Home Blog Page 845

धोनी की बेटी बनीं कैप्टन, वायरल हुआ विडीओ

0
Dhoni with Jeeva

महेंद्र सिंह धोनी की ही तरह उनकी बेटी जीवा धोनी के भी लाखों चाहने वाले हैं। जीवा का क्यूट अंदाज़ लोगों को ख़ूब भाता है। आपको बता दें कि जीवा का एक इंस्टा अकाउंट भी है जिससे उनके विडीओ और फ़ोटोज़ शेयर होते रहते हैं। इस अकाउंट के 18 लाख फ़ालोअर्ज़ हैं, जीवा का ये अकाउंट धोनी और उनकी पत्नी साक्षी मैनेज करते हैं। जीवा अक्सर तरह-तरह की क्यूट बदमाशियाँ करती नज़र आती हैं और उनके विदेओ वायरल हो जाते हैं।

हार्ट अटैक के बाद कोरियोग्राफ़र रेमो डिसूज़ा भर्ती ICU में..

0
Remo D'Souza

आज दोपहर 2:30 बजे के आसपास बॉलीवुड के जाने माने कोरियोग्राफ़र रेमो डिसूज़ा को हार्ट अटैक आया जिसके तुरंत बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आनन फ़ानन में रेमो की एंजियोप्लास्टी की गयी और उसके बाद उन्हें ICU में शिफ़्ट किया गया। रेमो ख़तरे से बाहर बताए जा रहे हैं। रेमो की इस स्थिति के बारे में कोमल नहाटा ने ट्वीट करके जानकारी दी साथ ही ये भी बताया कि उनकी हालत में सुधार भी है।

भाजपा अध्यक्ष की सुरक्षा में चूक, काफ़िले पर ईंट से हमला..

0

कोलकाता: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में भारी चूक हुई है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में उनके काफ़िले की एक कार पर ईंट से हमला हुआ है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी आ गया है और वायरल हो गया है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है, जिस पर मंत्रालय ने रिपोर्ट तलब किया है. नड्डा दो दिनों के कोलकाता दौरे पर हैं. राज्य में अगले साल विधान सभा चुनाव होने हैं. उसकी तैयारियों की समीक्षा करने नड्डा पहुंचे हैं.

एकल अभियान की गौ ग्राम योजना के अंतर्गत गौशाला से गौ सेवकों तक पहुंचने लगी गायें

0

किसी भी देश के समाज की पहचान उसकी संस्कृति से होती है और संस्कृति बनती है संस्कारों से। भारत की सनातन संस्कृति में गौ माता की सेवा हमारे देश के समाज के संस्कार का माध्यम थी जिसमें हम प्रेम, स्नेह और समर्पण का संस्कार ग्रहण करते थे। एकल अभियान की गौ ग्राम योजना के उद्घाटन अवसर पर 22 नवम्बर गोपाष्टमी को गोवर्धन तीर्थ क्षेत्र में दीदीमां साध्वी ऋतम्भरा के बताये गए इस संस्कार का असर का अब देश के कई हिस्सों में दिखने लगा है। अब समाज में यह भावना जोर पकड़ने लगी है कि गाय बिकेगी नहीं तो कटेगी नहीं।

गाय भारतीय संस्कृति का मूलाधार है। 33 कोटि देवताओं का वास अपने भीतर रखने वाली गौ माता की पीड़ा को योजनाबद्ध तरीके से दूर करने के लिए ‘श्री हरी सत्संग समिति’ द्वारा संचालित एकल अभियान ने गौ ग्राम योजना बनाई है। इस गौ ग्राम योजना के प्रथम चरण की शुरुआत अप्रैल 2021 से झारखंड राज्य से की जाएगी। वनवासी बहुल 8 हजार गावों के 8 लाख परिवारों को 8 लाख गायें दी जाएंगी। दूध ना देने वाले गौवंश को पालने वाले गौ पालक को गौ उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण शुरुआत में एकल अभियान द्वारा संचालित एकल विद्यालय में दिया जाएगा। गौ ग्राम योजना से असंख्य गौशालाओं पर खर्च होने वाली राशि बचेगी।

गौ ग्राम योजना में सहयोग करने के लिए दिल्ली, कलकत्ता, मुंबई, नागपुर, मध्यप्रदेश, राजस्थान और उड़ीसा आदि में कार्यरत गौ प्रेमी संस्थाएं आगे आई हैं। इन सभी शहरों और राज्यों में गौ पालकों को गौ उत्पाद निर्माण का विधिवत प्रशिक्षण देने की सुविधा उपलब्ध है और गौशाला की बिन दुधारू गायें दत्तक ग्रहण कर किसानों व गौ पालकों को दी जाने लगी हैं।

एकल गौ ग्राम योजना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील मानसिंहका ने बताया कि देशभर में गौ विज्ञान अनुसंधान केंद्र, गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ़ लिविंग, वनवासी कल्याण आश्रम, सूर्या फाउंडेशन, इस्कॉन आदि संस्थाओं के सहयोग से इस योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान गौ पालक, वनवासी और किसानों को गौ आधारित कृषि, गौ आधारित ऊर्जा, गौ आधारित मानव चिकित्सा, गौ एवं कृषि आधारित ग्रोमोद्योग, गौसंवर्धन एवं नस्ल सुधार का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

कर्णाटक में कांग्रेस और JDS में ज़ुबानी जंग तेज़

0

बेंगलुरु: कर्णाटक में पुराने सहयोगी रहे जेडीएस और कांग्रेस के बीच ज़ुबानी जंग तेज़ है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडी (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार के रोज़ कांग्रेस से हाथ मिलाने को ग़लती बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस से हाथ मिलाकर तथा गठबंधन सरकार बनाकर पार्टी ने राज्य की जनता के बीच बनाया तथा 12 साल तक बरकरार रखा गया भरोसा खो दिया. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि वह “जाल” में फंस गए थे. उन्होंने कांग्रेस नेता सिद्धारमैया पर षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने भी उन्हें इतना बड़ा “धोका” नहीं दिया.

सिद्धारमैया ने इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कुमारस्वामी झूठ बोलने में माहिल हैं. उन्होंने कहा कि आँसू बहाना उनके परिवार की पुरानी आदत है. कुमारस्वामी ने मैसूर में पत्रकारों से कहा,”मैने 2006-07 में (मुख्यमंत्री के तौर पर) राज्य की जनता का जो भरोसा हासिल किया था और जिसे 12 साल तक बरकरार रखा था वह कांग्रेस से हाथ मिलाकर खो दिया.” पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें कांग्रेस से हाथ नहीं मिलना चाहिए था, जिसने जेडी (एस) को भाजपा की “बी” टीम कहकर उसके ख़िलाफ़ अभियान चलाया था. उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा की वजह से वो गठबंधन को राज़ी हुए थे.

उन्होंने कहा,”मेरी पार्टी को अपनी मजबूती खोकर उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है…मैं देवगौड़ा की भावनाओं के चलते जाल में फंस गया था, जिसका खामियाजा स्वतंत्र रूप से 28-40 सीटें जीतने वाली मेरी पार्टी को बीते तीन साल में हुए चुनाव के दौरान भुगतना पड़ा है.” कुमारस्वामी ने हालाँकि ये भी कहा कि वो इसके लिए अपने पिता को दोष नहीं देते हैं क्यूंकि उन्होंने ऐसा धर्मनिरपेक्ष होने की वजह से किया. उन्होंने कहा कि वह धर्मनिरपेक्ष पहचान के प्रति अपने पिता की आजीवन प्रतिबद्धता को समझते तथा उसका सम्मान करते हैं.

किसानों के भारत बंद को कांग्रेस का समर्थन, दूसरे विपक्षी दल भी समर्थन में..

0

नई दिल्ली: तीन नए कृषि क़ानूनों को लेकर किसानों और मोदी सरकार में गतिरोध बढ़ गया है. किसान संस्थाओं की तरफ़ से आठ तारीख़ को बंद का आह्वान किया गया है. 8 दिसंबर को होने वाले इस ‘भारत बंद’ का समर्थन कांग्रेस और सपा समेत कई विपक्षी दलों ने किया है. ख़बर है किइसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान समेत कई राज्यों के किसान संगठन शामिल हैं. कई राजनीतिक दलों ने भी इस बंद को समर्थन दिया है.

COVID का टीका लगवा चुके हरियाणा सरकार में मंत्री को हुआ कोरोना

0

अंबाला: हरियाणा के मंत्री अनिल विज को कोरोना हो गया है. इस बात की जानकारी उन्होंने ख़ुद अपने ट्विटर अकाउंट से दी. असल में उनके कोरोना संक्रमित होने पर कुछ लोग चौंक भी रहे हैं क्यूंकि उन्होंने कोरोना के लिए जो वैक्सीन देश में बनी है उसका टीका लगवाया था. अनिल विज ने शनिवार को ट्वीट किया, “मेरी कोरोना की जांच पॉजिटिव आई है. मैं अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती हूं. जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हों, उन्हें सलाह है कि अपनी कोरोना की जांच अवश्य करा लें.”

हैदराबाद ने दिखाया भाजपा को कैसे रोकना है- TRS

0

हैदराबाद: तेलंगाना की सत्ता पर क़ाबिज़ तेलंगाना राष्ट्र समिति ने GHMC चुनाव में उम्मीद के मुताबिक़ प्रदर्शन नहीं किया है. हालाँकि पार्टी इस बार भी शहर की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. 150 सीटों वाली म्युनिसिपल कारपोरेशन में तेलंगाना राष्ट्र समिति ने 55 सीटों पर जीत हासिल की और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. दूसरे नंबर पर भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की वहीं आल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने 44 सीटों पर जीत हासिल की. कांग्रेस को भी दो सीटों पर जीत हासिल की.

टीआरएस की परफॉरमेंस पिछली बार की तुलना में कमज़ोर होना पार्टी के लिए विचार का विषय है. इस सिलसिले में पार्टी की वरिष्ठ नेता के. कविता ने अपना पक्ष रखा है. उन्होंने एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा,”अभी इसमें वक्त लगेगा. पहले हमलोग उस पर चर्चा करेंगे, फिर फैसला करेंगे.” उन्होंने कहा कि इस चुनाव के ज़रिए उन्हें ये मालूम चल गया है कि भाजपा कैसे चुनाव लड़ती है और उसे कैसे रोका जा सकता है.

उन्होंने कहा, “भाजपा ने दिग्गज नेताओं को लोकल चुनावों में उतारकर मतदाताओं को भ्रमित किया है. हर जगह आक्रामक होने के लिए यह भाजपा की रणनीति है. हम अब भाजपा की रणनीति को समझ चुके हैं और आगे यह सुनिश्चित करेंगे कि हम 2023 के विधानसभा चुनाव में उनसे भी एक कदम आगे रहें. सीएम की बेटी ने कहा, “हमारी पार्टी कमजोर नहीं है. हम 60 लाख सदस्यों वाली एक अच्छी और संगठित पार्टी हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम उनसे एक कदम आगे हैं, 2023 का विधान सभा चुनाव बेहतर ढंग से लड़ेंगे.”

टीआरएस नेता ने कहा, “हम सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही भाजपा को रोकने में कामयाब रहे हैं. बाकी देश टीआरएस से यह सीख सकते हैं कि हैदराबाद ने कैसे भाजपा को रोकने का रास्ता दिखाया है.” आपको बता दें कि 2016 के GHMC चुनावों में सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्रीय समिति ने 99 सीटें जीती थीं और मेयर पद पर कब्जा जमाया था. तब बीजेपी को सिर्फ 4 और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को 44 सीटें मिलीं थीं. बीजेपी ने धुआंधार प्रचार और हिन्दू कार्ड खेलते हुए हैदराबाद में जबर्दस्त जीत दर्ज की है और अपनी ताकत 12 गुना बढ़ाई है.

हैदराबाद में भाजपा बनी दूसरे नम्बर की पार्टी लेकिन ओवैसी के गढ़ में नहीं लगी सेंध..

0
Amit Shah

नई दिल्ली: भाजपा GHMC चुनाव में अपनी परफॉरमेंस से ख़ुश नज़र आ रही है. हालाँकि भाजपा ने पहले जो दावे किए थे उससे पार्टी पीछे ही रह गई लेकिन उसकी सीटें पिछली बार की तुलना में बहुत बढ़ गईं. हैदराबाद शहर की वो दूसरे नम्बर की पार्टी बनकर उभरी है. आपको बताते चलें कि भाजपा ओवैसी के मज़बूत किले को भेदने में पूरी तरह नाकाम रही. ओवैसी की पार्टी AIMIM ने 51 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा किया था और उसे 44 सीटों पर जीत हासिल हुई है.

GHMC चुनाव: रूझानों में TRS सबसे बड़ी पार्टी, भाजपा नम्बर तीन पर..

0

हैदराबाद : ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव (GHMC Elections 2020) के लिए मतगणना जारी है। पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती पूरी हो चुकी है। अब बैलेट पत्रों की काउंटिंग जरी है। हर राउंड के लिए एक से डेढ़ घंटे का वक्त लग सकता है। पुराने शहर के डबीरपुरा डिवीजन से एमआईएम की जीत हुई है। एमआईएम कैंडिडेट आलमदर हुसैन ने चुनाव जीता है। एएस राव नगर से कांग्रेस ने भी पहली जीत दर्ज कर ली है। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार शिरीशा रेड्डी ने चुनाव जीता है।