Home Blog Page 1029

पाकिस्तान में बन गया ऐसा रिकॉर्ड कि मचा ह’ड़कंप

0

पाकिस्तान के इंस्टीट्यूट ऑफ लेजिस्लेटिव डेवलोपमेन्ट एंड ट्रांसपेरेंसी (पिलडेट) से संबद्ध ‘पाकिस्तान फैक्ट’ ने अपनी स्वतंत्र जांच के बाद अपनी ‘वेबसाइट’ पर लिखा कि पाकिस्तान सरकार ने 31 जुलाई को अगस्त महीने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ाए। जिसके बाद 1 लीटर पेट्रोल (एल्ट्रॉन प्रीमियम) की क़ीमत 117.83 पाकिस्तानी रुपये यानी 53.44 भारतीय रुपए तक पहुंच गई।

‘पाकिस्तान फैक्ट’ ने पाकिस्तान स्टेट ऑयल (पीएसओ) कि आंकड़ों के हवाले से बताया कि 1 जनवरी 2006 से लेकर 1 अगस्त 2019 के पहले तक कभी भी 1 लीटर पेट्रोल की क़ीमत 117.83 रुपये तक नहीं पहुंची थी। यह क़ीमत 1 अगस्त 2019 को दर्ज की गई और ये पाकिस्तान में पेट्रोल की अब तक की सर्वाधिक दर्ज की गई क़ीमत है। जिसने पिछले 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बता दें कि पाकिस्तान इंस्टिट्यूट ऑफ लेजिस्लेटिव डेवलपमेंट एंड ट्रांसपेरेंसी (पिलडेट) स्वतंत्र रूप से नेताओं और मीडिया के तमाम दावों की तथ्यों के आधार पर जांच करती है, और इसी पिलडेट से संबद्ध है ‘पाकिस्तान फैक्ट’ जिसने पाकिस्तान के विपक्षी दल ‘पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी’ के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ज़रदारी के द्वारा बीते अगस्त में पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर इमरान ख़ान सरकार की आलोचना करने और साथ ही इस बात के दावे करने कि पाकिस्तान में पेट्रोल की क़ीमत अब तक के अपने सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गई है। बिलावल भुट्टो ज़रदारी के इस दावे की तमाम तथ्यों के आधार पर जांच करी। और ‘पाकिस्तान फैक्ट’ ने अपनी जांच में पाया कि बिलावल भुट्टो का दावा बिल्कुल सही है।

चंद्रयान 2 के लैंडर विक्रम से जुड़ी इस ख़बर से नासा को मिली राहत

0
Chandrayaan 2

सभी भारतीय नासा के चंद्रयान 2 के लिए उत्साहित ही नहीं थे बल्कि जब विक्रम लैंडर से संपर्क टूटा तो भी सभी ने नासा को धीरज बंधाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और जब से एक बार फिर विक्रम लैंडर से सम्पर्क साधने की ख़बरें आयीं तो सभी के मन में बस यही आस बंधी है कि किसी तरह ये सम्पर्क सध जाए। इस कोशिश में जहाँ आम नागरिक नासा को भावनात्मक साथ दे रही हैं वहीं देश के बाहर से भी मदद आयी है।

जहाँ इधर इसरो की विक्रम लैंडर से संपर्क बनाने की लगातार कोशिश जारी है और इसरो अपने डीप स्पेस नेटवर्क से लगातार सिंग्नल भेज रहा है| वहीं ख़बरें हैं कि अब अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) भी इसरो की मदद के लिए विक्रम लैंडर से संपर्क बनाने की कोशिश कर रही है| नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) विक्रम लैंडर से संपर्क बनाने के लिए रेडियो सिग्नल भेज रही है|

इसरो के एक अधिकारी ने बताया की विक्रम लैंडर से संपर्क करने की हमारी कोशिश लगातार जारी है और ये प्रयास 20-21 सितम्बर तक जारी रहेगा क्योंकि उस समय सूरज की रोशनी वहाँ होगी जहाँ विक्रम लैंडर उतरा है| खगोलविद स्कॉट टायली ने भी ट्वीट करके विक्रम लैंडर से संपर्क बनने की संभावना जताई है|

नासा के द्वारा 2000 में एक उपग्रह लॉन्च किया गया था जिससे संपर्क पांच साल बाद टूट गया था| टायली ने ये उपग्रह 2018 में खोजा लिया था| विक्रम लैंडर का संपर्क कुछ चाँद की सतह पर उतरने के महज 2.1 किलोमीटर पहले ही टूट गया था| जिसे इसरो के सभी अधिकारी निराश हो गये थे लेकिन उम्मीद अभी है कि लैंडर से संपर्क स्थापित किया जा सकता है|इसमें नासा को अब इसरो की मदद मिलने से उम्मीदें और भी बढ़ गयी हैं।

सारा और वरुण के फ़िल्म सेट से आयी चौंकाने वाली ख़बर

0
Sara Ali Khan- Varun Dhavan

सभी को इंतज़ार है अपनी फ़ेवरेट सारा अली ख़ान की अगली फ़िल्म का। सारा इन दिनों वरुण धवन के साथ 1995 की गोविन्दा करिश्मा कपूर स्टारर फ़िल्म क़ुली नम्बर 1 के रीमेक में काम कर रही हैं। फ़िल्म के टीज़र ही धूम मचा चुके हैं। फ़िल्म की बैंकाक में शूट चल रही थी जो ख़त्म हो गयी है और अब पूरी यूनिट आ चुकी है मुंबई। मुंबई के सेट से आयी है एक चौंकाने वाली ख़बर। क़ुली नम्बर वन के सेट में लग गयी थी भीषण आग।

जी हाँ, मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्मिस्तान स्टूडियो में सारा अली खान और वरुण धवन की आने वाली फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग का काम चल रहा था। रात में करीब 12:30 बजे फिल्म के सेट पर अचानक आग लग गयी| शुक्र की बात है कि उस समय शूटिंग नहीं चल रही थी, शूटिंग के समय यह आग लगी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था| खबरों के अनुसार जब आग लगी तब सेट पर कुछ वर्कर्स मौजूद थे| आग लगता देख उन्होंने ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को फ़ोन किया| जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक आग बुझाई जा चुकी थी|

वैसे अब तक ये जानकारी नहीं है कि आग लगने के करण सेट पर कितना नुकसान हुआ है लेकिन ये बात ज़रूर पता चली है कि इस हादसे में किसी प्रकार से कोई हताहत नहीं हुआ है| आग लगने का कारण का भी अभी पता नहीं चल पाया है, जाँच जारी है। इस हादसे से सारा अली खान, वरुण धवन और डायरेक्टर डेविड धवन काफी निराश हैं|सेट दुबारा तैयार होते ही शूट शुरू हो जाएगी अभी फ़िल्म के स्टार्स को कुछ दिनों का ब्रेक मिल गया है।

सपा के ख़ेमे से आयी बड़ी ख़बर, नहीं होगा कोई गठबंधन

0

जैसा की विदित है कि महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, जिसके मद्देनज़र हर राजनीतिक पार्टी ने अपनी-अपनी चुनावी तैयारी करनी शुरू कर दी है। और रोज़ चुनावों से संबंधित नई-नई बातें सामने आ रही है। तो ऐसे में सुगबुगाहटों का दौर अपने चरम पर है। इसी बीच समाजवादी पार्टी की ओर से ये ख़बर आई है कि आने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अपने दम पर अकेले चुनावी मैदान में उतरेगी समाजवादी पार्टी की तरफ से यह बड़ा बयान आया है।

समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अबू आज़मी ने यह बड़ा ऐलान किया है कि महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी और समाजवादी पार्टी किसी भी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।अबु आज़मी के इस बड़े बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सभी राजनीतिक पार्टीयां पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुकी है।

बातचीत और मीटिंग्स का दौर लगातार जारी है। और राजनीतिक गलियारे से ख़बर आई है कि महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से बातचीत और चर्चा की है।

एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बताया कि दोनों नेताओं ने राज्य के सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी और शिवसेना के गठबंधन से निपटने की तैयारियों के साथ रांकापा और कांग्रेस के गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा की। अब जबकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में सिर्फ़ 2 महीनों का वक़्त बचा है तो कहा जा रहा है कि बहुत जल्द चुनाव आयोग महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख़ों की घोषणा कर सकता है।

घर के शीशे बनाएँ चमकदार चुटकियों में, बेस्ट हैं ये नुस्ख़े

0
प्रतीकात्मक तस्वीर

आमतौर पर घरों में शीशे किसी ना किसी रूप में होते ही हैं। फिर चाहें वो ड्रेसिंग टेबल हो, डाइनिंग टेबल, सेंटर टेबल, अलमारी, खिड़की, दरवाज़े हों या फिर शीशे के अन्य सामान। शीशे के सामान इतने सुंदर दिखते हैं कि इनके होने से घर का रूप ही निखर जाता है। जितने ख़ूबसूरत ये दिखते हैं उतना ही मुश्किल है इनका रखरखाव और सफ़ाई।

गंदे शीशे लोगों के सामने हमारा प्रभाव तो कम करते ही हैं वास्तु और ज्योतिष की दृष्टि से भी अच्छे नहीं माने जाते। इसलिए ये ज़रूरी हो जाता है कि हम अपने घर की सुंदरता में शीशों की चमक बरक़रार रखें। तो आइए जानते हैं कि कौन से हैं वो घरेलू उपाय जिनको अपनाकर शीशों की चमक को बरक़रार रख सकते हैं।

सिरका ऐसी चीज़ है जो घरों में रखा मिल ही जाता है तो सिरके को या तो किसी कपड़े में ले लें या फिर किसी स्प्रे बोतल में भर लें और इसे शीशे पर स्प्रे करके या कपड़े को सिरके से गीला करके शीशों को साफ़ किया जा सकता है। यक़ीन मानिये शीशे नए से चमक उठेंगे। इससे हल्की सी खट्टी स्मेल ज़रूर आती है लेकिन वो कुछ देर में चली जाती है।

सिरक की तरह ही बेकिंग सोडा भी गंदे शीशों को चमकाने में बहुत कारगर होता है। बेकिंग सोडे को पानी में मिलाकर उसका घोल बनाकर स्पंज या मुलायम कपड़े की सहायता से शीशों में लगाकर रख दें और बस कुछ देर में शीशे चमक जाएँगे। लेकिन अगर आपके पास सिरका या बेकिंग सोडा न हो तो कोई बात नहीं, हर घर में होता है नमक।

जी हाँ घरों में आवश्यक रूप से उपलब्ध रहने वाला नमक भी शीशे साफ़ करने में बहुत ज़्यादा कारगर उपाय है। करना बस इतना है कि पानी और नमक का घोल बनाएं और अगर पानी गुनगुना हो तो और भी अच्छा है अब इस घोल को मुलायम कपड़े या स्पंज की सहायता से शीशे पर लगाकर शीशे को अच्छी तरह से चमकाया जा सकता है। ये चमकते शीशे आपके घर की सुंदरता के परिचायक बन जाएंगे। तो बढ़ाइए अपने घर की चमक।

हाई ब्लडप्रेशर से पाना हो छुटकारा, तो पीजिए ये हेल्थी जूस

0

आज के समय की सबसे बड़ी समस्या बन चुका है उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर। और अगर इस उच्च रक्तचाप की समस्या को सही समय पर  पहचान कर इसका इलाज नहीं किया तो आपका बेशक़ीमती जीवन ख़तरे में पड़ सकता है क्योंकि ये उच्च रक्तचाप की वजह से दिल के कई रोग हो सकते हैं। पहले हम आपको बता दें कि यह उच्च रक्तचाप आख़िर है क्या? उच्च रक्तचाप या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या तब शुरू होती है जब रक्त धमनियों यानी रक्त को शरीर में प्रवाहित करने वाली नसों की दीवारों पर ज़्यादा ज़ोर पड़ता है।  ऐसा होने से रक्तचाप का स्तर बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर जब 140/90 mmHg की सीमा के पार निकल जाता है तो उसे उच्च रक्तचाप की श्रेणी में रखा जाता है।

अगर समय रहते उच्च रक्तचाप की समस्या से निपटा ना जाए तो ये दिल की गंभीर बीमारी को जन्म दे सकता है। और उच्च रक्तचाप को ख़तरे के निशान तक ना पहुंचने देने के लिए हमें अपनी खानपान की आदतों में बदलाव लाना आवश्यक है। स्वस्थ और संतुलित खानपान जिसमें सलाद, फल और फलों के जूस शामिल हैं ऐसे स्वास्थ्यवर्धक चीज़ों को अपने खाने की मेज़ का अहम हिस्सा बनाकर उच्च रक्तचाप की समस्या को जटिल बनने से रोका जा सकता है।  साथ ही ऐसे कुछ विशेष फलों के जूस होते हैं जो इस समस्या को नियंत्रण में रखते हैं। जैसे- संतरे का जूस जो विटामिन सी से भरपूर होता है। नारंगी या संतरे का जूस पोटेशियम, फोलेट और प्राकृतिक साइट्रस बायोफ्लेवोनाइड्स से भरपूर होता है, जो उच्च रक्तचाप की समस्या को ख़तरनाक स्तर तक नहीं बढ़ने देता।

एक और फल का जूस है जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रण में रखने में सहायक होता है वो है अनार का जूस जो विटामिन और पोटेशियम का बहुत अच्छा स्रोत है।  जिसके सेवन से रक्त संचार बेहतर होता है।  साथ ही अनार के जूस में ACE से लड़ने की शक्ति होती है। ACE यानी एंजियोटेनसिन परिवर्तित एंजाइम-एक ऐसा एंजाइम है जो रक्त वाहिकाओं को कठोर करता है। जिसकी वजह से ही रक्तचाप में वृद्धि होती है। अनार का जूस इससे लड़ने और ख़त्म करने के लिए जाना जाता है।

साथ ही आप एक और बहुत लाभदायक फल का जूस पीकर भी ब्लड प्रेशर को सामान्य कर सकते हैं, वो जूस है क्रैनबेरी का जूस। इसमें विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। कम कैलोरी वाला क्रैनबेरी का जूस रक्त वाहिकाओं में रक्त के उचित परिसंचरण में सहायक होता है। हर जूस और फल का अपना ही फ़ायदा है लेकिन ये इंसान के हिसाब से अलग असर रखता है इसलिए किसी भी चीज़ को संतुलित मात्रा में लेना चाहिए तथा कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना सही सलाह है।

हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई उर्मिला ने दिया इस्तीफ़ा, पार्टी पर लगाए ये इल्ज़ाम

0
MIlind Deora- Urmila Matondkar

अगले महीने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव है जहाँ हर पार्टी को एकजुट रहने की जरुरत है| ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी को एक झटका लगा जब हाल ही में पार्टी में शामिल हुई उर्मिला मातोंडकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया| उर्मिला इसी साल लोकसभा चुनाव के समय मार्च में कांग्रेस से जुड़ीं और उत्तरी मुंबई सीट से चुनाव लड़ी थी।

उर्मिला को इस सीट से हार का सामना करना पड़ा। अब जब उर्मिला ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया तो जब उनसे इसकी वजह पूछी गयी तो उर्मिला ने कहा कि इस्तीफा देने की वजह ‘पार्टी के अन्दर की राजनीति’ है| उर्मिला मातोंडकर ने बताया कि जिन लोगों के खराब प्रदर्शन की वजह से उत्तरी मुंबई में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था उनके ऊपर कार्यवाही करने की जगह उन्हें नए पद दिए जा रहे है|

उर्मिला मातोंडकर ने आगे कहा कि उन्होंने 16 मई को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवडा को एक पत्र लिखा था जिसमे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम के सहयोगी संदेश कोंदविल्कर और भूषण पाटिल की आलोचना की थी इसके अलावा विशेषाधिकार प्राप्त और गोपनीय बातें उस पत्र में थी जो बड़ी आसानी से मीडिया तक पहुँच गई| एक तरह से उनके साथ यह एक विश्वासघात की तरह ही है| तभी से उनके मन में पार्टी से इस्तीफा देने की बात आ गयी थी| साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि वो हमेशा विचारधाराओं के साथ रही है और अपनी पूरी ईमानदारी के साथ लोगों के लिए काम करती रहेंगी|

कांग्रेस ने भेजा इन दो नेताओं को नोटिस, हो सकता है ये अंजाम

0
Sonia Gandhi

कांग्रेस के दो नेताओं को पार्टी ने नोटीस भेजा है। इसके कारण इन दोनों नेताओं को छह साल ले लिए पार्टी से बाहर रहना पड़ सकता है|ये दोनों नेता हैं फैसल खान लाला और मतिउर्रहमान उर्फ़ बबलू। इन्हें नोटिस भेजने की बात करें तो दरअसल हुआ यूँ कि 9 सितम्बर को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को रामपुर में दौरा करना था, जिसका विरोध कांग्रेस के दो नेताओं ने आजम खान के खिलाफ मोर्चा खोलकर किया था|

समाजवादी पार्टी ने मोर्चे को कांग्रेस और बीजेपी की मिलीभगत बताया है| इसके बाद कांग्रेस दोनों नेताओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करते हुए पांच दिनों के अन्दर ही दोनों से जवाब मांगा है| कांग्रेस के नेता फैसल खान ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को एक पत्र लिखा जिसमे रामपुर के सांसद आजम खान के समर्थन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दंगा कराने की आशंका जताई थी|

कांग्रेस नेता ने आजम खान के बारे में पत्र में ये भी लिखा कि उनके खिलाफ लूट,चोरी, डकैती, भड़काऊ भाषण,भू-माफिया जैसे संगीन आरोप है| इसके आलावा भी कई संगीन धाराओं के तहत मुकदमे जनपद के कई थानों में दर्ज है| कांग्रेस ने नोटिस में कहा कि आप पार्टी का बैनर अपने निजी हित में प्रयोग करके बीजेपी के हाथो का खिलौना बनकर पार्टी के नाम का दुरुपयोग कर रहे है| कांग्रेस ने नोटिस देने का पांच दिन के अन्दर जवाब न देने पर छह साल तक के लिए निष्कासन की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी|

बच्चों से चमकीले दाँत पाने हों तो कीजिए इस्तेमाल ये घरेलू चीज़

0
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुस्कान इंसान की सबसे बेहतरीन चीज़ मानी जाती है हँसता-मुस्कुराता इंसान सभी को भाता है। ऐसे में अगर आपके दाँत हों मोतियों से चमकदार और सफ़ेद तो लोग आपकी मुस्कान देखते रह जाते हैं। अक्सर कई लोगों के दाँत पीले पड़ जाते हैं दांतों के पीलेपन को छोटी मोटी बात समझने की भूल ना करें। अक़्सर दांतों के पीलेपन की समस्या लोगों के आत्मविश्वास पर भारी पड़ जाती है।

दांतों के पीलेपन को हटाने के लिए कई बार लोग महंगे-महंगे क्लिनिक्स में जाकर दांतों की सफाई भी करवाते हैं, लेकिन इस समस्या को दूर करने का एक घरेलू और कारगर उपाय भी है और वो है ‘सेब का सिरका’ यानी “ऐपल सेडर विनेगर” ये आसानी से बाज़ार में उपलब्ध है। तो आज जानते हैं कि किस तरह से ‘सेब का सिरका’ दांतों का पीलापन हटा सकता है। सेब के सिरके से दांतों को चमकदार बनाने के लिए एक कप पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका लेकर टूथब्रश की सहायता से दांतों पर इससे तब तक ब्रश करें जब तक दांत अच्छी तरह से साफ़ न हो जाएं। आप ख़ुद देखेंगे कि दांतों के दाग़ तो हटेंगे ही धीरे धीरे दांतों में चमक भी आ जायेगी।

सेब का सिरका हमारे दांतों को चमकदार बनाने के साथ ही साथ हमारे मसूड़ों को भी स्वस्थ रखता है। अम्लीय होने पर भी इसमें PH की समानता बनी रहती है और दांत पहले से ज़्यादा साफ़, चमकदार और स्वस्थ नज़र आते हैं। सेब का सिरका दांतों की बहुत गहराई से और कोमलता के साथ सफ़ाई करता है। लेकिन ये बात भी सच है कि हर चीज़ का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करना चाहिए तभी वो फ़ायदा पहुंचाती है अन्यथा नुक़सान भी हो सकता है।

कुछ छोटी छोटी बातों का ध्यान रखकर हम सेब के सिरके का पूरा लाभ उठा सकते हैं। किसी भी चीज़ की अति बुरी होती है। इसलिए इसका प्रयोग दिनभर में सिर्फ़ एक बार ही करें और इसकी बहुत कम मात्रा ही पानी में मिलाकर प्रयोग करें।
सेब के सिरके के इस्तेमाल से पहले जिस बोतल में इसे रखा गया है उसे ख़ूब अच्छी तरह से हिला लीजिए उसके बाद ही इस्तेमाल करिये। सबसे ज़रूरी बात कि इसको सीधे प्रयोग ना करें पानी में डालकर ही प्रयोग करें क्योंकि ये प्राकृतिक अम्ल होता है इसलिए इसका प्रयोग सीधे बिना पानी मिलाये करना हानिकारक हो सकता है इसलिए थोड़ी सी सावधानी के साथ बड़े फ़ायदे उठा सकते हैं।

शाहरुख़ ख़ान ने दिया फ़ैन्स को चौंकाने वाला बयान, फ़िल्मों में करेंगे

0
Shahrukh Khan

शाहरुख़ ख़ान को लेकर फ़ैन्स बेसब्र हैं कि उनकी अगली फ़िल्म कब आएगी और इसको लेकर रोज़ नयी- नयी बातें सामने आ रही हैं। आख़िरी बार फ़िल्म ज़ीरो में नज़र आने वाले शाहरुख़ ख़ान को लेकर माना जा रहा था कि वो फ़िल्म डॉन 3 में नज़र आने वाले हैं जिसका उनके फैन्स बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और ये भी कहा गया कि वो इसके साथ ही अली अब्बास ज़फर की एक एक्शन फ़िल्म भी करने वाले हैं। ख़बरें हैं कि अली अब्बास की इस तथाकथित फ़िल्म में शाहरुख़ ख़ान कटरीना कैफ़ के साथ दिखेंगे। इस बात से फैंस बड़ी बेसब्री से उन्हें कटरीना कैफ़ के साथ एक बार फिर से देखने का इंतज़ार कर रहे थे।

लेकिन हाल ही में शाहरुख़ ख़ान ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट से किये गए ट्वीट से इन सभी अटकलों को विराम लगा दिया है और अपनी आने वाली फ़िल्मों को लेकर किंग ख़ान का किया गया ये ट्वीट जमकर सुर्खियां बटोर रहा है और सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहा है। शाहरुख़ ख़ान ने अपनी आने वाली फ़िल्मों के बारे में अटकलें लगा रहे लोगों को अपने सोशल मीडिया अकॉउंट के ज़रिए एक ट्वीट करके बताया कि “ये जानकर हमेशा अच्छा लगता है कि मेरी अनुपस्थिति में और मेरी पीठ के पीछे मैंने इतनी फ़िल्में साइन कर लीं, जिनके बारे में ख़ुद मुझे भी नहीं पता। दोस्तों-मैं किसी फ़िल्म को उस वक़्त करता हूँ, जब मैं ख़ुद कहता हूँ कि मैं उस फ़िल्म को कर रहा हूँ। अन्यथा सब अफ़वाहें हैं”

हालांकि शाहरूख़ ख़ान ने अपने इस ट्वीट के ज़रिए सारी अफ़वाहों और अटकलों पर तो विराम लगा दिया है लेकिन ये जानकर कि शाहरुख़ ख़ान का इन फ़िल्में करना या ना करना अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है इस बात से शाहरुख़ के फैंस निराश हुए हैं। साथ ही शाहरुख़ ख़ान के इस ट्वीट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। देखा जाए तो शाहरुख़ फ़िल्मों से कुछ दूर रहने के बाद भी दूर नहीं हैं क्योंकि हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज़ ‘बर्ड ऑफ ब्लड’ का प्रोडक्शन शाहरुख़ ख़ान के प्रोडक्शन हॉउस ‘रेड चिली’ के बैनर तले हुआ है। साथ ही अभी कुछ दिनों पहले आई हॉलीवुड फ़िल्म ‘द लायन किंग’ की हिंदी डबिंग में शाहरूख़ ख़ान ने जहाँ ‘मुफ़ासा’ के किरदार को अपनी आवाज़ दी है वहीं उनके बेटे आर्यन ख़ान ने इसी फ़िल्म के ‘सिम्बा’ के किरदार को अपनी आवाज़ दी है।