Home Blog Page 849

दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल सीमा ढाका ने की 76 गुमशुदा बच्चों की मदद

0

भारत में कई राज्य ऐसे हैं जहां काफी तादाद में बच्चे गुमशुदा (Missing) हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन के लिए काफी मुश्किल होता है ऐसे बच्चों की तलाश करना और बहुत से अधिकारी फील्ड वर्क से खुद पीछे हट जाते हैं। लेकिन बहुत से ऑफिसर्स ऐसे भी होते हैं जो अपनी पूरी मेहनत करते हैं काम को पूरी तरह से अंजाम देने के लिए। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की हेड कॉन्स्टेबल सीमा ढाका (Seema Dhaka) ने भी कुछ ऐसे ही मेहनत कर अपने काम को अंजाम दिया।

वैक्सीन को लेकर खास अपडेट, क्रिसमस से पहले ही आएगी…

0

कोरोनावायरस ने फिर एक बार दुनिया भर में अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ते मामलों को देख अब लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई है। ऐसे में अब सबको कोरोना वैक्सीन का बेसब्री से इंतज़ार है। इस बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर एक अच्छी खबर भी सामने आई है। खबर के मुताबिक दवा निर्माता कंपनी फाइजर इंक (pfizer Inc) और जर्मनी की बायोएनटेक (BioNtech) ने उम्मीद जताई है कि अगले महीने तक कोरोनावायरस की वैक्सीन बाजारों तक पहुंचाई जा सकती है।

दिल्ली सरकार ने किया नया आदेश जारी, मास्क न पहनने पर 500 नहीं बल्कि…

0

कोरोना वायरस ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को फिर एक बार बुरी तरह से घेर लिया है। अचानक बढ़ते मामलों से राज्य सरकार की जिम्मेदारियों में इजाफा हो गया है। जिसके बाद अब संकट को रोकने के लिए दिल्ली सरकार कई कड़े नियम लागू कर रही है। इस बीच दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) की ओर से एक और आदेश जारी किया गया है। जिसके चलते अब दिल्ली में बिना मास्क लगाए घूमने वाले शख्स को 500 रुपए की जगह 2000 का जुर्माना भरना होगा।

छठ पूजा को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला, पब्लिक प्लेस पर नहीं…

0

कोरोनावायरस का कहर दिल्ली में फिर एक बार बढ़ता हुआ दिख रहा है। जिसको लेकर केजरीवाल सरकार एक के बाद एक बड़े कदम उठा रही है। दिल्ली में अचानक बढ़ते मामलों के बीच केजरीवाल सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। जिसके चलते राज्य में सार्वजनिक मंदिर, घाट (Ghat) और मैदानों में छठ पूजा की अनुमति नहीं दी गई। जिसके खिलाफ दिल्ली के लोगों ने हाई कोर्ट (High court) में एक याचिका दायर की लेकिन हाई कोर्ट ने भी इस याचिका को खारिज कर दिया।

राष्ट्रपति बनने के बाद जो बाइडेन और PM मोदी के बीच पहली बातचीत, एक दूसरे के साथ…

0

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव (America Presidential election) में जीत हासिल कर अमेरिका के नए राष्ट्रपति बनने के बाद जो बाइडेन (Joe biden) से मंगलवार के दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ रणनीतिक साझेदारी करने की इच्छा जताई। इस बीच दोनों ने कोरोना महामारी से लेकर जलवायु परिवर्तन तथा भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को लेकर साझा प्राथमिकताओं और चुनौतियों पर चर्चा की।

शादी समारोह को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, केवल 50 लोग ही…

0

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में covid के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसको देख दिल्ली सरकार इसकी रोकथाम के लिए तरह तरह के फैसले ले रही है। हाल ही में दिल्ली सरकार ने राज्य में होने शादी में शामिल हो वाले मेहमानों की संख्या को सीमित (200) कर दिया था। लेकिन अब बढ़ते संकट को देख फिर एक बार दिल्ली सरकार ने इस संख्या को घटा कर 50 करने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि उपराज्यपाल अनिल बैजल ने उनके इस फैसले को मंजूरी दे दी है।

शपथ ग्रहण के बाद अब हुआ विभागों का बंटवारा, गृह मंत्रालय को रखा…

0

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly election 2020) में जीत दर्ज करने के बाद एनडीए (NDA) ने फिर एक बार नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं. सोमवार शाम को शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार और कुछ मंत्रियों ने पद की और गोपनीयता की शपथ ली। नीतीश सरकार में शामिल होने वाले मंत्रियों में से बीजेपी के दी उप मुख्यमंत्री चुने गए हैं। तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को बीजेपी कोटे से उप मुख्यमंत्री चुना गया है।

चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस ने बुलाई खास बैठक, बिहार के मुद्दे पर नहीं होगी…

0

बिहार विधानसभा चुनाव और देश भर में हुए उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन उसकी उम्मीद से ख़राब रहा है. जिसको देखते हुए आज कांग्रेस में एक विशेष समिति की बैठक बुलाई है। बता दें कि आज शाम पांच बजे इस बैठक को डिजिटल तरह से किया जाएगा।

कोरोना संकट के बीच केजरीवाल सरकार ने लिए कुछ ज़रूरी निर्णय, प्रेस कांफ्रेंस कर बताया…

0

कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देख दिल्ली सरकार परेशानियों से घिरी हुई है। जिसके चलते इस संकट को फिर से काबू में लाने के लिए केजरीवाल सरकार कुछ बड़े कदम उठाने जा रही है। मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को बताया की बढ़ते मामलों को काबू में लाने के लिए कुछ नए निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि “कुछ हफ्ते पहले दिल्ली में कोरोना की स्थिति में जब सुधार हुआ था, तब केंद्र की गाइडलाइंस के अनुसार शादियों में 200 तक की संख्या की अनुमति दी गई थी, अब उसे वापस लिया जा रहा है, अब 50 लोग ही शामिल हो पाएंगे। इस निर्णय को एलजी के अप्रूवल के लिए भेजा गया है।”

पिकनिक मनाने के दौरान नदी में बहे तीन युवक, छानबीन जारी..

0

देश भर में हर रोज हजारों हादसे होते हैं। जिसमें से ज़्यादातर हादसे रोड ऐक्सिडेंट और लोगों के नदियों में डूबने से होते हैं। ऐसा ही एक हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 45 किमी दूर रायडीह प्रखंड (Raidih Block) में शंख नदी के हीरादह कुंड (Hiradah Kund) में पेश आया है। बताया जा रहा है कि रविवार के दिन कुछ युवक पिकनिक मनाने के लिए शंख नदी पहुंचे थे। जिसमें से 3 युवक नदी में बह गए। वहां मौजूद पुलिस ने बताया कि युवकों का पूरा ग्रुप नदी के कुंड के पास सेल्फी ले रहे थे। इस दौरान एक युवक कुंड में गिर गया जिसको बचने के लिए 2 और युवक कुंड में कूद पड़े।