Home Blog Page 1001

अपनी फ़ेसबुक मित्र से मिलने पाकिस्तान पहुँचा युवक, करतारपुर कॉरिडोर से…

0

करतारपुर कॉरिडोर को जब गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर भारत के सिख समुदाय के लोगों को गुरु नानक देव के पवित्र तीर्थ स्थल पर जाने के लिए खोला गया था। उस समय शायद इस बात की किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी कि इस कॉरिडोर का लोग इस तरह से भी प्रयोग करेंगे। अभी हाल ही में एक घटना ख़बरों में आई थी कि एक भारतीय लड़की अपने facebook मित्र से मिलने के लिए करतारपुर कॉरिडोर से होकर पाकिस्तान पहुंच गई थी, और वहां से भारत की लड़की और पाकिस्तानी लड़के का पाकिस्तान के अंदरूनी हिस्से में जाकर शादी करने का प्लान था लेकिन इससे पहले ही वो पाकिस्तान की सेक्युरिटी पुलिस द्वारा पकड़ लिए गए और भारतीय लड़की को भारत वापस भेज दिया गया।

अब कुछ दिनों के भीतर ही इसी तरह की एक दूसरी घटना सामने आई है। इसमें एक भारतीय लड़का करतारपुर कॉरिडोर के ज़रिए पाकिस्तान में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। आसिया रफ़ीक नाम की ये पाकिस्तानी लड़की लाहौर के मोहल्ला करीम पार्क नाम की जगह की रहने वाली बताई जा रही है। साथ ही यह जानकारी भी मिली है कि, ये पाकिस्तानी लड़की पंजाब यूनिवर्सिटी, लाहौर से एम.ए की स्टूडेंट है।

जिस सिख लड़के से पाकिस्तानी लड़की मिली थी, वह जतंदर सिंह नाम का भारतीय सिख लड़का करतारपुर कॉरिडोर के ज़रिए दरबार साहिब पहुंचा था। वहां पहुँचकर दोनों ने तय किया कि जतंदर सिंह पाकिस्तान का वीज़ा लेकर पाकिस्तान में ही अपनी पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड आसिया से शादी करेगा। लेकिन दोनों की ये प्लानिंग पहले ही लोगों के सामने आ गई, और सारा भेद खुल गया। जबसे करतारपुर कॉरिडोर खुला है तब से भारत और पाकिस्तान के बीच चाहें हर क्षेत्र में नफरत की इन्तेहा हो, लेकिन इस कॉरिडोर में प्यार के अंकुर पनपने की ये दूसरी घटना सामने आई है।

भाजपा पार्षद ने गिफ्ट किया पेन, लग गया 5000 का जुर्माना

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्लास्टिक के प्रयोग को देश में से बंद करने को लेकर देश लोगों से अपील की थी। लेकिन आम जनता के साथ-साथ उनकी ख़ुद की पार्टी की नेताओं ने भी इस बात को बस एक भाषण ही समझा। नगरपालिका आयुक्त आस्तिक कुमार पांडे ने देश के एक ज़िम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए लोगों के सामने एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है।

नये नगर पालिका आयुक्त आस्तिक कुमार पांडे ने पहले तो समर्थ नगर में एक होटल मालिक पर अपने परिसर में प्लास्टिक का इस्तेमाल करने की वजह से उस होटल मालिक पर 5 हज़ार रुपये का जुर्माना लगा दिया। क्योंकि होटल में खाने की पैकिंग ने प्लास्टिक का प्रयोग किया जाता था। इतना ही नहीं नये नगरपालिका आयुक्त आस्तिक पांडे के स्वागत के लिए प्लास्टिक में पैक फूलों वाला गुलदस्ता जब एक निकाय अधिकारी द्वारा नए नगर पालिका आयुक्त को दिया गया तो, नगर पालिका आयुक्त आस्तिक पांडे ने उस अधिकारी पर भी 5 हज़ार रुपये का जुर्माना लगा दिया। बता दें कि जिस अधिकारी पर यह जुर्माना लगाया गया है, वह नगर योजना विभाग में सहायक निदेशक हैं, और वहीं उन्होंने इस जुर्माने की रक़म को भर भी दिया है।

इसके अलावा जब भाजपा की पार्षद मनीषा मुंडे ने नए नगरपालिका आयुक्त का स्वागत करते हुए आस्तिक कुमार पांडे को प्लास्टिक के पेपर में गिफ़्ट रैप किया हुआ एक पेन भेंट किया तो, नए नगरपालिका आयुक्त ने उन्हें भी नहीं बख़्शा और उन पर भी 5 हज़ार रुपये का जुर्माना लगा दिया। भाजपा की पार्षद को भी शायद अब ये बात अच्छी तरह से समझ आ गई होगी कि, जब तक नेता प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने में अपनी ज़िम्मेदारी नहीं समझेंगे, तब तक आम जनता भी प्लास्टिक की प्रयोग से तौबा नहीं करेगी। लेकिन नए नगरपालिका आयुक्त आस्तिक कुमार पांडे ने अपने कर्तव्य को पूरी ज़िम्मेदारी से निभाते हुए आम जनता, अधिकारियों और नेताओं के सामने एक नज़ीर पेश की है।

नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ पश्चिम बंगाल में भी हुआ भारी प्रोटेस्ट…

0

नागरिकता संशोधन विधेयक को पारित करा लेने पर केंद्र सरकार भले ही अपनी वाहवाही करे, और पीठ ठोंके, लेकिन सच तो यह है कि इसे लागू करना सरकार के लिए अब तक का सबसे मुश्किल काम साबित होने जा रहा है। क्योंकि इस विधेयक के पारित हो जाने की ख़बर से देश के अधिकतर राज्य हिंसा और विरोध प्रदर्शनों की चपेट में हैं। असम और पूर्वोत्तर राज्य इस बिल के विरोध प्रदर्शन की आग में झुलस रहे हैं। असम के 12 ज़िले अनिश्चितकालीन कर्फ्यू के साए में हैं। इसके अलावा वहां इंटरनेट और एसएमएस पर भी रोक लगा दी गई है।

संस्कृत के मानद विश्विद्यालयों पर महरबान हुई केंद्र सरकार, लिया ये फ़ैसला..

0

लोकसभा ने देश में संस्कृत के तीन मानद विश्वविद्यालयों को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने वाले प्रावधान वाले विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। अब इस विधेयक के पारित हो जाने के बाद देश में तीनों मानद विश्वविद्यालयों को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हो जाएगा। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय विधेयक, 2019 पर चर्चा के दौरान मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना था कि, केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने से विज्ञान के साथ-साथ संस्कृत का ज्ञान भी जुड़ जायेगा, और देश एक बार फिर से विश्व गुरु का दर्जा हासिल करने में क़ामयाब होगा।

CAB प्रोटेस्ट के बीच बांग्लादेश के विदेश मंत्री और गृह मंत्री ने भारत दौरा टाला

0

बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल मोमिन का तीन दिवसीय भारत दौरा रद्द किए जाने की ख़बर है। और विदेश मंत्री के दौरे के रद्द होने की ख़बर के कुछ ही घंटों के भीतर बांग्लादेशी गृहमंत्री असदुज्जमां ख़ान जिनकी यात्रा का पहले से ही तय कार्यक्रम था, उन्होंने भी अपनी भारत यात्रा रद्द कर दी है। बांग्लादेशी गृहमंत्री असदुज्जमां ख़ान मेघालय के फ्रीडम फाइटर्स वेलफेयर ट्रस्ट के एक कार्यक्रम में शरीक़ होने के लिए भारत आने वाले थे।

महंगाई अपने उच्चतम स्तर की ओर, नए आँकड़ों में..

0

वो गीत तो याद होगा आपको, महंगाई डायन खाए जात है…देश की अर्थव्यवस्था लोगों को लगातार यह गीत गाने पर मजबूर किए हुए है। आपको जानकारी दे दें कि देश में रिटेल महंगाई दर नवंबर में बढ़कर 5.54 फ़ीसदी हो गई है। अगर बात करें विशेषज्ञों की राय की तो महंगाई दर आरबीआई की मध्यम अवधि लक्ष्य जो कि 4 फ़ीसदी ही था से अधिक रही है। इसलिए आप की ब्याज दर की कटौती की उम्मीद पर पानी फिर सकता है। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक खाने पीने की वस्तुओं पर महंगाई दर 10.1 फ़ीसदी देखी गई, जो कि अक्टूबर में 7.89 फ़ीसदी थी।

देश में महंगाई दर जून महीने में 3.18 फ़ीसदी पर थी, तो वहीं जुलाई में 3.15 फ़ीसदी पर आ गई, यानी .3 फ़ीसदी का अंतर दिखाई पड़ा। लेकिन अगस्त आते-आते महंगाई दर 3.28 फ़ीसदी पर पहुंच गई। सितंबर महीने में उछाल लेते हुए 3.99 फ़ीसदी पर आ गई तो अक्टूबर में बढ़कर 4.62 फ़ीसदी हो गई। नवंबर महीना महँगाई की दृष्टि से बहुत महंगा साबित हुआ, क्योंकि नवंबर महीने में महंगाई दर ज़बरदस्त लेते हुए 5.54 फ़ीसदी पर पहुंच गई।

वहीं दूसरी और औद्योगिक उत्पादन दर -4.3 फ़ीसदी के मुक़ाबले अक्टूबर में -3.8 फ़ीसदी रही जो उत्पादन में मामूली सा अंतर दर्शाती है। लेकिन गुरुवार तक जो आंकड़े जारी हुए उनमें मैनुफैक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन में भी 12.2 फ़ीसदी की कमी रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा उद्योग जगत की डिमांड ना होने की वजह से खनन की भी मांग कम देखी गई, जिसकी वजह से उत्पादन घट गया। आपको जानकारी दे दें कि, किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में वहां के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक का विशेष महत्व होता है। इसके ज़रिए देश की औद्योगिक वृद्धि गति मापी जाती है। अर्थशास्त्री कहते हैं कि देश के उत्पादन सर्विसेज सेक्टर में आर्थिक सुस्ती का दौर अभी भी जारी है।

शिवसेना ने नागरिकता संशोधन विधेयक पर दिया ये बयान,’नागरिकता ठीक पर ये मत देना…’

0

नागरिकता संशोधन बिल की वजह से आज पूरे देश में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। ऐसे में लोकसभा में विधेयक के पक्ष में वोटिंग करने वाली शिवसेना के रुख़ में राज्यसभा में वोटिंग को लेकर परिवर्तन आया और उहोंने राज्य सभा में बिल के विरोध में मतदान तो नहीं किया लेकिन पक्ष में भी मतदान नहीं किया और सदन से वॉक आउट किया। महाराष्ट्र में इस समय शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन की सरकार है।

वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ विराट ने किया कमाल, दिलाई बड़ी जीत..

0

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रोचक मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 67 रनों से पटखनी देते हुए तीन मैचों की टी-20 सीरीज़ अपने नाम कर ली। जब सीरीज़ शुरू हुई थी, उस समय भारत ने हैदराबाद में सीरीज़ का पहला मैच जीतकर वेस्टइंडीज पर दबाव बनाते हुए सीरीज़ में बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन तिरुअनंतपुरम में खेले गए मैच में वेस्टइंडीज़ ने इस दबाव को दरकिनार करते हुए जीत हासिल की, और सीरीज़ में बराबरी कर ली। जिसकी वजह से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाला मैच बहुत ही रोचक और निर्णायक होने जा रहा था, यह अंदाज़ा तो सभी को था, और हुआ भी बिल्कुल वैसा ही।

एटीएम भूल गए हैं तो अपना सकते हैं SBI और कैनरा बैंक की ये ख़ास सर्विस…

0

कई बार ऐसा होता है कि, हमें अचानक घर से बाहर निकल आने के बाद, जब पैसे की ज़रूरत पड़ती है, तब याद आता है कि, अरे हम एटीएम कार्ड तो घर पर ही भूल आए हैं, और फिर टेंशन में या तो फिर घर वापस लौटेंगे या किसी जानने वाले से उधार मांगेंगे। ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए एसबीआई और केनरा बैंक ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए एक नई सर्विस शुरू की है। जिसके अंतर्गत आप अगर अपना एटीएम कार्ड घर पर भूल आए हैं तो, टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं है।

नागरिकता संशोधन विधेयक के ख़िलाफ़ नार्थ-ईस्ट में भारी प्रोटेस्ट, असम और त्रिपुरा में…

0

नागरिकता संशोधन विधेयक जब से चर्चा में आया हालात बिगड़ने की शुरुआत तो तभी से हो गई थी। और लोकसभा में पारित होने हो जाने के बाद तो हालात हाथ से निकलते चले गए। पूरा असम इसकी चपेट में है। यूं तो पूरा देश ही विरोध में खड़ा हुआ है। सारी विपक्षी पार्टियां एक सुर में इस बिल का विरोध कर रही थीं। लेकिन राज्यसभा में भी पारित हो जाने के बाद तो असम में इस विधेयक के विरोध की आग और तेज़ी से भड़क उठी है।

लगातार हो रहा विरोध प्रदर्शन अब एक हिंसक रूप ले चुका है। गुवाहाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया है। शहर में सेना की तैनाती कर दी गई है। तो त्रिपुरा में असम राइफल्स के जवान तैनात किए गए हैं। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट पी.खोंगसोई ने जानकारी दी है कि, गुवाहाटी में सेना की दो टुकड़ियों को तैनात किया गया है। और वह फ्लैग मार्च कर रहे हैं। शहर में लगातार चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए असम के 10 ज़िलों में बुधवार की शाम 7 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट की सेवा बंद कर दी जाएगी।

राज्य सरकार के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शांति भंग के लिए सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने, और क़ानून एवं व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए, इंटरनेट को बंद रखा जाएगा। बता दें कि इससे पहले जब जम्मू कश्मीर से सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाया था, उस वक्त भी किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सरकार ने एहतियातन इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी थी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह और राजनीतिक विभाग) कुमार संजय कृष्णा ने एक अधिसूचना जारी करते हुए जानकारी दी है कि, धेमाजी, तिनसुखिया, लखीमपुर, कामरूप मेट्रो, डिब्रूगढ़, कामरूप, गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, चराई देव, में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगी रहेगी।