बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती लगातार जारी है। इस बार वोटों की गिनती करने में काफी देर लग रही है क्यूंकि इस बार कोरोनावायरस के कारण पोलिंग बूथों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। मंगलवार के दिन एक प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव आयोग (Election Commission) ने बताया कि इस बार पोलिंग बूथों की संख्या 63 फीसदी ज़्यादा थी। जिसके कारण वोटों की गिनती में इस बार ज़्यादा टाइम लगेगा। चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार 58 जगहों पर पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहीं 2015 में केवल 38 जगहों पर पोलिंग बूथ बनाए गए थे।
बिहार चुनाव में लगातार वोटों की गिनती जारी, कभी भी पलट सकती है बाज़ी
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly election) में वोटिंग के तीनों चरणों की समाप्ति के बाद अब लोग बेसब्री से नतीजे का इंतज़ार कर रहे हैं। फिलहाल चुनावों में वोटों की गिनती लगातार जारी है। अभी तक के रुझान के मुताबिक एनडीए 130 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत में है। लेकिन खबर है कि अभी भारी मात्रा में वोटों की गिनती होना बाकी है। जिसके चलते अभी तक के रुझान बदलने की संभावना है। दोपहर 2 बजे तक केवल 20 प्रतिशत तक ही वोटों की गिनती हुई है।
दिल्ली की दिवाली बिन पटाखों वाली, प्रदूषण और कोरोना का हमला..
दिल्ली में प्रदूषण की बढ़ती समस्या को देखते हुए इस साल पटाखों पर बैन लगाने की घोषणा हुई है। जानकारों के अनुसार दिल्ली मे वायु गुणवत्ता की स्थिति ख़राब है। त्योहार के चलते सार्वजनिक स्थानों विशेषकर भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों जैसे बाजारों और दुकानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ रही है और सुरक्षा मानदंडों का पालन करने में लापरवाही के कारण मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना वायरस के केस भी दिल्ली में ऊँचाई छू रहे हैं। वहीं वायु प्रदूषण ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
राष्ट्रपति बनने के बाद जो बाइडेन का पहला संबोधन, कहा ‘समाज को जोड़ने का काम करूंगा..’
अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद अब जनता ने अपने नए राष्ट्रपति को चुन लिया है। भारी संख्या में वोट देकर अमेरिकी जनता जो बाइडेन (Joe biden) को अपना 46वां राष्ट्रपति बना दिया है। ऐसे में चुनाव ने जीत हासिल करने के बाद जो बाइडेन काफी खुश हैं और जनता का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। उन्होंने जीत के बाद के अपने पहले संबोधन में कहा कि “यह जीत WE THE PEOPLE के लोगों के लिए है।” उन्होंने कहा कि वह ऐसे राष्ट्रपति बनेंगे जो देश और समाज को तोड़ने का नहीं बल्कि जोड़ने की काम करेंगे।
राष्ट्रपति चुनाव में मिली जीत पर बोले जो बाइडेन, ट्वीट कर कहा ‘मैं सभी अमेरिकियों का राष्ट्रपति…’
अमेरिका में चल रहा राष्ट्रपति चुनाव अब समाप्त हो चुका है और अमेरिका ने अपने नए राष्ट्रपति को चुन लिया है। जनता ने भारी संख्या में वोट देकर अपने नए राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe biden) को जीत हासिल करवाई है। शनिवार को रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को कड़े मुकाबले में हरा कर जो बाइडेन ने राष्ट्रपति चुनाव को जीत लिया है और अब अपनी ज़िम्मेदारी संभलने के लिए तैयार हैं।
एग्जिट पोल का नतीजा देखर खुश हुए तेजस्वी समर्थक, बहनों ने ट्वीट कर कहा ‘सिंहासन खाली करो..’
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly election 2020) के तीनों चरणों की वोटिंग ख़तम हो चुकी है और अब लोगों को बेसब्री से नतीजे का इंतज़ार है। ऐसे में लोगों का मानना है कि इस बार बिहार की सरकार बदलेगी और नीतीश कुमार की जगह राजद के नेता तेजस्वी यादव लेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार की महागठबंधन (Mahagathbandhan) के लिए खुशी का अवसर है। दरअसल विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) के बाद एग्जिट पोल में महागठबंधन (Mahagathbandhan) जीत की ओर बढ़ता दिख रहा है।
वोटिंग के दौरान ही हो गयी निर्दलीय प्रत्याशी की मौत, कोरोना संक्रमण…
बिहार विधानसभा चुनाव (bihar assembly election 2020) के लिए चल रही वोटिंग के बीच बहुत सी खबरें सामने आ रही हैं। राज्य में अब 2 चरणों की वोटिंग हो चुकी है और फिलहाल तीसरे चरण की वोटिंग चल रही है। इस दौरान एक उम्मीदवार का कोरोना से संक्रमित होने के कारण निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से कोरोनावायरस से संक्रमित थे और पिछले कई दिनों से हालत नाज़ुक होने के कारण अस्पताल में भर्ती भी थे। यह मामला मधुबनी (Madhubani) से जुड़ा है जहां के बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी नीरज कुमार झा की मौत हो गई।
IPL से बाहर होने पर कप्तान कोहली ने किया ट्वीट, बोले ‘खिलाड़ियों पर गर्व है.’
शुक्रवार के दिन हुए आईपीएल (IPL 2020) एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स (SRH) से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को मिली हार के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने लोगों का शुक्रिया अदा किया। टीम को सपोर्ट करने वाले फैंस को उन्होंने शुक्रिया कहा। अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि “यह हमारे लिए एक शानदार यात्रा रही है, हां चीजें हमारे रास्ते नहीं चलीं लेकिन पूरे टीम के खिलाड़ी पर गर्व है। आपके समर्थन के लिए हमारे सभी प्रशंसकों को धन्यवाद, आपका प्यार हमें मजबूत बनाता है। आप सभी से जल्दी ही मुलाकात होगी।”
दोस्त के गिफ्ट को देखकर धर्मेंद्र ने दिया यूं रिएक्शन, ‘इसको अपने हाथ से…’
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेन्द्र (Dharmendra) ने अपने टैलेंट की बुनियाद पर लोगों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जिसके चलते आज उनके लाखों चाहने वाले हैं। हालाकि फिलहाल वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन अब भी वह लोगों के दिलों में छाए हुए हैं। अब वह फिल्मी दुनिया से दूर होने के बाद वह अपने फार्म हाउस पर ही अपना सारा समय बिता रहे हैं। इस दौरान वह सोशल मीडिया पर भी काफी ज़्यादा एक्टिव रहते हैं।

















