झारखण्ड चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति तैयार, इन नेताओं के दम पर..

0
304

झारखंड में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। और राज्य में 30 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर के बीच 5 चरणों में कुल 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा को अपनी उम्मीद के मुताबिक सफलता हाथ नहीं लग सकी। जिसकी वजह से बीजेपी झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक देना चाहती है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव झारखंड में सह चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद से झारखंड पहुंचकर बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने की तैयारी में जुट चुके हैं। पलामू प्रमंडल में ब्राह्मण जाति की अधिकता को भांप कर बीजेपी ने उस क्षेत्र की ज़िम्मेदारी बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को सौंपी है। विधायक नितिन नवीन भी झारखंड चुनाव में पार्टी के प्रचार के लिए पहुंच चुके हैं।

सूत्रों का दावा है कि पार्टी सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान में रखकर नेताओं को चुनावी मैदान में प्रबंधन के लिए भेज रही है। इसके अलावा बीजेपी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है। इसमें सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख नेता शामिल हैं।केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 21 नवंबर से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।

इन स्टार प्रचारकों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हैं। इनके अलावा नितिन गडकरी, बीएल संतोष, रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, प्रहलाद जोशी, रविशंकर प्रसाद, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, स्मृति ईरानी, अरुण सिंह, जोआल ओरम, केशव प्रसाद मौर्य, अर्जुन राम मेघवाल, नित्यानंद राय, ओम प्रकाश माथुर, सौदान सिंह, नंदकिशोर यादव, मनोज तिवारी, सनी देओल, रवि किशन, लक्ष्मण गिलुवा, वी.डी.राम, रामविचार नेताम, सुदर्शन भगत, समीर ओराओं, करिया मुंडा, धर्मपाल सिंह, दीपक प्रकाश, सुनील सिंह, अन्नपूर्णा देवी यादव, संजय सेठ, रविंद्र राय, मंगल पांडेय, महेंद्र सिंह, और आदित्य साहू।

झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपनी चौथी सूची में तीन लोगों के नाम शामिल किए हैं। जुगसलाई से मोचीराम बाउरी, जगन्नाथपुर से सुधीर सुंदी, और तमाड़ से रीता देवी मुंडा को चुनावी अखाड़े में उतारा गया है। बता दें कि बीजेपी झारखंड चुनाव में अकेले दम पर ही उतर रही है। सीटों के बंटवारे को लेकर हाल ही में बीजेपी का ऑल इंडिया झारखंड स्टूडेंट यूनियन आजसू से गठबंधन टूट गया है।