धोनी की बेटी बनीं कैप्टन, वायरल हुआ विडीओ

0
220
Dhoni with Jeeva

महेंद्र सिंह धोनी की ही तरह उनकी बेटी जीवा धोनी के भी लाखों चाहने वाले हैं। जीवा का क्यूट अंदाज़ लोगों को ख़ूब भाता है। आपको बता दें कि जीवा का एक इंस्टा अकाउंट भी है जिससे उनके विडीओ और फ़ोटोज़ शेयर होते रहते हैं। इस अकाउंट के 18 लाख फ़ालोअर्ज़ हैं, जीवा का ये अकाउंट धोनी और उनकी पत्नी साक्षी मैनेज करते हैं। जीवा अक्सर तरह-तरह की क्यूट बदमाशियाँ करती नज़र आती हैं और उनके विदेओ वायरल हो जाते हैं।

हाल ही में जीवा धोनी के अकाउंट से एक विडीओ शेयर हुआ है जिसमें वो भी कैप्टन बनी नज़र आ रही हैं लेकिन वो अपने पापा महेंद्र सिंह धोनी की तरह भारतीय टीम की कैप्टन नहीं बल्कि एक वाटर मोटर बाइक की कैप्टन बनी नज़र आ रही हैं। जीवा बड़े मज़े से इस बोट को चला रही हैं और इसका आनंद भी ले रही हैं। जीवा का ये विडीओ वायरल हो गया है। जीवा का ये विडीओ दुबई का है जहाँ वो धोनी और साक्षी के साथ गयी हुई हैं।

Dhoni with Jeeva
महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में सभी को चौंकाते हुए क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से भी सन्यास की घोषणा की थी लेकिन IPL में वो अपनी टीम के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। धोनी के खेल को पसंद करने वाले फ़ैन्स इसी बात से संतुष्ट हो रहे हैं कि उन्हें कम से कम IPL में खेलते देखने का अवसर मिल रहा है।