पंजाब एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी) घोटाले मामले की वजह से इसके खातेदार अपनी ही मेहनत के पैसों के लिए तरस गए हैं। अभी हाल ही में पीएमसी बैंक के एक खातेदार की इलाज की कमी की वजह से मृत्यु हो गई। हालांकि, उनके खाते में लाखों रुपए जमा थे, पर उनके कोई काम ना आ सके। अब तक आठ खातेदार पीएनबी घोटाले की वजह से अपनी जान गवां चुके हैं।
झारखण्ड चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति तैयार, इन नेताओं के दम पर..
झारखंड में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। और राज्य में 30 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर के बीच 5 चरणों में कुल 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा को अपनी उम्मीद के मुताबिक सफलता हाथ नहीं लग सकी। जिसकी वजह से बीजेपी झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक देना चाहती है।
सानिया मिर्ज़ा के जन्मदिन पर युवराज ने कहा,’हाय-हाय मिर्ची…’
15 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही, भारत के लिए कई पदक जीत चुकी टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। देश-विदेश से सानिया को अनगिनत बधाई संदेश मिले होंगे, लेकिन उनके एक बहुत अच्छे दोस्त ने सानिया को कुछ अलग ही अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी। जिससे सोशल मीडिया के यूज़र्स को भी समझ आया कि पक्के दोस्तों में फॉर्मेलिटी की भाषा नहीं चलती।
कांग्रेस के इस प्लान से भाजपा की बढ़ सकती है मुश्किल..
केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में दिख रही कांग्रेस ने अपनी रणनीति तय कर ली है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ सड़क से संसद तक ‘भारत बचाओ आंदोलन’ चलाने का निर्णय लिया है। इस व्यापक आंदोलन के तहत सभी प्रदेशों में 25 नवंबर तक विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। और 30 नवंबर को दिल्ली में एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इसके अलावा संसद के शीतकालीन सत्र में अर्थव्यवस्था, महंगाई, और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
शिवसेना ने भाजपा को दिया एक और झ’टका, केंद्र में भी होगी अब..
महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव परिणाम आने के बाद लगा था कि बस अब सरकार बनने की औपचारिकता ही बाकी बची है। लेकिन, फिर महाराष्ट्र में राजनीतिक समीकरण इस तरह से बदले कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ा और अभी भी लगातार बीजेपी और शिवसेना गठबंधन के बीच तनातनी जारी है। यह मनमुटाव शिवसेना और बीजेपी के बीच एक गहरी खाई बनाता जा रहा है। और अब ख़बर आ रही है कि शिवसेना राज्यसभा में विपक्ष में बैठी नज़र आ सकती है।
फ़ेसबुक ने फ़र्ज़ी अकाउंट पर चलाया डंडा, इतने अकाउंट पर गिरी गाज..
सोशल मीडिया अपनी बात कहने का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। देश-विदेश के बड़े राजनेता हों या बिज़नेसमैन, फ़िल्म स्टार हों या स्पोर्ट्स स्टार, जाने-माने लोग हों या आम इंसान सबको एक प्लेटफार्म देता है, सोशल मीडिया, जिसके ज़रिए हमें हर क्षेत्र की सारी अपडेट मिलती रहती है। और जहां हम अपने विचार साझा कर सकते हैं। यह सोशल मीडिया एक तरह से हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। लेकिन, इसका सबसे बड़ा नुकसान यह है, कि सोशल मीडिया पर बने अकाउंट्स असली हैं या फ़र्ज़ी इसका हमें पता ही नहीं चल पाता है।
कर्णाटक उपचुनाव: भाजपा को सत्ता में रहना है तो इतनी सीटों को तो जीतना ही होगा..
कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने विधानसभा में एचडी कुमार स्वामी के विश्वास प्रस्ताव से पहले ही 17 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था। और विधानसभा में विश्वास मत प्राप्त करने में विफल रहने पर कुमारस्वामी की सरकार ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद बीजेपी के बी एस येदुरप्पा के नेतृत्व में राज्य में नई सरकार का गठन किया गया था। और इन विधायकों के अयोग्य घोषित किए जाने की वजह से 17 में से 15 सीटों के लिए 5 दिसंबर को उप चुनाव हो रहे हैं। जिसमें नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है।
शिवसेना ने अडवाणी का नाम लेकर पूछा,’NDA का कन्वीनर हैं कौन?’
मुंबई: शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने आज एक सवाल के जवाब में कहा कि पहले के NDA और अब के NDA में बहुत फ़र्क आ चुका है. उन्होंने पूछा कि NDA का कन्वीनर कौन है आज? अडवाणी जी जोकि इसके संस्थापक हैं वो बाहर हैं या एक्टिव नहीं हैं. उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं. उन्होंने एक बार फिर कहा कि मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा.
भारत ने बांग्लादेश पर हासिल की बड़ी जीत, मयंक अग्रवाल और शमी ने..
इंदौर: भारत ने बांग्लादेश को इंदौर टेस्ट में शनिवार को पारी और 130 रन से हरा दिया। भारत ने इसके साथ ही दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारतीय टीम की यह लगातार छठी जीत है। भारत ने अपनी पहली पारी 6 विकेट के नुक़सान पर 493 रन बनाकर घोषित कर दी. जबकि बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 150 और दूसरी पारी में 213 रनों पर ऑलआउट हो गई।
भारत, रूस और चीन को लेकर ट्रम्प ने दिया विवादित बयान
अपने तीखे बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से कुछ ऐसा ही बयान दिया है। अपने बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए भारत,रूस और चीन की कड़ी आलोचना की है। साथ ही पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका के बाहर निकलने को बिल्कुल जायज़ ठहराते हुए कहा है कि पेरिस जलवायु समझौता अमेरिका के लिए एक मुसीबत था।
















