Home Blog Page 1030

रात में भूलकर भी न खाएँ ये चीज़ें, पड़ सकता है पछताना

0
प्रतीकात्मक तस्वीर

इंसान की ज़िंदगी में सबसे ज़रूरी चीज़ अगर कोई है तो वो है सेहत और सेहत अच्छी रखनी हो तो सबसे ज़रूरी है खानपान का ध्यान रखना। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में जिन्हें रात में खाने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है, साथ ही आपको नींद ना आने और गैस जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इनमें कुछ चीज़ें हैं अल्कोहल,पास्ता,बर्गर,डार्क चॉकलेट, रेड मीट,ऐसी सब्जियां जिनमें अघुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक हो,।

अल्कोहल-अल्कोहल यूँ तो लीवर के लिए हानिकारक होता ही है साथ ही इसमें काफी मात्रा में कैलोरी होती है| रात में सोने से पहले इसका सेवन आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है| ये आपकी नींद खराब कर सकता है| वाईन में कैलोरी की मात्रा सबसे अधिक होती है|पास्ता– पास्ता में कार्बोहाइड्रेट होता है जो बाद में वसा में बदल जाता है| इस कारण इसमे कैलोरी अधिक होती है, अगर रात में आप इसका सेवन करते हैं तो ये जल्दी पचेगा नहीं और वसा शरीर में रह जाएगा जिससे ह्रदय और पाचन शक्ति बाधित होगी।

IMG 0982
प्रतीकात्मक तस्वीर

बर्गर– जंकफ़ूड होने के कारण इसे रात में खाना नहीं चाहिए। बर्गर में डाले जाने वाली सॉस से पेट में एसिड बनने लगती है| जिससे हार्टबर्न की समस्या बढ़ती जाती है| रात में ये आपको परेशान कर सकता है। डार्क चॉकलेट– डार्क चॉकलेट से भी नींद को काफी नुकसान होता है| इसमे कैफिन और उत्तेजक पदार्थ की मात्रा अधिक होती है| जो ह्रदय और दिमाग़ को कार्यशील रखती है| इससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है|

रेड मीट- इसमे प्रोटीन और आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है| इससे बेचैनी बढ़ सकती है जो आपकी नींद ना आने की बीमारी का कारण बन सकती है| सब्जियां– कुछ सब्जी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन तंत्र को नुकसान कर गैस जैसी समस्या को बढा सकती है|जैसे- ब्रोकोली, गोभी आदि। रात में हल्का भोजन लें ताकि आपको अच्छी नींद आए।

अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी से दिया अनो;खा इस्ती;फ़ा, कहा केजरीवाल..

0
Alka Lamba- Arvind Kejriwal

अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है| अलका लांबा दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक रही है| इस्तीफे के साथ ही आम आदमी पार्टी से उनका सफ़र यही समाप्त हो गया है| अपने इस्तीफे की बात उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी अलका लांबा लिखती है कि “ आम आदमी पार्टी से अब अलविदा कहने और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का समय आ गया है|

साथ ही साथ यह भी लिखा है पार्टी में 6 साल के सफ़र में उन्होंने काफी कुछ सीखा है| जिसका उन्होंने शुक्रिया भी किया| साथ ही साथ अलका ने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा है कि अरविंद केजरीवाल आपके प्रवक्ताओं ने आपकी इच्छानुसार मुझसे कहा था कि पार्टी मेरा इस्तीफा ट्विटर पर भी मंजूर कर लेगी| इसलिए कृपया करके ‘आम आदमी पार्टी’ जो की अब ‘खास आदमी पार्टी’ बन गई है, की प्राथमिक सदस्यता से मेरा इस्तीफा मंजूर कीजिए|

अलका लांबा और पार्टी के बीच पिछले कई समय से कुछ चीजें ठीक नहीं चल रही है| दरअसल अलका लांबा ने राजीव गाँधी से भारत रत्न वापस लिए जाने वाले प्रस्ताव का विरोध दिल्ली विधानसभा में किया था तभी से पार्टी और अलका लांबा के बीच विवाद शरू हो गया था| इससे नाराज पार्टी संयोजक अरविंद  केजरीवाल ने भी उन्हें सोशल मीडिया से भी हटा दिया था|

इससे ये तो तय हो गया था की अलका लांबा पार्टी से इस्तीफा दे सकती है| उनकी ट्विटर पर कई बार पार्टी के नेताओ के बीच ट्विटर वॉर जेसी तीखी नोंक-झोंक होती रही | पार्टी के एक नेता ने तो अलका लांबा के इस्तीफा को ट्विटर पर ही स्वीकार कर लिए जाने की बात कह डाली| इससे अलका लांबा पार्टी के नेताओ से काफी नाराज हुई और बाद में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया|हाल ही में अलका ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाक़ात की थी जिसके बाद से ही उनके कांग्रेस में शमैल होने के क़यास लगाए जा रहे थे जिन्हें अलका के इस्तीफ़े के बाद बल मिला है।

इस संदेश ने बढ़ाया इसरो का हौसला..राष्ट्रपति ने कहा

0
Chnadryaan 2

जिस ऐतिहासिक पल का हमारे देश के वैज्ञानिक और देश के सभी लोगो को इंतजार था वह पूरा होते-होते रह गया, इसके साथ ही साथ सबके चेहरे पर निराशा छा गई| दरअसल हुआ ये ही जब चंद्रयान-2 के लैंडर “विक्रम’ को 7 सितम्बर रात 1:38 मिनट पर चाँद की सतह पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की गई तभी चाँद की सतह से महज़ 2.1 किलोमीटर दूर ही लैंडर का संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया| 

इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए देर रात तक लोग टीवी के आगे बठे रहे| लोग इस ऐतिहासिक पल को लाइव देखना चाहते थे| जब लोगों को पता लगा की लैंडर का संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया है तभी से लोगो के चेहरे पर निराशा छा गई| बाद में प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इसरो के वैज्ञानिको के साहस की तारीफ की और सभी का हौसला भी बढाया|रा ष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्विटर पर कहा कि “इसरो की टीम ने साहस का प्रदर्शन किया है देश को इसरो पर गर्व है, हम सभी और बेहतर होने की उम्मीद करते है”

राहुल गाँधी ने भी ट्विटर पर इसरो की टीम के शानदार काम के लिए बधाई दी, राहुल गाँधी ने यह भी कहा कि ‘’ आपका काम बेकार नहीं जाएगा, इसने कई बेजोड़ और महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है’’ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्विटर पर भविष्य की यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा भारत हमारे प्रतिबद्ध और कठिन मेहनत करने वाले वैज्ञानिको के साथ है|दरअसल विक्रम ने ‘रफ ब्रेकिंग और फाइन ब्रेकिंग” को सफलतापूर्वक पार तो कर लिया था, लेकिन जब सॉफ्ट लैंडिंग की बारी आई उससे पहले ही इसका संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया।

तीन साल की मेहनत का मिला फल, इस तरह से रोका जा सकता है कैंसर..

0

कुमाऊँ के पहाड़ी क्षेत्रों से पित्त की थैली के कैंसर से पीड़ित लोग बड़ी संख्या में एसटीएच पहुंचते हैं। इस कैंसर के कारणों को पहचानने के लिए सर्जरी विभाग ने मेडिकल रिसर्च यूनिट में तीन साल पहले ‘जेनेटिक्स चेंजेज़ इन गॉल ब्लैडर कैंसर इन कुमाऊँ रीज़न’ पर शोध की शुरुआत की थी। सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर के एस साही के अनुसार मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आये 25 रोगियों के जीन की जाँच की गई।

इन 25 रोगियों के जीन में तीन ऐसे जीन की पहचान कर ली गई है जिनमें किसी कारणवश बदलाव होने पर सम्बंन्धित व्यक्ति में कैंसर विकसित हुआ है। प्रोफेसर साही ने बताया है कि अब अगर पित्त की थैली में होने वाली किसी भी तरह की शिकायत को लेकर रोगी आता है तो समय रहते उसके जीन की जांच करके उस जीन में अगर कोई बदलाव हो रहा है या हुआ है तो उसे सही समय रहते पहचाना जा सकेगा।

अगर बदलाव के संकेत दिखाई पड़ते हैं तो पित्त की थैली को कैंसर उपजने से पहले ही निकाल दिया जाएगा। इससे बहुत हद तक कैंसर की रोकथाम में सहायता मिल सकेगी। क्योंकि जब तक पित्त की थैली के कैंसर से पीड़ित व्यक्ति अस्पताल पहुँचते हैं तब तक उनका कैंसर स्टेज-4 में पहुँच चुका होता है। डॉक्टरों के अनुसार पहाड़ों पर पित्त की थैली में पथरी और कैंसर बहुत ज़्यादा देखने को मिलता है। पित्त की थैली में कैंसर अंदर ही अंदर बढ़ता रहता है। और इसका आसानी से पता भी नहीं चल पाता है। जब तक उसकी जाँच और पहचान होती है तब तक कैंसर डॉक्टरों के क़ाबू से बाहर हो चुका होता है। इसलिए डॉक्टर्स निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि रोग के होने से पहले ही इस ख़तरे को भाँप लिया जाए और उसका निवारण कर दिया जाए।

74 साल की बेऔलाद महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, क़ुदरत के करिश्मे ने किया…

0

गुरुवार के दिन आन्ध्र प्रदेश के गुंटूर शहर का अहिल्या नर्सिंग होम साक्षी बना एक अनोखी घटना का, जब इस अस्पताल में 74 साल की मँगायम्मा नाम की महिला ने पूरी तरह से स्वस्थ जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया। 74 वर्षीय मँगायम्मा ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर के अहिल्या नर्सिंग होम में जब जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया तो ये एक अनोखी ख़बर बन गयी और तेज़ी से वायरल होने लगी।

मँगायम्मा ने इन व्रिटो फेर्टिलाइज़ेशन (आई वी एफ ) प्रक्रिया के माध्यम से गर्भधारण करके जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया। चार डॉक्टरों की एक टीम ने सीज़ेरियन ऑपरेशन किया। चार डॉक्टरों की इस टीम का नेतृत्व करने वाले मुख्य डॉक्टर उमाशंकर ने कहा माँ और बच्चे दोनों पूरी तरह स्वस्थ और ठीक ठाक हैं। पुर्वी गोदावरी ज़िले के नेलालपतिर्पाडु की रहने वाली मँगायम्मा शादी के 54 साल बाद भी संतानहीन थीं।

लेकिन संतान पाने की उनकी इच्छा उनके अंदर जीवित रही। येही कारण था कि शादी के 54 साल के बाद और 74 साल की उम्र में मँगायम्मा ने अपने पति वाई. राजा रॉव के साथ मिलकर पिछले साल के अंत में गुंटूर शहर के अहिल्या नर्सिंग होम के आई वी एफ विशेषज्ञों से संपर्क किया और अपनी माँ बनने की इच्छा के बारे में बताया। इसके बाद नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने इस दंपत्ती की सहायता करने का फ़ैसला कर लिया। और आई वी एफ तकनीक यानि इन व्रिटो फेर्टिलाइज़ेशन के माध्यम से गर्भधारण कराया और इसके बाद डॉक्टर नियमित रूप से मँगायम्मा के स्वास्थ्य पर पूरी नज़र रखे हुए थे। यहाँ तक कि नर्सिंग होम में प्रसव से पहले इस दम्पत्ति के पारंपरिक सत्कार की भी व्यवस्था की गई थी।

कीकू शारदा को भारी पड़ गई एक कप कॉफ़ी, देने पड़े 78,650 रुपए

0

टी वी के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के कॉमेडियन कीकू शारदा बाली में छुट्टियां बिताकर हाल ही में भारत लौटे हैं। कीकू शारदा के साथ इस वेकेशन कुछ ऐसा हुआ है। जिसे वो शायद कभी भी भुला ना सकें। कीकू को बाली में एक कप चाय और एक कप कॉफ़ी पीना कुछ ज़्यादा ही महँगा पड़ गया। हालांकि कीकू शारदा को इस बिल से कोई शिक़ायत नहीं है जैसे कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर ख़ुद ही जानकारी दी,कि वो बाली में जिस होटल में रुके थे वहाँ उन्होंने एक कप कॉफ़ी और एक कप चाय ली जिसके एवज़ में उन्हें एक भारी भरकम बिल चुकाना पड़ा।

लेकिन वो ये लिखना भी नहीं भूले की उन्हें इस भारी भरकम बिल से कोई शिक़ायत नहीं है। इतना ही नहीं कीकू शारदा ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर उस बिल की तसवीर भी शेयर की जिसमें उन्होंने एक कैपेचीनो कॉफ़ी और एक कप चाय ऑर्डर की थी। जिसमें कॉफ़ी के लिए उनसे 35,000 और चाय के लिए 30,000 लिए गए वहीं इस पर 13,650 सर्विस टैक्स चार्ज किया गया।

जिसके बाद कुल बिल हुआ 78,650 लेकिन इतने भारी भरकम बिल से कीकू शारदा को कोई परेशानी या फिर कोई शिक़ायत नहीं है और इसका कारण ये है कि भारतीय करेंसी के अनुसार इसकी क़ीमत केवल 400 रुपये है। कीकू की इस दिलचस्प पोस्ट का लोग ख़ूब मज़ा ले रहे हैं, और ख़ूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। वैसे भी ये कोई पहला वाक़्या नहीं है।इससे पहले भी सेलेब्रिटीज़ को छोटी सी खाने पीने की चीज़ों के लिए भारी भरकम रक़म चुकानी पड़ी है। कुछ दिन पहले एक्टर राहुल बोस के साथ कुछ ऐसी ही घटना हुई थी जिसमें उन्हें उन्हें होटल में दो केले का बिल 443 रुपये चुकाना पड़ा था।

किनारे बैठी लड़की को समुद्री शेर ने खींचा, जबड़े में जकड़ कर..

0

एक अचंभित कर देने वाला वीडियो इन दिनों बहुत वायरल हो रहा है। जो आपके होश उड़ा देगा। इस वीडियो में एक समुद्री शेर किनारे बैठी एक लड़की को अपने जबड़े में पकड़कर पानी में खींचकर ले जाता हुआ दिख रहा है। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को देखकर इस बात का अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सकता है कि उस समय का मंज़र कितना खौफ़नाक रहा होगा। ये वीडियो कनाडा के एक डॉक का है। जहाँ लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ समुद्री जीवों की हलचल देखने और उनका आनन्द उठाने आये हुए थे।

समुद्री जीवों को उत्साहित करने के लिए लोग उन्हें खाने की चीज़ें दे रहे थे।और समुद्री जीव जंतु भी लोगों द्वारा दी जा रही चीज़ों का आनंद ले रहे थे। तभी अचानक वहाँ कुछ ऐसा अनोखा घटित हुआ जिसे देखकर सभी लोगों के होश फ़ाख्ता हो गए।4 करोड़ से भी कहीं ज़्यादा बार इस खौफ़नाक वीडियो को देखा जा चुका है। ये वीडियो 20 मई 2017 को यू ट्यूब पर अपलोड किया गया था। इस ख़तरनाक वीडियो को माइकल फुजिवारा ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर अपने यू ट्यूब अकॉउंट पर अपलोड किया है। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले विडियो में एक लड़की डॉक पर किनारे बैठकर समुद्री जीवों की हरक़तों का आनंद ले रही थी। कि तभी अचानक से एक समुद्री शेर वहाँ आया और उस लड़की को आने जबड़े में पकड़कर पानी में खींचकर ले गया।

इस घटना ने वहाँ मौजूद सभी लोगों के होश उड़ा दिए। तभी लोगों को शोर मचाते और चिल्लाते हुए देखकर वहाँ खड़ा एक शख़्स पानी में कूद गया। और कुछ ही देर में लड़की को सही सलामत बाहर लेकर आ गया। इस घटना में लड़की को ज़्यादा चोट तो नहीं लगी है लेकिन इस घटना ने लड़की के साथ-साथ वहाँ मौजूद सभी लोगों को बहुत बुरी तरह से डरा दिया है। ब्रिटिश कोलंबिया की समुद्री स्तनधारी अनुसंधान के निदेशक ने समुद्री शेर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए वो समय-समय पर लोगों को चेतावनी देते रहते हैं।

मुरली मनोहर जोशी के बयान से फिर शुरू हो गई हलचल, ‘निडर नेतृत्व की ज़रूरत…’

0

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत को ऐसे नेतृत्व की ज़रूरत है जो प्रधानमंत्री के सामने बिना डरे अपनी बात रख सके, उनसे बहस कर सके। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के जो भी मुद्दे हैं उनपर पार्टी लाइन से ऊपर उठकर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर अफ़सोस जताया कि पार्टी में बहस करने की परंपरा लगभग ख़त्म हो चुकी है।

इस परंपरा को दुबारा शुरू करने की ज़रूरत है।पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ये बड़ा बयान जुलाई में दिवंगत हुए कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी को श्रंद्धाजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में दिया। उन्होंने कहा,”मेरा मानना है कि ऐसे नेतृत्व की आज बहुत ज़रूरत है, जो बेबाकी से अपनी बात रखता हो। सिद्धान्तों के आधार पर प्रधानमंत्री से बहस कर सकता हो। बिना किसी डर के और बिना इस बात की परवाह किए कि प्रधानमंत्री नाराज़ होंगे या ख़ुश….”

अपने जीवन के 85 वर्ष पूरे कर चुके इस दिग्गज नेता की टिप्पणी इसलिए भी अहमियत रखती है क्योंकि वो पार्टी के मौजूदा नेतृत्व की आलोचना करते रहे हैं।और इसी साल उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का मौक़ा नहीं दिए जाने पर खुलेआम नाराज़गी भी व्यक्त की थी।मुरली मनोहर जोशी तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी वर्ष 2014 से शुरू हुए नरेंद्र मोदी-अमित शाह युग में उन नेताओं में शुमार कर दिए गए हैं, जिन्हें जबरन सेवानिवृत्ति दे दी गई है।

सऊदी अरब की सबसे बड़ी कंपनी भारत में खोलेगी पेट्रोल पम्प..

0

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार की जाने वाली सऊदी अरब की सबसे बड़ी कंपनी इस समय भारत में चर्चा बटोर रही है।दरअसल, हाल ही में इस कंपनी को लेकर इतनी चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में ये घोषणा की थी कि उनकी कंपनी ने सऊदी अरब की सबसे बड़ी कंपनी अरामको से क़रार किया है। रिलायन्स के मुकेश अंबानी ने बताया कि ‘तेल से रसायन’ वाले रिलायंस के कारोबार में सऊदी अरब की अरामको निवेश करेगी।

इस बड़ी और महत्वपूर्ण ख़बर ने लोगों के मन को उत्साहित कर दिया है।इसके साथ ही अब एक और बड़ी और महत्वपूर्ण ख़बर आ रही है,के सऊदी अरब की कंपनी अरामको बहुत जल्द भारत में अपने नाम से पेट्रोल पंप खोलेगी। इस बड़ी ख़बर के बारे में एक तेल कारोबारी ने बताया कि ये बहुत ही महत्वपूर्ण क़दम होगा।जिसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। कूटनीति के लिहाज़ से ये मील का पत्थर साबित हो सकता है।

साथ ही साथ ये ख़बर भी आ रही है कि भारत में रिलायन्स के जो भी पेट्रोल पंप हैं उनमें भी अरामको हिस्सेदारी ले सकता है।इसकी बड़ी संभावनाएं हैं कि निकट भविष्य में सऊदी अरब की इस कंपनी के पेट्रोल पंप भारत में नज़र आने लगेंगे। कहा जा सकता है कि इस समय जबकि सारी दुनिया में मंदी जैसे हालात हैं।ऐसे में सऊदी अरब का ये क़दम भारतीय अर्थव्यवस्था को ज़रुरी मज़बूती प्रदान करने में मदद करेगा। हालांकि, कुछ जानकर ये भी मानते हैं कि रिलायन्स इंडस्ट्रीज के हालात अच्छे नहीं हैं, ये ही वजह है कि कंपनी को अपने महत्वपूर्ण बिज़नेस की 20℅ हिस्सेदारी को बेचना पड़ा है।लेकिन रिलायन्स इंडस्ट्रीज के क़रीबी जानकर इस बात को ख़ारिज करते हैं, वो दावा करते हैं कि ये बातचीत अभी से नहीं बल्कि बहुत पहले से चल रही है जिसका अब जाकर एक नतीजा सामने आया है जो कि बहुत सुखद है।

कांग्रेस ने नदीम जावेद को दी बड़ी ज़िम्मेदारी

0

दिल्ली छात्र संघ चुनाव की ज़िम्मेदारी कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस नेता नदीम जावेद व मुकुल वासनिक के कंधों पर डाली, दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व छात्र संघ चुनाव को सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है. उक्त चुनाव में एक लाख छात्र अपना नेता चुनते हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के छात्र संगठन एबीवीपी को मात देना कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के लिए बड़ा चैलेंज है.

कांग्रेस पार्टी ने जिस ज़िम्मेदार संघर्षशील व मज़बूत कंधों पर छात्र संघ चुनाव की ज़िम्मेदारी डाली है उससे यह साफ स्पष्ट है कि कांग्रेस छात्र संगठन एनएसयूआई दिल्ली प्रदेश में होने वाले छात्रसंघ चुनाव में एतिहासिक जीत कर सकता, कांग्रेस नेता नदीम जावेद की बात करें तो नदीम जावेद 2005 से 2008 तक एन‌एसयुआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं.

उनके कार्यकाल में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने देश के विभिन्न कालेजों में अपना परचम लहराते हुए बीजेपी के छात्र संगठन एबीवीपी को धूल चटाने का कार्य किया था, नदीम जावेद वर्तमान समय में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं छात्रों युवाओं में उनकी मज़बूत पकड़ है ऐसे में उनको छात्र संघ चुनाव की कमान सौंपने पर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में बेहतर परिणाम की उम्मीद की जा सकती है।