Home Blog Page 1010

विराट ने अनुष्का को लेकर कही ऐसी बात, सोशल मीडिया में होने लगी..

0
Virat- Anushka

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और फ़िल्म निर्मात्री अनुष्का शर्मा शाहरुख़ ख़ान और कटरीना स्टारर फ़िल्म ज़ीरो में एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई दी थीं। उसके बाद से अनुष्का शर्मा ने फ़िल्मों से एक दूरी बनाई हुई है। लेकिन फ़िल्मों से दूरी बनाने का यह मतलब नहीं है कि वह अपने फैंस से भी दूर हो गई हैं। अनुष्का सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस से जुड़ी ही रहती हैं। और कभी विराट कोहली के साथ अपने वैकेशन की फोटोज़ के ज़रिए तो कभी अपने अन्य पोस्ट के ज़रिए अपने बारे में अपडेट देती रहती हैं।

अभी कुछ दिनों पहले ही टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर फारुख़ इंजीनियर की इस बात का की टीम के सिलेक्टर्स में से एक ने अनुष्का को चाय परोसी थी। इस बात का अनुष्का ने ट्विटर पर अपनी पोस्ट के ज़रिए एक क़रारा जवाब दिया था। और अब अनुष्का ने पति विराट कोहली के उनके प्रति प्रेम दर्शाती एक व्यक्तिगत बात शेयर की है। और यह बात अनुष्का ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई है। कि वह कई बार पति विराट कोहली की चीज़ों का इस्तेमाल करती हैं। जैसे विराट की टी-शर्ट, जैकेट्स, और इसी तरह की कई अन्य चीज़ों को वह पहनती ही रहती हैं। और उन्होंने इसके पीछे की जो वजह बताई है वह बहुत ही प्यारी है।

अनुष्का शर्मा ने बताया कि वह ऐसा इसलिए करती हैं, क्योंकि इससे विराट कोहली को बहुत खुशी होती है। अनुष्का के पति विराट कोहली को अनुष्का द्वारा उनकी चीज़ों का इस्तेमाल करना बहुत पसंद है। कभी-कभी तो अनुष्का टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के कप्तान वाले कपड़े भी पहन लेती हैं। तो अनुष्का की ये बात भी विराट को बहुत अच्छी लगती है। बता दें कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने साल 2017 को दिसंबर के महीने में शादी की थी। और दोनों की शादी की खूबसूरत फोटोज़ ने सभी फैंस का दिल जीत लिया था।

मलाइका ने बॉलीवुड को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, कहा “इंडस्ट्री में मेरे साथ हुआ..”

0
Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा जिनकी बेमिसाल खूबसूरती और फिटनेस की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। उन्हें अपने करियर के शुरुआती दौर में अपनी डार्क स्किन की वजह से भेदभाव का शिकार होना पड़ा था। और इस बात का ख़ुलासा मलाइका अरोड़ा ने नेहा धूपिया के शो ‘नो फिल्टर’ में बातचीत के दौरान किया था। मलाइका अरोड़ा ने बताया कि जब उन्होंने इस शोबिज़ में अपने करियर की शुरुआत की, उस वक़्त उन्हें अपने डार्क स्किन की वजह से काम मिलने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा था। और उनकी जगह किसी ऐसे को काम दे दिया गया, जिसका रंग गोरा था। मलाइका ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि, “मैं उस समय इंडस्ट्री में आई थी, जिस वक्त गोरी त्वचा को सुंदर माना जाता था। और कहीं गेहुएं रंग को खूबसूरत नहीं माना जाता था। मुझे हमेशा गहरे रंग की कैटेगरी में रखा जाता था। त्वचा के रंग को लेकर खुले तौर पर पक्षपात हुआ करता था।”

मलाइका ने नेहा धूपिया के शो में अक़्सर अपने आप को सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने पर भी जवाब दिया। क्योंकि, कभी मलाइका को अपने से उम्र में छोटे अर्जुन कपूर से रिलेशनशिप की वजह से ट्रोल किया गया है, तो कभी उनके बिना वैक्सिंग कराए आर्म पिट की फोटो को सोशल मीडिया पर डालने की वजह से ट्रोल किया गया, तो कभी उन्हें उनके कपड़ों और उम्र की वजह से ट्रोल किया गया है। मलाइका अक़्सर ही ट्रोलर्स का निशाना बनती रहती हैं।

इस पर मलाइका ने कहा कि, “वास्तव में मुझे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता। मैं इस से ज़्यादा ख़राब शब्दों में कह सकती हूं। लेकिन यह सच है। केवल एक चीज़ जो दिमाग़ में आती है। वह यह है कि, मुझे ऐसे लोगों के लिए बुरा लगता है, जो एक निश्चित तरीके से बात करते हैं, या व्यवहार करते हैं, मेरा मतलब है, कि जो लोग, यह सब किसी के लिए लिखते हैं, उनका दिमाग़ सही नहीं होता या आप में वास्तव में आत्म सम्मान की कमी है। क्योंकि, नॉर्मल इंसान किसी को इस क़दर नीचा दिखाने की क्यों सोचेगा?” मलाइका ने कहा, “मुझे लगता है, कि जो लोग सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं, उन्हें अपने आप में कई तरह की शिकायतें होंगी। क्योंकि, आपके पास एक प्लेटफार्म है, और आपको वहां कोई पहचान नहीं सकता। इसका मतलब वह आराम से किसी के लिए कुछ भी कह सकते हैं। मुझे ऐसे लोगों के लिए काफी बुरा लगता है।”

नियमों-कानूनों की अवहेलना- किशन शर्मा

0
प्रतीकात्मक तस्वीर

यूं तो चारों तरफ़ यही शोर सुनाई देता रहता है कि देश में भयंकर गरीबी है, लोग तडप-तडप कर जीने पर मजबूर हैं, अनेक लोग गरीबी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं । परंतु बहुत गौर से देखने पर भी मुझे आमतौर पर कहीं ऐसी गरीबी नज़र नहीं आती। अनगिनत लोग जिस प्रकार रुपये खर्च करते रहते हैं, उससे यह बात सच नहीं लगती। अभी दिवाली के दौरान करोडों रुपये के पटाखे फ़ोडकर लोगों ने अपनी “गरीबी” का प्रमाण पेश कर दिया। उच्चतम न्यायालय और सरकार के आदेशों के बावजूद रात भर पटाखों की कानफ़ोडू आवाज़ें अनेक दिन तक परेशान करती रहीं । इस बार तो कुछ ज़्यादा ज़ोरदार आवाज़ वाले पटाखे भी लोगों ने फ़ोडे, जबकि कहा यह जा रहा था कि इस बार “ग्रीन” पटाखों से दीपावली मनाई जायेगी और ध्वनि प्रदूषण बहुत कम होगा। कम से कम मैं तो 75वें वर्ष की आयु में रात रात भर भयंकर आवाज़ों के कारण सो नहीं सका । इसके साथ अनेक स्थानों पर ज़ोर ज़ोर से ड्रम बजाकर कुछ लोग दिवाली की खुशियां मना रहे थे । दूसरों को तकलीफ़ हो, तो हो; उन्हें क्या?

वे तो अपनी खुशी का इज़हार करने में व्यस्त रहे । पुलिस को ऐसी आवाज़ें सुनाई नहीं देतीं । फ़ोन करने पर या तो कह दिया जाता है कि “आदमी भेजते हैं” और कभी कोई आदमी भेजा नहीं जाता, या “कहां आवाज़ आ रही है, उसका पूरा पूरा विवरण और पता बताओ” कहकर टाल दिया जाता है । इसके पीछे एक मुख्य कारण यह भी होता है कि अधिकांश मामलों में कोई न कोई राजनेता कहीं न कहीं बैठा होता है, जिसके कारण कानून-नियम, सब कुछ, कोई महत्व नहीं रखते । गणेश उत्सव और दुर्गा पूजा के दौरान अधिकांश राजनेता ही उत्सव आयोजित करवाते हैं और् रात में 12 या 1 बजे तक ज़ोर ज़ोर से संगीत की आवाज़ से देवी-देवताओं को आकर्षित करते रहते हैं । उनके लिये ध्वनि प्रदूषण के नियम कोई अस्तित्व नहीं रखते । मैंने स्वयं अनेक बार पुलिस स्टेशन फ़ोन करके शिकायत की, लेकिन अधिकांश समय कोई कार्रवाई तब तक नहीं हुई, जब तक पुलिस आयुक्त महोदय से ही शिकायत नहीं की गई।

अश्लील गानों को डी0जे0 की ज़बरदस्त आवाज़ के माध्यम से बजा कर देवी देवताओं की आराधना की जाती है । पूछने पर सफ़ाई दी जाती है कि छोटे छोटे बच्चे भी इन गानों पर ही डांस करने की मांग करते रहते हैं। यातायात के क्षेत्र में तो नियम-कानून कोई महत्व रखते ही नहीं । जिसकी जैसी मर्ज़ी हो, वह वैसे ही वाहन चलाता रहता है। मैंने एक बात महसूस की है कि आजकल के युवाओं सहित अधिकतर लोगों के मन में से पुलिस और मौत का डर गायब हो गया है। यह भी देखा गया है कि हर उम्र की अधिकांश महिलाएं तो नियम-कानून मानना अपना अनादर समझती हैं । मैं सडक दुर्घटनाओं के लिये सडकों की बुरी हालत, लोगों की लापरवाही, निडरता और महिलाओं को ज़िम्मेदार मानता हूं । मेरा निश्चित मत है कि अगर महिलाएं चाहें तो अधिकांश लोग नियम-कानून का पालन करने लग जायेंगे। महिलाओं को केवल इतना करना होगा कि वे स्वयं भी वाहन चलाते समय नियम-कानून का पालन करें और अपने साथी वाहन चालक को भी नियम-कानून का पालन करने के लिये प्रेरित करें।

अगर वे अपने साथी वाहन चालक को नियम-कानून का पालन करने के लिये ज़ोर देकर बाध्य करने लगें, तो अधिकांश वाहन चालक नियम–कानून का पालन करने लगेंगे और दुर्घटनाओं की संख्या बहुत कम होने लगेगी । हमारे देश में नियम-कानून के मुकाबले धन का अधिक महत्व हो गया है, इसलिये कोई भी व्यक्ति डरता नहीं है । 50 या 100 रुपये के नोट जेब में इस तरह रखकर अधिकांश लोग वाहन चलाते हैं कि यदि कहीं, कभी, किसी पुलिसकर्मी ने रोक लिया, तो उसके हाथ में वह नोट रखकर बिना रुके, बिना कुछ कहे-सुने, वहां से आगे बढ सकें । भारत के किसी बडे शहर से भी छोटे राष्ट्र, भूटान में नियम-कानून का पालन करते हुए सब लोगों को देखकर वास्तव में हैरानी हुई थी । कोई व्यक्ति न उल्टी दिशा में वाहन चलाते हुए दिखाई दिया, न दूसरे वाहन से आगे जाने के लिये दाएं-बाएं वाहन चलाकर “लाइन” तोडना, न “सिग्नल” की अनदेखी करना, और न कहीं भी कैसे भी वाहन रोक देना या खडा कर देना कभी भी दिखाई दिया । भूटान जैसे देश से यातायात सहित सभी नियम-कानून का पालन करने के क्षेत्र में हम बहुत कुछ सीख सकते हैं । परंतु भारत के नागरिकों की सबसे बडी विशेषता ही यह है कि वे बचपन से ही सीख जाते हैं, कि किस प्रकार की जाती है, नियमों-कानूनों की अवहेलना ।

इस लेख के लेखक हैं- किशन शर्मा, 901, केदार, यशोधाम एन्क्लेव, प्रशांत नगर, नागपुर – 440015

सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फ़ैसला, कर्णाटक में भाजपा के लिए..

0

नई दिल्ली: कर्णाटक के बाग़ी विधायकों के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम् फ़ैसला सुनाया है. कर्नाटक के बाग़ी विधायकों को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है.अदालत ने स्पीकर के आदेश को रद्द कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने विधायकों को निष्काषित करने के मामले पर अपना फ़ैसला सुनाया. अदालत ने ये भी कहा कि ये आदेश सरकार और विपक्ष दोनों पर एक ही तरह से लागू होता है.

जस्टिस एनवी रमन्ना ने कहा कि जिस तरह से याचिकाकर्ता अदालत में आये हैं वो ठीक नहीं है.बाग़ी विधायकों को सुप्रीम कोर्ट की तरफ़ से लेकिन बड़ी राहत मिल गई है. इन विधायकों को तत्कालीन स्पीकर ने 2023 तक अयोग्य क़रार दिया था. इस फ़ैसले के बाद कर्णाटक की सियासत तेज़ हो जाएगी. स्पीकर ने 17 विधायकों को अयोग्य क़रार दिया था. उल्लेखनीय है कि 15 सीटों के लिए उपचुनाव 5 दिसम्बर को होने हैं.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्दरामैया ने इस फ़ैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो अदालत के फ़ैसले का सम्मान करते हैं. उन्होंने फ़ैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि मैं पूरे फ़ैसले का आदर करता हूँ जिसमें ये भी शामिल है कि अयोग्य विधायकों को कोर्ट ने चुनाव लड़ने का मौक़ा दिया है. उन्होंने साथ ही कहा कि ये फ़ैसला इस तरह के विधायकों के लिए सबक़ भी है.

महाराष्ट्र के बाद इस राज्य से भी भाजपा के लिए बुरी ख़बर

0

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद ऐसा लग रहा था कि भाजपा-शिवसेना की सरकार जल्द ही राज्य में बनेगी लेकिन शिवसेना और भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद शिवसेना ने भाजपा से गठबंधन तोड़ दिया और अब ये बात लगभग तय है कि राज्य में फ़िलहाल तो भाजपा की सरकार नहीं बनने वाली है. अब झारखण्ड से भी इस तरह की ख़बर आ रही है जो भाजपा के नेताओं को पसंद न आएगी.

महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी का गठबंधन, आदित्य ठाकरे पहुँचे राजभवन

0

मुंबई: महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी का नया गठबंधन वजूद में आया है. भाजपा-शिवसेना का 30 साल पुराना गठबंधन मुख्यमंत्री पद को लेकर हुए विवाद की वजह से टूट गया. एनसीपी ने शिवसेना को पहले ही समर्थन करने का इशारा दे दिया था, कांग्रेस ने भी आज कोर ग्रुप की मीटिंग करने के बाद फ़ैसला लिया कि वो शिवसेना की सरकार को महाराष्ट्र में समर्थन करेगी.

महाराष्ट्र में मामले में नीतीश कुमार ने दिया बयान,’वो जानें..’

0

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के बदलते सियासी घटनाक्रम के बाद शिवसेना ने आज मोदी सरकार से समर्थन वापिस ले लिए. महाराष्ट्र में शिवसेना कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिश कर रही है. इस विषय पर जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राय माँगी गई तो उन्होंने कहा कि वो जाने इससे हमको क्या मतलब है.

कर्णाटक में भाजपा को लगा झटका, बड़े नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ..

0

बेंगलुरु: कर्णाटक में भाजपा को बड़ा झटका लगने की ख़बर है. भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू कागे ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कर्णाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरामैयाह से मुलाक़ात की है. उनके बारे में इस तरह की ख़बर पहले से ही आ रही थी कि वो जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं. कर्णाटक में अहम् उपचुनाव होने वाले हैं. इस उपचुनाव में अगर भाजपा अच्छा प्रदर्शन न कर पायी तो उसकी राज्य सरकार पर संकट आ जाएगा.

अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर दिया ऐसा जवाब, सबने कहा “आपकी ये सोच…”

0
Abhishek Bacchan

सोशल मीडिया के ज़रिए जहाँ सितारे अपने फ़ैन्स के साथ सीधे सारी बातें बाँट सकते हैं वहीं इसके कारण उन्हें कई अजीबोग़रीब बातें भी सुनने के लिए मिलती है। कुछ लोग तो सितारों को ट्रोल करने का मौक़ा ही ढूँढते नज़र आते हैं और ऐसे में कई बार सितारे चुप्पी साध लेते हैं या देते हैं मुँह तोड़ जवाब। हाल ही में अभिषेक बच्चन को ट्रोल करने की कोशिश करना एक यूज़र को महँगा पड़ गया।

दरअसल अभिषेक ने एक संजीदा ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा यह कि “ ज़िंदगी में एक उद्देश्य रखिए, एक लक्ष्य रखिए। अगर आप किसी असम्भव लक्ष्य को पाना चाहते हैं तो दुनिया के सामने ये साबित कर दो कि कुछ भी असंभव नहीं है” जहाँ कुछ यूज़र्ज़ को उनका ये ट्वीट प्रेरणादायी लगा वहीं कुछ ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की।

एक यूज़र ने अभिषेक के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि “आप उस शख़्स को क्या कहेंगे जो मंडे के दिन भी ख़ुश होता है? बेरोज़गार!” अभिषेक ने इस बात का ऐसा जवाब दिया कि धायद इस यूज़र ने भी अपने विचार पर दुबारा सोचा होगा। अभिषेक ने जवाब देते हुए कहा कि “नहीं..बल्कि ऐसा व्यक्ति वो होगा जिसे अपने काम से प्यार है” अभिषेक के इस जवाब की तारीफ़ होने लगी। लोगों को उनका ये सकारात्मक विचार बहुत पसंद आया।

कर्तारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में पहुँचे सिद्धू, इमरान ने पूछा “कहाँ है हमारा..”

0
कर्तारपुर कोरिडोर

कर्तारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में आख़िरकार हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बड़े नेताओं ने शिरकत की। इस समारोह में नवजोत सिंह सिद्धू के जाने से एक अलग ही माहौल बन गया। नवजोत सिंह सिद्धू को बेहतरीन स्वागत मिला यही नहीं पाकिस्तान के PM इमरान ख़ान ये पूछते नज़र आए कि “कहाँ है हमारा सिद्धू” उनका ये विडीओ काफ़ी वायरल हो रहा है। इस मौक़े पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई बड़े व्यक्ति शामिल हुए। मनमोहन सिंह से भी इमरान ख़ान ने मुलाक़ात की। लेकिन इस समारोह में सबसे ज़्यादा चर्चा रही नवजोत सिंघ सिद्धू की।

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के साथ कांग्रेसी विधायक नवजोत सिंह सिद्धू की तस्वीर वाले होर्डिंग्स अमृतसर में सामने आए थे। जिसमें दोनों को पाकिस्तान में करतारपुर साहिब गुरुद्वारा को भारतीय क्षेत्र से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए ‘असली नायक’ बताया गया है। इन होर्डिंग्स में से एक में लिखा था, ‘करतारपुर साहिब गलियारे के पीछे के असली नायक, हम पंजाबी स्वीकार करते हैं, कि इसका श्रेय नवजोत सिंह सिद्धू और इमरान ख़ान को जाता है। हालांकि, कुछ घंटों के बाद नगर निगम ने इन हार्डिंग को हटवा दिया था।

पंजाब से कांग्रेस के विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए इजाज़त लेने तीन बार विदेश मंत्रालय को चिट्ठी लिखी थी जिसके बाद अब उन्हें इसकी राजनीतिक इजाज़त दे दी गई। उन्होंने विदेश मंत्री एस.जयशंकर को चिट्ठी लिखी थी, चिट्ठी में सिद्धू ने लिखा, “निमंत्रण आया है, और जिसकी प्रति पहले ही जमा की जा चुकी है, कार्यक्रम बहुत स्पष्ट है, मेरा विनम्र निवेदन है कि, 9 नवंबर की सुबह साढ़े नौ बजे से पहले गलियारे के ज़रिए सीमा पार करने की अनुमति दी जाए क्योंकि उद्घाटन समारोह के लिए सुबह 11 बजे का समय तय किया गया है। उन्होंने लिखा कि, “मैं गुरद्वारा दरबार साहिब (करतारपुर) सबसे पहले जाकर बाबा जी (गुरु नानक देव जी) को शुक्रिया देने के लिए मत्था टेकना चाहता हूं और संगत के साथ लंगर करना चाहता हूं। वहां सुबह उद्घाटन समारोह में शामिल होकर शाम को गलियारे के रास्ते लौट आऊंगा।”

सिद्धू का कहना था कि, “अगर ऐसा संभव नहीं हुआ, तो मैं गुरुद्वारा दरबार साहिब एक दिन पहले यानी 8 नवंबर को वाघा सीमा के ज़रिए जाऊंगा और रात को गुरुद्वारा साहिब रुककर अगले दिन 9 नवंबर को उद्घाटन समारोह में शामिल होकर गलियारे के ज़रिए लौट आऊंगा।” पत्र के अंत में सिद्धू ने लिखा कि, “आपके (मंत्रालय) जवाब से मेरे भविष्य की गतिविधि निर्धारित होगी।”  माना जाता है कि भारत से लगी सीमा से क़रीब 4 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित करतारपुर गुरुद्वारा का निर्माण उसी स्थल पर हुआ जहां सोलवीं शताब्दी में गुरु नानक देव की मृत्यु हुई थी। इसे 4.2 किलोमीटर लंबे करतारपुर साहिब गलियारे से जोड़ा जाने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करतारपुर गलियारे का उद्घाटन किया और 12 नवंबर को पड़ने वाले गुरु नानक देव जी की 550 वीं जयंती समारोह के अवसर पर करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने वाले श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को अब रवाना किया जाएगा।