तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। और अक़्सर ही अपने बारे में लोगों को सोशल मीडिया पर अपडेट देती रहती हैं। और फैंस भी मिमी के अप्डेट्स का इंतज़ार बड़ी बेसब्री से करते हैं। और जैसे ही मिमी कोई अपडेट देती हैं। वह सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो जाती है। और फैंस उस पर अपने लाइक और कमेंट्स की झड़ी लगा देते हैं.
तनुश्री दत्ता हुईं नेहा कक्कड़ पर नाराज़, ‘जब उनके साथ शोषण हुआ तब भी वो..’
भारत में अपने ‘मी-टू’ अभियान की वजह से सुर्खियों में रहने वाली तनुश्री दत्ता का ग़ुस्सा एक बार फिर से भड़क उठा है, और तनुश्री ने सोनी चैनल के पॉपुलर शो ‘इंडियन आइडल’ में अनु मलिक और विशाल ददलानी जैसे म्यूज़िक डायरेक्टर्स के साथ शो की जज बनी नेहा कक्कड़ पर निशाना साधते हुए कहा है कि हाल ही में शो पर हुई घटना के दौरान नेहा ने ख़ुद शोषण को झेला है, लेकिन, फिर भी वह चैनल के इस फ़ैसले पर चुप हैं। तनुश्री ने पूछा है कि, क्या चैनल के लिए टीआरपी मानवीय मूल्यों से बढ़कर है।
कांग्रेस के पुराने सहयोगी ने कहा,’शिवसेना नहीं भाजपा के साथ सरकार बनाये कांग्रेस’
बेंगलुरु/मुंबई: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी चाहते हैं कि कांग्रेस महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए शिवसेना को नहीं बल्कि बीजेपी को समर्थन दे। कुमारस्वामी के मीडिया सलाहकार चंदन धोरे ने कुमारस्वामी के हवाले से ये बात कही है। धोरे ने कहा है कि महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन में साम्प्रदायिक शिवसेना के साथ धर्मनिरपेक्ष कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी राकांपा द्वारा गठबंधन करने की चल रही कोशिशों पर उनसे उनकी राय पूछी गई। क्योंकि कांग्रेस ने मई 2018 में कर्नाटक में गठबंधन सरकार बनाने में उनकी पार्टी जेडी(एस) का समर्थन किया था।
“शरद पवार जो कहते हैं उसे समझने में 100 जन्म लगेंगे”
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हर दिन राजनीति का एक नया खेल दिखा रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद से ही हर दिन एक नया राजनीतिक समीकरण सामने आता है। लेकिन सरकार गठन पर तस्वीर अभी भी साफ नहीं है। शिवसेना का कहना है कि एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार गठन पर बातचीत चल रही है। इसी बीच एक और ख़बर आ रही है। जिसके अनुसार ऐसा कहा जा सकता है, कि बीजेपी और शिवसेना के रिश्ते एकदम राख नहीं हुए हैं। अभी भी इनमें चिंगारी बाकी है।
मोब लिंचिंग में हुआ स्पीडी ट्रायल, 8 को मिली उम्र-क़ैद..
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) विनोद कुमार तिवारी ने भागलपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के रसुल्ला गांव में मॉब लिंचिंग में हुई हत्या के जुर्म में 8 लोगों को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई है। इसके अलावा उन पर 25-25 हज़ार का जुर्माना भी लगाया है। और जुर्माना ना देने की स्थिति में आरोपियों को 3 महीने की अतिरिक्त सज़ा भुगतनी होगी। ज़िला कोर्ट से आरोपियों की ज़मानत ख़ारिज होने के बाद हाईकोर्ट में अपील की गई थी। लेकिन,हाईकोर्ट ने अपील को ख़ारिज करते हुए निचली अदालत को जल्द से जल्द ट्रायल पूरा करने का आदेश दिया था।
ममता बनर्जी के हमले पर ओवैसी का पलटवार,’दीदी बताएँ कि बंगाल की 42 में से 18…’
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वार पर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए अल्पसंख्यकों को उनसे सतर्क रहने की सलाह दी। प्रदेश टुडे डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, ममता बनर्जी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि एक राजनीतिक दल है। ठीक उसी तरह जिस तरह हिंदुओं में कुछ कट्टरवादी हैं, उसी तरह अल्पसंख्यकों में भी कट्टरवादी हैं।
मुहम्मद बिन सलमान की कोशिश लायी रंग, सऊदी अरब की सबसे बड़ी कम्पनी..
सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको इस साल आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) लाने को तैयार है। कंपनी की कुल वैल्यूएशन 1.7 ट्रिलियन डॉलर की आंकी गई है। हालांकि, सऊदी क्रॉउन प्रिंस ने 2 ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य रखा था। बता दें कि सऊदी अरामको इस आईपीओ के ज़रिए अमेरिका समेत दुनिया के किसी अन्य स्टॉक मार्केट में सीधे तौर पर शेयर नहीं बेच सकेगी।
एक बार फिर मुसीबत में टिक टॉक, हिना दरवेश ने की ये माँग
टिक-टॉक एप बहुत तेज़ी से लोगों के जीवन में अपनी पैठ बनाता जा रहा है। युवाओं में तो टिक-टॉक का क्रेज सिर चढ़कर बोलता है। लेकिन इसके साथ-साथ बीच में टिक-टॉक के ख़िलाफ़ कई शिकायतों की भी ख़बर आई थी। अब एक बार फिर से कुछ ऐसा ही हुआ है। मुंबई की रहने वाली हिना दरवेश ने 11 नवंबर को मुंबई हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें हिना दरवेश ने दावा किया है कि टिक-टॉक की वजह से कई अपराध की घटनाएं हुई हैं। और कुछ मामलों में तो हत्याएं तक भी हुई हैं। इसलिए ऐसे एप्प पर तुरंत कार्यवाही करते हुए इस पर पाबंदी लगाई जानी चाहिए।
देश में बेबसी है और मोदी सरकार ग़ैर-क़ानूनी टैक्स लगा रही है- मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जो कि एक जाने-माने इकोनॉमिस्ट भी हैं। उन्होंने सत्तारूढ़ मोदी सरकार पर अपने एक लेख के ज़रिए गंभीर आरोप लगाए हैं। ‘द हिंदू’ में लिखे एक लेख में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की गिरती हुई अर्थव्यवस्था की वजह मोदी सरकार की ग़लत नीतियों को बताया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है, कि मोदी सरकार की नीतियों की वजह से हमारा सामाजिक ताना-बाना उधड़ रहा है।
भ्रष्टाचार ख़त्म करने के खोखले दावों से जेबें भरते नेता: किशन शर्मा
कोई भी बडे से बडा नेता कितना भी चिल्ला चिल्ला कर घोषणा करता रहे कि भ्रष्टाचार को पनपने नहीं दिया जायेगा और उसका सम्पूर्ण विनाश कर दिया जायेगा, परंतु वास्तविकता कुछ अलग ही है । भ्रष्टाचार कहां से और किसके द्वारा प्रारम्भ होता है, यह शोध का विषय है । मैंने स्वयं अलग अलग स्तर पर अलग अलग स्थानों पर अलग अलग तरह से भ्रष्टाचार को पनपते हुए अनगिनत बार देखा है । कोई मंत्री, नेता, सांसद, विधायक, विभागीय सचिव, विभागीय अधिकारी, ज़िलाधिकारी, पुलिस अधिकारी या लेखा विभाग का अधिकारी या कर्मचारी किसी गांव या नगर में चला जाये, तो उसकी और उसके साथ आई भीड की खातिर करने की ज़िम्मेदारी ज्यादातर “पटवारी” को सौंप दी जाती है ।

















