है । जब आकाशवाणी में नौकरी करने लगा तो शुरू शुरू में मुझे रिज़र्व बैंक का ही चैक दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, भोपाल और नागपुर में मिला करता था । आकाशवाणी के कारण मेरा नाम लोग जानते थे और अनेक बैंक कर्मचारी-अधिकारी बहुत आदर दिया करते थे । तब मुझे नये नये नोट मिल जाया करते थे । फ़िर स्टेट बैंक से नाता जुडा, तब भी अनेक परिचित अधिकारी-कर्मचारी मुझे नये नोट दे दिया करते थे । लेकिन धीरे धीरे यह क्रम रुकता चला गया और आज स्थिति यह हो गई है कि विभिन्न बैंकों की अनेक शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी मुझे जानते भी हैं, आदर भी देते हैं, परंतु नये नोट नहीं दे पाते।

बार बार प्रार्थना करने पर यदा कदा कुछ नये नोट छुपा कर दे दिये जाते हैं, परंतु उनके पास भी एक रुपये, दो रुपये, पांच रुपये, दस रुपये, बीस रुपये, पचास रुपये के नये नोट होते ही नहीं । सौ रुपये, दो सौ रुपये, पांच सौ रुपये और दो हज़ार रुपये के कुछ ही नोट कभी कभार मुझे मिल जाते हैं । अधिकतर ऐसे नोट वो होते हैं जो घूमते घूमते उनके पास आ जाते हैं । वास्तव में वो सब प्रयोग में आ चुके नोट ही होते हैं । बिल्कुल नये नोट उनके खज़ाने में होते ही नहीं। हर वर्ष मैं प्रतीक्षा करता रहता हूं दिवाली के समय की, जब उम्मीद रहती है कि शायद अलग अलग राशि के कुछ नये नोट मुझे मिल जायें ।

एक बैंक अधिकारी ने एक बार मुझे बातचीत में बताया था कि जब भी सीमित संख्या में कोई नये नोट आते हैं तो बैंक के अधिकारी-कर्मचारी सबसे पहले उन्हें आपस में बांट लेते हैं । ग्राहकों के लिये नोट बचते ही नहीं क्योंकि बहुत सीमित संख्या में ऐसे नोट आते हैं । मैंने यह भी सुना था कि बहुत बडे बडे उद्योगपति, व्यवसायी, राजनेता, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा कुछ ऐसे “एजेंट” जो नये नोट बेचने का कारोबार करते हैं, वे किसी भी राशि के नये नोट जारी होते ही, उनपर अपना कब्ज़ा कर लेते हैं । यह बात किसी हद तक मुझे सच भी नज़र आती है क्योंकि कभी कभी इन अदृष्य रहने वाले नये नोटों की गड्डियां कुछ ऐसे चुने हुए लोगों के पास दिखाई दे जाती हैं । वास्तविकता क्या है, यह तो मैं नहीं जानता, परंतु यह प्रश्न मेरे मस्तिष्क में हमेशा घूमता ही रहता है कि आखिर कहां चले जाते हैं, नये नोट ?

किशन शर्मा, 901, केदार, यशोधाम एन्क्लेव,

प्रशांत नगर, नागपुर – 440015;

मोबाइल – 8805001042

धन सम्पत्ति भरकर करेगा मालामाल ये बेहतरीन संयोग बन रहा है आज इन राशियों के लिए

0
money

ज्योतिष के बड़े जानकारों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में ग्रहों का बड़ा महत्व होता है। वो तो यहाँ तक कहते हैं कि दुनिया में जो भी होता है उसका कारण ग्रहों की दिशा और दशा ही है। एक इंसान अपने जीवन में सुख और शांति के साथ धन- सम्पत्ति की आस भी रखता है। सम्पत्ति समय-समय पर हमारे काम आती है साथ ही रहन सहन के एक उचित वातावरण को बनाए रखने में भी सहायक होती है।

आज ग्रहों की दशा कुछ राशियों के जातकों के लिए बेहद अनुकूल है, जिससे उनके जीवन में अपार धन- सम्पत्ति आने का योग है। इन राशियों के बारे में बताने से पहले हम आपको बता देते हैं उन सुखद योगों के बारे में जो आज धन सम्पत्ति की वर्षा करने के लिए बने हैं। आज इन चुनिंदा राशियों के जातकों के लिए प्रॉपर्टी सम्बंधी बहुत ही अनुकूल समय है। प्रॉपर्टी से सम्बंधित हर अटके हुए काम आज बन जाएँगे साथ ही अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला हो तो वो भी आज अनुकूल परिणाम देगा।

आज आपके सामने कमाई के नए-नए स्रोत आएँगे, जिनके ज़रिए आप आय बढ़ाने की ओर कूच कर सकते हैं। यही नहीं कारोबार से जुड़े कई लाभ देने वाले प्रसातव भी आपके सामने आज आएँगे, इन पर अमल करके आप अपने कारोबार को तरक़्क़ी के रास्ते पर ले जा सकते हैं। आज अचानक धन लाभ का योग भी है जिससे आपके सुख और समृद्धि में इज़ाफ़ा होगा।

ये समय है जब आप अपने मेलजोल और सम्पर्कों का लाभ उठाने की ओर सोच सकते हैं। उच्चाधिकारियों से आपकी जो पहचान है उसका लाभ आपको मिल सकता है, इसके ज़रिए कई लाभ देने वाली योजनाएँ भी सामने आ सकती हैं, उन्नति के नए अवसर बनेंगे। जहाँ कारोबार में उन्नति का समय है वहीं परिवार में भी सुख शांति का माहौल रहेगा। आपके परिजनों के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं और मौज मस्ती से भरे ये पल आपको अपने काम में आगे बढ़ने के लिए नयी ऊर्जा देंगे।

आज आपको अपने अंदर सकारात्मकता बनाए रखने की ज़रूरत है और मेहनत से जी न चुराकर पूरी तरह ख़ुद को इस लाभकारी समय का लाभ उठाने के लिए काम में लगा दें। आज जितनी मेहनत आप करेंगे उसका परिणाम उससे दुगुना मिलेगा। ग्रहों की इस सुखद स्थिति का लाभ उठाइए। ये बेहतरीन संयोग जिन राशियों के लिए बना है वो हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या और वृश्चिक राशि।

बा’ढ़ में फँसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस के यात्रियों को बचाने पहुँची NDRF टीम

0

मुंबई: मुंबई और आसपास के क्षेत्र में बाढ़ से गंभीर हालात बन गए हैं. मुंबई-कोल्हापुर रूट पर चलने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस रेलगाड़ी भारी बारिश की वजह से बीच में फँस गई है. इस ट्रेन में 700 से अधिक यात्री मौजूद हैं. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक़ क़रीब 220 यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है जबकि बाक़ी यात्रियों की मदद के लिए व्यवस्था की गई है. NDRF की टीम यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए लगी हुई है.

एक समाचार वेबसाइट ने ये जानकारी दी है कि एक यात्री द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन मुंबई से 100 किलोमीटर दूर वांगनी और बदलापुर के बीच तड़के करीब 3 बजे से रुकी हुई है. समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुनील उदासी ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल और शहर की पुलिस उस स्थान पर पहुंच गई है जहां ट्रेन रुकी हुई है. फंसे हुए यात्रियों को बिस्कुट और पानी बांटा गया है.

उन्होंने यात्रियों से अपील करते हुए कहा,”महालक्ष्मी एक्सप्रेस के यात्री ट्रेन से नीचे न उतरे. ट्रेन सुरक्षित स्थान पर है. स्टाफ, रेलवे पुलिस फोर्स और शहरी पुलिस आपकी देखरेख के लिए ट्रेन में मौजूद है. कृपया एनडीआरएफ व अन्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों की सलाह का इंतजार करें.” इस बीच, महाराष्ट्र के सूचना और जनसंपर्क महानिदेशालय के निदेशक बृजेश सिंह ने कहा कि जहां ट्रेन फंसी हुई है, तीन नाव घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. उन्होंने आगे बताया कि वह खुद भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

अजय के इस फ़ैसले ने उड़ाए काजोल के होश…

0
kajol

अजय देवगन बॉलीवुड के फ़िट ऐक्टर माने जाते हैं और बॉलीवुड के तीनों ख़ान के मुक़ाबले अजय ही हैं जो लगातार सालों से हिट फ़िल्में दे रहे हैं। कॉमेडी, ऐक्शन, थ्रिलर हर तरह की फ़िल्मों में अजय देवगन ने अपना लोहा मनवाया है। उनके लुक्स और फ़िगर के सभी दीवाने हैं। अजय अपनी फ़िल्में भी बड़ी सावधानी से चुनते हैं और लगातार हिट फ़िल्में उनके खाते में जमा हो रही हैं।

हाल ही में ख़बरें आयीं हैं कि बेबी और स्पेशल 26 जैसी फ़िल्मों का निर्देशन कर चुके नीरज पांडे अजय देवगन को लेकर एक फ़िल्म बनाना चाहते हैं, ये फ़िल्म चाणक्य के जीवन पर बैन रही है। चाणक्य जो कूटनीति के जनक माने गए हैं। इस फ़िल्म के लिए मुख्य भूमिका अजय निभाने वाले हैं और इसके लिए उन्हें अपने शरीर में तो काफ़ी बदलाव करने ही पड़ेंगे साथ ही वो करने वाले हैं एक ऐसा बदलाव जिससे काजोल भी उनसे नाराज़ हो सकती हैं।

IMG 4530
Ajay Devgan

जी हाँ, इस फ़िल्म के लिए अजय देवगन अपना आधे बाल मुंडवाने वाले हैं। आधे गंजे होकर अजय इस किरदार को निभाएँगे, उनके बालों के स्टाइल पर मरती लड़कियों और काजोल के लिए ये शॉकिंग है । अजय को लेकर बन रही फ़िल्म चाणक्य दो भागों में बन सकती है। नीरज पांडे का मानना है कि चाणक्य के जीवन और उनकी सोच को एक फ़िल्म में ला पाना मुश्किल होगा। उनकी टीम इस फ़िल्म ए लिए चाणक्य के जीवन के ऐसे पहलूओं की रीसर्च में है जो अब तक लोगों के सामने नहीं आए। वैसे लोगों के सामने तो अजय आधे मुंडवाए बालों में भी नहीं आए।