Home Blog Page 844

देश का फ़र्ज़ निभाने के बाद बाप का फ़र्ज़ निभाने में जुटे पंड्या, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर..

0

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर (All-rounder) हार्दिक पंड्या (Hardik pandya) ने अपने शानदार प्रदर्शन से इंडियन क्रिकेट टीम को बहुत से मैच जिताएं हैं। शानदार बललेबाजी के साथ साथ उन्होंने अपनी बेहतरीन फील्डिंग से भी लोगों का दिल जीता है। हाल ही में यूएई (UAE) में हुए आइपीएल (IPL) में भी उन्होंने अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए जी तोड़ मेहनत की और टीम के चैंपियन बनने में अपना योगदान दिया। आईपीएल की समाप्ति के बाद वह बाकी और खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चले गए और वहां भी अपनी शानदार प्रदर्शन से सबको हैरान कर दिया।

IIT Madras बना कोरोना का गढ़, छात्रों ने ठहराया प्रशासन को ज़िम्मेदार..

0

कोरोनावायरस का कहर शुरुआत से ही लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सरकार द्वारा बहुत से एहम फैसले लिए गए थे। जिसमें सबसे एहम फैसला स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का था। हालांकि इससे बच्चों की शिक्षा का काफी नुक़सान हुआ लेकिन वह इस संक्रमण से सुरक्षित रहे। लेकिन अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद कुछ राज्य सरकारों ने स्कूल और कॉलेजों को खोलने का फैसला लिया। जिसमें से एक आईआईटी मद्रास (IIT Madras) भी है।

आज रात आसमान से बरसेंगे तारे, वैज्ञानिकों ने कहा “हर घंटे 150…”

0

दुनिया भर में कुदरत (Nature) के कई खूबसूरत नज़ारे देखने को मिलते हैं। जिसमें से बहुत से ऐसे भी नज़ारे होते हैं जो केवल कुछ समय के लिए ही दिखते हैं। जिसमें से एक उल्का पिंडों (Meteoroid) भी है। उल्का पिंडों (Meteoroid) को देखने के लिए सभी लोग बेचैन रहते हैं। लेकिन ये सिर्फ किस्मत से ही देखने को मिलता है। खबर मिली है कि रविवार की रात पूरे भारत के लोगों को तड़के उल्का पिंडों (Meteoroid) की बौछार देखने का मौका मिल सकता है।

इन नियमों के साथ हरियाणा में फिर खुलेंगे स्कूल, सरकार ने किया आदेश जारी

0

कोरोनावायरस के कारण लगे लॉक डाउन के बाद से ही ज़्यादातर कॉलेज और स्कूल बंद हैं। जिसके कारण बच्चों की शिक्षा का काफी ज़्यादा नुक़सान हो रहा है। बहुत से राज्य ऐसे है जहां स्कूलों को खोला जा चुका है और बहुत से राज्य ऐसे भी हैं जहां स्कूल और कॉलेजों को खोलना खतरे से खाली नहीं है। खबर मिली है कि हरियाणा में फिर एक बार स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए 14 दिसंबर से फिर स्कूल खुलेंगे, वहीं कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए स्कूल 21 दिसंबर से फिर से खुलेंगे।

नए गठबंधन के साथ बीजेपी ने जीता असम विधानसभा चुनाव, BPF को दी मात

0

असम (Assam) में हुए बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (BTC) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कट्टरपंथी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) और गण शक्ति पार्टी (GSP) के साथ मिलकर बहुमत हासिल कर ली। इस दौरान गठबंधन ने 22 सीटों पर जीत हासिल की। जिसमें से UPPL को 12, बीजेपी को 9 और GSP को एक सीट मिली है। इस चुनाव में कुल 40 सीटों पर वोटिंग हुई। जिसमें से 22 सीटों पर जीत हासिल कर इस गठबंधन ने बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) को हरा दिया।

महाराष्ट्र की इस एक भेड़ की क़ीमत डेढ़ करोड़ रुपए, नहीं है कोई आम भेड़…

0

महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक शख़्स ने एक भेड़ की कीमत 70 लाख लगा दी लेकिन इस भेड़ के मालिक ने फिर भी इसको बेचने से इंकार कर दिया। जब इस भेड़ के मालिक से उसकी कीमत पूछी गई तो सुनने वालों के होश उड़ गए। उसने अपने भेड़ की कीमत 1.5 करोड़ बताई। इतनी बड़ी रकम सुनकर सबके होश उड़ जाते हैं। बता दें कि यह भेड़ ‘मेडगयाल’ नस्ल का है जो अपने अनोखे रूप और अच्छी गुणवत्ता वाले मांस के लिए प्रसिद्ध है।

सर्दियों में इन चीज़ों के सेवन से हो सकता है भारी नुक़सान, भूल कर भी ना खाएं…

0

सभी लोग ज़ायकेदार खाना खाने के शौकीन होते हैं। अपनी सेहत के बारे में सोचे बिना ही वो चीज भी खा लेते हैं जो उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है सही मात्रा में सही खाने का सेवन करना। कुछ चीज़े ऐसी भी हैं जो मौसम से साथ खाई जाए तो ही बेहतर है नहीं तो इससे हमें नुक़सान उठाना पड़ सकता है। हर मौसम में हमें अपनी डाइट का खयाल रखना चाहिए। इससे सेहत पर काफी असर पड़ता है। फिलहाल हम बात करते हैं सर्दियों की डाइट की।

मध्य प्रदेश में हुई अनोखी शादी, दुल्हन की मांग में सिंदूर भर साली को लेकर भागा दूल्हा..

0

मध्य प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुनने के बाद आप सभी लोग हैरान रह जाएंगे। शादी करने के बाद दूल्हा दुल्हन की बहन को लेकर फरार हो गया। बता दें कि ये मामला मध्य प्रदेश के मुरैना का है। यहां एक लड़के की शादी एक नाबालिक लड़की से हो रही थी। इस बात की जानकारी जब पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंच के पुलिस ने शादी को रोकने की कोशिश की। लेकिन वह सफल न हो सकी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दूल्हा दुल्हन की मांग में सिंदूर भर चुका था।

सुपरस्टार रजनीकांत का 70वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने भी किया विश..

0

साउथ इंडियन मूवीज़ के सुपरस्टार रजनीकांत का आज जन्मदिन है। जिसको लेकर आज सोशल मीडिया पर उनके फैंस के साथ साथ बॉलीवुड के कई सितारे भी उनको खूब बधाइयां दे रहे हैं। उनके 70वें जन्मदिन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि “प्रिय रजनीकांत जी, जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

कोरोना के कारण 2020 में रद्द हो गए ये बड़े टूर्नामेंट्स

0

दुनिया में कोरोनावायरस महामारी फैलने के कारण बहुत से नुक़सान हुए। दुनिया भर के लोगों के काम ठप्प पड़ गए साथ ही खेलों की दुनिया पर भी काफी भारी असर पड़ा। कोरोनावायरस के कारण इस साल बहुत सी प्रतियोगिताओं को टाल दिया गया। सिर्फ इतना ही नहीं बहुत सी प्रतियोगिताओं को रद्द भी कर दिया गया। दुनिया भर की सबसे बड़ी प्रतियोगिता ओलंपिंक गेम्स (Olympic) को भी स्थगित कर दिया गया। बता दें कि इस साल जुलाई 24 से 9 अगस्त तक ये इवेंट चलने वाला था लेकिन कोविड 9 के कारण इसको आगे बढ़ा दिया गया। अब यह आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 को होगा।