Home Blog Page 1009

इस राज्य में टिकटों का बँटवारा शुरू होते ही मची दल-बदल “भगदड़”

0

झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा होने के बाद अब टिकटों का बंटवारा भी शुरू हो गया है। और टिकटों के बंटवारे के साथ असंतुष्ट विधायकों ने बागी होकर दल-बदल की राजनीति भी शुरू कर दी है। भवनापुर सीट से हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए भानु प्रताप शाही को टिकट दिए जाने से नाराज़ पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने बीजेपी पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। और अब वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी के पाकुड़ ज़िला अध्यक्ष देवीधन टुडू ने भी अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है।

शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस में बनी सहमति, कल होगी राज्यपाल से मुलाक़ात

0

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच सहमति बन गई है. इस बीच ख़बर है कि इन तीनों पार्टियों ने राज्यपाल से मिलने का वक़्त माँगा था. राज्यपाल ने कल 3 बजे का समय इन दलों को दिया है. हालाँकि ये मीटिंग राज्य में किसानों की समस्याओं पर है लेकिन माना जा रहा है कि तीनों दलों का एकसाथ राज्यपाल से मिलना बहुत कुछ कहता है.

शिवसेना का स्वाभिमान रखना हमारी ज़िम्मेदारी है- NCP

0

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने आज एक सवाल के जवाब में कहा कि शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होगा. उन्होंने कहा कि ये सवाल बार-बार पूछा जा रहा है कि शिवसेना का CM होगा क्या? CM की पोस्ट को लेकर ही तो शिवसेना-भाजपा में विवाद हुआ है..तो निश्चित रूप से CM शिवसेना का ही होगा. उन्होंने कहा कि शिवसेना को अपमानित किया गया है, उनका स्वाभिमान रखना हमारी ज़िम्मेदारी बनती है.

इसके पहले कुछ मीडिया हाउस में इस तरह की ख़बरें आ रहीं थीं कि मुख्यमंत्री की पोस्ट को लेकर चर्चा चल रही है. हालाँकि एनसीपी के नेताओं ने पहले से ही साफ़ किया है कि ऐसी कोई बात है ही नहीं. मलिक से जब पूछा गया कि क्या उपमुख्यमंत्री पोस्ट को लेकर कांग्रेस-एनसीपी की चर्चा चल रही है तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो पहले बाहर से समर्थन देना चाह रही थी तो ये सब बातें बकवास हैं.

तेलंगाना सरकार की अल्पसंख्यक समुदाय के लिए विशेष योजना..

0

तेलंगाना स्टेट माइनॉरिटी फाइनेंस कॉरपोरेशन अल्पसंख्यक वर्ग से ताल्लुक रखने वाले ड्राइवर्स के लिए एक नई योजना के साथ सुनहरा मौका लेकर आया है। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आदिलाबाद ने एक इस बाबत एक प्रेस नोट जारी किया है। बता दें कि इस प्रेस नोट के अनुसार कहा गया है कि तेलंगाना स्टेट माइनॉरिटी फाइनेंस कॉरपोरेशन ड्राइवर्स के लिए रोज़गार कार्यक्रम के अंतर्गत मारुति स्विफ्ट डिज़ायर कार की ख़रीद के लिए अल्पसंख्यक वर्ग से संबंध रखने वाले ड्राइवर्स से आवेदनों की मांग की जा रही है।

बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए केवल अल्पसंख्यक वर्ग के ड्राइवर्स ही आवेदन कर सकते हैं। जिसके अंतर्गत अल्पसंख्यक वर्ग के ड्राइवर्स मारुति स्विफ्ट डिज़ायर मोटर कार की खरीद कर सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए मुख्य शर्त यह है कि आवेदनकर्ता को अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित ही होना चाहिए। और आवेदन कर्ता को कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा अल्पसंख्यक वर्ग के एसएससी उत्तीर्ण ड्राइवर्स भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपना आवेदन भेज सकते हैं।

इतना ही नहीं बल्कि अल्पसंख्यक वर्ग से ताल्लुक रखने वाले एसएससी होती है न करने में असफल रह जाने वाले ड्राइवर सभी तेलंगाना स्टेट माइनॉरिटी फाइनेंस कॉरपोरेशन के अल्पसंख्यक रोजगार योजना के तहत मारुति स्विफ्ट डिजायर मोटर कार की खरीदी के लिए अपना आवेदन भेज सकते हैं उन्हें इस योजना के अंतर्गत पात्रता दी जाएगी बता दें कि इस योजना के अंतर्गत पात्रता के सभी नियमों का पालन करते हुए 3 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक http//tsobmms.cgg.gov.in पर अल्पसंख्यक वर्ग से संबंधित ड्राइवर्स अपना आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया के अंतर्गत भेज सकते हैं।

पीठ दर्द से राहत दिलायेंगे ये आसान तरीक़े..

0

पीठ,कमर या कंधे का दर्द आज सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बन चुका है। जो आमतौर पर सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करता है। और खासतौर पर 40 से 60 साल या उससे भी ज़्यादा की उम्र के लोग इसके ज़्यादा शिकार बनते हैं। पीठ और कमर के दर्द को दूर करने के लिए ज़मीन पर सोना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, सर्दियों में ज़मीन के ठंडे होने की वजह से परेशानी ना हो इसके लिए आप चाहे तो बिना मोटा गद्दा बिछाए बेड पर भी सो सकते हैं।

महाराष्ट्र सियासी संकट के बीच राज्य के वरिष्ठ नेता ने की कांग्रेस-एनसीपी की तारीफ़..

0

मुंबई: महाराष्ट्र में एक तरफ़ सरकार बनाने को लेकर कोशिशें जारी हैं वहीँ भाजपा के वरिष्ठ नेता ने ऐसा बयान दिया है जो आगे चर्चा में आ सकता है. भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कांग्रेस और एनसीपी की इशारों में तारीफ़ की है. जब उनसे एक सवाल पूछा गया कि अगर राज्य में ग़ैर-भाजपा सरकार बनी तो क्या राज्य में विकास परियोजनाओं पर कोई प्रभाव पड़ेगा.

एक हफ़्ते तक अस्पताल में रहेंगी लता मंगेशकर..

0
Lata Mangeshkar

मुंबई: स्वर कोकिला, भारत रत्न, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और भी न जाने कितने शीर्ष पुरस्कारों से सम्मानित लता मंगेशकर के फेफड़े गंभीर संक्रमण से पीड़ित हैं। और डॉक्टरों की पूरी टीम उनके स्वास्थ्य पर नज़र रखे हुए है। अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लता मंगेशकर जी को अभी एक हफ्ता डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में ही रहना होगा।

राहुल गांधी के ख़िलाफ़ मुक़दमा हुआ बंद, सुप्रीम कोर्ट ने कही बड़ी बात..

0

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ख़िलाफ़ अवमानना के मामले को अदालत ने बंद कर दिया है. देश की सर्वोच्च अदालत ने इस मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि राहुल गांधी को एक वरिष्ठ नेता होने के नाते अपने बयानों में सावधानी बरतनी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी का माफीनामा स्वीकार कर लिया है. मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को चेतावनी दी और कहा कि राजनीतिक बयानबाजी में कोर्ट को न घसीटें. एससी ने राहुल गांधी को भविष्य में और सतर्क रहने को भी कहा.

मुलायम सिंह यादव की तबीअत अचानक बिगड़ी, PGI में दाख़िल..

0

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की तबीअत बुधवार शाम को अचानक बिगड़ गई. उन्हें तुरंत संजय गांधी पीजीआई में दाख़िल कराया गया है. यादव देश के रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं. उन्हें पेट में दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में दाख़िल कराया गया है.

अब इस राज्य में सियासी ड्रामा, कांग्रेस ने की भाजपा सरकार के बर्ख़ास्त किए जाने की मांग..

0

नई दिल्ली: कर्णाटक के बाग़ी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के स्पीकर के फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट ने क़ायम रखा. इसके बाद कांग्रेस ने कहा है कि वो कर्णाटक सरकार को बर्ख़ास्त किए जाने की मांग करती है. अदालत के फ़ैसले के बाद कांग्रेस उम्मीद कर रही है कि क़ानून के मुताबिक़ कर्णाटक सरकार का रहना ठीक नहीं है. आपको बता दें कि कर्णाटक के बाग़ी विधायकों के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम् फ़ैसला सुनाया है.