किनारे बैठी लड़की को समुद्री शेर ने खींचा, जबड़े में जकड़ कर..

0
309

एक अचंभित कर देने वाला वीडियो इन दिनों बहुत वायरल हो रहा है। जो आपके होश उड़ा देगा। इस वीडियो में एक समुद्री शेर किनारे बैठी एक लड़की को अपने जबड़े में पकड़कर पानी में खींचकर ले जाता हुआ दिख रहा है। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को देखकर इस बात का अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सकता है कि उस समय का मंज़र कितना खौफ़नाक रहा होगा। ये वीडियो कनाडा के एक डॉक का है। जहाँ लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ समुद्री जीवों की हलचल देखने और उनका आनन्द उठाने आये हुए थे।

समुद्री जीवों को उत्साहित करने के लिए लोग उन्हें खाने की चीज़ें दे रहे थे।और समुद्री जीव जंतु भी लोगों द्वारा दी जा रही चीज़ों का आनंद ले रहे थे। तभी अचानक वहाँ कुछ ऐसा अनोखा घटित हुआ जिसे देखकर सभी लोगों के होश फ़ाख्ता हो गए।4 करोड़ से भी कहीं ज़्यादा बार इस खौफ़नाक वीडियो को देखा जा चुका है। ये वीडियो 20 मई 2017 को यू ट्यूब पर अपलोड किया गया था। इस ख़तरनाक वीडियो को माइकल फुजिवारा ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर अपने यू ट्यूब अकॉउंट पर अपलोड किया है। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले विडियो में एक लड़की डॉक पर किनारे बैठकर समुद्री जीवों की हरक़तों का आनंद ले रही थी। कि तभी अचानक से एक समुद्री शेर वहाँ आया और उस लड़की को आने जबड़े में पकड़कर पानी में खींचकर ले गया।

इस घटना ने वहाँ मौजूद सभी लोगों के होश उड़ा दिए। तभी लोगों को शोर मचाते और चिल्लाते हुए देखकर वहाँ खड़ा एक शख़्स पानी में कूद गया। और कुछ ही देर में लड़की को सही सलामत बाहर लेकर आ गया। इस घटना में लड़की को ज़्यादा चोट तो नहीं लगी है लेकिन इस घटना ने लड़की के साथ-साथ वहाँ मौजूद सभी लोगों को बहुत बुरी तरह से डरा दिया है। ब्रिटिश कोलंबिया की समुद्री स्तनधारी अनुसंधान के निदेशक ने समुद्री शेर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए वो समय-समय पर लोगों को चेतावनी देते रहते हैं।