74 साल की बेऔलाद महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, क़ुदरत के करिश्मे ने किया…

0
260

गुरुवार के दिन आन्ध्र प्रदेश के गुंटूर शहर का अहिल्या नर्सिंग होम साक्षी बना एक अनोखी घटना का, जब इस अस्पताल में 74 साल की मँगायम्मा नाम की महिला ने पूरी तरह से स्वस्थ जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया। 74 वर्षीय मँगायम्मा ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर के अहिल्या नर्सिंग होम में जब जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया तो ये एक अनोखी ख़बर बन गयी और तेज़ी से वायरल होने लगी।

मँगायम्मा ने इन व्रिटो फेर्टिलाइज़ेशन (आई वी एफ ) प्रक्रिया के माध्यम से गर्भधारण करके जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया। चार डॉक्टरों की एक टीम ने सीज़ेरियन ऑपरेशन किया। चार डॉक्टरों की इस टीम का नेतृत्व करने वाले मुख्य डॉक्टर उमाशंकर ने कहा माँ और बच्चे दोनों पूरी तरह स्वस्थ और ठीक ठाक हैं। पुर्वी गोदावरी ज़िले के नेलालपतिर्पाडु की रहने वाली मँगायम्मा शादी के 54 साल बाद भी संतानहीन थीं।

लेकिन संतान पाने की उनकी इच्छा उनके अंदर जीवित रही। येही कारण था कि शादी के 54 साल के बाद और 74 साल की उम्र में मँगायम्मा ने अपने पति वाई. राजा रॉव के साथ मिलकर पिछले साल के अंत में गुंटूर शहर के अहिल्या नर्सिंग होम के आई वी एफ विशेषज्ञों से संपर्क किया और अपनी माँ बनने की इच्छा के बारे में बताया। इसके बाद नर्सिंग होम के डॉक्टरों ने इस दंपत्ती की सहायता करने का फ़ैसला कर लिया। और आई वी एफ तकनीक यानि इन व्रिटो फेर्टिलाइज़ेशन के माध्यम से गर्भधारण कराया और इसके बाद डॉक्टर नियमित रूप से मँगायम्मा के स्वास्थ्य पर पूरी नज़र रखे हुए थे। यहाँ तक कि नर्सिंग होम में प्रसव से पहले इस दम्पत्ति के पारंपरिक सत्कार की भी व्यवस्था की गई थी।